MP में चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी, 9 दिन शीतलहर की चपेट में रहा प्रदेश; ग्वालियर-चंबल में आज कोहरा

भोपाल  मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी के तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। प्रदेश के सभी जिलों में ठंड का तेज असर दिखाई दिया। लोग रजाई में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को भी राजधानी भोपाल सहित 7 जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियसस से नीचे रहा। राज्य के 10 शहरों में शीतलहर चली। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसलिए बदला मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों से ठंडी हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम हैं। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। वहीं, राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात के बनने से हवाओं का रुख बदला है। इसके प्रभाव से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का अनुमान नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले 4 से 5 दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से दिन और रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। हालांकि, कुछ जिलों में कोहरे का असर रह सकता है। बुधवार सुबह ग्वालियर-चंबल में कोहरा .मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, शीतलहर और कोल्ड डे यानी, ठंडे दिन की कंडीशन खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा। आज इन जिलों में कोहरा ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड में कोहरा रहेगा। शिवपुरी के कुछ हिस्से में भी हल्का कोहरा रह सकता है। यहां 5 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा भोपाल, पचमढ़ी, राजगढ़, खजुराहो, मंडला, नौगांव, उमरिया में सोमवार—मंगलवार की रात का तापमान पांच डिग्री से कम पर रहा। वहीं, भोपाल, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी में शीतलहर चली। शहडोल और सिवनी में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। कहां कितना पारा प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों की बात करें तो मंडला में तीन, उमरिया में तीन, नौगांव में 3.8, भोपाल में 4, राजगढ़ में 4.4, खजुराहो में 4.4, जबलपुर में पांच, उज्जैन में 8, इंदौर में 10.6 और ग्वालियर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। हालांकि प्रदेश के अधिकतम तापमान में अधिकांश जिलों में हल्की वृद्धि देखने को मिली। इंदौर में तो अधिकतम तापमान बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में शीत लहर पाला और कोहरा छाए रहने को लेकर चेतावनी जारी की है। विदिशा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में शीत लहर चल सकती है। वहीं रायसेन नर्मदा पुरम जिलों में पाला पड़ सकता है और शीत लहर भी चल सकती है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। ठंड हो सकती है कम राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने के आसार हैं। भोपाल में 4 डिग्री, ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री पारा सोमवार-मंगलवार की रात में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की गई। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से यह शिमला, नैनीताल, जम्मू शहर, कटरा, धर्मशाला, पालमपुर, देहरादून से भी ठंडा रहा। भोपाल में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री, जबकि इंदौर में 10.6 डिग्री और उज्जैन में 8 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी के अलावा मंडला, उमरिया, नौगांव, राजगढ़, खजुराहो में भी कड़ाके की ठंड रही। मंडला-उमरिया में 3 डिग्री, नौगांव में 3.8 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, रायसेन, रीवा, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और सतना में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि, मंगलवार को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड, जनवरी से भी ठंडा रहा दिसंबर इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 9 दिन से शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। recent visitors 26

दिल्ली को हराकर एम पी क्वाटर फाइनल में सीनियर महिला क्रिकेट में मंडला की शुचि ने झटके 10 विकेट

मंडला मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने चंडीगढ़ में खेले गए पांच लीग मैच में चार जीतकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मणिपुर, दिल्ली, झारखंड,छत्तीसगढ़,गोवा एवं तमिलनाडु  के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में एम पी टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश  रहिला फ़िरदोष के नेतृत्व में एम पी टीम में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय की फिरकी गेंदबाजी ने पांच मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। शुचि ने झारखंड के विरुद्ध 4, तमिलनाडु के 3, छत्तीसगढ़, गोवा, दिल्ली के विरुद्ध 3 विकेथशील किए है। विदित हो कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की शुचि ने महज दो वर्षों में ही बालिका क्रिकेट की अंडर 19, अंडर 23 एवम सीनियर टीम मध्यप्रदेश में  शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। एक दिवसीय महिला क्रिकेट  फार्मेट के इस टूर्नामेंट में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की इस खिलाड़ी का एम पी टीम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर जे डी सी ए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल अनिल शर्मा, विक्रम जिनसारी, ब्रजेश पटेल,सुकेश झा, त्रिलोक जी नायडू एवम् डी सी ए मंडला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, संजय बडगियां, ललित जोशी, वेदप्रकाश कुलस्ते, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, उत्कर्ष पटेल आदि खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं । recent visitors 24

