‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में प्रवीण नहीं दे पाए 25 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब

मुंबई 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्टए एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने रोलओवर कंटेस्टेंट प्रवीण नाथ के साथ की। कानपुर के रहने वाले प्रवीण ने पिछले एपिसोड में उन्होंने तीन लाख 20 हजार रुपये जीते थे। अमिताभ ने छठे सवाल के साथ प्रवीण नाथ संग आगे का गेम शुरू किया। दी गई लाइफलाइनों की मदद से प्रवीण नाथ 25 लाख रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। पर यहीं पर सारा गेम पलट गया। प्रवीण 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए, जिससे अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन ने प्रवीण नाथ ने 25 लाख रुपये के लिए 13वां सवाल पूछा। लेकिन प्रवीण के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। पर प्रवीण ने फिर भी रिस्क लिया और गेम खेलने का फैसला किया। यही फैसला भारी पड़ गया, क्योंकि प्रवीण जीती हुई रकम भी हार गए और सिर्फ तीन लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए। प्रवीण ने मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब आसानी से दे दिए थे और यह देख अमिताभ के साथ दर्शक भी हैरान थे। 13वें सवाल ने बिगाड़ा प्रवीण का गेम प्रवीण का गेम देखकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह 25 लाख रुपये भी जीत जाएंगे, पर इसी सवाल ने उनका गेम बिगाड़ दिया और जीती रकम भी हाथ से निकल गई। 25 लाख रुपये के लिए यह था सवाल और उसका सही जवाब अमिताभ ने 25 लाख के लिए जो सवाल पूछा था, वह था, 'उस घोड़े का नाम क्या है जो 2024 पेरिस ओलंपिक में ड्रेसेज इवेंट में सवारी करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार अनुश अग्रवाल के साथ आया था? इसके ऑप्शन थे- A) सर कारमेलो ओल्ड B) डीकैथलॉन C) सेंट सिमोन D) प्रिंसेस डोरीन प्रवीण नाथ ने काफी दिमाग लगाने के बाद ऑप्शन B चुना, पर वह जवाब गलत निकला। इसका सही जवाब A) सर कारमेलो ओल्ड था। recent visitors 63

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, शहाना गोस्वामी की ‘संतोष’ से उम्मीदें

मुंबई ऑस्कर्स 2025 में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को झटका लगा है. आमिर खान के प्रोड्क्शन में बनी ये फिल्म 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में इंडिया की ऑफिशियल एंट्री थी. लेकिन बुरी खबर ये है कि लापता लेडीज ऑस्कर्स जीतने की रेस से बाहर हो गई है. इस न्यूज से फैंस बेहद निराश हैं. 'लापता लेडीज' हुई बाहर मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने अगले राउंड के लिए सलेक्ट होने वाली 15 फिल्मों की अनाउंसमेंट की. इसमें किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई. कुल 15 फिल्मों को अगले राउंड के लिए चुना गया है. इन्हें एकेडमी के मेंबर्स देखकर फाइनल लिस्ट के लिए तय करेंगे. आमिर की फिल्म भले ही बाहर हो गई हो, लेकिन UK की तरफ से ऑस्कर्स 2025 में भेजी गई हिंदी भाषा की फिल्म 'संतोष' अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट की गई है. मूवी को ब्रिटिश इंडियन फिल्ममेकर संध्या सुरी ने डायरेक्ट किया है. ऑस्कर्स 2025 के विनर्स का ऐलान 2 मार्च को होगा. वो 15 फिल्में जो अगले राउंड के लिए सलेक्ट हुईं… ब्राजील, आई एम स्टिल हेयर कनाडा, यूनिवर्सल लैंग्वेज चेक गणराज्य, वेव्स डेनमार्क, द गर्ल विद द नीडल फ्रांस, एमिलिया पेरेज़ (Emilia Pérez) जर्मनी, द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग (The Seed of the Sacred Fig) आइसलैंड, टच आयरलैंड, नीकैप इटली, वर्मीग्लियो लातविया, फ्लो नॉर्वे, आर्मंड (Armand) फिलिस्तीन, फ्रॉम ग्राउंड ज़ीरो सेनेगल, दाहोमी थाईलैंड, हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस यूनाइटेड किंगडम, संतोष लापता लेडीज ने की कितनी कमाई? लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी. इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव अहम रोल में दिखे. फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक ने बेशुमार प्यार दिया. रूरल इंडिया पर सेट ये फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है. किरण राव की ये फिल्म कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करती है. 5 करोड़ के बजट में बनी मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 20.58 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 27.06 करोड़ का बिजनेस किया. क्या है फिल्म 'संतोष' की कहानी? मूवी में शहाना गोस्वामी पुलिस अफसर के रोल में हैं. सुनीता राजवार, संजय बिश्नोई, कुशाल दुबे, नवल शुक्ला और प्रतिभा अवस्थी भी अहम रोल में हैं. 'संतोष' कहानी है विधवा (शनाया गोस्वामी) की, जिसे पति की मौत के बाद उसकी जगह पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी मिलती है. पुलिस की नौकरी तो मिल जाती है, लेकिन उसे काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. शनाया को एक यंग लेडी की हत्या का केस सुलझाने को मिलता है. इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है.     recent visitors 61

