सीएएफ अफ्रीकी पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुने गए नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन

माराकेच, (मोरक्को) नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन को माराकेच में अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) पुरस्कारों में 2024 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है। लुकमैन को पिछले 12 महीनों में इतालवी टीम अटलांटा एफसी और अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह पुरस्कार दिया गया। 27 वर्षीय फॉरवर्ड विक्टर ओसिमेन के 2023 में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे नाइजीरियाई खिलाड़ी बन गए। लुकमैन ने मोरक्को के फुल-बैक अचरफ हकीमी, दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्स, बोरुसिया डॉर्टमुंड के फॉरवर्ड सेरहौ गुइरासी और ब्राइटन के इवोरियन विंगर साइमन एडिंगरा को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। ईएसपीएन के अनुसार ट्रॉफी उठाते समय लुकमैन ने कहा, यह पुरस्कार एक वरदान है, अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाना अविश्वसनीय बात है। चार साल पहले, मेरा करियर खत्म हो गया था, लेकिन अब मैं अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में यहां हूं। अपनी असफलताओं को अपने सपनों को रोकने न दें। लुकमैन ने यूरोपा लीग के फाइनल में अटलांटा के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हैट्रिक लगाकर अटलांटा को अपना पहला यूरोपीय सिल्वरवेयर और क्लब के 117 साल के इतिहास में दूसरी बड़ी ट्रॉफी दिलाई। वैश्विक मंच पर, लुकमैन ने तीन गोल करके नाइजीरिया को 2024 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल में पहुंचाया। सेबेस्टियन हॉलर के आखिरी समय में किए गए गोल के बाद उनकी टीम ट्रॉफी से चूक गई, जिसने आइवरी कोस्ट को खिताब दिलाया। इस बीच, जाम्बिया की स्ट्राइकर बारबरा बांडा को महिला वर्ग में 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राइड स्ट्राइकर बांडा ने पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरिस 2024 ओलंपिक में जाम्बिया के लिए हैट्रिक लगाई, जो ओलंपिक खेलों की फुटबॉल में उनकी तीसरी है, जो प्रतियोगिता में एक सर्वकालिक रिकॉर्ड है। वह 2024 में एफआईएफपीआरओ महिला विश्व 11 में शामिल होने वाली अफ्रीका की पहली खिलाड़ी भी बनीं।   recent visitors 56

छत्तीसगढ़ में फिर लुढ़का रात का पारा, राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में हुई वृद्धि

रायपुर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में और वृद्धि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. राजधानी समेत कई शहरों में बढ़ी ठंड  मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रायपुर के नजदीकी माना क्षेत्र में तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है. इसके अतिरिक्त, बिलासपुर में पारा 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री, अंबिकापुर में 4.0 डिग्री, जगदलपुर में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 7.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना  मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, हालांकि इस दौरान कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. राज्य में अब तक सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है. बदलेगा मौसम का मिजाज  मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान इसका असर और अधिक बढ़ सकता है और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम  रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. ऐसे में, प्रदेशवासियों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. recent visitors 62

‘भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता हैः डॉ सीमा मिश्रा’, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के नवीन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान

सूरजपुर. “सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है, सीखा हुआ ज्ञान अनुभव जन्य होता है और अनुभवातीत तथ्य ही जीवन पर्यंत स्थायी स्मृति का भाग हो जाता है ׀ प्रकृति की ओर लौटने पर ही मनुष्य को तोष प्राप्त होता है और हम वास्तविक आदर्श नागरिक का दर्जा प्राप्त करते हैं। सीखना और सिखाना ही जीवन है, जीवन का सौन्दर्य है। भूगोल विषय हमें प्राकृतिक बनाता है, अनुशासित करता है” होली क्रॉस विमेंस कॉलेज अंबिकापुर की भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा मिश्रा ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर की छात्राओं के समक्ष उक्ताशय के विचार व्यक्त किये। कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के प्राचार्य बृजलाल साहू ने भूगोल विषय को अन्तः अनुशासनिक विषय निरुपित करते हुए अपने जीवनानुभव को सभा में साझा किया । विभागाध्यक्ष-भूगोल संदीप कुमार सोनी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया  ׀ व्याख्यान का सफल संचालन वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय पाण्डेय ने किया ׀ उल्लेखनीय है कि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूगोल विषय में अधिगम की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ׀ इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं recent visitors 60

