बस्तर ओलंपिक और नक्सली हमले के शहीदों के परिजनों को देंगे सांत्वना, छत्तीसगढ़-जगदलपुर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। वे 15 और 16 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पहले दिन 15 दिसंबर को जगदलपुर में होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। दूसरे दिन 16 दिसंबर को सुबह में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। वहीं, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। एक कैंप का भ्रमण भी करेंगे। एक रात रुककर एलडब्ल्यूई बैठक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 तारीख की रात 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। 14 दिसंबर को वह रात्रि विश्राम करेंगे। 15 दिसंबर की सुबह अमित शाह पुलिस परेड ग्राउंड में प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड में शमिल होंगे। इसके बाद उसी दिन वे जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। बस्तर में शाह का डिनर कार्यक्रम है, जिसमें जितने भी पुलिस कमांडर हैं, जिन्होंने नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा लिया है, उसमें शामिल होंगे। जगदलपुर में छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद नक्सल इलाके में स्थित सुरक्षा बल कैंप का दौरा भी करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह में वीरगति को प्राप्त दो जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। एक कैंप का भ्रमण करेंगे। उसके बाद वापस रायपुर आएंगे। यहां एलडब्लूई की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे के आसपास रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्यों अहम है शाह का दौरा दरअसल, केंद्र और छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार प्रदेश के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अपने पिछले दौरे के दौरान नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक में रायपुर में दावा करते हुए कहा था कि डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवादमुक्त कर देगी। इसलिये शाह का छत्तीसगढ़ दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

एडिलेड टेस्ट हारते ही टीम इंडिया को भारी नुकसान, खोया नंबर-1 का ताज, टॉप-2 से भी हुए बाहर

नई दिल्ली रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ 5 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। एडिलेड टेस्ट का WTC पॉइंट्स पर बहुत तगड़ा असर पड़ा है। कंगारुओं ने भारत से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस हार से टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। भारत ने नंबर-1 का ताज तो खाया ही, साथ ही टीम टॉप-2 से भी बाहर हो गई है। जी हां, रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड इस हार के साथ 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका 59.26 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट जारी है। अगर मेजबान टीम उस मैच को भी जीतने में कामयाब रहती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ WTC पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लेगी। बात एडिलेड टेस्ट की करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 337 रन बनाने में कामयाब रही थी। ऑस्ट्रेलिया की 157 रनों की बढ़त तो भारत उतारने में कामयाब रहा, मगर पूरी टीम 175 रनों पर सिमट गई और भारत ने मेजबानों के सामने 19 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

रायपुर में बूंदाबांदी, छत्तीसगढ़-उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ होगी बारिश

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 120 नाट गति की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक दूरी का के रूप में है जिसकी धुरी समुद्र तल से 5. 8 किलोमीटर ऊपर है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दो दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके दो दिनों बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस व्हिच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 8 दिसंबर को रायपुर में आकाश सामान्य मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गृह चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

