Sunday, July 5, 2026 1:39 pm

ताहिर राज भसीन ने ‘ये काली काली आंखें’ के सीजन 3 को लेकर खुशी जाहिर की

मुंबई, अभिनेता ताहिर राज भसीन ने ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 3 को लेकर खुशी जाहिर की है। नेटफ्लिक्स की सुपरहिट थ्रिलर ‘ये काली काली आंखें’ ने फिर से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है! 22 नवंबर, 2024 को जबरदस्त दूसरे सीज़न के रिलीज के तीन हफ्ते बाद ही इस शो को तीसरे सीज़न के लिए हरी झंडी मिल गई है, जो दुनियाभर में फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।डार्क ट्विस्ट्स, साइकोलॉजिकल गहराई और दिलचस्प लव ट्रायंगल के लिए मशहूर यह शो लगातार लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां छू रहा है। सीजन 2 ने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 में #1 पर डेब्यू किया और पहले सीजन में भी नए सिरे से दिलचस्पी पैदा की, जो शो की बड़ी पहुंच और आलोचनात्मक प्रशंसा का प्रमाण है। छह एपिसोड्स की संक्षिप्त लेकिन दमदार कहानी, अंतरराष्ट्रीय साजिश और गहरे चरित्र चित्रण ने इसे अलग पहचान दिलाई है। ये काली काली आंखें सीरीज में विक्रांत का किरदार निभाने वाले ताहिर राज भसीन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं बेहद आभारी हूं कि ‘ये काली काली आंखें’ को तीसरे सीज़न के लिए मंजूरी मिली है और मेरे किरदार और शो को दुनियाभर में मिली सराहना ने इसे और खास बना दिया है। पहले सीज़न ने पल्प एंटरटेनमेंट से दर्शकों को बांध लिया, जबकि दूसरे सीज़न ने ‘सीज़न 2 कर्स’ को तोड़ते हुए सुपर सफलता हासिल की है। इसके शानदार ट्विस्ट्स और हाई ड्रामा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ताहिर ने अपने किरदार को दोबारा निभाने की चुनौतियों और अनुभवों पर कहा, यह मेरे करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। तीसरे सीजन के लिए हरी झंडी मिलना इस मेहनत की पुष्टि करता है, जो हमने इस हिट फ्रेंचाइजी को बनाने में लगाई है। विक्रांत को दोबारा जीना मेरे लिए रोमांचक और संतोषजनक रहा है, और मैं अगला अध्याय और भी ज्यादा ट्विस्ट्स और इंटेंसिटी के साथ पेश करने के लिए उत्साहित हूं। आलोचनात्मक प्रशंसा और फैन्स का समर्थन हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।   recent visitors 109

नगरीय निकाय चुनाव: व्यय सीमा की अधिसूचना जारी, तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां आठ लाख रुपए निर्धारित

रायपुर नगरीय निकाय चुनावों को लेकर व्यय सीमा की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है. ऐसे नगर पालिका निगम, जहां तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपए निर्धारित किया गया है. जहां तीन लाख से कम जनसंख्या है वहां पांच लाख रुपए निर्धारित किया गया है. नगर पालिका परिषद के लिए दो लाख रुपए, नगर पंचायत के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है. राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से व्यय सीमा की अधिसूचना जारी की है. recent visitors 48

विगत डेढ़ साल से इंदौर में पदस्थ थे DFO महेन्द्र सोलंकी, कमिश्नर के साथ की थी मीटिंग, फि कर ली आत्महत्या

इंदौर इंदौर के संभागीय वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर 2:30 तक उन्होंने इंदौर कमिश्नर के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे। विगत डेढ़ साल से इंदौर में पदस्थ थे। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मीटिंग के बाद डीएफओ महेन्द्र सोलंकी ने नवरत्नबाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई। जानकारी के अनुसार घर में उनके माता-पिता मौजूद थे, पत्नी खरगोन गई हुईं थी। दो बेटे हैं जो घर पर नहीं थे। ऐसा बताया जा कि सोलंकी ने पारिवारिक समस्याओं के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस थाने की सीमा को लेकर उलझी रही। recent visitors 164

ग्रामीण क्षेत्र में गुसा 40 हाथियों का झुंड, धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, गांव में घुसकर तोड़ा घर

