सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार, राजस्थान-बीकानेर में स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म

बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार स्कूल के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दुष्कर्मी छात्रा को स्कूल के बाहर से ही अगवा करके ले गया और बाद में अपने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। इस दौरान तीन पावली निवासी भीम नायक स्कूल के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बेटी मिली तो वह बेहद घबराई हुई थी। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। recent visitors 71

स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, पूर्व क्रिकेटर्स और साथी खिलाड़ियों हुए इमोशनल

नई दिल्ली भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए एडिलेड में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपने संन्यास लेने की घोषणा की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन के संन्यास के बाद उनके साथ खेल चुके पूर्व क्रिकेटर्स और साथी खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट लिया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अश्विन के संन्यास पर कहा, ''मैंने तुम्हारे साथ 14 साल खेला है और जब तुमने आज बताया कि संन्यास लेने जा रहे हो, तो इससे मैं काफी भावुक हो गया और पुरानी दिनों की यादें ताजा हो गई। ऐश, तुम्हारे साथ बिताया गये हर एक पल को मैंने एन्जॉय किया है। भारतीय क्रिकेट में आपका कौशल और मैच जीतने वाला योगदान बेमिसाल है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। आपको और परिवार को आगे के लिए शुभकामनाएं। आपको और आपके करीबी लोगों को बहुत सम्मान और ढेर सारा प्यार। सब कुछ के लिए धन्यवाद दोस्त।'' भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा, ''आपको एक युवा गेंदबाज से लेकर आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज बनते देखा। मुझे पता है आने वाली गेंदबाजी पीढ़ियां कहेंगी कि मैं अश्विन की वजह से गेंदबाज बना हूं। आपकी कमी खलेगी भाई।''कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''वह अपने फैसले को लेकर काफी आश्वस्त था, हमें उसकी इच्छा का सम्मान करना चाहिये।'' हरभजन सिंह ने लिखा, ''अश्विन एक शानदार क्रिकेट करियर के लिए बधाई। टेस्ट क्रिकेटर के रूप में आपकी महत्वाकांक्षा सराहनीय थी। एक दशक से भी अधिक समय तक भारतीय स्पिन के ध्वजवाहक बने रहने के लिए बधाई। आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है और उम्मीद है कि अब आपसे अक्सर मुलाकात होगी।'' दिनेश कार्तिक ने एक गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिटायर हो रहा है, शानदार करियर के लिए बधाई। आपके साथ खेलने पर गर्व है और निश्चित रूप से तमिलनाडु से खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ी हैं। अश्विन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट लिए है। उन्होंने 37 बार पांच विकेट और आठ बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। अश्विन ने 116 वनडे में 156 विकेट लिये। वहीं 65 टी-20 मैचों में 72 विकेट चटकाए। अश्विन ने बतौर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 3503 रन बनाए और उन्होंने कुल छह टेस्ट शतक लगाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम कुल आठ शतक रहे। एकदिवसीय क्रिकेट में 707 रन और टी-20 में उनके नाम 184 रन हैं। अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ‘’ अश्विन एक अविश्वसनीय यात्रा के लिए बधाई। गेंदबाजी करते समय स्लिप पर खड़े रहना कभी भी उबाऊ पल नहीं रहा, हर गेंद एक मौका की तरह लग रही थी। आपके अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं!'' recent visitors 55

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर, रूस यूक्रेन के खिलाफ बड़ा कदम उठा ……

