Day: December 12, 2024
प्रयागराज से सूरत जा रही बस की पुल से टकराई, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल
रीवा प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, राज्य में हर रोज लगभग सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। हालिया रफ्तार के कहर में जान जाने का मामला प्रदेश के रीवा शहर से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस की ओवर ब्रिज के पुल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टेंड ओवर ब्रिज का है। यहां रात 01 बजे अजय एयरलाइंस नाम की बस ओवर ब्रिंज के पुल से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर गुजरात के सूरत की ओर जा रही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस भीषण हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल, समान थाना पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सूरत होते हुए अहमदाबाद जाने वाली बस (AR20C0928) देर रात करीब 2 बजे समान ओवर ब्रिज पर ड्राइवर को नींद लगने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री घायल हाे गए है। इसके स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। टक्कर के बाद रुकी बस स्थानीय लोगों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस रुक गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा, हो सकता था। वहीं समान थाना प्रभारी ने विकास कपीस ने बताया कि, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। recent visitors 42
एमओयू प्रगति की समीक्षा होगी सार्वजानिक: मुख्यमंत्री, राजस्थान-जयपुर में ‘राइजिंग समिट’ में पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान
जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर अर्थनीति बनेगा तथा राजस्थान भारत का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रत्येक कोने में राजस्थान का उद्यमी मौजूद है तथा प्रत्येक राजस्थानी अब आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के प्रमुख शैक्षणिक शिक्षा आईआईटी जोधपुर, केन्द्रीय विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में एडवांस टैक्नोलॉजी लैब को स्थापित करने में मदद करेगी। राजस्थान की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 11 प्रतिशत की विकास दर प्रदेशवासियों की मेहनत को दर्शाती है। प्रधान बुधवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट का सफल आयोजन किया है तथा उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान के व्यक्ति में उद्यमिता के गुण जन्म से ही मौजूद- केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान केवल पूंजी निर्माता ही नहीं बल्कि नॉलेज बेस्ड इकोनोमी है। यहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स सहित सभी विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को जॉब सीकर्स से ज्यादा जॉब क्रिएटर्स की जरूरत है। लेकिन राजस्थान के व्यक्ति को उद्यमिता सिखाने की जरूरत नहीं है उसमें यह खूबी जन्म से ही होती है। उन्होंने कहा कि जैसे खाड़ी देश विश्व अर्थनीति के केन्द्र हैं, वैसे ही भविष्य में जयपुर-जैसलमेर दुनिया के अर्थनीति के केन्द्र बनना तय हैं तथा यह समिट इसको दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधान ने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू साइन हुए हैं जोकि एक प्रोग्रसिव पहल है। दुनिया में ऊर्जा की खपत अमरीका और चीन के बाद भारत में सर्वाधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में ग्रीन एनर्जी तथा न्यू एनर्जी भी सृजित करेगा तथा राजस्थान इस क्षेत्र में लीडर पॉजिशन पर आ गया है। यहां हुए निवेशों से लोगों को संसाधन मिलेंगे, आय का सृजन होगा तथा आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी जिससे पूरा राज्य विकास की दौड़ में अग्रणी बन सकेगा। श्री प्रधान ने कहा कि पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में ‘आर’ राजस्थान को माना जाता था लेकिन अब वही ‘आर’ राजस्थान राइजिंग की तरफ बढ़ रहा है। राजस्थान नवाचार व निवेश का बना नया केंद्र-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राइजिंग समिट में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम करेगी तथा अगले वर्ष 11 दिसंबर को इन सभी एमओयू के जमीन पर उतरने की कार्यवाही की समीक्षा कर जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान का आयोजन 2026 में फिर से होगा। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं से भरपूर राजस्थान में उद्यमिता एवं विकास के शिखर को छूने की क्षमता है। राजस्थान नवाचार व निवेश आकर्षण के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं। उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने की कई पहल— मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 11 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति, पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को भूखंड आवंटन, रीको द्वारा 8 औद्योगिक क्षेत्र नियोजित किए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए हम अगले तीन साल में जीआई टैग की संख्या को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीआई टैग वाले उत्पाद गांव से ग्लोबल की तरफ बढ़ेंगे जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी विरासत भी’ विजन को साकार करेंगे। राजस्थान एमएसएमई नीति-2024 सहित 10 नीतियों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा— शर्मा ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग प्रदेश के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राजस्थान की जीएसडीपी में करीब 25 प्रतिशत योगदान दे रहा है। साथ ही, निर्यात में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ये उद्योग समावेशी आर्थिक विकास, इनोवेशन और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 एवं अन्य 9 नीतियां जारी की हैं। नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए नई निर्यात नीति— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘निर्यात वृद्धि, सर्व समृद्धि’ में विश्वास करती है जो निर्यातकों की समृद्धि और उनके सशक्तीकरण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति 2024 जारी की है। इसके तहत मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान में नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए निर्यात प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि एकीकृत क्लस्टर विकास योजना 2024 के माध्यम से हमने कच्चे माल के बैंक स्थापित कर हस्तशिल्पियों, बुनकरों और हथकरघा क्लस्टरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 लागू कर वोकल फोर लोकल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह नीति हमारी पारंपरिक कला के संरक्षण और विकास में भी मददगार होगी। मुख्यमंत्री ने किया सभी का धन्यवाद— मुख्यमंत्री ने एतिहासिक आयोजन के लिए सभी मंत्रिगण, निवेशकों, उद्योगपतियों, अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समिट में विशेषज्ञों द्वारा आए नए आइडियाज से राजस्थान के भविष्य को उज्ज्वल एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार राजस्थान राइजिंग के साथ रिलायबल एवं रिसेप्टिव भी है जो खुद को रिफाइन करना भी जानता है। मोदी जी के राइजिंग राजस्थान के उद्घाटन सत्र में दिए गए वक्तव्य से टीम राजस्थान को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान पहले केवल पर्यटन के लिए जाना जाता था। लेकिन अब इस समिट के सफल आयोजन से प्रदेश उद्योग क्षमताओं के … Read more
टेक्सास में प्लेन की क्रैश लेंडिंग रनवे की जगह सड़क पर उतर गया, हुए दो टुकड़े
टेक्सास अमेरिका के टेक्सास में दो इंजन वाला एक छोटा विमान रनवे की जगह सड़क पर उतर गया। सड़क पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए। हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की है। विमान ने सड़क पर चल रहे तीन कारों को टक्कर भी मारी। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा बिखड़ गया। चार लोग हुए घायल, तीन की हालत खतरे से बाहर हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान दो प्रोपेलर इंजन से लैस था। यह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण टेक्सास के विक्टोरिया शहर में स्टेट हाईवे लूप 463 पर क्रैश हुआ। चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की जान खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। विक्टोरिया पुलिस विभाग की उप पुलिस प्रमुख एलाइन मोया ने कहा, "हमें खुशी है कि स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हुई। यह ऐसी चीज नहीं है जो हम हर दिन देखते हैं। हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं। उनका इलाज चल रहा है।" सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विमान हादसे का वीडियो विमान हादसे को सड़क पर मौजूद पर्यवेक्षकों ने कैमरे ने कैद कर लिया है। इसमें विमान को सड़क पर उतरते और फिर दो टुकड़े होने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए सड़क पर उतरता है। अगले ही पल वह दो टुकड़े हो जाता है और सड़क पर मलबा बिखर जाता है। हादसे का शिकार हुआ विमान दो इंजन वाला Piper PA-31 था। विक्टोरिया पुलिस विभाग और संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फ्लाइटअवेयर की रिपोर्ट के अनुसार विमान ने सुबह 9:52 बजे विक्टोरिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना से पहले करीब पांच घंटे तक हवा में रहा। recent visitors 49
