MY SECRET NEWS

नक्सलियों ने तीन दिनों के भीतर चौथे ग्रामीण की हत्या की

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बस्तर में नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नक्सलियों ने तीन दिनों के भीतर चौथे ग्रामीण की हत्या की है। शनिवार को ग्रामीण महिला सुकरा यालम की हत्या की गई है। इस वर्ष सुरक्षा बल से सीधी लड़ाई में लगातार मात खाने के बाद नक्सली बड़ी लड़ाई लड़ने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में वो स्माल एक्शन टीम को सक्रिय कर ग्रामीणों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। नक्सलियों ने बदली अपनी रणनीति पुलिस के अनुसार, नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम के चार से पांच सदस्य शनिवार को मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोदेड़ गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने रामैया यालम और उसकी पत्नी सुकरा का अपहरण किया और गांव से लगभग तीन किमी दूर ले गए। रामैया यालम को डंडो से पीट कर छोड़ दिया और उसकी पत्नी सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले गुरुवार की रात नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरियाभूमि के पूर्व संरपच और भाजपा नेता सुक्खु फरसा, नैमेड़ के कडेर निवासी पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। गत शुक्रवार को तिम्मापुर की आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम की उसके बेटे के सामने ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस साल नक्सलियों को बड़ा नुकसान इस वर्ष अब तक नक्सलियों ने 63 ग्रामीणों की हत्या की है और 17 जवान शहीद हुए हैं। मगर, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचाई है। नक्सलियों ने स्वीकारा है कि इस वर्ष हुए मुठभेड़ों में 226 नक्सली मारे जाने से उनके संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा हैं। बस्तर पुलिस ने भी 97 मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के पांच इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) सदस्य सहित आठ करोड़ 84 लाख रुपये के इनामी 207 नक्सलियों के शव मिलने का दावा किया है। अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे नक्सली इधर, नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ में सुरक्षा बल ने झिड़पल्ली-1 और झिड़पल्ली-2 में सप्ताह भरत के भीतर नए सुरक्षा कैंप बनाए हैं। नक्सली इन कैंपों पर पिछले तीन दिन से लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। रविवार की सुबह भी नक्सलियों ने कैंप पर गोलीबारी की है। यह क्षेत्र डीकेएसजेडसी के साथ ही तेलंगाना स्टेट कमेटी के बड़े नक्सलियों के छिपने की जगह है। जगरगुंडा एरिया कमेटी, पामेड़ एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर सब जोनल ब्यूरो का यह गढ़ है। इसलिए किसी भी हालत में नक्सली अपना यह गढ़ छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। शीघ्र करेंगे नक्सलियों का समूल उन्मूलन बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तरिया ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बस्तर पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में ग्रामीणों की हत्याओं को लेकर कहा है कि नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद के सफाये का मूलमंत्र दिया था। इसी संकल्प को पूरा करने का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार काम कर रही है। नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बल मजबूत स्थिति में है। नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और देश-प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

परंपरा, खेल और संस्कृति का होगा महापर्व

भोपाल. राज्य के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी के बीच 'आनंद उत्सव-2025' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव परंपरा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और उल्लास का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आनंद विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए है। आनंद उत्सव में नागरिकों की सहभागिता एवं उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर के खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्साकसी, चम्मच दौड़, लोक संगीत, नृत्य, नाटक और भजन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की भागीदारी के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम आयोजन स्थल को "आनंद उत्सव स्थल" नाम दिया जाएगा। आनंद उत्सव का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 14 से 24 जनवरी तक ग्रामीण और नगरीय स्तर पर, दूसरे चरण ने 14 से 24 जनवरी तक विकासखंड स्तर पर, तृतीय चरण में 24 से 28 जनवरी तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में गठित विकासखंडस्तरीय समिति करेगी और प्रत्येक "आनंद उत्सव स्थल" पर कार्यक्रम आयोजन समिति करेगी। सभी स्थलों का पंजीयन और विवरण https://www.anandsansthanmp.in/पर अपलोड किए जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रदेश की 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों में 10 हजार क्लस्टरों पर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 'आनंद उत्सव-2025' का उद्देश्य हर वर्ग, उम्र और समुदाय के लोगों को एक साथ जोड़ते हुए परंपरागत खेल और संस्कृति का उत्सव मनाना है। यह केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि सामुदायिक जीवन में खुशी और जुड़ाव का माध्यम बनेगा। आयोजन उल्लास, समरसता और सहभागिता का जीवंत प्रमाण बनेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