‘टीम अश्विन की सोच का पूरा समर्थन करती है’: रोहित

ब्रिस्बेन कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि “कुछ फैसले बहुत व्यक्तिगत होते हैं” और पूरी टीम अश्विन की सोच का पूरा समर्थन करती है। 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद अपने संन्यास की खबर दी। उन्होंने 106 टेस्ट में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने 1-53 विकेट लिए थे। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए कुछ फैसले बहुत निजी होते हैं और मुझे नहीं लगता कि इस पर सवाल उठाए जाने चाहिए? हां, अगर किसी खिलाड़ी के पास कोई विकल्प है, तो उसे वह विकल्प दिया जाना चाहिए और ऐश जैसे खिलाड़ी, जो इतने सालों से हमारे लिए खेल रहे हैं, उन्हें इस तरह के फैसले खुद लेने की अनुमति है। और हमें टीम के साथी के तौर पर इसका सम्मान करना चाहिए। वह इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त थे कि वह क्या करना चाहते हैं। और टीम उनकी विचार प्रक्रिया का पूरा समर्थन करती है।” कप्तान ने कहा, “जब मैं पर्थ आया तो मैंने यह सुना। मैं टेस्ट मैच के पहले तीन या चार दिनों के लिए वहां नहीं था, लेकिन तब से यह उसके दिमाग में था। और जाहिर है कि इसके पीछे बहुत सी बातें हैं। मुझे पूरा यकीन है कि ऐश, जब सही स्थिति में होगा, तो इसका जवाब दे पाएगा। लेकिन वह समझता है, आप जानते हैं कि टीम क्या सोच रही है। वह समझता है कि हम किस तरह के संयोजन के बारे में सोच रहे हैं।” अश्विन के भविष्य को लेकर अटकलें तब लगाई जाने लगी थीं, जब कैमरों ने ब्रिस्बेन टेस्ट के पांचवें दिन बारिश के बीच भावुक अश्विन को गले लगाते हुए विराट कोहली को कैद किया था। अश्विन को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष नाथन लियोन के साथ पल साझा करते हुए भी देखा गया था। लाइव टेलीविज़न पर, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अश्विन के आसन्न संन्यास का संकेत दिया, जिसकी बाद में पुष्टि हुई। हालांकि अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। हाल ही में मेगा-नीलामी में हासिल किए जाने के बाद वह 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर 2010 में शुरू हुआ जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया। एक साल बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैचों में उन्होंने सभी प्रारूपों में 765 विकेट लिए। टेस्ट में, अश्विन भारतीय टीम के 12 साल लंबे घरेलू वर्चस्व में बड़े किरदारों में से एक थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2020/21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई। वह टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट का डबल हासिल करने वाले 11 ऑलराउंडरों में से एक थे। उन्होंने मुथैया मुरलीधरन के बराबर रिकॉर्ड 11 प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कार भी जीते।   recent visitors 36

