मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं से भरपूर है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं से भरपूर है। रेवांचल में सरसी आईलैंड देखने पर गोवा और अंडमान निकोबार की अनुभूति हो रही है। हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन विविधताओं और विभिन्न विशिष्टताओं से भरा हुआ है, प्रदेश का पर्यटन दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन विकास के नये आयाम रचे जा रहे हैं। जनकल्याण पर्व में प्रतिदिन नई शुरूआत की जा रही है। पर्यटन विकास निगम व्दारा 29 करोड रूपये की लागत से बाण सागर के टापू में 5 हेक्टेयर में सरसी आईलैंड को खूबसूरती से विकसित किया गया है। इससे प्रदेश के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल जिले में बाण सागर डैम में स्थित सरसी आईलैंड के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, ब्यौहारी विधायक शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा टी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरसी आईलैंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये इसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तथा संजय नेशनल पार्क से जोड़ा जायेगा। बाणसागर डैम में जल पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विंन्ध्य क्षेत्र की बाल कलाकार (गायिका) सुश्री मान्या पांडे से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मान्या को 51 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी की। उन्होंने सरसी आईलैंड में आये जनजातीय लोक कलाकारों के साथ झांझ-करतल भी बजाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगीत मंडलियों के प्रत्येक सदस्य को 5-5 हजार रूपये का पुरूस्कार देने की भी घोषणा की। सरसी आईलैंड में पर्यटन सुविधाओं का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैंड में पर्यटकों के लिए की गई सुविधाओं का अवलोकन किया। आईलैंड में पर्यटक सुविधा केंद्र, 3 वोट क्लब, 10 आवासीय कक्ष, रेस्टोरेंट एवं बार, कॉन्फ्रेंस हाल, जिम, लाइब्रेरी, चिल्ड्रन प्ले एरिया तथा अन्य खेल सुविधाएं जैसे बेडमिंटन, टेबिल टेनिस, स्टार ग्रेबिंग, सैंड वॉलीवाल, साइकिलिंग आदि की सुविधाएं, लैड स्केपिंग एवं गार्डन का विकास, 40 किलो वाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। सरसी आईलैड को मार्कण्डेय घाट जिला मैहर एवं इटमा घाट जिला उमरिया से जोडा गया है। वोट क्लब एवं जेटटी 4 स्पीड वोट, एक जेट स्की, मिनी क्रुज, ड्रायवर डोरमेट्री, पॉर्किग, कैफेटेरिया तथा जन सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैंड पर केन्द्रित लघु फिल्म का अवलोकन कर पर्यटन विकास निगम के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड पर आधारित ब्रोशर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने किया नौका-विहार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैंड में वोट क्लब का निरीक्षण कर नौका-विहार भी किया। पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित नौकायान प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने जन जातीय कलाकारों तथा बाल कलाकारों से की भेंट सरसी आईलैंड के उदघाटन के अवसर पर पर्यटन विकास निगम व्दारा आमंत्रित ग्राम बिरहुलिया के जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया और उनके साथ झांझ करतल भी बजाया। विंन्ध्य क्षेत्र की मान्या पांडे द्वारा- "सीएम विंन्ध्य को रहे सजाए, हमारे सीएम सबको भाए, सब रहे सुख-चैन के साथ" गीत की प्रस्तुति दी।   recent visitors 57

मुख्यमंत्री से किया संवाद, राजस्थान-झुंझुनूं में राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक न्याय मंत्री भाकर

जयपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को झुंझुनूं जिले में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स पर उत्पादों की जानकारी भी ली। श्री गहलोत ने खेल विभाग के स्टॉल पर बास्केटबॉल में सब जूनियर प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली बालिकाओं की हौसला अफजाई की। वहीं राजीविका की स्टॉल पर झुंझुनूं विधायक श्री राजेंद्र भांबू को हाथ से बनाई जूतियों की खरीददारी करवाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्य की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने जिला विकास पुस्तिका का लोकार्पण कर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्य सरकार एवं जिले की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रभारी मंत्री ने कालीबाई भील स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की लाभार्थी बालिकाओं को स्कूटी की चाबी भी सौंपी। यह उपलब्धियां गिनाईं— इसके बाद आयोजित किसान सम्मेलन में को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब 15 लाख करोड़ रुपए की हो चुकी है, जिसे अब 30 लाख करोड़ यानी दोगुनी करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। गहलोत ने अपील करते हुए कहा कि नए राजस्थान के नवनिर्माण में सभी अपना योगदान देवें। मंत्री गहलोत ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री गहलोत ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ग्रोथ रेट में पूरे देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। गहलोत ने जानकारी दी कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक प्रदेश में अपराधों में 7.5 फीसदी एवं महिला अपराधों में 10.5 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों को बताते हुए कहा कि पिछले 1 वर्ष में 50 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं, वहीं हाल ही में 57 हजार पदों पर वैकेंसीज जारी की गई हैं। उन्होंने जिले में हुए राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू व विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने इसके बाद कंबल वितरण भी किया। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन के बारे में बताते हुए कहा कि गत बजट घोषणा के 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, शेष पर भी तीव्र गति से काम जारी है, जो मार्च 2025 तक पूरे कर लिए जाएंगे। इससे पहले झुंझुनूं जिला कलक्टर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का सफल प्रयास करने में कोई कोताही नहीं बरती है। सभी विभागों के अधिकारियों ने इसमें अच्छा कार्य कर अपना योगदान दिया है। जिले में प्रभारी सचिव के तौर पर आए आईएएस हर्ष सावन सुखा ने प्रदर्शनी और किसान सम्मेलन की तारीफ करते हुए लाभार्थियों को बधाई देकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के बारे में बताया। कार्यक्रम में अधिकारीगण, कार्यकर्ता, लाभार्थी एवं आमजन मौजूद रहे।  इससे पहले प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सर्किट हाऊस में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की और आमजन के परिवाद सुनकर उन पर त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। लाभार्थी ने किया मुख्यमंत्री से संवाद: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने नवलगढ़ की कारी ग्राम पंचायत के धायलों की ढाणी के रामनिवास भाकर से संवाद किया। भाकर राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी हैं, जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपए का ऋण मिला है। उन्हें फार्म पौंड पर भी राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ है। भाकर ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। recent visitors 69

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने वेंकट दत्ता साई से की सगाई, 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी

नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शनिवार (14 दिसंबर) को वेंकट दत्ता साई से सगाई कर ली। सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। शनिवार को सगाई एक निजी समारोह में हुई। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में सिंधू की खिताबी जीत के कुछ ही दिनों बाद उनकी शादी की डेट सामने आई थी। शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे। पीवी सिंधू ने सगाई के दौरान की तस्वीर भी शेयर की है। रविवार को लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के साथ लंबे समय के खिताब के सूखे को खत्म करने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले उन्हें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोगों को आमंत्रित करते हुए देखा गया था। सिंधू को भारत की सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है जिन्होंने 2019 में स्वर्ण सहित विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक खेलों में रजत और कांस्य पदक भी जीता है। इस चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी ने रियो 2016 और तोक्यो 2020 में लगातार ओलंपिक पदक जीते और 2017 में करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर दो हासिल की। recent visitors 48

दिल्ली के लिए पैदल निकले 101 किसानों को पुलिस ने रोक दिया और उनपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया

नई दिल्ली दिल्ली कूच करने पर अड़े किसानों पर हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। दिल्ली के लिए पैदल निकले 101 किसानों को पुलिस ने रोक दिया और उनपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की। इससे पहले 6 और 8 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की थी लेकिन उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस ने उनपर आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इस टकराव में कई किसान घायल भी हो गए थे। किसानों ने शनिवार को एक बार फिर दिल्ली कूच करने की कोशिश की लेकिन बॉर्डर के पास ही उन्हे बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद किसानों और प्रशासन के बीच संवाद भी हुआ। किसान नेताओं ने कहा कि वे देश की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपनी मांगों को लेकर राजधानी जाना चाहते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। किसानों ने कहा कि उनकी तलाशी ली जा सकती है। उनके पास ना तो ट्रैक्टर है और ना ही ट्रॉली।प्रशासन ने किसानों से कहा कि वे कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि वे मान्यीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो वे पहले राजधानी मे प्रदर्शन के लिए परमीशन ले लें और इसके बाद पुलिस ही उन्हें वहां तक छोड़कर आएगी। पानी की तेज धार और आंसू गैस से बचने के लिए किसान गीले कपड़ों और बोरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस टकराव में कुछ किसान घायल हुए हैं। उन्हें स्ट्रेचर पर अलग ले जाया गया है। बता दें कि एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हैं। वहीं मोदी सरकार की तरफ से किसानों को बातचीत के लिए बुलाया नहीं जा रहा है। ऐसे में किसानों ने फरवरी से ही शंभू बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं। एंबुलेंस से ले जाए जा रहे किसान पुलिस की क्र्रवाई के बाद घायल हुए किसानों को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। आज 101 किसानों ने दिल्ली कूच करने का फैसला किया था। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और मीडियाकर्मी भी मौजूद हैं। हरियाणा पुलिस किसानों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछार कर रही है। वहीं कसान टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। किसानों के समर्थन में पहुंचे बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार ने जो भी वादे किए हैं, उसे पूरा करें। इसके अलावा डल्लेवाल जी की हालत को भी सरकार को ध्यान में लेना चाहिए। recent visitors 72

10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, राजस्थान-भरतपुर में सूबेदार सोनदर सिंह का रिटायर से पहले हार्ट अटैक से निधन

भरतपुर. भरतपुर निवासी सूबेदार सोनदर सिंह, जो भारतीय सेना की आर्म्ड कोर यूनिट 1 हॉर्स में तैनात थे, का 12 दिसंबर को पटियाला में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 20 दिसंबर को सेना से रिटायर होने वाले थे। शनिवार को भरतपुर के सुभाष नगर स्थित श्मशान घाट में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय बेटे आदित्य ने पिता को मुखाग्नि दी, जो पूरे माहौल को भावुक कर गया। ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक सूबेदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोनदर सिंह 38 पटियाला के तारापुर गेट पर तैनात थे। 12 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ। उन्हें वापस यूनिट लाया जा रहा था, तभी दोबारा उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 10 बजे उनका निधन हो गया। परिवार में गम का माहौल सूबेदार सोनदर सिंह भरतपुर के सुभाष नगर इलाके में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा आदित्य और 16 साल की बेटी अनुष्का हैं। आदित्य पांचवीं कक्षा का छात्र है, जबकि अनुष्का 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उनके छोटे भाई मौनेन्द्र सिंह एयरफोर्स में तैनात हैं और वर्तमान में शिलॉन्ग में कार्यरत हैं।  रिटायरमेंट से पहले निधन सूबेदार सोनदर सिंह 20 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की खबर ने परिवार और पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। सोनदर सिंह के पिता राम नगीना भी आर्मी में कार्यरत थे, और अब उनके परिवार ने सेना के एक और जांबाज को खो दिया है। आखिरी विदाई शनिवार को सुबह 10 बजे सोनदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूबेदार सोनदर सिंह का योगदान और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में भगवान धैर्य और शक्ति प्रदान करे। recent visitors 178

मुख्यमंत्री ने दी 352 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, जनकल्याण पर्व में घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को करेंगे लाभान्वित

