1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी संघ परिसर, औद्योगिक इकाई परिसर में कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी

इंदौर इंदौर शहर की सभी औद्योगिक व रहवासी क्षेत्र तथा अस्पताल परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस से निगरानी व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ने रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघ एवं अस्पताल प्रबंधकों की संयुक्त बैठक बुलाई। कैमरों के जरिए सतत निगरानी रखेंगे बैठक में निर्णय लिया गया कि 1500 वर्गफीट से अधिक के रहवासी संघ परिसर, औद्योगिक इकाई परिसर, 50 से अधिक लोगों की आवाजाही वाले स्थानों पर कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। जिस प्रकार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, उसी प्रकार सुरक्षा के स्तर पर भी शहर को नंबर वन बनाना है। बैठक में निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अस्पताल प्रबंधन की थाना प्रभारियों के साथ होगी बैठक बैठक में कलेक्टर ने सभी अस्पताल प्रबंधकों के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने पालदा, पोलो ग्राउंड औद्योगिक इकाई संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और निराकरण संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। कॉलोनियों में कैमरे लगाकर स्वच्छता के साथ विमानों की करेंगे पुख्ता सुरक्षा इंदौर एयरपोर्ट पर एक साल पहले तक विमान से पक्षी टकराने के 23 मामले सामने आए थे। इस बार अब तक महज नौ मामले ही आए। इन घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ नगर निगम व अन्य एजेंसियों ने भी प्रयास किए। इस पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ प्रशासन व निगम कठोर कदम उठाएगा। एयरपोर्ट के आसपास खुले में कचरा फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं। ऐसे में अब नगर निगम एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में रहवासियों के माध्यम से खुले में कचरा फेंकने वालों की निगरानी करेगा। इससे कॉलोनियों की स्वच्छता के साथ विमानों व पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं आसपास कई कॉलोनियां विकसित होने के साथ पेड़ और धार्मिक स्थल भी हैं। ऐसे में यहां पर खुले में कचरा और खाने की सामग्री फेंकने से पक्षी आकर्षित होते हैं। यह पक्षी अक्सर विमानों से टकरा जाते हैं। गत वर्ष एयरपोर्ट पर 23 पक्षी टकराने की घटनाएं होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरपोर्ट के अंदर घास काटने के साथ ही खुले चैंबरों को भी बंद कराया। साइन बोर्ड लगाकर बांटे पर्चे एयरपोर्ट क्षेत्र में पक्षियों की आवाजाही कम करने के लिए बिजासन क्षेत्र के साथ चंदन नगर, फिरदौस नगर सहित सात कॉलोनियों में पर्चे बांटे गए। लोगों को जागरूक करने के लिए बिजासन क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाए गए। वहीं नैनोद ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर नियमित सफाई करवाई गई। बिजासन पर भोजन भंडारे के बाद वेस्ट को तुरंत हटाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। पिंक बॉल टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे दिन के पहले ही सेशन में निकल आया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 10 विकेट से जीता और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी कर ली। जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने था। ओपनर नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने चौथे ओवर में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया। इस मैच में ट्रैविस हेड ने शतक जड़ा और पैट कमिंस ने दूसरी पारी में पंजा खोला। पहली पारी में 6 विकेट मिचेल स्टार्क को मिले थे। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक इस मैच में नहीं जड़ पाया। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। भारत ने तीसरे दिन 128/5 से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन टीम 175 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत 337 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 157 रनों की बढ़त पहली पारी के आधार पर मिली। इसके जवाब में भारत की दूसरी पारी में 175 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 3.2 ओवर में हासिल कर लिया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बराबर इस समय इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज बराबरी पर खड़ी है। पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर है। पर्थ में भारत को और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट के अंतर से जीता। मेजबान टीम के सामने महज 19 रनों का लक्ष्य था, जिसे 20 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल कर लिया। भारत को दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 148

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादती पर भारत के मुस्लिम उलेमाओं ने अपने गुस्से का किया इजहार, दी बड़ी चेतावनी