छत्तीसगढ़ी राजभाषा पद्मश्री चतुर्वेदी का सपना था-कौशिक

बिलासपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व स्पीकर, मौजूदा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी की सोच और उसे केंद्र की आठवीं अनुसूची में शामिल कराना उनका सपना था। पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड पर स्थित प्रतिमा पर उनकी सातवीं पुण्यतिथि पत्रकार, साहित्यकार, राजनेता और बुद्धीजीवियों की उपस्थिति में मनाई गई। इस मौके पर थावे विद्यापीठ के कुलपति डा.विनय पाठक ने कहा कि पं चतुर्वेदी की जन्म शताब्दी 2026 में मनाई जाएगी।इसके वृहद आयोजन के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।  इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी को जो स्थान मिला है, उसमें चतुर्वेदीजी का बहुत बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के गठन और प्रथम अध्यक्ष की नियुक्ति की बात आई तो पं चतुर्वेदी के छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी के प्रति योगदान, उनकी सोच के कारण उन्हें सर्वथा उपयुक्त पाया गया। आगे उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के कारण उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे स्पीकर रहते छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने का बिल पारित हुआ और अब कोई भी विधायक सदन में छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रश्न पूछ सकते हैं। दल से नहीं, दिल से काम करते थे:सुशांत  बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पं चतुर्वेदी दल से नहीं, अपितु दिल से कार्य करते थे, शायद इसी कारण वह बिलासपुर की पहचान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पं चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बनाने केंद्र की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे,  अब उनके इस कार्य को छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जोड़ कर अस्तित्व की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि 24 साल की तरुणाई वाला छत्तीसगढ़ पं चतुर्वेदी के जीवन, उनके संघर्ष और भाषायी अस्मिता के अस्तित्व से सीख ले सकता है, तो आज हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। थावे विद्यापीठ के कुलपति डा.विनय पाठक ने कहा कि 1987 में भारतेंदू साहित्य समिति ने मेरे संपादकत्व में पं चतुर्वेदी पर अभिनंदन ग्रंथ प्रकाशित किया, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर उनके निर्देशन में 4 स्टूडेंट पीएचडी कर चुके हैं। ‘बेटी की बिदाई’पर कई कवियों ने लिखा है पर पं चतुर्वेदी की चार पंक्तियां- ‘का बरम्हा के बेटी नइये, का बिदा के दुख नहीं जानय,  जब बिदा करे के बेरा आतिस, तव अंधरी, भैरी कर देतिस’, उनकी रचना को राष्ट्रीय फलक पर ले जाती हैं। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पं चतुर्वेदी अपनी सादगी और बिना लाग लपेट के खरे संवाद के लिए जाने जाते थे। पूर्व महापौर किशोर राय ने मांग की कि पं चतुर्वेदी के जीवन वृत्त और कोटेशन शिलालेख में लिखाए जाने चाहिए ताकि भावी पीढ़ी उससे प्रेरणा ले सके। साहित्यकार ए के यदु ने कहा कि पं चतुर्वेदी अविभाजित मध्यप्रदेश में भी उम्दा कोटि के साहित्यकार, पत्रकार के रूप में जाने जाते थे,इसीलिए उनकी राष्ट्रीय पहचान बनी। छत्तीसगढ़ी कवि सनत कुमार तिवारी ने अपनी ओजपूर्ण शैली में काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उप नेता राजेश सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, राजकुमार तिवारी, डा.एम एल टेकचंदानी, राघवेंद्र दुबे, राष्ट्रीय कवि मंच के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी, बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, उमेश मौर्य, जितेंद्र सिंह ठाकुर, डा. मनोज चौकसे, शशिकांत अंबिका चतुर्वेदी, सूर्यकान्त ममता चतुर्वेदी, अंबर सोमी चतुर्वेदी, कर्ण अपर्णा चतुर्वेदी, डा. सुषमा शर्मा, राकेश पांडेय, पीयूष गुप्ता, विष्णु कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 54