अल पचीनो और एक्स गर्लफ्रेंड नूर ने साथ में देखी फिल्म

कैलिफोर्निया 84 साल के हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह संग ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन उन्हें हाल ही में मूवी नाइट के लिए बाहर निकलते देखा गया। अल पचीनो  और नूर अल्फल्लाह को शनिवार रात को कैलिफोर्निया में एक्टर की 1973 की मूवी 'सर्पिको' की स्क्रीनिंग में देखा गया। नूर और अल पचीनो साथ आए नजर पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह ने पफर जैकेट औऱ पैंट पहनी हुई थी। अल पचीनो उनके पीछे चल रहे थे, जब उन्हें सिक्योरिटी थिएटर में ले जा रहे थे। 'गॉडफादर' स्टार को ब्लैक कलर की टोपी और जैकेट पहने देखा गया। अप्रैल 2022 में रिश्ते का हुआ था खुलासा नूर अल्फल्लाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्राइम ड्रामा मूवी की एक फोटो शेयर की, जिसे वो बड़े पर्दे पर देख रही थीं और इसमें यंग अल पचीनो नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोमन के डैड'। मालूम हो कि दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सीक्रेट डेटिंग शुरू की थी। पिछले साल नूर ने अल पचीनो के बेटे रोमन को जन्म दिया। मिलकर कर रहे हैं बेटे की परवरिश अल पचीनो और नूर के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं, जब नूर को बिल माहेर के साथ लॉस एंजिल्स में देखा गया। कुछ समय बाद अल पचीनो के करीबियों ने बताया कि एक्टर अब सिंगल हैं। हालांकि, वो अभी भी नूर के साथ समय बिताते हैं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और बेटे रोमन की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। recent visitors 48

एनटीए अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा, अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली नीट, जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज के तौर तरीके में सुधार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐलान किया कि वर्ष 2025 से उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एनटीए सिर्फ प्रवेश परीक्षाएं कराएगा। एनटीए अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा। परीक्षा एजेंसी में 10 नए पद सृजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सरकार निकट भविष्य में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और टेक्नोलॉजी बेस्ड प्रवेश परीक्षा की ओर कदम बढ़ाना चाहती है।’ मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस संबंध में बातचीत जारी है कि नीट यूजी परीक्षा पेन पेपर मोड से आयोजित की जाए या ऑनलाइन। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा। आपको बता दें की सीयूईटी यूजी से ही डीयू, बीएचयू, जामिया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के 260 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिला मिलता है। उन्होंने कहा, 'एजेंसी का 2025 में पुनर्गठन किया जाएगा, कम से कम दस नए पद सृजित किए जा रहे हैं । काम में कोई गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एनटीए के कामकाज में कई बदलाव किए जाएंगे।' उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्ट, तकनीक आधारित प्रवेश परीक्षाओं की ओर बढ़ने पर विचार कर रही है। ये बड़े एंट्रेंस एग्जाम कराता है एनटीए नीट: गौरतलब है कि नीट यूजी 2024 और यूजीसी नेट में अनियमितताएं उजागर होने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए की कार्यशैली में सुधार और इसके द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया था। इस समिति ने कई सुधारों की सिफारिश की थी। कमिटी की ओर से दिए गए थे ये सुझाव 1- जेईई मेन की तरह नीट भी एक से अधिक चरणों में कराया जाए। 2- ऑफलाइन परीक्षाओं को कम किया जाए, जहां ऑनलाइन मोड पर संभव नहीं, वहां हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन पेन पेपर मोड दोनों) परीक्षाओं का विकल्प हो। जहां ऑनलाइन एग्जाम संभव न हो वहां प्रश्न पत्रों को डिजिटल मोड में भेजा जाए और आंसर ओएमआर शीट पर लिखे जाएं। 3- मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित प्रमुख परीक्षाओं में प्रयासों की संख्या सीमित की जाए। 4- सीयूईटी की परीक्षा में विषयों की संख्या कम की जाए। 5- आउटसोर्सिंग कर्मियों की भूमिका को कम किया जाए। आउटसोर्सिंग कर लिए जाने वाले प्राइवेट सेंटरों की संख्या कम की जाए। 6- एनटीए में परमानेंट कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। जेईई और नीट आयोजन प्रक्रिया में बदलाव के संकेत इससे पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में उन्होंने कहा था कि जेईई और नीट समेत अन्य केंद्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में अगले साल से कई बदलाव किए जाएंगे। इसके आयोजन के लिए राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। चूंकि ये परीक्षाएं अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाती हैं, इसलिए अब इनका आयोजन राज्य सरकारों के साथ किया जाएगा। इसके लिए एनटीए और राज्य सरकारों में समन्वय स्थापित किया जाएगा। अब तक यह परीक्षाएं केंद्रीय एजेंसी की ओर से ही आयोजित की जाती थी, लेकिन पिछले दिनों पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर यह बदलाव किए हैं। प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों हुई पेपर लीक की घटना के बाद इसकी जांच कमेटी गठित कर कराई गई थी। पारदर्शिता लाने को लेकर इसकी जांच रिपोर्ट के मिल जाने के बाद अब पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है। recent visitors 79

