Tuesday, July 7, 2026 12:39 pm

बिग बॉस 18 में टाइम गॉड चुनने का हुआ टास्क

मुंबई 'बिग बॉस सीजन 18' में नॉमिनेशन टास्क के बाद अगले टाइम गॉड के चुनाव के लिए टास्क होने जा रहा है। 17 दिसंबर के एपिसोड में काफी कुछ इंट्रस्टिंग देखे को मिलेगा। दरअसल, घरवालों को बिग बॉस ने दो ग्रुप्स में बांटा और उन्हें एक पेंटिंग बनाने के लिए कहा। साथ ही अविनाश को संचालक बनाया, जिनको किसी एक ग्रुप की पेटिंग अच्छी लगने पर उसे टाइम गॉड का दावेदार घोषित करना था। मगर उसके पहले ही एक कांड हो गया। रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के प्रोमो में घरवाले दो ग्रुप में बंटे। उनके सामने एक-एक कैनवास रखा गया। और रंग वगैरह दिया गया। अब इस दौरान सब पेंटिंग बनाने लगे लेकिन करण ने सारा रंग दूसरी टीम पर फेंका और पेंटिंग खराब कर दी। इसके बाद दूसरी टीम ने भी बदला लिया और बाल्टी भरे रंग एक-दूसरे पर उड़ेलने लगे। चौंकाने वाली बात ये है कि करण और विवियन एक ही टीम में थे। 'बिग बॉस 18' में अगले टाइम गॉड के दावेदार कौन? पेंटिंग तो कुछ बनी नहीं, लेकिन करण ने अंत में रजत दलाल को पूल में धक्का भी दे दिया। जिसके बाद जब वह बाहर आए तो और गुस्सैल हो गए। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, रजत दलाल की हरकत देखने के बाद बिग बॉस ने पूरा टास्क ही कैंसिल कर दिया। और फिर अविनाश से कहा कि वह किसी एक ग्रुप का नाम बताएं, जो टाइम गॉड टास्क के दावेदार बनेंगे। इस पर अविनाश ने टीम एक का नाम लिया, जिसमें करणवीर, विवियन, ईशा, चुम, श्रुतिका, दिग्विजय और शिल्पा शामिल थे। सारा अरफीन खान ने छिपा दिया गैस का बर्नर वहीं, रजत दलाल का चुम के साथ भी भयंकर झगड़ा देखने को मिला है। सारा ने भी अपनी खुन्नस निकाली क्योंकि वह टाइम गॉड की दावेदार नहीं बन पाईं। उन्होंने गैर बर्नर ही गायब कर दिया। जिससे कोई खाना न बना सके। हालांकि सभी ने उनको कन्वेंस किया कि वह बर्नर वापस दे दें लेकिन सारा ने ऐसा कुछ नहीं किया। खैर। अब तो जनता को यही देखना है कि करणवीर, ईशा, विवियन, दिग्विजय, चुम, श्रुतिका और शिल्पा में से कौन अगला टाइमगॉड बनता है। recent visitors 52

यूईएफए महिला यूरो 2025 ड्रा: ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल से खेलेगा विश्व चैंपियन स्पेन

नई दिल्ली विश्व कप विजेता स्पेन महिला यूरो 2025 टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम और पुर्तगाल से खेलेगा, जिसका ड्रॉ सोमवार को लुसाने में निकाला गया। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और 2023 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड को फ्रांस, नीदरलैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।। 2022 के संस्करण में, इंग्लैंड ने फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराया। एला टून और क्लो केली ने थ्री लॉयनेसेस के लिए गोल करके टीम को अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। 2025 का संस्करण 2 से 27 जुलाई के बीच स्विट्जरलैंड में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब देश टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। मेजबान को नॉर्वे, आइसलैंड और फिनलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसके अलावा, महिला यूरो 2025 में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को पहली बार पुरस्कार राशि का एक प्रतिशत मिलेगा। यूईएफए महिला यूरो 2025 समूह- समूह ए: स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, फिनलैंड समूह बी: स्पेन, पुर्तगाल, बेल्जियम, इटली समूह सी: जर्मनी, पोलैंड, डेनमार्क, स्वीडन समूह डी: फ्रांस, इंग्लैंड, वेल्स, नीदरलैंड   recent visitors 50

किसानों के नाम पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले न तो खुद किसानों के लिए कुछ करते हैं न ही दूसरों को कुछ करने देते हैं: मोदी

जयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि किसानों के नाम पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले न तो खुद किसानों के लिए कुछ करते हैं न ही दूसरों को कुछ करने देते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि भाजपा की नीति विवाद की नहीं संवाद की है और वह व्यवधान में नहीं समाधान में विश्वास रखती है। मोदी राजस्थान सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यहां दादिया में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने ऊर्जा, सड़क व रेलवे से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के कार्यान्वयन में गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विलंब की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा,‘‘ईआरसीपी को कांग्रेस ने कितना लटकाया, ये भी कांग्रेस की नीयत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ये किसानों के नाम पर बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन किसानों के लिए न खुद कुछ करते हैं और न ही दूसरों को करने देते हैं।’’ मोदी ने कहा,‘‘भाजपा की नीति विवाद की नहीं, संवाद की है। हम विरोध में नहीं, सहयोग में विश्वास करते हैं। हम व्यवधान में नहीं, समाधान पर यकीन करते है। इसलिए हमारी सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को स्वीकृत भी किया और इसका विस्तार भी किया है।’’ उन्होंने कहा कि जैसे ही मध्य प्रदेश व राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो पार्वती कालीसिंध चम्बल परियोजना एमपीकेसी लिंक परियोजना पर समझौता हो गया। मोदी ने कहा कि बीते एक वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में मुख्यमंत्री भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा जो भी संकल्प लेती हैं वो पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा,‘‘आज देश के लोग कह रहे हैं कि भाजपा सुशासन की गारंटी है। तभी तो एक के बाद एक राज्यों में आज भाजपा को इतना भारी जनसमर्थन मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘21वीं सदी के भारत के लिए नारी का सशक्त होना बहुत जरूरी है। नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए हम अनेक नई योजनाएं बना रहे हैं।’’ मोदी खुली छत वाले वाहन में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचे। उनके साथ वाहन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।   recent visitors 54

जीवनयापन की लागत कम करना है प्राथमिकता, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने डोमिनिक को बनाया नया वित्त मंत्री

ओटावा। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक रहे लेब्लांक ने सोमवार को ओटावा के रिड्यू हॉल में वित्त मंत्री पद की शपथ ली। नए वित्त मंत्री ने समारोह के बाद कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कनाडाई लोगों के लिए जीवनयापन की लागत कम करना और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करना होगा। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खास सहयोगी लेब्लांक हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रूडो संग रात्रिभोज में शामिल हुए थे। 57 वर्षीय न्यू ब्रंसविक पहली बार 2000 में चुने सांसद गए, वह पूर्व गवर्नर-जनरल रोमियो लेब्लांक के बेटे हैं। लेब्लांक ने कहा कि वह अंतर-सरकारी मामलों के मंत्री का पद अपने पास रखेंगे। इससे पहले क्रिस्टिया फ़्रीलैंड ने ट्रूडो को लिखे एक पत्र में सोमवार सुबह अचानक वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वे देश के लिए सर्वोत्तम रास्ते को लेकर असमंजस में हैं। लिबरल सरकार का आर्थिक अपडेट सोमवार दोपहर जारी किया गया, जिससे पता चला कि घाटा 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के लक्ष्य से बहुत बड़ा था। अपने त्याग पत्र में फ्रीलैंड ने खुलासा किया कि ट्रूडो ने उन्हें पिछले सप्ताह सूचित किया था कि वह अब उन्हें इस भूमिका में नहीं देखना चाहते हैं और इसके बजाय उन्हें एक और कैबिनेट पद की पेशकश की थी। ट्रूडो ने इस्तीफे पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ट्रूडो सरकार कथित तौर पर प्रतिक्रिया में बढ़ी हुई सीमा सुरक्षा और निगरानी में निवेश करने की योजना विकसित कर रही है, लेकिन ट्रंप के सख्त रुख का दबाव भी महसूस कर रही है। फ्रीलैंड द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक अपडेट में सरकार सोमवार को कनाडा की संसद में सीमा योजना का विवरण पेश करने वाली थी। फ्रीलैंड का भी सरकारी खर्च को लेकर ट्रूडो के साथ मतभेद था और उनके इस्तीफा देने के बाद अपडेट का विवरण सामने आया। ये अपडेट तब आए हैं, जब ट्रूडो की लिबरल पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है जो अगले साल अक्टूबर के अंत से पहले होना चाहिए। ट्रूडो ने कहा है कि उनकी योजना पार्टी के शीर्ष पर बने रहने की है। उदारवादियों के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, यदि सहयोगी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी अपना समर्थन खींच लेती है तो इससे किसी भी समय एक नया चुनाव हो सकता है। इस बीच ट्रंप की जीत ने घरेलू चिंताओं को जन्म दिया है कि कनाडा वैश्विक सत्ता-विरोधी रुझानों के अधीन हो सकता है, जो लोकलुभावन पियरे पोइलिव्रे के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को 2015 के बाद पहली बार सत्ता में देख सकता है। लगभग एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद सितंबर में ट्रूडो की अनुमोदन रेटिंग घटकर केवल 33 प्रतिशत रह गई। recent visitors 71