मुंबई बांग्लादेश इन दिनों हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर सुर्खियों में है और इस्लामी कट्टरपंथी लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहें। ऐसा शायद ही कोई दिन बीत रहा है जब वहां से हिंदुओं पर हमले और मंदिरों को तोड़े जाने की खबरें न आ रही हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादती पर भारत के मुस्लिम उलेमाओं ने अपने गुस्से का इजहार किया है। मुंबई की हांडी वाली मस्जिद में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के मुद्दे पर आल इंडिया सुन्नी जमीयत उल्मा, रजा अकादमी और जमीयत उल्मा ए अहले सुन्नत ने संयुक्त रूप से उलेमाओं की आपात बैठक बुलाई, जिसमें स्थानीय उलेमा और शेखों ने हिस्सा लिया। ‘हम सड़कों पर उतरने के लिए तैयार’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए रजा अकादमी के संस्थापक और प्रमुख हाजी मुहम्मद सईद नूरी ने कहा, ‘अत्याचार और ज़्यादती किसी भी देश में हो, वह न केवल दुखद, बल्कि निंदनीय है। अब जबकि बंग्लादेश, जो एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है, में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। यह न केवल इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ है, बल्कि मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है। बंग्लादेश सरकार को अपने देश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने और उनके मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता, तो भारत के उलेमा ए सुन्नत बंग्लादेश के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।’ हाजी नूरी ने बांग्लादेश को दी चेतावनी रजा अकादमी के संस्थापक ने आगे कहा, ‘शेख हसीना के शासन में जो अशांति फैली, उसमें बंगाली मुस्लिम युवाओं को मंदिरों की सुरक्षा करते देखा गया था। अब ऐसा क्या हुआ कि वहां अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं?’ उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूसुफ से अपील की कि वह दंगाइयों पर कड़ी नजर रखें और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करें। हाजी नूरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंग्लादेश सरकार ने इस पर कार्रवाई नहीं की, तो रजा अकादमी और अन्य संगठनों के सहयोग से भारतभर में बंग्लादेश के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। ‘बंग्लादेश की छवि पर असर पड़ेगा’ बैठक में शामिल शहज़ादा शेर मिल्लत मौलाना इज्ज़ाज़ अहमद कश्मीरी ने कहा, ‘अगर बंग्लादेश में उत्पन्न हालात को जल्दी नहीं रोका गया, तो इसके कारण दुनिया भर में बंग्लादेश की छवि पर असर पड़ेगा और वह कई समस्याओं में उलझ जाएगा। मुहम्मद यूसुफ को चाहिए कि वह हिंदुओं पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकें और जिन संगठनों का इसमें हाथ हो, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। हम हर हाल में बंग्लादेशी अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हैं। यदि हमले नहीं रुकते, तो हम दिल्ली में बंग्लादेशी दूतावास का घेराव करेंगे।’ ‘अत्याचार किसी भी रूप में अस्वीकार्य है’ मौलाना खलीलुर्रहमान नूरी ने कहा, ‘अत्याचार किसी भी रूप में अस्वीकार्य है, चाहे वह हमारे देश में हो, बंग्लादेश में हो या फिलिस्तीन में। हम हमेशा ज़ुल्म के खिलाफ और पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे। यह इस्लाम का सशक्त संदेश है, जिस पर अमल करके हम पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।’ मौलाना अमानुल्ला रजा ने भारत सरकार से अपील की कि हिंदुओं पर हमले की घटनाओं की जांच कराए, ताकि वहां के हालात का फायदा हमारे देश के शरपसंद तत्व न उठा सकें। उन्होंने कहा, ‘भारत के सभी मुसलमान बंग्लादेशी अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।’   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 122

उधमपुर जिले में मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले, आखिर कैसे हुई मौत?

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने संदेह जताया कि यह साथी पुलिसकर्मी की हत्या करने और आत्महत्या करने का मामला है। अधिकारियों ने बताया कि ये पुलिसकर्मी उत्तरी कश्मीर के सोपोर से जम्मू क्षेत्र में रियासी जिले के तलवाड़ा स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े छह बजे रहमबल पुलिस थाने को सूचना मिली कि सोपोर से विभाग के एक वाहन में एसटीसी तलवाड़ा जा रहे दो पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सहकर्मी को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन चालक कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन में यात्रा कर रहा चयन ग्रेड का एक कांस्टेबल सुरक्षित बच गया और उससे पूछताछ की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति की गई