ग्राम उजागरिया में हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की

भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का गांव उजागरिया में महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को सिलाई मशीन प्रदान करके बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के लिये सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य में सभी गांव वालों को सहयोग करना चाहिए, जिससे महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके। उन्होंने सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि, हम सभी को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर आसपास कचरा हो तो उसकी साफ-सफाई करवाने की आदत डालनी चाहिए। अपने आसपास बिल्कुल गंदगी ना रहने दे। हमारा गांव प्लास्टिक मुक्त हो ऐसी हम सबको प्रयास करने चाहिए। इन सब व्यवस्था होने से हम सभी को अपने-अपने गांव को गर्व होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान बेहोश होकर गिरे युवक मौत

 कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन रक्षक भर्ती के फिजीकल टेस्ट के दौरान चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी की मौत हो गई है. सोमवार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ शुरु हुई, जिसमें महेंद्र भी शामिल हुआ था. इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक की वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है. जिसका मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. युवक की मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स शामिल कांकेर के जंगलवार कॉलेज में वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्‍ट की प्रकिया जारी है, जो करीब 10 दिनों तक जारी रहेगा. जिसमें लगभग 25 हजार से ज्‍यादा कैंडिडेट्स हिस्‍सा लेने वाले हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का किया शुभारंभ

भोपाल. उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने रोजगार मेले में 15 संस्थाओं एवं आठ विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। युवाओं को निराश और हताश कभी नहीं होना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए, जो मेहनत करता है उसको सफलता जरूर मिलती है। पढ़ाई को पूरी गंभीरता के साथ लेना चाहिए। रोजगार मेले में उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 25 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 50 लाख का ऋण वितरण चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का हित वितरण प्रदान किया। सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत दिव्यांगजनों को स्व चालित ट्राई साईकिल एवं हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल प्रदान की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेलों का लाभ उठाना चाहिए। रोजगार मेलों में जिन विभागों को इंस्टॉल लगे हैं, सरकार द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे युवाओं को क्या लाभ प्राप्त हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के साथ-साथ युवाओं को विभागों में जाकर भी अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहिए। सभी युवा ध्यान से और मन लगाकर पढ़ाई करें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत होगा। विकसित देशों में भारत नंबर वन होगा, उसके लिए सरकार लगातार संकल्पित है और यह कार्य हम सबको मिलकर करना होगा। आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयुष्मान कार्ड बनाया है, जिसमें प्रदेश के नागरिकों के इलाज के लिए प्रबंध किया है। अब तो 70 से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बन रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

भोपाल में बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को चपरासी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया

भोपाल भोपाल में बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की एफडी को उसी के चपरासी द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। चपरासी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इमामीगेट शाखा में जमा 5-5 करोड़ की दो एफडी को बैंक मैनेजर की मिली भगत से तोड़कर ये घोटाला किया। अब इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड और संस्था के चपरासी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक मैनेजर लापता, पुलिस ने जब्त की जमीन पुलिस ने जमीन, भूखंड की रजिस्ट्री जब्त करते हुए विभिन्न खातों में जमा 51 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। इस मामले में बैंक मैनेजर की तलाश की जा रही है। डीसीपी जोन-तीन, रियाज इकबाल ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को बीज प्रमाणीकरण अधिकारी सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर चपरासी ने लगाया चूना शिकायत में बताया गया कि संस्था के चपरासी बीडी नामदेव ने सेंट्रल बैंक के मैनेजर नोयलसिंह से मिलीभगत कर संस्था की 10 करोड़ की एफडी तुड़वाकर राशि हड़पी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 10 करोड़ के घोटाले को ऐसे दिया अंजाम चपरासी बीडी नामदेव ने संस्था के बाबू दीपक पंथी एजेंट शैलेंद्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा और सेंट्रल बैंक के मैनेजर नोयलसिंह के साथ मिलकर पूरा षड़यंत्र रचा। इन लोगों ने बीज प्रमाणीकरण संस्था की 10 करोड़ की दो एफडी को सेंट्रल बैंक में जमा करवाया। संस्था द्वारा करवाई गई एफडी को बीडी नामदेव और दीपक पंथी ने तुड़वाकर हासिल कर ली। बैंक मैनेजर ने एक फर्जी एफडी को संस्था को गुमराह करने के लिए रख दिया। विभाग की फर्जी सील और विभाग प्रमुख के कूट रचित हस्ताक्षर से तैयार दस्तावेज में भृत्य बीडी नामदेव को आहरण एवं वितरण अधिकारी बना दिया गया। पांच करोड़ की दो एफडी की तैयार बैंक मैनेजर की मिली भगत से चपरासी ने पांच-पांच करोड़ की दो डीडी तैयार कर ली। एमपी नगर स्थित येस बैंक के सेल्स मैनेजर धनंजय गिरि से साठगांठ कर बिना भौतिक सत्यापन के खाता खुलवाया गया और बीडी नामदेव का खाता खोलकर उसे बीज प्रमाणीकरण अधिकारी बताया गया। इसी खाते में 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।। इस राशि को शैलेंद्र प्रधान उर्फ बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न बैंकों में फर्जी फर्म तैयार कर उनके नाम से लगभग 50 चालू खाते खुलवाकर ट्रांसफर करवा लिया। खाता धारकों को कमीशन देकर हड़पी गई राशि निकाल ली गई। उससे जमीन, भूखंड खरीद लिया गया। पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार मामले में पुलिस ने गौतम नगर, गोविंदपुरा निवासी 53 वर्षीय बीडी नामदेव (भृ्त्य), विदिशा निवासी 44 वर्षीय दीपक पंथी (बाबू), यश बैंक का सेल्स मैनेजर बावड़ियाकलां निवासी 48 वर्षीय धनंजय गिरि, रामायण बिल्डिंग, कटारा हिल्स निवासी 62 वर्षीय शैलेन्द्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा (फर्जी फर्म बनाकर खाते खुलवाए), हालमार्क सिटी, कोलार रोड निवासी 50 वर्षीय राजेश शर्मा (ऐजेंट), सिंधी कालोनी सीहोर निवासी 44 वर्षीय पियूष शर्मा (एजेंट) को गिरफ्तार किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

बर्फबारी के बाद गुलमर्ग में -9 डिग्री पर लुढ़का पारा

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के एक दिन बाद सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड रहने का अनुमान जताया है। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। कश्मीर घाटी के मौसम निगरानी केंद्रों में यह इस मौसम में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा कि आने वाला सप्ताह ठंडा और शुष्क रहेगा। इसमें कहा गया है, "अगले 7 दिनों के दौरान कई केंद्रों पर कड़ाके की ठंड और शुष्क मौसम रहेगा।" हालांकि, सोमवार को राजधानी श्रीनगर में दिन में धूप खिली और अपेक्षाकृत गर्मी रही। मौसम विज्ञानी एम हुसैन मीर ने कहा, "धूप वाले दिन रात में आसमान साफ ​​रहने के कारण रात में तापमान में गिरावट आती है।" रविवार को गुलमर्ग, कुपवाड़ा और पीर की गली समेत कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे मुगल रोड और सिंथन रोड बंद हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुगल रोड, सिंथन रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग और गुमरी रोड बर्फ जमा होने के कारण अभी भी बंद हैं। मौसम विभाग के अपडेट में कहा गया है कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पर्यटन स्थल में भी इस मौसम का सबसे कम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम है। दक्षिण के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री कम है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा रविवार के -0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को -3.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी में शुक्रवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है, जिसमें कुपवाड़ा भी शामिल है, जहां न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अब अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। IMD के मुताबिक, 12 दिसंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि 13 से 18 दिसंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। रविवार को हुई बर्फबारी के कारण सुबह के समय ठंड के कारण पहाड़ी सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। इस बीच, केंद्र ने टूरिस्ट एडवायजरी में पर्यटकों और यात्रियों से प्रशासन की सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। इसमें कहा गया है कि महत्वपूर्ण दर्रों और ऊंचे इलाकों की सड़कों पर तापमान शून्य से नीचे और बर्फीली स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन/यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है। कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों से पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करते समय 4 बाय 4 वाहनों का उपयोग करने या टायरों पर चेन लगाने का आग्रह करते हुए सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कश्मीर में शीत लहर चल रही है। घाटी 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि के लिए तैयार है, जो 21 दिसंबर से शुरू होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80