मिचेल सैंटनर न्यूज़ीलैंड के वनडे और टी20 के कप्तान हुए घोषित

वेलिंगटन बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को न्यूज़ीलैंड के सीमित ओवर टीमों का कप्तान बनाया गया है। वह औपचारिक तौर पर केन विलियमसन की जगह लेंगे, जिन्होंने जून में हुए टी20 विश्व कप के बाद से ही यह पद छोड़ दिया था। सैंटनर ने 243 अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में न्यूज़ीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। अब वह वनडे और टी20 टीमों के स्थायी कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले वह 24 टी20 और 4 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। सैंटनर पिछले महीने श्रीलंका गई न्यूज़ीलैंड की टी20 और वनडे टीमों के कप्तान बनाए गए थे, हालांकि यह नियुक्ति बस उस सीरीज़ के लिए थी। फ़िलहाल औपचारिक और आधिकारिक तौर पर उन्हें सीमित ओवर टीमों का कप्तान बना दिया गया है। 32 वर्षीय सैंटनर अपनी पूर्णकालिक कप्तानी की शुरुआत दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 और वनडे सीरीज से करेंगे। इन दोनों सीरीज के साथ न्यूज़ीलैंड के लिए सफ़ेद बॉल क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें फ़रवरी में पाकिस्तान में एक वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला, उसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी और न्यूज़ीलैंड के घरेलू सीजन के अंत में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एक टी20 और वनडे सीरीज़ शामिल है। सैंटनर ने कहा कि उन्हें व्हाइट बॉल टीमों की पूर्णकालिक कप्तानी सौंपे जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। जब आप बच्चे होते हैं, तो न्यूज़ीलैंड के लिए खेलना सपना होता है, लेकिन अपने देश के लिए दोनों प्रारूपों में आधिकारिक तौर पर कप्तानी करना बेहद ख़ास है। यह एक नई चुनौती है और मैं आगामी व्हाइट बॉल क्रिकेट के महत्वपूर्ण दौर में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।” सैंटनर ने हाल ही में श्रीलंका में टी20 और वनडे सीरीज़ में टीम का नेतृत्व किया था। वह न्यूज़ीलैंड के उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 100 से अधिक वनडे और टी20 खेले हैं। उन्होंने पहली बार नवंबर 2020 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ बे ओवल में खेले गए एक टी20 में टीम की कप्तानी की थी और 2022 में एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ एकमात्र वनडे में कप्तानी करते हुए न्यूज़ीलैंड के 24वें वनडे कप्तान बने थे। सैंटनर ने कहा कि दोनों व्हाइट बॉल टीमों की कप्तानी करना एक रोमांचक एहसास है। उन्होंने कहा, “हमारे कुछ अनुभवी खिलाड़ी अपने करियर के अंत की ओर हैं, जिससे टीम में बदलाव का समय आ रहा है। मुझे लगता है कि यह शेष टीम और युवा खिलाड़ियों के लिए चुनौती को स्वीकार करने और इस टीम को आगे ले जाने का एक अच्छा मौक़ा है।” न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि सैंटनर इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, “मिच एक शानदार टीम प्लेयर हैं और खेल के हर पहलू में उदाहरण पेश करते हैं। वह बेहद शांत और स्थिर स्वभाव के हैं और उन्हें ड्रेसिंग रूम में काफ़ी सम्मान मिलता है। उन्होंने टी20 टीम की काफ़ी बार कप्तानी की है और पिछले महीने वनडे टीम का नेतृत्व करते हुए भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।”   recent visitors 33

किसानों को भरना होगा 1.5 प्रतिशत प्रीमियम, राजस्थान-रबी फसलों का 31 दिसम्बर तक कराएं बीमा

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के किसान 31 दिसम्बर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना में फसली ऋण लेने वाले कृषक, गैर ऋणी कृषक एवं बंटाईदार कृषकों द्वारा फसलों का बीमा करवाया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवाया जाना स्वैच्छिक है, किन्तु ऋणी कृषक जो फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं, वे 24 दिसम्बर तक सम्बन्धित बैंक व वित्तीय संस्था को लिखित में सूचना देकर इस योजना से बाहर हो सकते हैं। जिन किसानों ने 31 दिसम्बर तक किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है, उन किसानों का बीमा सम्बन्धित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जायेगा। जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है, वे किसान नजदीकी सीएससी (सिटीजन सर्विस सेंटर) या किसी बैंक के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं। गैर ऋणी किसान भूमि की नवीनतम जमाबंदी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज ले जाकर फसलों का बीमा करवा सकते हैं। फसलों का बीमा करवाने पर बुआई से लेकर कटाई तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। रबी फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। तथापि वाणिज्यिक फसलों के लिए कृषक प्रीमियम 5 प्रतिशत निर्धारित है। इस दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए  कृषकों को व्हाट्सअप ग्रुप, फेसबुक, किसान गोष्ठी और रात्रि चौपाल आयोजित करवाकर फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य के पूर्व 33 जिलों के आधार पर भरतपुर, चूरू, राजसंमद, जालौर, डूंगरपुर, टोंक व करौली में रिलायन्स जनरल इंन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड, श्रीगंगानगर, अलवर और बूंदी में क्षेमा जनरल इन्श्योरेन्स लिमिटेड तथा हनुमानगढ, धौलपुर, कोटा, बीकानेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, बांसवाडा, जैसलमेर, झुन्झूनु, अजमेर, उदयपुर, नागौर, भीलवाडा, प्रतापगढ, जोधपुर, दौसा, बांरा, बाडमेर, सीकर, चित्तौडगढ, झालावाड, पाली और जयपुर में एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। recent visitors 38

