अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड, पोलैंड सहित खो-खो विश्व कप में 41 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी

नई दिल्ली. जनवरी 2025 में भारत में आयोजित होने वाले पहले खो-खो विश्व कप में अमेरिका,इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड और पोलैंड सहित 41 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और खो-खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने रविवार को बताया कि 13 से 19 जनवरी 2025 तक इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम और नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व भर के छह महाद्वीपों यूरोप,अफ्रीका,ओसनिया,एशिया,दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के 24 देशों ने अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि की है। इस वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका पुरुष टीम भेजेगा जबकि जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड और इंग्लैंड, पुरुष तथा महिला दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगे। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ओसनिया की टीमें होंगी।ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरुष दोनों वर्गों में हिस्सेदारी करेगी जबकि न्यूजीलैंड महिला वर्ग में ही प्रतिभागी होगी। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से अर्जेन्टीना, पेरू और ब्राजील की टीमें होंगी। अर्जेन्टीना और ब्राजील का प्रतिनिधित्व पुरुष टीम करेगी जबकि पेरू पुरुष और महिला दोनों टीमें भेजेगा। इस चैंपियनशिप में अफ्रीकी महाद्वीप से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। केन्या, दक्षिण अफ्रीका महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भाग लेंगे जबकि घाना पुरुष टीम और युगांडा का प्रतिनिधित्व मात्र महिला टीम करेगी। एशिया महाद्वीप से मेजबान भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल,पाकिस्तान, ईरान, भूटान, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया भाग लेंगे। इंडोनेशिया केवल महिला टीम भेजेगा जबकि बाकी सभी देश महिला और पुरुष दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगे। सुधांशु मित्तल ने बताया कि सभी देशों ने अपनी टीमों के आने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है जिसमें श्रीलंका की टीम सबसे पहले 10 जनवरी को पहुंचेगी जबकि बाकी सभी टीमें 11 जनवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 615 खिलाडी और 125 सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि हर टीम में 15 खिलाडी, एक कोच, एक मैनेजर और बाकी इंटरनेशनल टेक्निकल अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेजबान भारत द्वारा वर्ल्ड कप की अवधिके दौरान सभी टीमों को आवास, ट्रांसपोर्ट और कैटरिंग की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलों के लिए टीमों को 4 वर्गों में बांटा जायेगा तथा प्रत्येक ग्रुप के मैच लीग एवं नॉक आउट फॉर्मेट में खेले जायेंगे।प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमों को नॉक आउट स्टेज में प्रवेश मिलेगा। recent visitors 49

आपके स्लो स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाएगी ये सीक्रेट ट्रिक

नई दिल्ली स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर फोन के स्लो होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जिनके स्मार्टफोन की स्पीड काफी कम हो गई है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं फोन की स्पीड बढ़ाने वाली खास ट्रिक के बारे में। इन स्टेप्स को करें फॉलो: -सबसे पहले अपने फोन में दिए गए सेटिंग्स में जाएं। -नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘बिल्ड नंबर’ का ऑप्शन दिखेगा। -इसपर जल्दी-जल्दी कई बार टैप करें। -ऐसा करने के बाद आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स में ‘डेवलपर आप्शन’ आ जाएगा। -डिवेलपर ऑप्शन में आपको नीचे तब तक स्क्रॉल करना है जब तक आपको टॉगल (ऑन/ऑफ बटन) वाले ऑप्शन न दिख जाएं। -फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको यहां दिए गए तीन ऑप्शन्स के डिफॉल्ट सेटिंग को बदलना है। ये तीन ऑप्शन विंडो ऐनिमेशन स्केल, ट्रांजिशन ऐनिमेशन स्केल और ऐनिमेटर ड्यूरेशन स्केल हैं। -यहां आप पाएंगे कि ये पहले से 1 गुना पर सेट हैं। आपको इन्हें बदलकर 0.5 गुना पर सेट करना है। ऐसा करने के बाद आपके स्मार्टफोन की स्पीड नए के तरह हो जाएगी। सेटिंग्स में किए गए इन बदलाव को करने के बाद फोन में मल्टीटास्किंग, गो होम, स्वाइपिंग और सेटिंग्स अजस्टमेंट में आपको फर्क महसूस होगा। इन सेटिंग्स के बाद अगर आपको फोन की स्पीड काफी ज्यादा तेज लग रही है, तो आप फिर से 1 गुना पर कर सकते हैं। इस ट्रिक को सभी ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर ट्राई किया जा सकता है। हालांकि, फोन में दिए बिल्ड नंबर ऑप्शन की लोकेशन मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है।     recent visitors 92

