Sunday, July 5, 2026 1:41 pm

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से डॉ. तिवारी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए विशेषज्ञों और विद्वानों के सुझावों का स्वागत करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में एसोसिएट प्रोफेसर और इमेजिंग एंड रेडिएशन साइंसेज की सह-निदेशक डॉ. पल्लवी तिवारी ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। डॉ. तिवारी, जो एआई और प्रिसिजन मेडिसिन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी शोधकर्ता हैं, ने अपने गृह राज्य और देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोग की इच्छा व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डॉ. तिवारी को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. तिवारी के नाम पर 70 से अधिक शोध प्रकाशन, 14 पेटेंट (8 जारी, 6 लंबित) और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा "100 वूमेन अचीवर्स" में शामिल कर राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अमेरिका में भी अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें जॉनसन एंड जॉनसन वीमेन इन एसटीईएम स्कॉलर अवार्ड, ऑनरेरी अर्ली करियर अचीवमेंट अवार्ड और इमेजिंग इनफॉर्मेटिक्स इनोवेशन अवार्ड शामिल हैं। उनका शोध कार्य, विशेष रूप से मस्तिष्क ट्यूमर के क्षेत्र में, व्यापक रूप से सराहा गया है और इसे ओहायो राज्य की महासभा और वहां के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने भी मान्यता दी है। डॉ. तिवारी ने 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान दिए हैं।   recent visitors 71

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है

भोपाल मध्यप्रदेश के 16 अति-संवेदनशील जिलों में 8 से 10 दिसंबर 2024 तक पल्स पोलियो अभियान का विशेष चरण सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 38 लाख 64 हज़ार लक्षित बच्चों में से 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लक्ष्य का 95.08% है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी ग्राउंड वर्कर्स, चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अभियान में लगे सभी कर्मियों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे इसके लिये सतत प्रयास किये जायें। उल्लेखनीय है कि अभियान के पहले दिन 29.08 लाख बच्चों, दूसरे दिन 5.06 लाख बच्चों और तीसरे दिन 2.59 लाख बच्चों को कवर किया गया। भोपाल में 3.35 लाख (87.76%) बच्चों को, विदिशा में 2.25 लाख (99.57%), और ग्वालियर में 3.27 लाख (94.35%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। भिंड में 2.83 लाख (97.31%) बच्चों को, दतिया में 1.14 लाख (98.08%) को, और शिवपुरी में 1.39 लाख (96.68%) बच्चों को कवर किया गया। इसी प्रकार टीकमगढ़ में 2.00 लाख (88.52%), निवाड़ी में 81,413 (89.99%), और कटनी में 1.73 लाख (99.92%) बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। नरसिंहपुर में 1.65 लाख (97.35%), छिंदवाड़ा में 2.34 लाख (86.64%), सतना में 3.60 लाख (99.86%), और इंदौर में 5.08 लाख (97.38%) बच्चों को कवर किया गया। इसी तरह खरगोन में 2.59 लाख (95.30%), मंदसौर में 1.57 लाख (99.72%) और नीमच में 1.04 लाख (96.06%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।   recent visitors 54

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2024 के परिणाम घोषित

नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2024 के परिणाम घोषित बीजेपी के 5, आईएनसी के 1 और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी भोपाल : नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2024 (उत्तरार्द्ध) के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के 5, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 1 और एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये हैं। गौरतलब है कि नगरीय निकायों में 9 दिसम्बर को मतदान हुआ था। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि नगर पालिक निगम रीवा में वार्ड 10 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती अमिता सिंह, नगर पालिक निगम ग्वालियर में वार्ड 39 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती अंजलि पलैया, नगरपालिका परिषद गुना के वार्ड 10 में भारतीय जनता पार्टी के विनोद कल्याण सिंह लोधा, नगरपालिका परिषद सारणी में वार्ड 33 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती रेखा भलावी और नगर परिषद निवास जिला मण्डला के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती शांति बाई पार्षद पद के लिये निर्वाचित घोषित की गई हैं। इसी तरह नगर परिषद जैतहरी के वार्ड 6 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती हेमलता और नगर परिषद बरेली जिला रायसेन के वार्ड 9 में निर्दलीय प्रत्याशी पीयूष मालवीय निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं।   recent visitors 43

कलाओं की विविधता का उत्सव विरासत आज मध्यप्रदेश के वैभव को दिखाती नृत्यनाटिका, स्वस्ति मेहुल का गायन, रणदीप हुड्डा के अनुभव एवं प्रदर्शनियां होंगी आकर्षण