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने आतंक मचा दिया है. एक तरफ जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचा दिया. 5 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही. हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं. वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखी है, लेकिन हाथियों की क्षेत्र मौजूदगी बने रहने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो. ग्रामीण अब इस स्थिति में जीने को मजबूर हैं और हाथियों के आतंक से भयभीत हैं. recent visitors 69

हाथी और बाघ संरक्षण पर आधारित एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सम्मेलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों ने हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए ‘लैंडस्केप एप्रोच’ अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। जो इन प्रजातियों के आवास को संरक्षित करने और उनके प्राकृतिक आवासों के बढ़ते खतरों को कम करने के लिए अत्यधिक प्रभावी माना गया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा विगत दिनों राजधानी रायपुर में एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन हाथियों और बाघों के संरक्षण हेतु दोनों राज्यों के बीच सर्वाेत्तम उपायों और समन्वय पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर हाथियों और बाघों के संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सहमति दी। सम्मेलन में वन्यजीवों के आवासों को सुरक्षित रखने के लिए परस्पर सर्वाेत्तम उपायों का आदान-प्रदान किया जाएगा और छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के वन विभाग दोनों राज्यों के बीच निरंतर समन्वय स्थापित कर हाथी और बाघ के संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव)) श्री शुभ्रंजन सेन, छत्तीसगढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) श्री सुधीर कुमार अग्रवाल और छत्तीसगढ़ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रेम कुमार, मध्यप्रदेश से बांधवगढ़, कान्हा और संजय गांधी टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ से टाइगर रिजर्व और बिलासपुर और सरगुजा वन मंडलाधिकारी भी उपस्थित थे। recent visitors 42

ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात: सोनु सूद

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सोनू सूद का कहना है कि ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। द ड्यून फेम के ग्रैमी-नामांकित संगीतकार और गायक लॉयर कोटलर को सोनू सूद की निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘फतेह’ के लिए चुना गयाहै।लॉयर कोटलर, हंस जिमर के बैंड के सदस्य हैं। लॉयर कोटलर ने साझा किया, संगीत हमारे द्वारा आविष्कार की गई हर चीज से ऊपर संचार का एक उच्च रूप है।जब सोनू ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई, तो उनका जुनून बिजली की तरह था। कॉल टू लाइफ के माध्यम से, मैं उस ऊर्जा को चैनल करना चाहता था और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में प्रकाश, लय और तीव्रता लाना चाहता था। मेरे संगीत और गायन को दृश्य में जान डालते देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। सोनू सूद ने कहा, ग्रैमी-नामांकित लॉयर कॉटलर के साथ सहयोग करना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है, जिनके काम की वैश्विक मंच पर गूंज है। मुझे सबसे आश्चर्यजनक बात यह लगी कि इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ा कि हिंदी उनके लिए अपरिचित थी क्योंकि संगीत ही सबसे बड़ी सार्वभौमिक भाषा है। फ़तेह में उनकी भावपूर्ण रचना वह सब कुछ व्यक्त करती है जिसकी हमें ज़रूरत है और उससे भी ज़्यादा, जो इसके एक्शन सीक्वेंस में एक रहस्यमयी ऊर्जा लाती है। उन्हें फ़िल्म में शामिल करना सिर्फ़ एक विकल्प नहीं था, बल्कि सही नोट पर हिट होना और दर्शकों को सिर्फ़ सर्वश्रेष्ठ देना ज़रूरी था। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी। recent visitors 31

अरिजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिए देशभक्ति का गीत गाया

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरिजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म 'फतेह' के लिये देशभक्ति गीत गाया है। अरिजीत सिंह ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। अरजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म 'फतेह' के लिए देशभक्ति गीत 'फतेह कर फतेह' गाया है। यह गीत मनदीप खुराना द्वारा लिखित और हारून-गेविन द्वारा रचित है। सोनू सूद ने कहा, अरिजीत सिंह की भावनाओं को जगाने की क्षमता बेजोड़ है। 'फ़तेह कर फ़तेह' एक ऐसा गाना है जो पूरी फ़िल्म की मूल भावना को दर्शाता है। मुझे लगता है कि पूरा देश इस बात से सहमत होगा। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।   recent visitors 39