Monday, July 6, 2026 12:49 am

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को मोहन बागान सुपर जायंट ने 2-0 से हराया

गुवाहाटी. मोहन बागान सुपर जायंट ने दूसरे हाफ में किए गए दो गोल की मदद से रविवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हरा दिया। मोहन बागान की तरफ से विंगर मनवीर सिंह ने 65वें और विंगर लिस्टन कोलासो ने 71वें मिनट में गोल किए। मोहन बागान के राइट-बैक आशीष राय को दोनों गोल में सहायता प्रदान करने और दाहिने छोर पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर अलाद्दीन अजारेई को मौका नहीं देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत से मोहन बागान 10 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और एक हार से 23 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम 11 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है। recent visitors 67

दीपक प्रज्जवलित करने की जानिए परंपरा और महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजनों में दीपक प्रज्वलित करने का विशेष महत्व होता है. पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यक्रमों में दीपक जलाना बहुत ही आवश्यक कार्य माना जाता है. ऋृग्वेद काल से कलयुग तक दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है. वेदों में अग्नि को प्रत्यक्ष देवता माना गया है. हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पूजा के समय दीपक की ज्योति अंधकार को दूर करती है, जो अज्ञानता का प्रतीक है. इसी तरह, ज्ञान का प्रकाश मन में अज्ञानता को दूर करता है. दीपक की ज्योति ईश्वर के प्रकाश का प्रतीक है. यह हमें ईश्वर के अस्तित्व और उसकी शक्ति की याद दिलाता है. पूजा के समय दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. दीपक जलाना देवताओं को प्रसन्न करने का एक तरीका है. मान्यता है कि दीपक की ज्योति देवताओं को आकर्षित करती है. दीपक जलाना शुभता का प्रतीक है. यह नई शुरुआत और उज्जवल भविष्य का संकेत देता है. धार्मिक महत्व दीपक प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक होता है. शास्त्रों में दीपक को सकारात्मकता ऊर्जा पाने और जीवन से दरिद्रता को दूर करने वाला माना गया है. दीपक के प्रजज्वलित होने पर अज्ञानरूपी अंधकार खत्म होता है और जीपन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है. रोजाना पूजा-पाठ के दौरान घर में घी का दीपक लगाने से सुख समृद्धि आती है. इससे अलावा जिन घरों में नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का स्थाई रूप से निवास होता है. घी को पंचामृत माना गया है. किसी भी सात्विक पूजा का पूर्ण फल और हर तरह की मनोकामनाओं को प्राप्त करने के लिए घी का दीपक वहीं तामसिक यानी तांत्रिक पूजा की सफलता के लिए तेल का दीपक लगाया जाता है. विभिन्न धर्मों में दीपक का महत्व हिंदू धर्म में लगभग सभी पूजा-पाठ में दीपक जलाया जाता है. दीपक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. बौद्ध धर्म: बौद्ध धर्म में भी दीपक जलाने का प्रचलन है. इसे बुद्ध के ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. सिख धर्म: गुरुद्वारे में भी दीपक जलाए जाते हैं, जो ज्ञान और सत्य के प्रतीक हैं. 5 तत्वों का प्रतीक है मिट्टी का दीपक मिट्टी का दीपक पांच तत्वों से मिलकर तैयार होता है. दरअसल दीपक को बनाने के लिए मिट्टी को पानी में गलाकर तैयार किया जाता है, जो कि यह भूमि का तत्व और जल के तत्व का प्रतीक है. फिर इस दीपक को धूव और हवा से सुखाया जाता है जो आकाश और वायु तत्व का प्रतीक होता है और अंत में इस दीपक को आग में तपाकर तैयार किया जाता है. इस तरह के दीपक के तैयार में सभी 5 तत्वों का समावेश होता है.   recent visitors 122

डबरा में में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया

डबरा पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक सब-इंजीनियर की युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दतिया निवासी और डबरा में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना डबरा रेस्ट हाउस की है, जहां इंजीनियर ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। क्या था पूरा मामला दरअसल, दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह पीडब्ल्यूडी में सब इंजीनियर है और डबरा में पदस्थ है। उनके किसी परिचित ने उन्हें एक युवती से मिलवाया, जिसे नौकरी की आवश्यकता थी। इंजीनियर उसे लगातार नौकरी का आश्वासन देता रहा। रविवार शाम उसने युवती को डबरा रेस्ट हाउस बुलाया। युवती का आरोप है कि वह उसे कमरे के अंदर ले गया और गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान युवती ने आरोपी की नीयत को भांपते ही गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। वीडियो में युवती कहती सुनाई देती है कि तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की ने कहा, "तूने मुझे परेशान किया है" वीडियो में युवती कहती सुनाई दे रही है कि 'तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी। मारपीट के बाद इंजीनियर मौके से भाग गया। वीडियो हुआ वायरल, लेकिन नहीं दर्ज हुई शिकायत इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा। पुलिस का बयान डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 55