खजुराहो दसवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के तीसरे दिन जहां मंच के माध्यम से दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा जनजातीय प्रस्तुतियां, मयूर नृत्य,  तथा बुंदेलखंड अंचल का बधाई और नोरता एवं स्कूली बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ गर्विता जैन (उज्जैन), अभिलाष पटेल और ग्रुप के द्वारा जहां नृत्य प्रस्तुति की गई तो वही प्रसिद्ध श्याम जादूगर ने भी अपनी जादू की छठा मंच पर बिखेरी , बप्पी लहरी गुरुकुल संगीत महाविद्यालय द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई तो वही फिल्मी दुनिया से पधारे कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रदान कर उपस्थित भारी जन समुदाय को रोमांचित किया । खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में जहां सायं कालीन संस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से होती हैं तो वहीं सुबह 10:30 बजे से मास्टर क्लास के माध्यम से नवोदित कलाकारों को जाने-माने टीवी सीरियल एवं फिल्म कलाकार अनंग देसाई एवं चित्रा देसाई जी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इस अवसर पर खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव के सक्रिय सदस्य एवं अभिनेता राकेश साहू विशेष तौर पर यहां उपस्थित रहे । वहीं दोपहर में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से अनंग देसाई ने कहा कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव अन्य फिल्म महोत्सव के कंपैरिजन में काफी सफलतम दिशा की ओर जा रहा है , आपने आयोजन समिति के प्रमुख व सिने अभिनेता राजा बुंदेला की तारीफ करते हुए कहा कि निश्चित रूप से वह लगातार प्रयासरत हैं कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव एक नए मुकाम में पहुंचे, वहीं उन्होंने कहा कि खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण स्थल में अगर फिल्म सिटी का निर्माण होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी इससे न सिर्फ यहां कुछ शूंटिंग्स प्रारंभ होगी बल्कि क्षेत्रीय भाषा बुंदेली फिल्मों का भी काफी विकास और विस्तार होगा । वही टपड़ा टॉकीज के माध्यम से अवतार टपरा टॉकीज में वरनाली राय शुक्ला की फिल्म जून प्रदर्शित हुई तथा फिल्म मेकर्स के साथ काफी लंबा डिस्कशन भी फिल्म समाप्ति के बाद हुआ जिसमें अनंग देसाई और चित्रा  देसाई के अतिरिक्त श्री राम बुंदेला, राकेश साहू तथा जगमोहन जोशी तथा बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी दर्शक भी उपस्थित रहे  । प्रतिदिन की भांति आज भी मंच के माध्यम से विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें अभिनेता अनंग देसाई,लेखिका चित्रा देसाई, विजय बहादुर सिंह (पूर्व विधायक एवं मंत्री), सुचिता तिर्की ( ifs पन्ना टाइगर रिजर्व), मरीने बोर्जे, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, बरनाली राय शुक्ला ,भरत कुमार सोनी (एडवोकेट एंड एडवाइजर) तथा समाजसेवी प्रताप सिंह का मंच के माध्यम से सॉल, श्रीपाल एवं प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत राय जबलपुर के द्वारा हुआ ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

सीरिया में विद्रोहियों ने कर दिया ऐलान, जेल से छोड़े जाएंगे कैदी, राष्ट्रपति बशर अल असद का शासन खत्म हुआ