 मॉस्को रूस-यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रही जंग अब एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर आ गई है. रूसी सेना के न्यूक्लियर डिपार्टमेंट के चीफ इगोर किरिलोव की मंगलवार को मॉस्को में हुई हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है. रूस ने साफ किया है कि वह इसका बदला लेगा. हाई लेवल मीटिंग का दौर जारी है. माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकता है. कब और कैसे हुआ हमला… इगोर किरिलोव की मंगलवार को मॉस्को में उनके अपार्टमेंट के बाहर स्कूटर ब्लास्ट में मौत हो गई थी. इस धमाके में उनके सहायोगी की भी जान चली गई थी. रूस की जांच समिति ने बताया कि जब इगोर किरिलोव सुबह-सुबह अपने घर की बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे, तभी वहां खड़े एक स्कूटर में जोरदार विस्फोट हो गया. इगोर किरिलोव इसके चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. किस इलाके में हुआ हमला यह घटना मॉस्को के Ryazansky Prospekt इलाके में हुई, जो क्रेमलिन से करीब सात किलोमीटर दूर है. धमाका इतना जबरदस्त था कि बिल्डिंग की कई खिड़कियां टूट गईं और मुख्य दरवाजा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया. यूक्रेन ने ली जिम्मेदारी यूक्रेन की SBU Security Service ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. SBU के सूत्रों के अनुसार, किरिलोव की हत्या एक 'स्पेशल ऑपरेशन' का हिस्सा थी. SBU के एक अधिकारी ने कहा, 'इगोर किरिलोव एक युद्ध अपराधी थे और पूरी तरह वैध टारगेट थे क्योंकि उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ प्रतिबंधित केमिकल हथियारों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था.' यूक्रेन ने हमले पर क्या कहा यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा, 'इगोर किरिलोव एक युद्ध अपराधी थे और पूरी तरह वैध टारगेट थे क्योंकि उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ प्रतिबंधित केमिकल हथियारों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था.' कितना खतरनाक था विस्फोटक रूसी जांचकर्ताओं के मुताबिक इस धमाके में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की क्षमता करीब 200 ग्राम TNT के बराबर थी. सूत्रों का कहना है कि स्कूटर में विस्फोटक सामग्री को रात के करीब 4 बजे बिल्डिंग के बाहर खड़ा किया गया था. Baza Telegram Channel की रिपोर्ट के अनुसार, यह संभावना है कि बिल्डिंग के आसपास के लोगों की निगरानी के लिए सामने की गली में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया गया था. इसके अलावा बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे को हैक करके भी हमलावरों ने निगरानी की हो सकती है. कौन थे इगोर किरिलोव 54 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव 2017 से रूसी सेना के रेडियोलॉजिकल, केमिकल और बायोलॉजिकल डिफेंस फोर्स का नेतृत्व कर रहे थे. हाल ही में ब्रिटेन ने उन पर और उनकी यूनिट पर यूक्रेन में कथित केमिकल हथियारों के इस्तेमाल को लेकर बैन लगाया था. उन्हें 'रूसी प्रोपेगैंडा का बड़ा चेहरा' भी कहा गया. किरिलोव ने कई बार यूक्रेन पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था.   recent visitors 47

डाउनलोड किए बिना अपने स्मार्टफोन पर चलाएं सोशल मीडिया एप्स

आपने अपने स्मार्टफोन पर ढ़ेरों सोशल मीडिया एप्स डाउनलोड किए होंगे जैसे-फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, स्काइप इत्यादि। प्रत्येक एप के अकाउंट को इस्तेमाल करने के लिए आपको उन एप्स को अलग से प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ता है। मान लीजिए किसी कारणवश आपको अपना फोन बदलना पड़ा और आप नया फोन ले आएं हैं, ऐसे में आप अपने सभी एप्स खो देंगे और फिर आपको वापस सारे एप्स डाउनलोड करने के सिर दर्द से गुजरना पड़ेग, साथ ही इस प्रक्रिया में बहुत समय भी बर्बाद होगा, लेकिन फोल्डर लाॅक एडवांस एप की सहायता से आप इस परेशानी से बच सकते हैं। यह सिर्फ एक ही इंटरफेस के द्वारा सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल करने देता है और प्रत्येक सोशल मीडिया एप को अलग से डाउनलोड करने की परेशानी से बचाता है। इसका प्रयोग ऐसे करेंः -फोल्डर लाॅक एडवांस को खोलें। -मेन मेन्यु स्क्रीन पर सोशल मीडिया कैटेगिरी के अंदर जाएं। -जिस भी सोशल मीडिया अकाउंट को आप इस्तेमाल करना चाहते हैं,उसे एक्सेस कर सकते हैं। आपके लिए कुल 33 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध है। -एक बार उस विशेष अकाउंट के लिए अपना आइडी और पासवर्ड डालें, क्योंकि सुरक्षा की एक अन्य परत के तहत, एप आपके क्रिडेंसीयल सेव कर लेता है। -बस अब आप सोशल मीडिया एप डाउनलोड किए बिना इंजॉय करें। आप फोल्डर लाॅक एडवांस एप्लीकेशन से अपने निजी फोटोज, वीडियोज, ऑडियोज, डॉक्यूमेंट्स इत्यादि को छिपा सकते हैं और अपने एप्स को एप लॉक से प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं।   recent visitors 121