छह छात्र अभी भी घायल, अमेरिका के स्कॉन्सिन स्कूल में गोलीबारी से मरने वालों की संख्या दो हुई

न्यूयॉर्क। विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्थित एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र की मौत हो गई, जबकि छह छात्र घायल हो गए। पुलिस ने पहले मृतकों की संख्या अधिक बताई थी, लेकिन बाद में इसे सही करार दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूल का संदिग्ध किशोर छात्र अब मर चुका है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध ने हैंडगन का इस्तेमाल किया था। मैडिसन के पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि छह घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी चार छात्रों को हल्की चोट आई हैं। अधिकारी छात्रों को उनके माता-पिता से मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, इस स्कूल में किंडरगार्टन से 12वीं कक्षा तक लगभग 390 छात्र पढ़ाई करते हैं। विस्कॉन्सिन के सार्वजनिक निर्देश अधीक्षक जिल अंडरली ने एक बयान में कहा, "यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमें अपने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए और मेहनत करनी चाहिए, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं फिर से न हों। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हम ऐसे उपाय नहीं ढूंढ लेते, जो हमारे स्कूलों को सुरक्षित बना सकें।" विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, "मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं। हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया दी।" मैडिसन पुलिस विभाग ने कहा कि वे पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करने के बाद ही जानकारी देंगे, इसलिये सोमवार सुबह एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी। संघीय जांच ब्यूरो और शराब, तंबाकू, फायर आर्म्स और विस्फोटक ब्यूरो के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। सीनेटर रॉन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई इस दुखद घटना के सभी पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं।" विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, "मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं। हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने जल्दी से प्रतिक्रिया दी।" अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मैडिसन के स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। वरिष्ठ उप प्रेस सचिव एमिली सिमंस ने कहा, "राष्ट्रपति को विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के अधिकारी जरूरत के अनुसार मदद करने के लिए मैडिसन में स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।" के-12 स्कूल शूटिंग डेटाबेस के अनुसार, इस साल अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी हुई हैं, जो 1966 के बाद से किसी भी साल में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह संख्या पिछले साल की 349 गोलीबारी से कम है। recent visitors 53

किसानों को हो रही गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सहकारी समितियों का निरीक्षण

बिलासपुर. किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति घुरू से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति टिकारी से 13.40 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति रानीगांव में 5.60 क्विंटल गेंहू बीज एवं सहकारी समिति कोटा में 73.20 क्विंटल चना अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले कुल 112.2 क्विंटल गेंहू एवं चना बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया। recent visitors 54