भोपाल मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक संध्या का संयोजन किया जा रहा है। इसमें कलाओं की विविधता का उत्सव ''विरासत'' का आयोजन 13 दिसम्बर, 2024 को रवीन्द्र भवन स्थित हसंध्वनि सभागार, भोपाल में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण सहित जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में सर्वप्रथम मध्यप्रदेश : स्वर की समता नृत्यनाटिका का मंचन किया जाएगा। इस नृत्यनाटिका का निर्देशन सुजयलक्ष्मी ईश्वर, दिल्ली द्वारा किया गया है। इस नृत्यनाटिका में मध्यप्रदेश का सौंदर्य, विरासत, ऐतिहासिक स्थल, पर्यटन स्थल एवं वैभव को नृत्य में पिरोकर प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम में सुजयलक्ष्मी ईश्वर संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी हैं। इसके बाद सुप्रसिद्ध गायिका एवं मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे…राम आएंगे… भजन फेम सुस्वस्ति मेहुल एवं साथी, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगी। सुस्वस्ति मेहुल के गीत एवं भजन सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वे अपने जीवन के अनुभव दर्शकों से साझा करेंगे। इस उत्सव में प्रदर्शनियां भी आयोजित की जा रही हैं। इसमें श्रीमद् भागवत पुराण चित्र प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जाएगा। ये चित्र गूलेर लघु चित्र शैली पर आधारित होंगे, जो हिमाचल प्रदेश की है। प्रदर्शनी में 271 चित्र शामिल हैं एवं इसके अलावा गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी में 40 चित्र प्रदर्शित किये जाएंगे। प्रदर्शनी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित होगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार के एक वर्ष की यात्रा, कार्य, योजनाओं पर आधारित ''मध्यप्रदेश : विकास के एक वर्ष की उपलब्धियां पर '' प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा।   recent visitors 168

मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की

पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरक बने: आयुष मंत्री परमार पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक हुई मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की संस्थान परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भोपाल स्थित शासकीय पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। साधारण सभा में महाविद्यालय के लिए इस वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन किया गया। महाविद्यालय परिसर में बालक छात्रावास निर्माण एवं इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। संस्थान परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति दी गई। विधायक भगवान दास सबनानी ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि देने की सहमति भी दी। आयुष मंत्री परमार ने महाविद्यालय में पदस्थ व्याख्याताओं एवं अधिकारियों के समयमान एवं वेतनमान संबंधी प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण करने संतोष व्यक्त किया । परमार ने कहा कि उच्च पद प्रभार प्रक्रिया का भी नियत समयावधि पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि महाविद्यालय में वास्तविक रिक्त पदों की स्थिति के अनुरूप पदों की पूर्ति की प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण हो सके। मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालयीन छात्रों के लिए नवीन छात्रावास भवन निर्माण के लिए शासन के समक्ष प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समस्त संसाधनों की उपलब्धता, नियत समय अवधि पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परमार ने कहा कि संस्थान अपनी विशेषता पर उत्कृष्ट एवं व्यापक कार्य करे ताकि विशिष्ट संदर्भ में संस्थान का नाम आलोकित हो और संस्थान की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता में उत्तरोत्तर वृद्धि हो।संस्थान, कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करे ताकि अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरक बनें। इस अवसर पर भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव आयुष डीपी आहूजा, आयुक्त आयुष सुनिधि निवेदिता, संभागीय आयुक्त अधिकारी डॉ एस पी वर्मा एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ उमेश शुक्ला सहित साधारण सभा के अन्य सदस्यगण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 60

मंत्री परमार की अध्यक्षता में शासकीय यूनानी चिकित्सा महाद्यिालय भोपाल की साधारण सभा सम्पन्न हुई

भोपाल आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में शासकीय यूनानी चिकित्सा महाद्यिालय भोपाल की साधारण सभा सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी आयुष विभाग के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, आयुक्त निधि निवेदिता सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मंत्री परमार ने महाविद्यालय के प्रस्तावित हम्माम, टीचिंग फार्मेसी, लैब एवं अग्निशमन (फायर सैफ्टी) संबंधी कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिये। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मेहमूदा बेगम द्वारा बैठक में बजट संबंधी एजेन्डा प्रस्तुत किया गया। भवष्यि की योजनाओं पर चर्चा की गई एवं महाव़िालय की उन्नति के लिये अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। साथ ही मंत्री परमार द्वारा महाविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन को उच्च स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिये। महाद्यिालय के सभागार में म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित प्रशिक्षणरत चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री परमार द्वारा अधिकारियों को जन-सेवा की भावना से प्रदेश के दूर अंचलों में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भारत के पारम्परिक रूप के संवर्धन एवं परिणाम आधारित प्रयास किये जाने के निर्देश दिये, जिससे देश एवं प्रदेश का विकास हो सके।   recent visitors 51

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने पर गुकेश को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियन शिप-2024 के फाइनल मुकाबले में भारत के 18 वर्षीय डोम्माराजू गुकेश को चीन के डिंग लिरेन को हराकर भारत के दूसरे एवं विश्व के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डोम्माराजू गुकेश की यह ऐतिहासिक उपलब्धि असंख्य भारतीय खेल प्रतिभाओं को देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुकेश के स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि चेन्नई निवासी डी. गुकेश ने 18 साल आठ महीने 14 दिन की उम्र में यह खिताब जीत कर इतिहास रचा है। उन्होंने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 22 वर्ष 6 माह 27 दिन की उम्र में खिताब जीता था। गुकेश से पहले भारत के विश्वनाथन आनंद (2000-2002 और 2007-2013) विश्व शतरंज चैंपियन रहे हैं।   recent visitors 57