हर दिन 50 हजार श्रद्धालु जाएंगे प्रयागराज, राजस्थान-10 शहरों से चलेंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

जयपुर। राजस्थान के तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ तक लेकर जाने के लिए रेलवे की तैयारी जोरों पर है। रेलवे बोर्ड ने राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा सहित 10 शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अनुमान है कि महाकुंभ में करीब 50 हजार यात्री हर रोज राजस्थान से प्रयागराज पहुंच सकते हैं। ये ट्रेन जनवरी से संचालित की जाएंगी और सभी ट्रेनों के 4 से 10 ट्रिप होंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर उत्तर-पश्चिम सहित विभिन्न जोनल रेलवे के ऑपरेटिंग, कॉमर्शियल और मैकेनिकल विभाग ने बैठकें शुरू कर दी हैं। वहीं रेलवे बोर्ड को कुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। 10 ट्रेन वाया जयपुर रेलवे के ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट आशीष पुरोहित के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पहली ट्रेन उदयपुर-धनबाद वाया जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-आगरा और दूसरी ट्रेन बाड़मेर-बरौनी वाया जोधपुर-जयपुर-बांदीकुई-आगरा चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ये दोनों ट्रेनें 4-4 ट्रिप में चलेंगी और इन्हें जनवरी में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न रेलवे ने भी जिन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, उनमें से करीब 10 ट्रेन वाया जयपुर चलाई जाएंगी। इनमें साबरमती-बनारस, राजकोट-बनारस, भावनगर-बनारस, वेरावल-बनारस सहित अन्य ट्रेन शामिल हैं। वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की भी करीब 5 ट्रेन वाया जयपुर संचालित होंगी। सभी ट्रेनों की 4 से 10 ट्रिप जनवरी में चलाई जाएंगी। कई नेता अपनी बसें भी लेकर जाएंगे रेलवे के अलावा स्थानीय स्तर पर भी महाकुंभ में लोगों को लेकर जाने की तैयारी की जा रही है। कई राजनेता अपनी विधानसभा व लोकसभा से श्रद्धालुओं को अपने खर्च और संसाधन से महाकुंभ लेकर जा रहे हैं। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य भी कुंभ में अपने क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करवा रहे हैं। recent visitors 60

टीम इंडिया ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट ड्रॉ कराया, BGT ने आर अश्विन के करियर पर भी लगाया पूर्ण विराम