बैतूल में दुर्लभ बच्चे ने लिया जन्म, करीब दस घंटे तक ली सांस, इलाज के दौरान मौत

बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिले की भैंसदेही सीएचसी में जन्मे एक शिशु को देखते ही सब लोग हैरान हो गए। बच्चे के पैर किसी जलपरी की तरह जुड़े हुए थे। इसे मरमेड बेबी की तरह कहा जाता है। उसके पैर मछलियों के पिछले पंख की तरह जुड़े हुए थे। बच्चे ने जन्म के बाद करीब दस घंटे तक सांस ली। लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और शिशु रोग विषेशज्ञ डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि भैंसदेही तहसील के एक गांव से 19 वर्षीय महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के बाद एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसे शनिवार सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जांच में पाया गया कि बच्चे को  मेजर कंजेनाइटल माल फॉर्मेशन है । यह कन्जवाइन बेबी है। इसका नीचे का सिरा पूरा चिपका हुआ है। जिसकी वजह से उसका सेक्स डिटरमिनेशन(जननांगों  की पहचान) नहीं हो रहा है। उसके  नीचे के ऑर्गन मिक्स अप है। पहचानना मुश्किल है कि वह बालक है या बालिका। परीक्षण में उसे हार्ट डिजीज भी पाई गई है। यह दुर्लभ स्तिथि है। यह एक लाख बच्चो में एक होता है।   कम वजन और प्री मेच्योर डिलीवरी बताया जा रहा है कि जिस मां ने इस बच्चे को जन्म दिया है उसकी उम्र महज 19 साल है। उसने भैंसदेही चक में इस बच्चे को जन्म दिया था जन्म के समय इसका वजन सामान्य बच्चों से कम पाया गया है। महिला की यह पहली डिलीवरी है। बच्चों के साथ उसकी मां को भी भैंस देही से बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां जच्चा की हालत सामान्य है। जबकि बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। डॉक्टर के मुताबिक उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जबकि उसका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। पोषण की कमी बनी वजह डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि यह  इसके लिए बहुत सारे कारण रहते है। गर्भकाल के समय मां को बहुत सारे सपोर्ट , दवाईयों की जरूरत होती है। आयरन ,फोलिक एसिड , मल्टी विटामिन, अच्छा भोजन,समय पर नींद ले,जांचे समय पर कराए। अक्सर यह होता है कि माल फॉर्मेशन इन तत्वों की कमी से होते है। बच्चे के बनावट में परेशानी न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की वजह से हो जाता है। यह पोषण की कमी की वजह से हो जाता है। जिला मुख्य अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने 10 घंटे तक बच्चे का इलाज किया। recent visitors 42

जशपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चालक फरार

जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, ग्राम बुरजूडीह के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है. मृतक की पहचान अशोक राम के रूप में हुई है, जो राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम महनई से रेत लेने के लिए डिपाडीह जा रहा था. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. recent visitors 52

ट्रेविस हेड ने कहा- जसप्रीत के स्पैल से बचकर भाग्यशाली रहा

ब्रिसबेन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में ट्रेविड हेड ने भारत के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया है। हेड ने कहा कि वो दूसरे दिन वह जसप्रीत बुमराह के शानदार स्पैल से बचकर भाग्यशाली रहे। हेड ने 152 रन की पारी खेली जो भारत के खिलाफ उनकी पिछली छह पारियों में तीसरा शतक था। उन्होंने शतकवीर स्टीव स्मिथ (101) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सात विकेट पर 405 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हेड ने मेजबान प्रसारक से कहा, ‘‘मैं बुमराह के अच्छे स्पैल से बचकर थोड़ा भाग्यशाली रहा। वह शुरुआत में स्टंप के एशिया में गेंद पर फेंकते हैं। उनके पास अच्छी बाउंसर है। उनके पास शानदार विकेट लेने वाली गेंदें हैं। मैं मानता हूं कि उनके खिलाफ सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे उनके खिलाफ रन बनाने की जरूरत है बल्कि यह मेरे फॉरवर्ड डिफेंस के साथ सक्रिय रहने के बारे में है।” हेड भारत पर अपना दबदबा बनाए रखने से खुश हैं। उन्होंने पिछले साल ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक बनाया था और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में एडिलेड में शतक बनाया था। हेड ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ बहुत अधिक खेलते हैं। रन बनाना अच्छा है। इस हफ्ते भी रन बनाना विशेष है। मुझे लगा कि मैंने एडिलेड और पर्थ में अच्छी बल्लेबाजी की। भारत का सामना करना बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। उनके खिलाफ जितना संभव हो उतना सकारात्मक रहना चाहिए।” हेड ने स्मिथ की भी प्रशंसा की जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 200 से अधिक रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा स्टीव के बारे में इस बात का आनंद लिया है। मैंने महसूस किया है कि जब वह लय में होता है और अच्छी बल्लेबाजी करता है तो मेरी ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। मुझे लगा कि वह सही में अच्छा खेल रहा था।” यह 30 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक बनाने के लिए आगे बढ़ रहा था लेकिन वह इस उपलब्धि से चूकने से बहुत दुखी नहीं दिखे। मैं सिर्फ रन बनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर खेल में रन बनाने का मौका मिलता है तो मैं रन बनाना चाहता हूं। मैं यहां मील के पत्थर हासिल करने के लिए नहीं आया हूं, मैं वाकई लड़कों के लिए अच्छा खेलना चाहता हूं। मुझे टीम से लगाव है। मैं जो करता हूं, उसका आनंद लेता हूं। मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जिसकी टीम को जरूरत है। recent visitors 91

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई पीएसी की बैठक के बाद लिस्ट को अंतिम रूप दिया, जारी की 38 नामों लिस्ट

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आज जारी कर दी है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर हुई पीएसी की बैठक के बाद लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया। इस लिस्ट में भी 'आप' ने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव लगाया है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। 'आप' ने इस लिस्ट में कुल 38दक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, आतिशी कालकाजी, सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और सोमनाथ भारती मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शोएब इकबाल मटिया महल सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, भाजपा दिल्ली में 1998 से सत्ता से बाहर है। वर्ष 2015 से दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर सत्ता में काबिज है। भाजपा को वर्ष 2015 में तीन और 2020 में महज आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा। recent visitors 76

हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंद, युवती के दोनों पैर कुचले

धमतरी एनएच 30 पर कुरूद भाटागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे युवती के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं, जबकि युवक को भी चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया. हादसे में घायल युवक और युवती पल्सर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल, घायलों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है. पुलिस वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ. recent visitors 43