यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में

मुंबई, बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएटिव साझेदारी की पहली बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। पिछले हफ्ते, भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यशराज फिल्म्स ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक रोमांचक क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की। पोषम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे इनोवेटिव प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है। यह साझेदारी 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करेगी। यह कदम यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी की नई रणनीतिक सोच के तहत उठाया गया है। अक्षय यशराज फिल्म्स को प्रोडक्शन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एक नया बिजनेस मॉडल विकसित कर रहे हैं। अक्षय का यह दूसरा प्रोडक्शन प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान खुराना, जिन्होंने हमेशा कंटेंट में इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है, इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक ऐसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी।पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर्स समीर सक्सेना, अमित गोलानी, बिस्वपति सरकार और सौरभ खन्ना ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कई प्रशंसित प्रोजेक्ट्स ‘काला पानी’और ‘मामला लीगल है’ बनाये हैं। recent visitors 132

Ladli Behna Yojana फिर जल्द ही शुरू होने वाला है नया रजिस्ट्रेशन, विधानसभा में से मिला अपडेट

भोपाल मध्य प्रदेश की चर्चित लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में बताया कि इस योजना में 20 अगस्त 2023 के बाद नया रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया गया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने इसकी जानकारी दी.बता दें कि सूबे की सियासत के चर्चा के केंद्र में रही इस योजना से सरकार पर बोझ भी पड़ रहा है. कुछ दिनों पहले सीएम मोहन यादव ने इसे स्वीकार किया था. मंत्री ने सदन में बताया कि ये योजना जारी है और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ भी दिया जा रहा है. उनसे ये सवाल कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूछा था जिसका उन्होंने लिखित जवाब दिया. मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने शुरू की गई थी. इसके तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये उनके खाते में भेजती है. राज्य में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 1.29 है.कांग्रेस विधायक ग्रेवाल ने सदन में योजना से संबंधित कई सवाल पूछे. इसमें इसके जारी रहने और नए रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल शामिल थे. मंत्री भूरिया ने अपने लिखित जवाब में कहा कि पहले फेज में 20 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्रेशन किए गए. नया रजिस्ट्रेशन अभी शुरू नहीं किया गया है. मंत्री ने यह भी कहा कि योजना के तहत नये आवेदन प्राप्त करने के लिये अलग से निर्देश जारी किये गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्री-रजिस्ट्रेशन 4 मार्च 2023 और 20 जुलाई 2023 को किया गया. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से योजना को लागू किया गया. मंत्री ने बताया कि ये योजना जारी है और जो इसकी लाभार्थी हैं उन्हें इसका लाभ मिल रहा है.गौरतलब है कि मार्च 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की घोषणा की थी. शुरुआत में इसके तहत 1000 रुपये प्रति महीने दिए जाते थे. अक्टूबर 2023 में इसकी राशि को बढ़ाकर 1250 किया गया था. क्या है लाडली बहना योजना? लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की गरीब और पिछड़ी जातियों की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की राशि दी जाती है, जो उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करती है। भाजपा सरकार ने इस योजना को अपने चुनावी वादों में प्रमुखता से रखा था, और इसका वादा किया गया था कि इस राशि को ₹3000 तक बढ़ाया जाएगा। सरकार की स्थिति और विपक्ष का आरोप मध्य प्रदेश में इस योजना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मतभेद खुले तौर पर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सवाल को बार-बार उठाया है कि भाजपा सरकार ने चुनावी समय में लाडली बहन योजना में राशि बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए इस वादे का इस्तेमाल किया, और अब सत्ता में आने के बाद सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। वहीं, सरकार का तर्क है कि योजना की प्रक्रिया को सही तरीके से लागू किया जा रहा है और वर्तमान समय में बजट के बारे में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। क्या हो सकता है आगे? वर्तमान में, लाडली बहना योजना में किसी भी प्रकार की राशि वृद्धि या नई महिलाओं के पंजीकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने का कोई संकेत नहीं मिला है। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया, तो वे इसे विधानसभा में फिर से उठाएंगे और जनता के बीच इस मामले को प्रमुख रूप से प्रसारित करेंगे। यह भी देखा जाएगा कि आने वाले बजट सत्र में क्या सरकार इस योजना के लिए कोई नया प्रस्ताव पेश करती है या नहीं। अगर ₹3000 की राशि के वादे को लागू नहीं किया गया, तो यह विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। इस बीच, लाडली बहन योजना के लाभार्थी महिलाएं सरकार के फैसले का इंतजार कर रही हैं कि क्या वाकई उनकी सहायता राशि बढ़ेगी या फिर 1250 रुपए पर ही टिके रहेंगे। recent visitors 59