मुख्यमंत्री साय बोले- अटल विहार योजना से जरूरतमंदों को किफायती दर पर उपलब्ध होगे आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बनाए जाएंगे 1650 आवास ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए की सब्सिडी राज्य शासन द्वारा मिलेगी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'सभी के लिए आवास' की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में "अटल विहार योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना प्रारंभ की जा रही है ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया उनके तहत 07 विभिन्न स्थानों पर भूरकोनी -रायपुर, पथर्रा – राजिम, खरतुली – धमतरी, सिहाद – धमतरी, पुलगांव – दुर्ग, गुरूर – बालोद, एवं कोकड़ापारा – बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे। लगभग 300 करोड रुपए की लागत की इन परियोजनाओं के तहत 1650 मकान बनाए जाएंगे, इनमें ई.डब्ल्यू.एस. और एल.आई.जी. श्रेणी के 1452 आवास तथा एम.आई.जी. श्रेणी के 200 आवास बनाए जाएंगे। हितग्राही भवनों का ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट (www.cghb.gov.in) के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर शहरी गरीब परिवारों को आवास मिले, इस उद्‌द्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई है। इससे प्रेरणा लेते हुए हमारी राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं विकासखंड में रह रहे आवासहीन अथवा कच्चे भवन के स्थान पर किफायती एवं पक्के छत युक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए 'अटल विहार योजना" प्रारंभ की है, जिसके तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 50,000 भवनों का निर्माण कर आबंटन का लक्ष्य निर्धारित किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल विहार योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड को एक रूपये प्रति वर्ग फुट पर शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जा रही है इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है। इस योजना में पूर्व में घोषित अनुदान को जारी रखते हुए ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए अनुदान राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अटल विहार योजना के तहत आवासों का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस योजना के तहत राजधानी रायपुर के साथ – साथ दूरस्थ बीजापुर जिले में भी मकान बनाए जाएंगे। जल्द ही यह योजना सभी जिलों में शुरू होगी। हाउसिंग बोर्ड द्वारा नियमित भवनों को फ्री-होल्ड करने की योजना वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई। इस योजना में राज्य के लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार द्वारा अभी हाल ही में 26 नवम्बर 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में फ्री-होल्ड किये जा रहे भवनों में डायवर्सन शुल्क एवं पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है, इससे हाउसिंग बोर्ड के लगभग 80 हजार हितग्राहियों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसव राजू एस., आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कुंदन कुमार सहित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 45

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, शेरफेन रदरफोर्ड रहे जीत के हीरो

बासेटेरे (सेंट किट्स एवं नेविस). शेरफेन रदरफोर्ड की 80 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया। रदरफोर्ड ने 47वें ओवर में सौम्य सरकार की गेंद पर नाहिद राणा को कैच थमाने से पहले अपनी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए। वेस्टइंडीज ने उनकी इस पारी की मदद से 295 रन का लक्ष्य 47.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 101 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन ने 60 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। महमुदुल्लाह ने 44 गेंदों में नाबाद 50 रन और जाकर अली ने 40 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज का स्कोर 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 100 रन था। कप्तान शाई होप जब 88 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर मेहदी की गेंद पर आउट हुए तो वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 193 रन हो गया। इसके बाद रदरफोर्ड और जस्टिन ग्रीव्स (31 गेंद पर नाबाद 41) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दूसरा एकदिवसीय मैच इसी स्थान पर मंगलवार को खेला जाएगा। recent visitors 81

सिवनी में बस पलटने से 9 लोग घायल हो गए, दो यात्रियों को गंभीर चोट आई

दमोह  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत सोन नदी के पुल के पास सोमवार अलसुबह बस पलट गई। हादसे में उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि सिवनी जिले के लखनादौन से तीर्थ यात्रा पर मिनी ट्रैवल्स बस से मथुरा जा रहे यात्रियों की गाड़ी की गाड़ी पलट गई। नोहटा थाना अंतर्गत पुल के समीप सोमवार की सुबह करीब 4 बजे ये हादसा हुआ। इससे उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 यात्री घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोट होने के कारण उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। recent visitors 50

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अब देशभर के पर्यटन प्रेमी जशपुर की हरी-भरी वादियों की जानकारी के लिए  पर्यटन वेबसाइट www.easemytrip.com का उपयोग कर सकते हैं। जशपुर पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। अब पर्यटन वेबसाइट के  माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की जानकारी आसानी से मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध बनाने हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में स्थित जशपुर जिला शहरी जीवन शैली से और भागदौड़ की जिंदगी से सुकून का अहसास दिलाता है। प्रकृति को नजदीक से जानने के लिए जशपुर एक आदर्श स्थान है। चाहे वह हरे-भरे चाय बागान हो , रॉक क्लाइम्बिंग का रोमांच हो, आदिवासी समुदायों की जीवंत परंपराओं को नजदीक से जानना  हो, जशपुर हर यात्री के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। अपने मनमोहक परिदृश्य, ठंडी जलवायु और आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज, रहन-सहन, खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और आत्मीयता से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ, जशपुर एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो यात्रा के बाद लंबे समय तक पर्यटकों के साथ रहता है। जशपुर में रूकने के लिए एक सुंदर और आकर्षक सुविधा युक्त सरना एथनिक रिज़ॉर्ट है। जशपुर में दमेरा, देशदेखा, चाय बगान, सोगड़ा आश्रम, रानीदाह, बगीचा विकास खंड में कैलाश गुफा, खुडियारानी,राजपुरी ,दनगरी , मकरभंजा , कुनकुरी विकास खंड में एशिया का सबसे दूसरा बड़ा चर्च, मधेश्वर पहाड़ सबसे बड़ा शिवलिंग, मयाली नेचर कैम्प आदि बहुत सारे पर्यटन स्थल का आनंद लिया जा सकता है। recent visitors 53