नई दिल्ली टीम इंडिया ने बुधवार 18 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराया। इसी के साथ एक भारतीय दिग्गज ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। ये दिग्गज कोई और नहीं, बल्कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन थे। आर अश्विन ने गाबा टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। इसी के साथ अश्विन उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिनका टेस्ट करियर या इंटरनेशनल करियर ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ समाप्त हुआ। इनमें वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। जब भारतीय टीम को घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी। उसी समय लग गया था कि तीन सीनियर खिलाड़ियों का टेस्ट करियर खतरे में है। इनमें आर अश्विन के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम था। हालांकि, रोहित और विराट को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचती है तो फिर ये खिलाड़ी आपको खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल से चूक जाती है तो फिर दोनों या फिर कम से कम एक खिलाड़ी का टेस्ट करियर बीजीटी के साथ समाप्त हो सकता है। अश्विन के रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपने टेस्ट क्रिकेट में डूबते जहाज को फिर से किनारे पर लाने के कम से कम दो और मौके हैं, क्योंकि दो टेस्ट मैच अभी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाकी हैं। विराट कोहली एक शतक जरूर जड़ चुके हैं, लेकिन बाकी पारियों में वे फ्लॉप रहे हैं और पिछले काफी मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ भारत के 6 बड़े खिलाड़ियों का टेस्ट या इंटरनेशनल करियर पहले समाप्त हो चुका है, जिनमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी, सौरव गांगुली, स्पिनर अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है। इस लिस्ट में अब आर अश्विन शामिल हो गए हैं, जिनके करियर पर पूर्ण विराम लगा है। recent visitors 85

गाबा टेस्ट ड्रॉ , WTC Final में कैसे पहुंच सकता है भारत, मेलबर्न और सिडनी में हारना मना है; ये है पूरा समीकरण