इंदौर में एक हजार से अधिक साइलेंसर को सड़क पर बिछाया, फिर चलाया रोड रोलर
इंदौर पिछले कुछ माह से यातायात प्रबंधन द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार को यातायात प्रबंधन द्वारा होलकर कॉलेज से लगे सर्विस रोड पर रोड रोलर से एक हजार साइलेंसर नष्ट किए गए। कई वाहन चालक बुलेट (दोपहिया) में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते है और तेज आवाज निकलते हुए गुजरते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं यातायात प्रबंधन पिछले कुछ माह से बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है। अब तक दो हजार 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार सुबह होलकर साइंस कालेज से लगे लेकर सर्विस रोड पर यातायात प्रबंधन टीम ने कतार में एक हजार से अधिक साइलेंसर बिछाए और फिर रोड रोलर से सभी साइलेंसर को जब्त कर दिया गया। पटाखे जैसी आवाज निकलती है यातायात प्रबंधन एडीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि कई वाहन चालक अपने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं, जिसके बाद पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आसपास से निकल रही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। पिछले माह करीब 350 साइलेंसर नष्ट किए थे। बुधवार को एक हजार से अधिक साइलेंसर नष्ट किए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दुकानों पर नहीं हो रही कार्रवाई इधर, प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे आटो पार्ट्स की दुकानों पर दो से 12 हजार रुपये में अलग-अलग तरह के मोडिफाइड साइलेंसर बिना किसी रोकटोक के बिक रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष ही मई माह में यातायात पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की थी। अलग-अलग आटो पार्ट्स की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किए थे। दो दुकानदारों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। यातायात एडीसीपी तिवारी ने बताया कि ऐसी दुकानों की सूची तैयार की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई यातायात प्रबंधन पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर अपने-अपने जोन के मुख्य मार्गों, चौराहों पर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें साइलेंसर जब्ती के साथ ही वाहन चालक पर आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है। recent visitors 52
अबूझमाड़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर
नारायणपुर नारायणपुर जिले में दक्षिण अबूझमाड़ में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस को सात नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के नक्सली के मारे जाने की सूचना आ रही है। तड़के तीन बजे से रुक–रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। एसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर के धुर नक्सल क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। अमित शाह कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा बारसे के गांव पूवर्ती में भी जाएंगे। recent visitors 46
एक साल विश्वास का साल रहा है, पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था: मुख्यमंत्री साय
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रेस कॉफेंस कर रहे हैं. सीएम साय न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर के कन्वेंशन हाल से संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा सरकार के एक साल कल पूरे हो रहे है. एक साल विकास के लिए समर्पित रहा है. ये एक साल विश्वास का साल रहा है. पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था. मोदी की गारंटी कांग्रेस ने वादाखिलाफी कर लोगों से धोखा किया था. 2023 के चुनाव में लोगों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, हमने एक साल में मोदी की गारंटी को पूरा किया और सुशासन लाया, भ्रष्टाचारियों को दंडित भी किया जा रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपने को साकार करने की कोशिश हम कर रहे हैं. इसी को पुराणों में रामराज्य कहा गया है. 18 लाख आवास की स्वीकृति रायपुर किसानों से किया वादा हमने पूरा किया है. किसानों को दो साल का बकाया बोनस भी दिया है. 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये प्रति महीने दे रहे हैं. वादे के मुताबिक 18 लाख आवास की स्वीकृति भी मिली और अब आवास में गृहप्रवेश भी करवा रहे है. तेंदूपत्ता का मूल्य भी बढ़ाया गया. नयी रोजगार परक शिक्षा नीति भी लाए हैं. सीजी पीएससी के दोषी भी दंडित हो रहे है. इस बार के रिज़ल्ट में पीएससी में पारदर्शिता की तारीफ करने अभिभावक मिलने आये थे. recent visitors 47