रोहित शर्मा से शमी की मौजूदा ट्रॉफी के लिए उपलब्धता के बारे में पूछा तो कहा-एनसीए की मंजूरी पर निर्भर

ब्रिस्बेन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मंजूरी पर निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में तीसरे टेस्ट में भारत के ड्रॉ के बाद बोलते हुए, रोहित ने शमी की फिटनेस उपलब्धता के सवाल को एनसीए के हाथों में छोड़ दिया, जहां नवंबर 2023 में टखने की सर्जरी के बाद शीर्ष तेज गेंदबाज पुनर्वास से गुजर रहा है। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि एनसीए से किसी को उसके बारे में बात करने का समय आ गया है। यह हमारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी है, जहां वह पुनर्वास कर रहा है। उन लोगों को ही आकर हमें किसी तरह की अपडेट देने की जरूरत है। लेकिन देखिए, मैं समझता हूं कि वह घर पर बहुत क्रिकेट खेल रहा है, लेकिन उसके घुटने के बारे में कुछ शिकायतें भी हैं।” रोहित ने बीच सीरीज में चोटों के कारण होने वाली गड़बड़ी का जिक्र करते हुए चुटकी ली, “आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि खिलाड़ी यहां आए और फिर खेल के बीच में बाहर हो जाए। आप जानते हैं कि जब ऐसा होता है तो क्या होता है,” शमी, जो नवंबर 2023 में भारत के वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई से बाहर हैं, ने घरेलू क्रिकेट के माध्यम से वापसी की है सर्जरी और गहन पुनर्वास कार्यक्रम के बाद, अनुभवी तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धी वापसी की, इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शमी की घरेलू सफलता के बावजूद, भारतीय टीम प्रबंधन एनसीए से स्पष्ट हरी झंडी के बिना उनकी फिटनेस को जोखिम में डालने से हिचक रहा है। रोहित ने दोहराया कि अकादमी से केवल 200 प्रतिशत आश्वासन ही टीम को उन्हें टीम में लाने के लिए प्रेरित करेगा। “हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं जब तक कि हम सौ प्रतिशत नहीं, 200 सौ प्रतिशत सुनिश्चित न हों। हम कोई जोखिम नहीं लेने जा रहे हैं। लेकिन हां, जैसा कि मैंने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, दरवाज़ा खुला है। अगर एनसीए के लोगों को लगता है कि वह ठीक हो सकता है और खेल सकता है, तो मुझे उसे लेने में खुशी होगी।” भारत का मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण जसप्रीत बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर है, जिन्होंने श्रृंखला में अधिकांश कार्यभार संभाला है। अब तक तीन टेस्ट मैचों में बुमराह ने लंबे स्पैल में गेंदबाजी की है और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें साथी तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और हर्षित राणा से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है।   recent visitors 63

बदला स्कूलों का समय, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में शीतलहर का कहर

जांजगीर-चांपा। शीतलहर की चपेट में आए जांजगीर-चांपा जिले में सुबह-सुबह स्कूल जाने में नौनिहालों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर आकाश छिकारा की ओर से जारी आदेश सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्कूल दो पाली में संचालित होगी. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल में प्रथम पाली अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12.15 से 4.15 तक संचालित होगी. वहीं शनिवार को प्रथम पाली दोपहर 12.15 से 4.15 तक और दूसरी पाली सुबह 8.30 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल का समय सोमवार से शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक और शनिवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है. recent visitors 80