एमपी विधानसभा में चाय की केतली लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक ने शराब की बोतलों की माला पहनी

MP Congress Protest: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने के साथ ही विपक्ष ने आंदोलन के सिलसिले को बढ़ा दिया है. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बेरोजगारी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चाय की केतली लेकर पहुंचे. इसके अलावा कांग्रेस के विधायक महेश परमार ने शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए शराब की खाली बोतलों की माला पहनकर ध्यान अपनी और आकर्षित कराया. डॉ मोहन यादव सरकार को 1 साल पूरा होने के साथ ही सरकार जन कल्याण अभियान चलाते हुए प्रदेश भर में कई सौगात दे रही है. दूसरी तरफ कांग्रेस अपने विधायकों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार (18 दिसंबर) को कहा कि सरकार को युवाओं को नौकरी देना चाहिए. सदन का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाथ में चाय की केतली लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, ”जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो उनके पास चाय बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.” कांग्रेस विधायक महेश परमार शराब की खाली बोतल की माला पहन कर पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शराब घोटाले को लेकर कड़ी कार्रवाई का संदेश देने की बात कही थी. मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ों का शराब घोटाला हो चुका है. केंद्र सरकार को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक जितेंद्र पंडिया ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए कांग्रेस केवल सुर्खियां बटोरने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. कांग्रेस के नेता मीडिया में चेहरा चमकाने के लिए नाटक कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है. सरकार मध्य प्रदेश के विकास की गति को तेजी प्रदान कर रही है. मध्य प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं. कांग्रेस के पास आंदोलन करने के लिए कोई मुद्दा तक नहीं बचा है.” recent visitors 112

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2 द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  'पुष्पा द राइज' से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आ रहे हैं।'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है।अल्लू  अर्जुन की 'पुष्पार 2: द रूल' बॉक्स  ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाल मचा दिया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। #पुष्पा 2 द रूलने 11 दिनों में दुनियाभर में 1409 करोड़ की कमाई की।अभी अपनी टिकट बुक करें! पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। recent visitors 67

त्वचा में लाएं निखार

सर्दियां आते ही त्वचा को जरूरत होती है विशेष देखभाल की, क्योंकि इस मौसम की शुष्क हवा त्वचा की स्वाभाविक नमी को नष्ट कर देती है। इस वजह से धीरे-धीरे आपकी कोमल त्वचा में रूखापन आने लगता है। अतः त्वचा की देखभाल के लिए क्या करें, आइए जानें। -अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो सर्दी के मौसम में भी आपको ऑयली मॉइश्चराइजर इस्तेमाल न करके ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। -इस मौसम में त्वचा की स्वाभाविक नमी कम हो जाती है। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। -त्वचा की स्निग्धता बनाए रखने और उसमें नमी पैदा करने के लिए अपने भोजन पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए भोजन में प्रोटीन, फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। -यदि त्वचा ज्यादा तैलीय है तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से कुछ देर तक मलें। फिर धो लें। -हाथों और पैरों की त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने के लिए महीने में एक बार पेडिक्योर और मेनिक्योर कराएं और रात को सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर हैंडलोशन जरूर लगाएं।   recent visitors 65

शेयर बाजार में आज विशाल मेगामार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ साइंसेज के शेयर लिस्ट हो गए, मचाई धूम