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण ठिठुरन भी बढ़ी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण ठिठुरन भी बढ़ी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकती है। दिल्ली एनसीआर में तो एक्यूआई लेवल भी बढ़ गया है जिसके कारण ग्रैप 4 पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा, यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। दोनों प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की आशंका है। बता दें कि पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में भी दिखने लगा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश की अगर हम बात करें तो यहां इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इसके अलावा, तमिलनाडु के तटीय जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और अधिक स्पष्ट हो सकता है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है, जिसके चलते मंगलवार से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पुडुचेरी में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों के साथ-साथ कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर और पुदुक्कोट्टई जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। आरएमसी ने तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की आशंका जताई है।   recent visitors 59

टीवी की नागिन ने नीले समंदर में बढ़ाया कहर , सुरभि ज्योति शादी के बाद हनीमून के लिए गईं मालदीव

मुंबई सुरभि ज्योति का सोशल मीडिया उनके फैंस के लिए एक सौगात है। जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो हर किसी की सांसें थम जाती हैं। सोमवार को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव की अपनी हालिया ट्रिप से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वो शादी के बाद हनीमून पर गई हैं और वहां से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। क्लिक्स में सुरभि ज्योति ब्लैक स्विमसूट में सबसे हॉट लग रही थीं। जहां एक तस्वीर में सुरभि एक पूल के किनारे खड़ी थीं, वहीं दूसरी सेल्फी में वो अपनी मिलियन-डॉलर वाली स्माइल दिखाती नजर आईं। उन्होंने एक्सेसरीज़ नहीं पहना और अपने बालों को खुला रखा। कहने की जरूरत नहीं कि सुरभि हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पोस्ट के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, 'बहुत सारा टैन और खुश।' फैंस ने की तारीफ तस्वीरें शेयर होने के तुरंत बाद, सुरभि के फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और एक्ट्रेस की तारीफ की। लोगों के अलावा, एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने भी उन्हें 'सेक्सी' कहा। सुरभि के हॉट लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा- हॉटनेस ओवरलोडेड, ब्लैक में किलिंग लुक। सुरभि ज्योति के शोज सुरभि ज्योति को कुबूल है, नागिन, इश्कबाज, तन्हाइयां और कोई लौट के आया है सहित कई टेलीविजन शो में उनके रोल्स के लिए जाना जाता है। सुरभि ज्योति की शादी हाल ही में सुरभि अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट में एक खूबसूरत शादी की। आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह सहित इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी मौजूद थे। इससे पहले, सुरभि ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था और बुरी नजर वाले इमोजी के साथ लिखा था- लव सील्ड फॉरएवर। recent visitors 67

मध्यप्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी, फाइलों के ढेर और बाबुओं के चक्कर से मिली मुक्ति , अब प्रदेश में लगेंगे ई ऑफिस

भोपाल ! मध्यप्रदेश में सरकारी कामकाज में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य में अब सभी काम ऑनलाइन होंगे। ऑफिसों में फाइलों के ढेर और बाबुओं के चक्कर से मुक्ति मिल गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश में ई ऑफिस लगाने की कवायद की है जिसका काम शुरु भी हो गया है। नए साल से मंत्रालय वल्लभ भवन में सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइलें निपटाई जाएंगी। इससे फाइलों की मॉनिटरिंग में भी आसानी होगी। ई-ऑफिस के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है। कामकाज में तेजी और फाइलों की स्थिति की ट्रैकिंग के लिए ई-ऑफिस के संचालन की कवायद की जा रही है। राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन के सभी विभागों में 1 जनवरी 2025 से ई-ऑफिस संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागीय प्रमुखों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में करीब डेढ़ दर्जन विभागों में ई-ऑफिस शुरु भी हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था से टेबल पर से फाइलों का ढेर हट जाएगा। मंत्रालय में 39 विभागों में ई-ऑफिस चालू होगा जिनमें से 17 में ई- फाइल सिस्टम प्रारंभ भी हो चुका है। बाकी 22 विभागों में भी 1 जनवरी से ई-ऑफिस लगने लगेंगे।राजधानी के सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों यानि संचालनालयों को भी ई-ऑफिस से जोड़ दिया गया है। राज्य के सभी संभागों और जिलों में भी जल्द ही ई-ऑफिस चालू कराए जाएंगे। राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन के विभागों में अब ई- फाइलें ही बनेंगी। यहां तक कि कैबिनेट प्रस्ताव भी ऑनलाइन तैयार किया जाएगा। ई-ऑफिस में सभी काम ऑनलाइन होंगे। अधिकारी कर्मचारी कंप्यूटर पर फाइलें निपटाएंगे। सरकारी कामकाज ई- फाइलों से ही होंगे। मैन्युअल फाइलिंग बंद हो जाएगी। पुरानी नस्तियों को भी ई- फाइलों में रखा जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए मैन्युअल फाइलें ही चलेंगी। recent visitors 212