Sunday, July 5, 2026 9:31 am

अमेरिका हार्वर्ड की ‘नियमन रिपोर्ट्स’ में पत्रकार पचौरी की तारीफ

अमेरिका हार्वर्ड की 'नियमन रिपोर्ट्स' में पत्रकार पचौरी की तारीफ मध्यप्रदेश के पत्रकार की आवाज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजी, अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने बदली लोगों की ज़िंदगी: नियमन रिपोर्ट्स भोपाल  मध्यप्रदेश के चर्चित पत्रकार अंकित पचौरी की साहसिक रिपोर्टिंग से लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आया है। विश्व विख्यात अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नियामन रिपोर्ट्स में अंकित पचौरी मानवीय पत्रकारिता का जिक्र करते हुए एक लेख प्रकाशित किया हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित पत्रकारिता प्रकाशन 'नियमन रिपोर्ट्स' ने अंकित की संघर्षशील और प्रेरणादायक पत्रकारिता को सराहा है। मध्यप्रदेश के पत्रकार का नाम वैश्विक पटल पर आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जिसमें खासकर सामाजिक न्याय की बात कही गई है। लेख में अंकित की पिछले तीन वर्षों की रिपोर्टिंग को सराहा गया है, जिसमें उन्होंने वंचित और उपेक्षित समुदायों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया। 'नियमन रिपोर्ट्स' ने विशेष रूप से उस घटना का जिक्र किया है, जब उन्होंने मध्यप्रदेश की एक दलित महिला के लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मी बच्ची के शिक्षा के अधिकार को लेकर अभियान चलाया। यह मुद्दा मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया। अंकित पचौरी ने अपने 10 वर्षों के पत्रकारिता करियर में दलितों, आदिवासियों और हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों और उनके जीवन के संघर्षों को उजागर किया है। 'द मूकनायक' जैसे डिजिटल मंचों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक न्याय और संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक रिपोर्टिंग की है। हार्वर्ड के इस लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंकित ने सीमित संसाधनों के बावजूद डिजिटल मीडिया को एक सशक्त हथियार बनाकर सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुंचाया। recent visitors 35

महादेव ऐप के सरगना ने करवाई दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा

रायपुर  शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही दुबई में हैं और वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों पंडित जी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हम आपको बतलादे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में देखा गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर का परिवार नजर आया है। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में आयोजित सभा का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रदीप मिश्रा द्वारा सौरभ चंद्राकर को यजमान कहते सुना गया। recent visitors 48

अलाव बना सहारा, छत्तीसगढ़-पेंड्रा गौरेला मरवाही में पहाड़ी बर्फबारी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पेंड्रा गौरेला मरवाही. अमरकंटक की तराई में बसे पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन पहले घने कोहरे से पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लपटा नजर आने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। मौसम खुलते ही तापमान नीचे की ओर लुढका और यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। दिसंबर के महीने में पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। उत्तर भारत मे हो रही बर्फबारी का असर इस इलाके में भी देखने को मिल रहा है। इलाके का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।यहां दिन के वक्त धूप न निकलने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। ठंड की वजह से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग आग से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू होते ही स्कूली बच्चों की स्कूल टाइमिंग में भी जिला प्रशासन के द्वारा बदलाव कर दिया गया है। recent visitors 47

अलीराजपुर को बड़ी सौगात: 1700 करोड़ की सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन आज

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और सोंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। 1700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के 169 गांवों की लगभग 55 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और पीने के पानी की आपूर्ति में भी सुधार होगा। मुख्य बिंदु: 1. परियोजना के तहत सिंचाई और पेयजल उपलब्धता बढ़ाने की योजना। 2. मुख्यमंत्री द्वारा अन्य योजनाओं का भूमि-पूजन, जैसे: * जल संसाधन विभाग। * लोक सेवा यांत्रिकी विभाग। 3. मोटे अनाज (अन्न) और डायमंड पोलिशिंग से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन। 4. कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सहभागिता। जनसंपर्क अधिकारी मनीष गुप्ता के अनुसार, यह परियोजना जिले में आर्थिक और कृषि विकास को गति देगी। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा होगी। प्रभाव: यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास में योगदान देगी बल्कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को भी कम करेगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। recent visitors 32

एमसीयू में छात्र संघ की राजनीति विवाद: एनएसयूआई के विरोध के बाद ABVP ने लगाए पोस्टर

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में छात्र संघ की राजनीति का विवाद गहरा गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक तरह से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है। दरअसल एनएसयूआई (NSUI) के विरोध के बाद एबीवीपी (ABVP) के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय में लगे पोस्टर के फोटो वायरल हुआ है। वायरल फोटो में लिखा है Dogs & Nsui Goons Not Allowed। मामले को लेकर एनएसयूआई के एमसीयू प्रभारी तनय शर्मा बोले- एक तरफ सरकार अपने 1 साल का जश्न मना रही है और वहीं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में अंग्रेजों का शासन कायम नजर आ रहा है। सरकार से अपील है भेदभाव करने वाले विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ करवाई हो। एबीवीपी की इकाई गठन कार्यक्रम में महत्पूर्ण पदों पर बैठे विश्वविद्यालय के अधिकारीयों का शामिल होना भेदभाव दर्शाता है और चिंताजनक है। recent visitors 41

एक माओवादी ढेर और दो जवान घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। वहीं नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी व मंगलू कुड़ियाम मामूली रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है यहां उनका इलाज जारी है। recent visitors 120

साल की आखिरी अमावस्या के दिन कैसे करें पितरों का तर्पण

हिंदू धर्म ग्रंथों में पूर्णिमा और अमावस्या ये दोनों ही तिथियां विशेष महत्व रखती हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा और अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, जो कोई भी पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और फिर दान करता है उसे पुण्य फल प्राप्त होते हैं. इस साल पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण है. पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या सोमवार को है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई अमावस्या सोमवार को होती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन किया जाना चाहिए. इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है. इसके साथ ही सोमवती अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाना चाहिए. ऐसा करने से पूर्वज आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इसलिए आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इस साल की आखिरी अमावस्या किस दिन है. साथ हीअमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है. कब है साल की आखिरी अमावस्या? पंचांग के अनुसार, पौष महीने या इस साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को है. इस दिन सोमवार पड़ रहा है. 30 दिसंबर को अमावस्या की तिथि तड़के 4 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं अमावस्या की तिथि 31 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उदया तिथि के मुताबिक, साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को ही होगी. स्नान-दान का शुभ मुहूर्त साल की आखिरी अमावस्या के दिन स्नान- दान करने के लिए बह्म मुहूर्त सबसे उत्तम है. ये मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 19 मिनट तक है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 45 मिनट तक है. पौष महीने की इस अमावस्या के दिन वृद्धि का जो योग है वो सुबह से लकर शुरू है और रात के 8 बजकर 32 मिनट तक है. सोमवती अमावस्या का महत्व अमावस्या की तिथि अगर सोमवार को पड़ रही है, तो वो और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने वाले शुभ फलों को प्राप्त करते हैं. इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास बना रहता है. इसके अलावा अमावस्या पर जो भी पितरों का तर्पण और पिंडदान करता है वो पृतदोष से मुक्त हो जाता है. recent visitors 56