मुंबई  शेयर बाजार में आज मेन बोर्ड में तीन कंपिनयों के आईपीओ (IPO Listing Today) लिस्ट हुए। उनमें विशाल मेगामार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ साइंसेज के शेयर थे। इनमें निवेशकों की सबसे ज्यादा कमाई मोबिक्विक के शेयरों में हुई बीएसई में इसके शेयर 58.51 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। विशाल मेगामार्ट के निवेशकों की लिस्टिंग भी ठीक ठाक रही। इसके शेयर बीएसई में 41 फीसदी के रिटर्न के साथ लिस्ट हुए। बीएसई में साई लाइफ साइंसेज के शेयर भी 20 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। कैसी रही विशाल मेगामार्ट की लिस्टिंग बीएसई में विशाल मेगामार्ट के शेयर 41 फीसदी के गेन के साथ 110 रुपये पर लिस्ट हुए। इसका शेयर 78 रुपये में अलॉट हुआ था। मतलब कि हर शेयर पर 32 रुपये की बढ़त। लेकिन मुनाफा वसूली के चलते कुछ ही देर में 104.92 रुपये तक गिर गए। उल्लेखनीय है कि सुपरमार्केट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ बीते 11 दिसंबर को खुला था। कंपनी का आईपीओ 13 दिसंबर को बंद हुआ था। इसमें एंकर निवेशकों ने 10 दिसंबर को बोली लगाई थी। इस आईपीओ में कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं किया था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था। कंपनी की प्रमोटर समयत सर्विसेज एलएलपी द्वारा शेयरों की बिक्री की गई है। उसके पास कंपनी में 96.55% हिस्सेदारी है। कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए प्राइस बैंड 74-78 रुपये तय किया था। मोबिक्विक का क्या रहा हाल BSE में मोबिक्विक का शेयर 442.25 रुपये पर लिस्ट हुआ। यह शेयर निवेशकों केा 279 रुपये में मिला था। मतलब कि निवेशकों की पहले ही दिन 163.25 रुपये या 58.51 फीसदी की कमाई हो गई। उल्लेखनीय है कि वॉलेट और कुछ अन्य सेवाएं देने वाली वन मोबिक्विक सिस्ट्म्स लिमिटेड One Mobikwik Systems Ltd का आईपीओ में बीते 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक निवेशकों को बोली लगाने का मौका मिला था। इस दौरान निवेशकों का भारी रिस्पांस मिला था। मोबिक्विक ने आईपीओ 53 शेयरों के लॉट साइज और ₹265-₹279 के प्राइस बैंड में पेश किया गया। बोली लगाने के अंतिम दिन कंपनी को 1,18,71,696 शेयरों के मुकाबले कुल 1,41,72,86,992 शेयरों के लिए बोली मिली थी। मतलब कि यह आईपीओ 119.38 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था। साई लाइफ साइंसेज में भी ठीक हुई कमाई स्मॉल मोलिक्यूल न्यू केमिकल इंटीटिज (Small-molecule new chemical entities (NCEs) को डेवलप और मैन्यूफैक्चरिंग करने वाली कंपनी साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences) का आईपीओ भी 20 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। इसका एक शेयर 549 रुपये में मिला था जबिक यह बीएसई में 660 रुपये में लिस्ट हुआ। मतलब कि इश्यू प्राइस से 20 फीसदी ऊपर। इसका आईपीओ बीते 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक बोली के लिए खुला था। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ के जरिये कंपनी ने 3043 करोड़ रुपये जुटाया है। आईपीओ के तहत 3.81 करोड़ शेयरों को ऑफर फोर सेल के जरिये बेचा गया जबिक 900 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू जारी किया गया। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ का प्राइस बैंड 522 रुपये से 549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। recent visitors 229

एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की आयुध पूजा की धुनों पर डांस किया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की देवरा: पार्ट 1 के गाने आयुध पूजा पर डांस किया है। एस.एस. राजामौली के भतीजे की शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में राजामौली डांस फ्लोर पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।वह एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 के गाना आयुध पूजा की धुनों पर थिरक रहे हैं। एस.एस. राजामौली के साथ काल भैरव भी हैं। जो बात इस वीडियो को और भी खास बनाती है, वह है इसका फिल्म देवरा और मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर से जुड़ा हुआ कनेक्शन। प्रशंसक एनटीआर जूनियर की देवरा की धुनों पर राजामौली के डांस को देखकर खुद को उनकी तारीफ रोक नहीं पाए।स्टूडेंट नंबर 1 और आरआरआर में एनटीआर जूनियर और राजामौली के प्रतिष्ठित फिल्म सहयोग से लेकर इन व्यक्तिगत, अनकहे इशारों तक, यह स्पष्ट है कि उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों से परे है। recent visitors 115