बलिया में बीजेपी नेता के कार्यालय पर चला योगी का बुलडोजर, प्रशासन के आगे एक न चली

बलिया उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बुलडोजर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार गरज रहा है. अगर किसी ने अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ही होगी फिर चाहे वो कोई भी हो. इसकी एक मिसाल मंगलवार को बलिया में देखने को मिली. यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. दरसअल चित्तू पांडे चौराहे के पास इंदिरा मार्केट के बाहरी हिस्से में बलिया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कैंप कार्यालय था. प्रशासन ने इसे अतिक्रमण के तौर पर कई बार अल्टीमेटम दे चुका था. लिहाजा डेडलाइन पूरी होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों की देखरेख में भाजपा नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चल गया. भाजपा नेता निराश कार्यालय पर बुलडोजर की कार्रवाई से बलिया के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काफी मायूस नजर आए। उन्होंने कहा- "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।" बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यालय को तोड़े जाने पर कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। भाजपाइयों ने ही कार्यालय तुड़वाया- पार्टी उपाध्यक्ष बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने भड़कते हुए कहा- "सपा सरकार में लोकतंत्र था, भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ही बीजेपी का कैम्प कार्यालय तुड़वा दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा और बसपा दोनों की सरकार में हमारे कार्यालय को तोड़ा गया, लेकिन हमने धरना देने पर पुनः अपने कार्यालय को बनाया था। कई वर्षों से यहीं से बीजेपी की रणनीति तय होती है, और चुनाव लड़ा जाता है, लेकिन इसे आज तोड़ा गया यह ठीक नहीं है।"   recent visitors 66

गोल्डन टेंपल में यामी गौतम पति आदित्य धर और संजय दत्त संग गुरुद्वारे में टेका मत्था

मुंबई बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अमृतसर में हैं और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। संजय और आदित्य दोनों ने काम से ब्रेक लिया और गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां पर आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यामी की गोद में बेटे वेदाविद ने सबका ध्यान खींच लिया है। यामी गौतम ने पति आदित्य धर, बेटे वेदाविद और एक्टर संजय दत्त के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने वहां पर फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। हालांकि, इस तस्वीर में वेदाविद का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले मंगलवार को संजय दत्त ने पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल से भी मुलाकात की। कुलदीप ने X पर 'खलनायक' स्टार के साथ फोटो शेयर की थी। रणवीर सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर के किए थे दर्शन आदित्य धर पिछले महीने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'जाको राखे साईयां मार सके ना कोई…।' ऐसी फिल्म बना रहे हैं आदित्य धर आदित्य, रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। ये फिल्म इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के इतिहास के किताबों की कुछ हैरान कर देने वाली सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।   recent visitors 61

दिल्ली में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज, केजरीवाल ने किया संजीवनी योजना का एलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का एलान किया है।इस योजना के तहत दिल्ली में 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का नि:शुल्क उपचार दिया जाएगा। केजरीवाल ने एलान किया कि उनके उपचार का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद दिल्ली की हर महिला के खाते में 2100 रुपये भेजे जाएंगे। recent visitors 133