गैंती-गैंग ने चोरी का सोना रखा गिरवी, 85 लाख के गोल्ड-सिल्वर बरामद

रायपुर रायपुर में गैंती गैंग ने 25 घरों से सवा करोड़ की चोरी की है। 11 में से 3 लोग चोर थे, जो गैंती (कुदारी) के सहारे ताला तोड़कर घरों में घुसते थे। आरोपियों ने सेम पैटर्न में सभी चोरियों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंती गैंग से अब तक करीब 85 लाख रुपए का सो .फिलहाल 11 आरोपी पुलिस रिमांड में हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गहने-जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिए थे। गैंग में 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर की भूमिका निभाते थे। माल को गलाने के लिए सुनार के पास लेकर जाते थे। पुलिस ने 3 ज्वेलरी शॉप के मालिकों को भी गिरफ्तार किया है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दरअसल, रायपुर में बीते 5-6 महीनों में करीब 25 घरों में सवा करोड़ रुपए की चोरी हुई। सिलसिलेवार इन चोरियों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था। रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह ने केस एंटी क्राइम यूनिट को सौंपा। एंटी क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने मार्च-24 से सितंबर 24 में यानी 7 महीनों में रायपुर के मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिरहसौद जैसे आउटर थानों में हुई चोरी की वारदातों की जांच शुरू की। इन इलाकों के आवासीय कॉलोनी में सिलसिलेवार तरीके से चोरी हुई थी। सभी घरों में लाल गैंती (कुदारी) से टूटा था ताला पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि घरों में जो ताले तोड़े गए हैं, उसमें लाल रंग के पेंट के निशान दिख रहे हैं, जो तोड़ते समय ताले पर चिपक गए थे। पुलिस को पहला शक हुआ कि यह सभी चोरियां किसी एक ही गैंग ने की है। इसके बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ आरोपी नजर आए। आरोपियों के हाथ में लाल रंग की गैती दिखी। चेहरे मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रायपुर में लिया था किराए का घर पुलिस को तकनीकी एनालिसिस और CCTV के आधार पर पता चला कि आरोपियों ने रायपुर में ही एक किराए के घर में अपना ठिकाना बना रखा है। जहां रेड मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने बिलासपुर निवासी सृजन शर्मा को अरेस्ट किया। आरोपी सृजन एक शातिर चोर है और इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ चोरी के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। मध्यप्रदेश और ओडिशा के चोर गिरोहों की तरह उसने छत्तीसगढ़ के अपराधी किस्म के लड़कों को इकट्ठा कर अपना गिरोह बनाया। चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग आरोपी सृजन मुंगेली निवासी शफीक मोहम्मद और उमेश उपाध्याय के साथ मिलकर घरों में घुसता था। उसने दोनों को ताले तोड़ने और चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग भी दे रखी थी। पुलिस ने शफीक और उमेश को भी अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया घर चुनने का पैटर्न पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। तो पता चला कि आरोपियों ने 25 घरों में चोरी करने से पहले कहीं पर भी रेकी नहीं की थी। उन्होंने बिना रेकी किए ही इन पूरी वारदातों को किया है। तीनों आरोपी आउटर इलाके के कॉलोनियों में बाइक से पहुंचते थे। गाड़ी दूर में खड़ी करके वह गैती लेकर एक-एक घर को छानते थे, जिस घर पर ताला लटका होता था। वहां फौरन गैंती से ताला तोड़कर अंदर घुसते थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता था कि ये किसका घर है और अंदर कितना माल हो सकता है। अलमारियों से उड़ाए लाखों रुपए के गहने-जेवरात आरोपी सृजन ने शफीक और उमेश के साथ मिलकर घरों के आलमारी और लॉकर में रखें सोने चांदी के गहने और कैश की चोरियां की। इन्होंने सबसे बड़ा हाथ विधानसभा थाने इलाके के एक घर पर 10 लाख रुपए का मारा था। विधानसभा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने 9 चोरी की। वहीं मुजगहन थाना क्षेत्र में 12 चोरियां की। इसके अलावा मंदिर हसौद और तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के कॉलोनी में दो-दो घरों में वारदात की। लाखों का सोना रखा है गिरवी इससे पहले पुलिस ने आरोपियों से 316 ग्राम सोना, करीब 3 किलो चांदी, 5 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की थी। वहीं चोरी हुए माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है, जो अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों में गिरवी है। पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 116

मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, छत्तीसगढ़-कोरबा में स्कूटी सवार ने युवक को मारी टक्कर

कोरबा. कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में शराब भट्टी के पास स्कूटी सवार ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। अमृता का नाम रघुवीर कौशिक के रूप में पहचान हुई है, जो मूलतः पौना अकलतरा क्षेत्र का निवासी था। वह कुछ साल से भद्रापारा बालकों में निवास कर रहा था और आरकेटीसी में ड्राइवर का काम करता था। आज सुबह रघुवीर रामपुर भट्टी से गुजर रहा था। इसी बीच स्कूटी चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दुर्घटनाकारित स्कूटी चालक ने ही जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। स्कूटी चालक का नाम गंगाराम, लालघाट का निवासी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन के आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

रोहित शर्मा ने बल्लेबाज या गेंदबाजों पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि उन्होंने पूरी टीम को हार का जिम्मेदार बताया

नई दिल्ली एडिलेड में टीम इंडिया को फिर से पिंक बॉल टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाज या गेंदबाजों पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ा, बल्कि उन्होंने पूरी टीम को हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला और हम अच्छा नहीं खेले, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। कप्तान रोहित ने कहा है कि हम पर्थ के जैसे यहां टेस्ट जीतना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट की चुनौती अलग होती है। रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "हमारे लिए यह निराशाजनक सप्ताह रहा, हम अच्छा नहीं खेले। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला। हम अपने मौकों का फायदा उठाने में विफल रहे। पर्थ में हमने जो किया वह खास था। हम फिर से ऐसा करना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौती होती है। हम इसके (गाबा टेस्ट) लिए एक्साइटेड हैं। वहां की कुछ बहुत अच्छी यादें हैं। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और अच्छा गेम खेलना चाहते हैं।" कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने वापसी की थी। वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उस मैच में भारत को जीत मिली। बतौर कप्तान रोहित शर्मा को ये चौथी हार मिली है। तीन टेस्ट वे घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार चुके हैं। अब ब्रिसबेन में उनके लिए चुनौती ये है कि वे कैसे टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं, क्योंकि अगर एक और मैच भारत यहां से हारता है तो उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचना का रास्ता कठिन हो जाएगा। भारत को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ये कप्तान रोहित शर्मा नहीं चाहेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52