दमिश्क सीरिया में विद्रोहियों ने ऐलान कर दिया है कि उन्होंने दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया है और इसके साथ ही राष्ट्रपति बशर अल असद का शासन खत्म हो गया है। दमिश्क की सड़कों पर बहुत सारे लोग जश्न मनाते हुए नजर आए। विद्रोहियों ने कहा कि असद भाग गए हैं और अब दमिश्क स्वतंत्र हो गया है। वहीं टीवी पर जारी एक बयान में विद्रोहियों ने कहा कि जेलों में बंद सभी कैदियों को रिहा कर दिया जाए। दमिश्क की सड़कें अल्लाह-हु-अकबर के नारों और गोलियों की आवाज से गूंज उठीं। विद्रोही हवा में फायरिंग करके जश्न मनाते हुए नजर आए। कुछ विद्रोही असद के पिता की प्रतिमा पर चढ़ गए और इसके साथ तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा, हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज सीरिया में नए युग की शुरुआत हो रही है। बता दें कि विद्रोही गुट इस्लामिस्ट हयात तहरीर अल शाम (HTS) को तुर्की का समर्थन प्राप्त है। इसने दो दिन पहले ही सबसे पहले अलेप्पो पर कब्जा किया था। इसके बाद एक-एक कर शहरों को फतह करते हुए दमिश्क तक पहुंच गए। विद्रोही गुट ने टेलीग्राम पर कहा, 50 साल के अत्याचार के बाद बाथ का शासन खत्म हो गया। इन सालों में बहुत सारे लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा। हम ऐलान करते हैं कि काले दिन खत्म हो गए हैं और अब सीरिया में नए युग की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री मोहम्मद अल जलाली ने कहा कि सीरिया के लोग जिस सरकार को चुनेंगे, वह उसके साथ सहयोग करने को तैयार हैं। इसके अलावा सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स रामी अब्देल रहमान ने कहा, दमिश्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते सीरिया से निकल गए हैं। हालांकि एएफपी ने भी इस रिपोर्ट पर मुहर नहीं लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक एचटीएस ने कहा कि उनके लड़ाके जेलों से कैदियो को रिहा कर रहे हैं। इससे पहले विद्रोहियों ने होम्स पर कब्जा किया था। होम्स से दमिश्क की दूरी मात्र 140 किलोमीटर थी। सीरियाई विपक्षी युद्ध निगरानी संस्था के प्रमुख ने दावा किया कि असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। वहीं सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने एक वीडियो बयान जारी करके कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने को तैयार हैं। जलाली ने कहा, ‘‘ मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने देश से प्रेम है।’’ उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे। उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया। यह 2018 के बाद पहली बार है जब विद्रोही दमिश्क के भीतर पहुंच गए हैं। सीरियाई सैनिकों ने वर्षों की घेराबंदी के बाद 2018 में राजधानी के बाहरी इलाकों पर फिर से कब्जा कर लिया था। सरकार समर्थक ‘शाम एफएम रेडियो’ ने बताया कि दमिश्क हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया है और सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। विद्रोहियों ने यह भी घोषणा की कि वे राजधानी के उत्तर में स्थित सैदनाया सैन्य जेल में घुस गए हैं और उन्होंने वहां से कैदियों को ‘‘मुक्त’’ करा लिया है। इससे एक रात पहले सरकारी बल सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स से पीछे हट गए जिसके बाद विपक्षी बलों ने इस पर कब्जा कर लिया। यह शहर, राजधानी दमिश्क और सीरिया के तटीय प्रांतों लताकिया और टारटस के बीच स्थित है। ये प्रांत सीरियाई नेता का गढ़ हैं और यहां रूस का नौसैनिक अड्डा भी है। इस बीच, सरकार ने असद के देश छोड़कर जाने की अफवाहों का खंडन किया। सरकार समर्थक ‘शाम एफएम’ ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि सरकारी बलों ने सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर के बाहर मोर्चा संभाल लिया है। अब्दुर्रहमान ने कहा कि सीरियाई सैनिक और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी शहर से हट गए हैं तथा विद्रोही शहर के कुछ हिस्सों में घुस गए हैं। सीरिया के विद्रोही गुट ‘जिहादी हयात तहरीर अल-शाम’ समूह (एचटीएस) प्रमुख अबू मोहम्मद अल-गोलानी ने बृहस्पतिवार को सीरिया से ‘सीएनएन’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा था कि इस हमले का उद्देश्य असद की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने सीरिया में ‘‘व्यवस्थित ढंग से राजनीतिक बदलाव’’ सुनिश्चित करने के लिए जिनेवा में तत्काल वार्ता का आह्वान किया है। इस बीच, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को सीरिया में सैन्य कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह हमारी लड़ाई नहीं है।’’ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कैलिफोर्निया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका सीरियाई गृहयुद्ध के बीच सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा।’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

जिला चिकित्सालय में समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य-जिपं. सीईओ

अनूपपुर एसडीएम अनूपपुर के द्वारा शनिवार 7 दिसम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय अनूपपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति परिलक्षित नही होने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निर्धारित समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने चिकित्सकों की बैठक लेकर चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की। अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अनूपपुर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. श्रीमती एस.बी. अवधिया तथा जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28