गाबा  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया. ब्रिस्बेन के गाबा में आज (18 द‍िसंबर) मैच का आख‍िरी और पांचवां द‍िन था. मैच पहले खराब रोशनी और फ‍िर बार‍िश के कारण रोका गया. इसके बाद इस मुकाबले को दोनों कप्तानों की रजामंदी से ड्रॉ करने का फैसला क‍िया गया. जब मैच रुका तो यशस्वी जायसवाल (4) और केएल राहुल (4)  क्रीज पर थे. वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में  8/0 का स्कोर बना ल‍िया था. ट्रेव‍िस हेड को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया, उन्होंने पहली पारी में शानदार 151 रन जड़े थे.    इससे पहले ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी दूसरी पारी 89/7 पर घोष‍ित की. इस तरह भारत के सामने 275 रनों का टारगेट म‍िला, जो उसे 54 ओवर्स (म‍िन‍िमम) में कंपलीट करना था.भारतीय टीम पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे.BGT सीरीज के पर्थ में हुए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत दर्ज की, वहीं एड‍िलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 व‍िकेट से जीत दर्ज की थी. देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट खेले गए थे. इस दौरान भारतीय टीम को 5 मुकाबलों में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा. गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी. तब उसने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था. ऑस्ट्रेल‍िया की दूसरी पारी 89 पर घोष‍ित ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी दूसरी पारी 89 रनों पर घोष‍ित की. तब तक उसके 7 व‍िकेट ग‍िर चुके थे. ऑस्ट्रेल‍िया की शुरुआत दूसरी पारी में भी बेहद खराब रही. पांचवें द‍िन जसप्रीत बुमराह ने बहुत ही जल्दी उस्मान ख्वाजा को 8 रनों पर क्लीन बोल्ड कर द‍िया. इसके कुछ देर बाद ही बुमराह का जादू एक बार फ‍िर चला और उन्होंने मार्नस लाबुशेन (1) को भी विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर आकाश दीप ने अपने पहले ही ओवर में नाथन मैकस्वीनी (4) को पंत के हाथों लपकवाया. कुछ देर बाद ही आकाश ने  म‍िचेल मार्श (2) को भी पंत के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोर 28/4 हो गया. इसके बाद स्टीव स्म‍िथ ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे जताए, लेक‍िन वह ठीक अगली ही गेंद पर फ्ल‍िक करने के चक्कर में पंत के हाथों कैच आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोर 33/5 हो गया. ट्रेव‍िस हेड रंग में लग रहे थे, लेक‍िन वह भी अपनी पारी ज्यादा लंबी नहीं खींच सके और 17 रन बनाकर मोहम्मद स‍िराज का श‍िकार बने. हेड के बाद आए कप्तान पैट कम‍िंस ने 10 गेंदों पर 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेक‍िन वह बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे. दूसरी पारी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3, वहीं मोहम्मद स‍िराज और आकाश दीप ने 2-2 व‍िकेट झटके. व‍िकेट पतन: 1-11 (उस्मान ख्वाजा, 2.4 ओवर), 2-16 (मार्नस लाबुशेन, 6.1 ओवर), 3-16 (नाथन मैकस्वीनी, 7.3 ओवर), 4-28 (मिचेल मार्श, 9.5 ओवर), 5-33 (स्टीव स्मिथ, 10.6 ओवर), 6-60 (ट्रेविस हेड, 14.4 ओवर), 7-85 (पैट कमिंस, 17.1 ओवर) भारत की पहली पारी: आकाश-बुमराह ने बचाया फॉलोआन भारतीय टीम पहली पारी में महज 260 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को पहली पारी के आधार पर 185 रनों की बढ़त म‍िली है. इस मुकाबले में भी भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप  रहा और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए.  भारत की ओर से केएल राहुल (84) और रवींद्र जडेजा (77) ही बल्ले से हिट रहे. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से कप्तान पैट कम‍िंस ने भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं म‍िचेल स्टार्क को 3, जोश हेजलवुड, नाथन लायन और ट्रेव‍िस हेड को 1-1 सफलता म‍िली.   यशस्वी जायसवाल (4 रन), शुभमन गिल (1 रन), विराट कोहली ( 3) बेहद सस्ते में आउट हुए. वहीं ऋषभ पंत (9 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके. बार‍िश से बाध‍ित इस मैच में चौथे द‍िन रोहित शर्मा (10 ) से अच्छे खेल की उम्मीद थी लेकिन वो सस्ते में निपट गए. रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर भारत को संभाला. राहुल ने आउट होने से पहले 8 चौके की मदद से 139 गेंदों पर 84 रन बनाए. इसके बाद नीतीश रेड्डी (16) और रवींद्र जडेजा (77) आउट भारतीय टीम के लिए संघर्ष किया. मोहम्मद सिराज (1) सस्ते में निपट गए. वैसे भारतीय टीम को आकाश दीप (31) और जसप्रीत बुमराह (10) को धन्यवाद कहना चाहिए. दोनों ने मिलकर दसवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े ओर 246 रनों का फॉलोआन का आंकड़ा पार करवाया. वैसे आउट होने वाले अंत‍िम बल्लेबाज आकाश दीप रहे, ज‍िन्हें ट्रेव‍िस हेड ने व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों स्टम्प आउट करवाया.   विकेट पतन: 1-4 (यशस्वी जायसवाल, 0.2 ओवर), 2-6 (शुभमन गिल, 2.1 ओवर), 3-22 (विराट कोहली, 7.2 ओवर), 4-44 (ऋषभ पंत, 13.5 ओवर), 5-74 (रोहित शर्मा, 23.5 ओवर), 6-141 (केएल राहुल, 42.3 ओवर) , 7-194 (नीतीश कुमार रेड्डी, 59.5 ओवर), 8-201 (मोहम्मद सिराज, 62.6 ओवर), 9-213 (रवींद्र जडेजा, 65.6 ओवर),10-260 (आकाश दीप, 78.5 ओवर) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरा टेस्ट मैच के ड्रॉ रहा। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC 2025) के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की भारत की संभावनाओं को झटका लगा। मैच ड्रॉ होने पर भारत को मेलबर्न और सिडनी में जीत दर्ज करनी होगी। ड्रॉ होने से भारत का पीसीटी 57.29 से गिरकर 55.88 हो गया। वह साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है। एडिलेड टेस्ट में भारत को हराकर मौजूदा साइकल में ऑस्ट्रेलिया की नौवीं जीत दर्ज की। इससे उसका पीसीटी 57.69 से बढ़कर 60.71 हो गया। वह केवल साउथ अफ्रीका (63.33) से पीछे है। उसे दो टेस्ट घरेलू सरजमीं पर खेलने हैं। इसलिए ब्रिस्बेन में ड्रॉ या हार ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों के लिए चुनौती कड़ी कर देगी,लेकिन रोहित शर्मा की टीम के लिए यह और भी … Read more