पिता और बेटों संग भरतपुर पहुंचे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भरतपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर के प्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनके पिता और दोनों बेटे भी मंदिर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और स्थानीय पुजारियों से आशीर्वाद लिया। जनता का उत्साह और स्वागत : मुख्यमंत्री के मंदिर दौरे की खबर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करते हुए प्रदेश के विकास और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर : पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों को संरक्षित किया जाए और उन्हें पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री के साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के साथ-साथ जनता के बीच विश्वास और संवाद का प्रतीक भी रहा। पूजा-अर्चना के इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। recent visitors 70

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं. सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है. बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है.  मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. बीते दिन प्रदेश का मौसम ऐसा रहा: सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे गिरा, जो इस मौसम में सबसे कम था. वहीं, सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री और जशपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए शहर में अलाव जलाना शुरू कर दिया है, विशेष रूप से आउटर वार्डों में यह व्यवस्था की गई है. शीतलहर का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा. 17 दिसंबर को, खासकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना है. बस्तर में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग में दिख सकता है. 17 और 18 दिसंबर की रात से बस्तर में बादल छाए रहेंगे और यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दंतेवाड़ा जिले में रात का तापमान 12.6 डिग्री, बस्तर में 13.8 डिग्री और बीजापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो यहां के सबसे ठंडे इलाके हैं. recent visitors 25

कांग्रेस पर कसा तंज, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

जोधपुर. मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान है। वे भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 545 रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हम उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और भारतीय संविधान को अंगीकार किए हुए भी 75 साल हो चुके हैं, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो हम सभी सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर उनके महान योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की इच्छा थी कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया जाए। आज 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह आकांक्षा पूरी हुई है। इस अवसर पर शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "सरदार पटेल और बाबा साहब अंबेडकर को उनके सही स्थान से वंचित किया गया और उनकी उपलब्धियों को परिवार और पार्टी की राजनीति में दफन कर दिया गया लेकिन अब भारत बदल चुका है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन महान विभूतियों के योगदान को हमेशा याद करेंगे।" इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर रहे हैं। उनका योगदान भारत को एक सूत्र में बांधने और रियासतों को एकजुट करने का था और यह योगदान हम हमेशा याद रखेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हम भारतीय लोकतंत्र और संविधान के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।" recent visitors 56

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 : डिएंड्रा को गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा

मुंबई वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी. वे बेस प्राइस से कई गुना महंगे दाम में बिकीं. डिएंड्रा को गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. डिएंड्रा का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है. वे इंटरनेशनल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा परफॉर्म कर चुकी हैं. WPL की दूसरी बोली डेनियल गिबसन पर लगी थी. वे पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं. वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डॉटिन की बात करें तो उन पर पहली बोली यूपी वॉरियर्स ने लगाई. इसके बाद गुजरात भी दौड़ में शामिल हो गई. इन दोनों ही फ्रेंचाइजी के बीच लंबा मुकाबला चला. लेकिन अंत में बाजी गुजरात ने मारी. यूपी वॉरियर्स ने आखिरी बोली 1.60 करोड़ रुपए की लगाई. जबकि गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए देकर डॉटिन को खरीद लिया. अब तक ऐसा रहा है डॉटिन का प्रदर्शन – डॉटिन का टी20 फॉर्मेट में अब तक विस्फोटक प्रदर्शन देखने को मिला है. वे वीमेंस बिग बैश लीग के 56 मैचों में 934 रन बना चुकी हैं. इसके साथ ही 41 विकेट भी झटके हैं. डॉटिन ने हंड्रेड वीमेंस कॉम्पिटिशन में भी अच्छा परफॉर्म किया है. डॉटिन वेस्टइंडीज के लिए 132 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान 2817 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. वे इस फॉर्मेट के 132 मैचों में 67 विकेट झटक चुकी हैं. ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स – इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी गिबसन पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. भारत की अनुभवी खिलाड़ी पूनम यादव पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई. इंग्लैंड की हीथर नाइट और सारा ग्लेन भी अनसोल्ड रहीं. वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेनरी पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई. recent visitors 40

जेलेंस्की बोले- रूस ने तैनात किए उत्तर कोरियाई सैनिक, ब्राजील के पूर्व रक्षा मंत्री गिरफ्तार

ब्रेसिला. फैशन टाइकून के नाम से विख्यात स्पेन की प्रमुख फैशन कंपनी मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की एक दुर्घटना में निधन हो गया है, यह जानकारी कंपनी ने शनिवार को दी। मैंगो के सीईओ टोनी रुइज़ ने एक बयान जारी कर एंडिक की विरासत को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को सराहा। जारी बयान में कहा गया इसाक एंडिक ने अपना जीवन मैंगो को समर्पित किया। उनकी रणनीतिक सोच, प्रेरक नेतृत्व और कंपनी के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता ने गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने यह भी कहा उनकी विरासत सिर्फ एक व्यावसायिक सफलता नहीं, बल्कि उनके मानवीय गुणों, देखभाल और स्नेह का भी प्रतीक है, जिसे उन्होंने हमेशा पूरी टीम को दिया। रुइज़ ने कहा कि एंडिक के निधन से एक "बहुत बड़ा शून्य" रह गया है और यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी कि मैंगो उस परियोजना के रूप में आगे बढ़े, जिसे इसाक ने हमेशा अपनी आकांक्षाओं और गर्व से जोड़ा था। recent visitors 52

24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर, राजस्थान-नागौर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म कर भागा दरिंदा

नागौर. अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल बस से उतरकर अपने घर जा रही सात साल की बच्ची को रास्ते से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। जिले के थांवला थाना इलाके में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को थांवला के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार केम और अन्य थानों के थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर बच्ची से मुलाकात की। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि दोपहर 1 से 2 बजे के बीच घर से आधा किलोमीटर दूर सुनसान खेत में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई है लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की मुस्तैदी से तलाश की जा रही है और पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। recent visitors 57

पिकनिक में डीजे चलाने के लिए 11 केवी लाइन से बिजली चोरी करते हुए डीजे संचालक पूरी तरह झुलसा

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक 11KV लाइन की चपेट में आ गया. वह जिले के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर 11KV लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं अन्य कई पर्यटक भी बाल-बाल बचे. जानकारी के मुताबिक, युवक DJ चलाने के लिए जनरेटर के बजाय मेन लाइन (11KV लाइन) से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया. घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. recent visitors 46