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए शासकीय महाविद्यालय बाणसागर ब्यौहारी का नामकरण शहीद गोविन्द प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही उनकी धर्मपत्नी को शासकीय नौकरी देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को जनकल्याण पर्व अन्तर्गत शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में 31.68 करोड़ रूपये लागत के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 320.7 करोड़ रूपये लागत के 40 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। साथ ही विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। देश आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। इंग्लैंड को पीछे छोड़ भारत देश आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा कहा गया था कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे चरितार्थ करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी के "हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, जल ही जीवन" के मूल मंत्र से जोड़ा जाएगा। हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना और 25 दिसम्बर को बुंदेलखंड क्षेत्र में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं से मालवा और बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से "मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान" चलाया जा रहा है। 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में घर-घर सर्वे कर शासकीय योजनाओं से वंचित रहे पात्र नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याण पर्व में प्रत्येक दिन प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगातें मिल रही हैं। इन सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहभागिता करें, जिससे कोई भी पात्र हितग्राही योजना के हितलाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसी आईलैण्ड की विशेषताओं की सराहना करते हुए कहा कि शहडोल जिले का सरसी आईलैण्ड प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, यह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से कम नहीं है। शहडोल जिला जल, वन, खनिज संपदा एवं वन्य जीव से समृद्ध एवं परिपूर्ण है। इसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही माता शबरी की फोटो भेंट की गई। कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, सदस्य जिला योजना समिति श्री कमल प्रताप सिंह, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।   recent visitors 63

डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि इलाके में एक मंदिर बंद है, मौके पर जाकर खुलवाया तो कुआं भी मिला

संभल यूपी के संभल जिले में खग्गुसराय सराय में 46 साल बाद मंदिर के द्वार खोले गए हैं। डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि इलाके में एक मंदिर बंद है। मौके पर पहुंच कर मंदिर को खुलवाया गया। मंदिर की साफ सफाई शुरू की गई तो इस दौरान कुआं भी मिला है। कुंए को भी खोलने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर रस्तोगी परिवार के कुलगुरु का बताया जा रहा है। लोगों का दावा है कि यहां आसपास के इलाकों में कई और मंदिरों पर कब्जा किया गया है। दरअसल, यह वही इलाका है जहां हिंसा हुर्ह थी और चार लोगों की जान चली गई थी। डीएम ने बताया कि आज सुबह एक तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान बिजली चोरी की बात सामने आई। मस्जिदों में बिजली चोरी की जा रही है। इस बीच इलाके में मदिर के बंद होने की भी बात सामने आई। इस पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। मंदिर के द्वार खुलवाए गए। मंदिर की साफ सफाई की। जेसीबी खोदाई पर कुआं भी मिला है। डीएम ने कहा कि अवैध कब्जादारों का ऐक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा। लोग बोले-दंगे के बाद हिन्दू कर गए थे पलायन यहां के लोगाें का कहना है कि दंगे के बाद इस इलाके में हिन्दू पलायन कर गए थे। सालों से यह मंंदिर बंद कर दिया गया था। मंदिर पर कब्जा कर लिया गया। आज प्रशासन ने इस मंदिर को फिर से खुलवा दिया है। प्रशासन ने लोगों के कहने पर जेसीबी चलवाई। इस दौरान एक कुआं मिला है। इसके बाद प्रशासन ने पूरी मंदिर की सफाई कराई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मंदिर में साफ- सफाई के बाद पूजा शुरू की गई है। कुओं और तीर्थों को अतिक्रमण मुक्त करा रहे डीएम बता दें कि डीएम संभल की धार्मिक व ऐतिहासिक पहचान रहे कुओं व तीर्थों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके सौंदर्यीकरण की व्यापक योजना पर भी काम कर रहे हैं। इन्हें पूर्व स्वरूप में लाने के लिए कई जगह अतिक्रमण हटवाए हैं। डीएम ने एसडीएम को नगर पालिका से इसकी सफाई कराने के आदेश दिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके बाद भूमि के स्वामित्व की भी जांच की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने मस्जिद के सामने मोहल्ला कोट पूर्वी में रास्ते पर अतिक्रमण और अवैध निर्माणों का भी निरीक्षण किया। recent visitors 62