Sunday, July 5, 2026 11:40 pm

जूनागढ की सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत

जूनागढ गुजरात (Gujarat) के जूनागढ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान पांच कॉलेज स्टूडेंट्स सहित कुल 7 लोगों के मौत की खबर है. जेतपुर- वेरावल हाईवे पर भंडुरी गांव के पास सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान भीषण हादसा हो गया. यह एक्सिडेंट भंडुरी के नजदीक कृष्णा होटल के पास हुआ. एक कार में सवार 5 कॉलेज स्टूडेंट्स एग्जाम देने जा रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरी कार में सवार 2 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक कार डिवाइडर फांद कर दूसरी और से आ रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जब खड़ी ट्रक में घुस गई थी कार इससे पहले 19 नवंंबर को खबर आई थी कि गुजरात के भरूच में खड़े ट्रक के साथ कार की भिडंत से भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी. यह हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर देर रात हुआ था. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पाटन में भी हुआ था भीषण हादसा हाल ही में गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ था. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई थी.     recent visitors 146

हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता बोनस एवं विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली बच्चों, विजेता प्रतिभागियों एवं एकल अभियान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि बिलासपुर में एक रिक्शा चालक की बिटिया पर्वतारोहण के लिए अफ्रीका के किलीमंजारो जाना चाहती है, उसे तत्काल पौने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देकर समस्या का समाधान किया गया। वही एक श्रमिक की बिटिया बैडमिंटन की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं होगी और प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक में 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक में एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत परिश्रमी रहे हैं तथा उन्होंने जशपुर में पैदल चलकर तथा कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की है। आप में से भी कोई कठिन परिश्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाइए, आपका सफल होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एकल विद्यालय एवं यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे। recent visitors 57

हीरो वर्ल्ड चैलेंज खिताब का शेफ़लर ने किया बचाव

अल्बानी (बहमास). स्कॉटी शेफ़लर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आखिरी दौर में नौ अंडर 63 का स्कोर बनाकर हीरो वर्ल्ड चैलेंज में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। अमेरिका के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी शेफ़लर ने रविवार को कुल 25-अंडर 263 (67, 64, 69, 63) के साथ खिताब अपने नाम किया। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने टॉम किम पर छह शॉट से जीत हासिल की जो अल्बानी गोल्फ क्लब में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। दक्षिण कोरियाई किम अंतिम दौर में चार अंडर 68 और कुल 270 (74, 65, 62, 68) के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जस्टिन थॉमस ने 273 के कुल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया (69) 15-अंडर के साथ चौथे और कीगन ब्रैडली (71) 14-अंडर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी साहिथ थीगाला (74) आठवें और भारतीय मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी आरोन राय (70) संयुक्त 14वें स्थान पर रहे। recent visitors 56

सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज

मुंबई  बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर जारी है। 'एनिमल' के बाद उसके जैसे ही एक फिल्म आ रही है, जिसका नाम है 'फतेह'। इसमें सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। लेकिन जबरदस्त खून-खराबा है। वायलेंस है। इसका टीजर 9 दिसंबर को जारी किया गया। जिसे देखने के बाद आपका सिर शायद घूम जाए। और कमजोर दिल वाले हैं तो वह इसे देखने से एक बार को जरूर बचें। सोनू सूद की डायरेक्टेड और स्टारर फिल्म 'फतेह' का टीजर 1:18 मिनट का है। इसे जी स्यूडियोज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली ये फिल्म बेहद खतरनाक होने वाली है। वीडियो की शुरुआत में जमीन पर ढेर सारे कारतूस पड़े रहते हैं। और एक्टर शॉटगन लेकर खड़े रहते हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'एक को मारा तो मुजरिम। 1000 को मारा तो राजा।' सोनू सूद की 'फतेह' 10 जनवरी को रिलीज होगी इसके बाद खून से सनी बॉडी को घसीटते हुए दिखाया जाता है, जिससे फर्श लाल हो जाती है। एक्टर इसमें एकदम सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और सामने आदमियों की भीड़ को एक कमरे में धारदार हथियार से मार गिरा रहे हैं। किसी के सिर पर गोली मारते हैं तो किसी का चाकू से गला काटते हैं। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इसमें एक अहम किरदार निभाते दिखेाई दे रहे हैं। लेकिन सून सूद पूरे समय मारते दिखाई दे रहे हैं। 'फतेह' में भयंकर खून-खराबा देखने को मिलेगा जैकलीन फर्नांडिस उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। जिनके साथ वह बीच-बीच में कॉमन मैन की तरह क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं। इसमें एक गैलरी वाला सीन भी है, जो 'एनिमल' फिल्म की याद दिलाता है। उसमें सोनू सूद हथौड़े से लेकर ड्रिल मशीन, ब्लेड जो भी मिल रहा, उससे मार रहे हैं। हालांकि जैकलीन पूछती हैं कि वह क्या करते हैं। लेकिन वह बताते नहीं। recent visitors 121

दोनों सदन कल तक स्थगित, संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी नहीं हुई कार्यवाही

