Monday, July 6, 2026 1:46 pm

33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त, छत्तीसगढ़-लोक कल्याणकारी योजनाओं में आयेगी तेजी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में अब लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी। विकास कार्य जल्द कराये जाएंगे। इसके लिये इन जिलों में शासन ने प्रभारी सचिव नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी सचिव संबंधित जिलों में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। इनता ही नहीं प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे। इन जिलों में ये प्रभारी सचिव नियुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक,अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव रोहित यादव को कोरबा,  सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव रजत कुमार को रायगढ़,  सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव  भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह सचिव  शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त किरण कौशल को सक्ती, संचालक सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। recent visitors 38

Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 के एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च

नई दिल्ली Samsung की तरफ से Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 के एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन को कॉरपोरेट यूजर के लिए भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन पहले से शानदार सिक्योरिटी के साथ आते हैं। इन फोन्स में इंप्रूव्ड सिक्योरिटी फीचर्स साथ ही एक्सटेंडेड डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 स्मार्टफोन 3 साल डिवाइस वारंटी के साथ आते हैं। साथ ही इन स्मार्टफोन के साथ 12 माह के लिए सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन 7 साल सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है। मिलेगी टॉप नॉच सिक्योरिटी सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी इन स्मार्टफोन में रियर टाइम प्रोटेक्शन देती है। यह फोन डिफेंस ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। साथ ही एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन में आईटी एडमिनिस्ट्रेशन के लिए शानदार फीचर्स दिये जाते हैं, जिससे डिवाइस की सिक्योरिटी के साथ समझौता न करना पडे़। डिवाइस के साथ 12 माह की सब्सक्रिप्सन नो-एक्स्ट्रा कॉस्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें 50 फीसद डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत और उपलब्धता Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra एंटरप्राइज एडिशन स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 78,999 रुपये है। इन फोन्स को सैमसंग कॉरपोरेट प्लस पोर्टल से खरीदा जा सकेगा। मिलेंगे कई शानदार फीचर्स इन फोन्स में लाइट ट्रांसलेशन के साथ रियल टाइम ट्रांसलेशन के लिए इंटरप्रिटर फीचर की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा नोट असिस्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे आर्टिकल को समराइज कर पाएंगे। साथ ही शानदार नोट्स तैयार कर पाएंगे। इसके अलावा सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में मिलेंगे कई एआई फीचर्स Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra एंटरप्राइज एडिशन में वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही ट्रांसक्रिप्टि असिस्ट, स्पीच टू टेक्स्ट टेक्नोलॉजी और ट्रांसलेट रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिये जाएंगे, जो कॉरपोरेट के लिए काफी सुविधाजनक हो सकते हैं। बता दें कि फोन एआई बिल्ड की-बोर्ड के साथ आता है, जो हिंदी समेत 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है। अगर बाकी फीचर्स Samsung Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 स्मार्टफोन की तरह ही हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। recent visitors 56

आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चैतू नेताम बना सफल कृषक

कोण्डागांव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कई है। राज्य के अन्नदाताओं के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा भी दृढ़संकल्पित होकर किसानों के कल्याण और उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिले के कई किसान भी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आज समृद्ध एवं खुशहाल किसान के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। आत्मा योजना से आया सकारात्मक बदलाव जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव में स्थित ग्राम चिपावण्ड के 67 वर्षीय प्रगतिशील किसान श्री चैतू नेताम ने अपनी मेहनत और नवीनतम कृषि तकनीकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। उनके 03 एकड़ 54 डिसमिल की भूमि पर उन्नत खेती से उन्होंने न केवल अपनी आय में वृद्धि की है, बल्कि दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गए हैं। पहले चैतू नेताम पारंपरिक तरीके से रागी की खेती करते थे और पुराने ढंग से बीज बोते थे। खरीफ मौसम में पारम्परिक खेती में छिड़कवा विधि से बीज बोने से उत्पादन में ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद कृषि विभाग ने उन्हें आत्मा योजना के तहत नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया, तो उन्होंने रागी की खेती में बदलाव करने का निर्णय लिया। रबी मौसम में चैतू नेताम ने रागी की फसल की कतार बोनी विधि को अपनाया, जिससे न केवल उनकी फसल का उत्पादन बढ़ा, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि हुई। उन्नत कृषि से तरक्की की राह पर चैतू राम चैतू राम ने बताया कि कतार बोनी विधि से बीज का वितरण और सिंचाई ज्यादा व्यवस्थित और नियंत्रित हुआ है, जिसके कारण रागी की फसल का उत्पादन दोगुना हो गया। पहले जहां रागी की खेती 0.405 हेक्टेयर रकबा में उत्पादन केवल 4 क्विंटल होता था और केवल 12 हजार रूपये की आय प्राप्त होती थी। लेकिन अब कृषि में कतार बोनी विधि से बीजोत्पादन कार्यक्रम के माध्यम से नई तकनीक को अपनाने के बाद उत्पादन 9 क्विंटल हो गया, जिससे 45 हजार रुपये प्राप्त हुआ। इस प्रकार उत्पादन में वृद्धि के साथ उनके आय में भी वृद्धि हुई। शासन की योजना से चैतू नेताम के लिए यह बदलाव केवल कृषि के तकनीक में बदलाव नहीं था, बल्कि उनके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया। कृषि विभाग से प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उनके लिए काफी लाभदायक साबित हुआ। कतार बोनी विधि से बीजोत्पादन के कार्यक्रम ने उन्हें न केवल अधिक उत्पादन दिया, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय वृद्धि की और खेती के क्षेत्र में तरक्की के राह पर अग्रसर हुए हैं। श्री चैतू राम ने जिले के अन्य किसानों को भी योजना का लाभ लेते हुए प्रशिक्षणक प्राप्त कर कृषि में उन्नत तकनीक अपनाने की अपील की। विष्णु के सुशासन में किसान हो रहे समृद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य के किसानों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि उनके मेहनत और उत्पादन को उचित दाम भी मिल रहा है। किसानों की मेहनत को शासन की योजनाओं के माध्यम से उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहायता मिल रहा है, जिससे वे समृद्ध और खुशहाल होने के साथ कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। चौतूराम जैसे कई ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के साथ शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाते हुए अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। recent visitors 77

सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के संबंधों को लेकर भारी हंगामे के चलते राज्यसभा में गतिरोध जारी, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस के संबंधों को लेकर भारी हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले भी सदन की कार्यवाही इसी मुद्दे पर 12 बजे तक स्थगित की गई थी।पहले स्थगन के बाद उपसभापति हरिवंश ने सदन में प्रश्नकाल शुरू करने के लिए कार्यवाही आरंभ की तो सत्ता पक्ष‌ और विपक्ष के सदस्य जोर-जोर से बोलने लगे। सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पिछले दो दिनों से सदस्य श्रीमती गांधी और सोरोस के संबंधों को लेकर उद्वेलित है। इन संबंधों का असर देश की संप्रभुता और अखंडता पर प्रभाव पड़ सकता है। यह संबंध देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि देश को इन संबंधों की वास्तविकता जानने का अधिकार है इसलिए सदन में इस पर चर्चा होनी चाहिए। श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चर्चा से बचने के लिए देश का ध्यान भटकना चाहती है इसलिए सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रहा है और उनका अपमान कर रहा है। विपक्षी ने कभी भी संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का सम्मान नहीं किया है और सदन के भीतर तथा बाहर लगातार अपमानजनक बर्ताव करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निवेशक सोरोस का उपकरण बन गई है और इसके तीव्र भर्त्सना की जानी चाहिए। इस बीच सदन में दोनों पक्षों की ओर से शोरशराबा और नारेबाजी होती रही। श्री हरिवंश दोनों पक्षों से शांत होने की अपील करते रहे लेकिन हंगामा बढ़ता गया। उसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। राज्यसभा में इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन भी सोरोस को लेकर हंगामा जारी रहा और कार्यवाही ठप्प रही। लगातार तीसरे दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका।   recent visitors 38

स्कूटी और नगर पालिका का वाटर एटीएम भी फूँका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में दो गुटों में मारपीट और आगजनी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटो मशक्कत बाद आग पर काबू पाया जा सका। बड़ी दुर्घटना टली प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर जल्द ही आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आसपास खड़ी बसों और अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी और बड़ी घटना घटित हो सकती थी। फिलहाल आगजनी में नगर पालिका खरसिया को लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में वाटर एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। लंबे अरसे से चल रहा विवाद बताया जा रहा है कि लगभग 6-7 माह पहले प्रेम सिदार की घर की महिला को भगाकर चंद्रशेखर ने शादी की थी इसी बात को दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कल रात भी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रशेखर गबेल के साथ मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी को आगे के हवाले कर दिया। recent visitors 35