होंडा और निसान एक बड़े मर्जर पर कर रहे विचार

नई दिल्ली, जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपनी अलग और दिग्गज पहचान रखने वाली दो कंपनिया (होंडा और निसान) अब एक साथ हाथ मिलाने की तैयारी में हैं. ग्लोबल मार्केट के अलावा घरेलू बाजार में चीनी और अमेरिकी कंपनियों ख़ास तौर पर टेस्ला और बीवाईडी से मुकाबला करने के लिए होंडा और निसान एक बड़े मर्जर पर विचार कर रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा और निसान के बीच संबंधों को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार बातचीत चल रही है. दोनों कंपनियां कई अलग-अलग पहलुओं पर विचार कर रही हैं जिसमें एक संभावित विलय भी शामिल है. यदि दोनों कपनियां एक साथ आती हैं तो ये ज्वाइंट वेंचर दुनिया की तीसरी सबसे बड़े ऑटो ग्रुप के रूप में उभर सकता है. यदि होंडा और निसान की ये साझेदारी मूर्तिरूप लेती है तो ज्वाइंट वेंचर ऑटो वर्ल्ड को एक नया स्ट्रक्चर देगा. होंडा और निसान के संयुक्त विलय से 54 बिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी, जिसका वार्षिक उत्पादन 7.4 मिलियन वाहनों का होगा. जिससे यह टोयोटा और फॉक्सवैगन के बाद वाहन बिक्री के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबइल ग्रुप बन जाएगा. होंडा और निसान के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही है. इसकी पहली रिपोर्ट जापानी अखबार निक्केई ने दी थी. रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियां पूर्ण विलय के अलावा मित्सुबिशी मोटर्स के साथ सहयोग करने के तरीकों पर भी विचार कर रही हैं, जिसमें निसान 24% हिस्सेदारी के साथ टॉप शेयर होल्डर होगा. होंडा और निसान के मर्जर की खबरों के सामने आते ही ग्लोबल मार्केट में दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी बदलाव देखने को मिला. जहां निसान के शेयरों में तकरीबन 24% तक उछाल देखा गया वहीं होंडा के शेयरों ने 3% का गोता लगाया. बता दें कि, होंडा की मार्केट वैल्यू 43 बिलियन डॉलर है जो कि निसान के मुकाबले चार गुना ज्यादा है. हालांकि अभी इस मामले में होंडा, निसान या मित्सुबिशी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है. होंडा, निसान और मित्सुबिशी ने कहा कि किसी भी कंपनी ने किसी सौदे की घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनॉल्ट (RENA.PA), जो निसान का एक प्रमुख शेयर होल्डर है उसने भी इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं किया है. recent visitors 68

अश्विन के उन रिकॉर्ड्स जिनकी वजह से उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी याद किया जाएगा, एक युग का अंत हुआ

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के बाद स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान दिया है। सीरीज के बीच उनका ऐसे टीम का साथ छोड़ना हर किसी के लिए बहुत बड़ा झटका है। अश्विन ने एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के रूप में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला, उन्होंने अपने करियर में कुल 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 24.01 की शानदार औसत और 50.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 537 विकेट चटकाए। भारत ने जो पिछले 12-13 सालों से घर पर दबदबा बनाया हुआ था उसमें आर अश्विन का अहम रोल था। इसके अलावा अश्विन ने 116 वनडे में 156 और 65 टी20 में 72 विकेट लिए हैं। आइए अश्विन के उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं जिनकी वजह से उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी याद किया जाएगा।     अश्विन के नाम 537 टेस्ट विकेट हैं, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा लिए गए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं, उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वह 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।     उन्होंने घरेलू मैदान पर 475 विकेट लिए, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा लिए गए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं। वे अनिल कुंबले से 1 विकेट पीछे रहे, जिन्होंने 476 विकेट लिए थे।     उन्होंने 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीते हैं, जो टेस्ट मैच क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीते गए सबसे अधिक पुरस्कार हैं। उनके अलावा श्रीलंका के लीजेंड स्पिनर मुथैया मुरलीधरन भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, सभी प्रारूपों में उनके नाम 7वां सबसे अधिक पुरस्कार है।     वह 98 मैचों में 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं।     उन्होंने एक पारी में 37 बार 5 विकेट लिए हैं, जो मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे अधिक हैं।     उन्होंने टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स को 13 बार आउट किया, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा किसी बल्लेबाज को आउट करने की सर्वाधिक संख्या है। recent visitors 34