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन भी बर्बाद हो गया. आज सोमवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सांसदों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिस वजह से कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इससे पहले पिछले हफ्ते के सभी चारों सत्र विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से स्थगित करने पड़े थे. माना जा रहा था कि वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से आज लोकसभा में बैंकिंग लॉ संशोधन बिल पेश किया जा सकता है, लेकिन नहीं हो सका. शीतकालीन सत्र की शुरुआत पिछले हफ्ते सोमवार को हुई थी, लेकिन संसदीय कार्यवाही हंगामे की से बार-बार बाधित होती रही है. संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में अडाणी से जुड़े मामले और उत्तर प्रदेश की संभल हिंसा को लेकर विपक्षी सांसदों की ओर से आज फिर से सरकार को घेरने की संभावना है. सत्र के पहले दिन पिछले सोमवार को कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस भी हो गई थी. इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की 19-19 बैठकें आयोजित होने हैं. recent visitors 109

आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए करेंगे नॉमिनेट 

मुंबई  'बिग बॉस 18' में बीते दो हफ्ते से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। जिससे कुछ लोग नाराज भी हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। अविनाश मिश्रा ने तो मेकर्स पर करणवीर मेहरा और उनके ग्रुप का फेवर करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि आज 9 दिसंबर के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले एक बार फिर से अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। लेकिन कौन-कौन सदस्य नॉमिेटेड हुआ है, उसके नाम आप पहले ही जान लीजिए। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के नॉमिनेशन टास्क में जहां चाहत पांडे ने ईशा को नॉमिनेट किया। वहीं अविनाश मिश्रा ने दोस्त और बड़े भाई विवियन का नाम लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि किसने किसका नाम लिया, उसकी ज्यादा जानकारी तो शाम के एपिसोड को देखने के बाद ही मालूम होगी लेकिन लिस्ट बता देते हैं। 'बिग बॉस 18' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस तक' की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं, उनके नाम- दग्विजय सिंह राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का नाम शामिल है। जिसमें से बॉटम में एडिन और तजिंदर बग्गा का नाम बताया जा रहा है। और उनमें से ही किसी के एविक्ट होने के चांसेस हैं। कौन हो सकता है 'बिग बॉस 18' से बेघर? बता दें कि आखिरी एलिमिनेशन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का हुआ था। क्योंकि उनका कनेक्शन घर के किसी सदस्य से नहीं बना था। जिस कारण बिग बॉस ने उन्हें फौरन बेघर कर दिया था। ऐसे में अब उनके साथ आईं यामिनी और एडिन बच गई थीं लेकिन अब उनमें से एक बेघर हो जाएंगी, ऐसा अनुमान है। क्योंकि लिस्ट में शामिल लोगों में से वह सबसे वीक हैं। लेकिन अंत में तो कुछ भी हो सकता है। recent visitors 194

पटना पाइरेट्स ने अंक तालिका में पहुंचे दूसरे स्थान पर

पुणे. जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ पटना पाइरेट्स का धांसू प्रदर्शन देखने को मिला है। सीजन के 99वें मैच में पटना ने 38-28 की स्कोरलाइन से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तालिका में पटना की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। देवांक दलाल ने 14 अंक हासिल किये। पटना के डिफेंस का इस कदर बोलबाला रहा, 17 रेड में अर्जुन देसवाल को सिर्फ7 अंक लेने दिए। साथ ही जयपुर का डिफेंस भी नहीं चला। उसके खाते में 12 के मुकाबले सिर्फ पांच अंक आए। रेड में भी पटना ने 16 के मुकाबले 22 अंक लेकर इस सीजन में जयपुर को दूसरा बार हराकर अपना दबदबा कायम किया। शुरुआत में जयपुर ने लीड हासिल की थी। इसके बाद पटना ने भी अपना जोर लगाया। डिफेंस और रेडिंग विभाग ने मिलकर अपना काम किया। हालांकि पटना की टीम का काम ऑल आउट होने से खराब हो गया। पहले हाफ में जयपुर ने 18-12 की बढ़त बना ली। हाफटाइम के बाद पटना ने अर्जुन और विकास का शिकार कर लगातार चार अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। इसके बाद अयान ने सुरजीत और देवांक ने रेजा का शिकार कर जयपुर को आलआउट की ओर धकेल दिया। फिर आलआउट लेते हुए पटना ने 21-20 की लीड ले ली। जल्द ही पटना ने लीड 4 की कर ली। इस बीच नीरज ने डू ओर डाई रेड पर अयान का शिकार कर स्कोर 21-24 कर दिया। फिर लकी ने देवांक का भी शिकार कर लिया। अब 10 मिनट बचे थे और पटना 24-22 से आगे थे। ब्रेक के बाद भी पटना ने दो अंक लेकर चार अंक की लीड ले ली। इसी बीच अंकित ने हाई-5 पूरा किया। इस बीच दीपक ने अर्जुन को लपक लिया। अब जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। 12वें असफल टैकल के साथ जयपुर आलआउट हुए और पटना ने 32-24 की लीड ले ली। साथ ही देवांक ने सुपर-10 पूरा किया। इसके बाद पटना ने लगातार दबाव बनाए रखा और जयपुर को 17 मैचों में सातवीं हार को मजबूर किया। recent visitors 72