बीबीएल: मेलबर्न स्टार्स के कप्तान बने मार्कस स्टोइनिस

मेलबर्न मार्कस स्टोइनिस को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) सत्र के लिए मेलबर्न स्टार्स का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जो लंबे समय से कप्तान रहे ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेंगे जिन्होंने पिछली गर्मियों के अंत में कप्तानी छोड़ दी थी। 35 वर्षीय स्टोइनिस ने पिछले सीजन में मैक्सवेल की अनुपस्थिति में एक बार पहले भी स्टार्स का नेतृत्व किया था, जब मैक्सवेल अपने टूटे हुए पैर के कारण पूरे 2022-23 बीबीएल सीजन से चूक गए थे। स्टोइनिस, मैक्सवेल के बाद स्टार्स के लिए 100 बीबीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और पिछले सीजन के अंत में उन्होंने तीन साल के अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका मतलब है कि वह 2026-27 के अंत तक क्लब में बने रहेंगे। स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें यह भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस हो रहा है। स्टोइनिस ने क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से कहा, पिछले साल मैक्सी की अनुपस्थिति में मुझे टीम की कप्तानी करने का थोड़ा अनुभव था और मुझे यह अवसर बहुत पसंद आया, इसलिए पूर्णकालिक भूमिका मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पिछले 10 सालों से हर साल गर्मियों में स्टार्स मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहे हैं और मुझे सच में विश्वास है कि मैदान के अंदर और बाहर हमने जो समूह बनाया है, वह क्लब को लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता दिला सकता है। स्टार्स के महाप्रबंधक ब्लेयर क्राउच ने पिछले पांच सत्रों में कप्तान के रूप में मैक्सवेल के योगदान को स्वीकार किया। क्राउच ने कहा, सबसे पहले, मैं पिछले पांच सत्रों में टीम का नेतृत्व करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं और वह क्लब में सभी के लिए एक बेहतरीन संसाधन बने रहेंगे। मार्कस ने पिछले साल अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया और लंबे समय से टीम के वरिष्ठ सदस्य हैं। यह बहुत बढ़िया है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो हमारे शुरू से ही स्टार्स में रहा है, वह बीबीएल14 में हमारे क्लब का नेतृत्व कर रहा है। स्टोइनिस के सीज़न के शुरुआती हिस्से में कमज़ोर लाइन-अप की अगुआई करने की संभावना है। यह अज्ञात है कि मैक्सवेल अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से कब वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम सीज़न के पहले मैच में उनका खेलना संभव नहीं है। स्कॉट बोलैंड और ब्यू वेबस्टर भी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर हो सकते हैं। विदेशी खिलाड़ी बेन डकेट और ओसामा मीर भी सीज़न के पहले तीन गेम नहीं खेल पाएंगे।   recent visitors 43

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में लगेगी सोनाखान के जमींदार की प्रतिमा, छत्तीसगढ़-बालोद में सीएम साय ने की घोषणा

बालोद. शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर जिले के राजराव पठार में विराट वीर मेला आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की। सीएम साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति और उनके इतिहास को आज की युवा पीढ़ी के समक्ष रखना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की सौगात दी, जिसमें राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में विशाल शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा बनाने की घोषणा की और मेला स्थल के मुख्य देव स्थल के लिए सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और 20 लाख महिलाओं के भवन के लिए 30 लाख सहित करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम साय ने कहा कि यहां पर आज अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री ने पूरी जनजाति के बारे में सोचा, मुझ जैसे एक व्यक्ति को यहां का मुख्यमंत्री बनाया और पीएम मोदी जी ने देश के सर्वोच्च पद पर हमारी बहन को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि समाज से जो भी बातें आ रही हैं उसके लिए समाज के लोगों के साथ एक दिन बैठने की आवश्यकता है तब हाल निकल पाएगा। समाज ने राखी अपनी मांग आयोजन के प्रमुख यू आर गंगरेल ने कहा कि इस आयोजन की शुरुआत 2014 से हुई थी, जिसके बाद से इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। बस्तर से लेकर दूर दराज के लोग पहुंचते हैं। तीन जिले के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं, जिसमें बालोद धमतरी और कांकेर शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन से 10 लाख का सहयोग कभी मिलता है, कभी नहीं मिल पाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने समाज की बातों को रखते हुए व्यवस्थाओं की दरकार के बारे में अवगत कराया और स्वीकृति कराने की मांग की, जिसमें पेयजल व्यवस्था सड़क इत्यादि शामिल है। प्रांत अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि यहां पर समाज में धर्म परिवर्तन बड़ा विषय है, जिसमें समाज और सरकार को क्या करना है ये बड़ा विषय है उन्होंने आरक्षण के विषय को बढ़ाने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक नन्द कुमार साय ने कहा कि यहां पर ये आयोजन इसलिए होते है कि युवा पीढ़ी जानें समझे कौन थे शहीद वीर नारायण सिंह। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह इतने निडर थे कि एक बार जंगल में आदमखोर शेर तबाही मचा रहा था तब वे अपना कबरा नाम का घोड़ा लेकर निकल पड़े शेर से लड़ने जिसके बाद उनके नाम के आगे वीर जोड़ा गया। वहीं एक समय ऐसा आया जब तीन साल तक पानी नहीं गिरा। भीषण अकाल पड़ गया, तब उन्होंने सेठ साहूकारों का खजाना लूट कर गरीबों के लिए बांटा। recent visitors 152