विराट कोहली परिवार की प्राइवेसी पर आई बात तो हो गए आगबबूला, एयरपोर्ट पर रिपोर्टर से भिड़े

नई दिल्ली करियर की शुरुआत में विराट कोहली जितने एग्रेसिव थे, उतने आज के समय नहीं है। शादी होने और परिवार बढ़ने के बाद उनका गुस्सा और भी कम हो गया है। मगर कई बार ऐसा होता है जब विराट अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाते। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार जब टीम इंडिया मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंची तो कुछ रिपोर्ट्स और कैमरामैन विराट कोहली के परिवार की तस्वीरें खींच रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माने। विराट कोहली शुरुआत से ही साफ कर चुके हैं वह अपने बच्चों को लाइमलाइ में नहीं रखना चाहते। वह जब भारत में होते हैं तो मीडिया से पहले ही इसकी रिक्वेस्ट करते हैं और इंडिया की मीडिया खिलाड़ी की इस रिक्वेस्ट का सम्मान भी करती है। मगर ऑस्ट्रेलिया मीडिया के साथ ऐसा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार, रिपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड से बात कर रहे थे, जो मेलबर्न में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह खेल सकते हैं है, जब कोहली और उनके परिवार के सदस्य पास में ही देखे गए। भारतीय बल्लेबाज के भड़कने से पहले कैमरे कोहली की तस्वीर लेने के लिए मुड़े। कोहली पबल्कि प्लेस पर अपने परिवार के वीडियो को फिल्माए जाने पर आपत्ति जताते दिखे। कोहली ने चैनल नाइन के रिपोर्टर को मीडिया के अन्य सदस्यों के सामने तीखी बहस में डांटा। तनावपूर्ण बातचीत के बाद कोहली वहां से चले गए और फिर वापस मुड़कर कुछ और बातें कीं। बता दें, 5 मैच की यह बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज 3 मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीतकर भारत ने शानदार शुरुआत की, वहीं एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट जीतकर मेजबानों ने जोरदार वापसी की। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया, जो बारिश के चलते ड्रॉ हुआ। चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के साथ हार को टालने पर होगी। recent visitors 76

“रामलला की माता “आर्ट ऑफ लिविंग मंडली के द्वारा भव्य रूप से मंचन पंडित दीन दयाल ऑडोटोरियम रायपुर के शुभारंभ

रायपुर  संगीत नाट्य प्रस्तुति"रामलला की माता "आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर आश्रम की मंडली के द्वारा भव्य रूप से मंचन पंडित दीन दयाल ऑडोटोरियम रायपुर के शुभारंभ सत्र में  प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती श्री देवनारायण साहू जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,सुश्री लता उसेंडी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा विधायक, श्री सुभाष राव जी पूर्व चेयरमैन हाउसिंग बोर्ड, अजय सिंह बैस पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़ श्री मितुल कोठारी प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया श्री राकेश चतुर्वेदी जी, पूर्व पीसीसीएफ के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आनंद लिया l इस कार्यक्रम के अंतिम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने कहा  श्री राम हमारे भांजे है l और यहाँ हम भांजे के पैर छूते है न कि उन्हें अपने चरण स्पर्श करने देते है l recent visitors 159

मध्य प्रदेश में कोदो का कहर : दो दिन में दो जिलों में 13 लोग बीमार, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे

मध्य प्रदेश में इन दिनों कोदो का कहर जारी है। दो दिनों में दो जिलों में 13 लोग इसे खाने से बीमार हो गए हैं। लगभग दो महीने पहले इसे खाने से 10 हाथियों की मौत भी हो चुकी है। कोदो की रोटी खाने से शहडोल में एक दिन पहले चार, कटनी में एक परिवार के तीन सदस्य और आज यानी गुरुवार को छह लोग बीमार हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोदो की पुरानी रोटी फूड पॉइजनिंग का कारण हो सकती है। या चने की भाजी में अत्यधिक उपयोग हो रहा खाद इसकी वजह हो सकता है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में एक ही परिवार के छह सदस्य भर्ती हुए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैंं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे के बाहर है। ज्ञात हो कि मंगलवार को दादरा टोला के चार सदस्य कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब बुधवार रात मुख्यालय से सटे ग्राम चाका में एक ही परिवार के छह सदस्य कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम जिनका इलाज कर रही है। लगातार दूसरे दिन भी कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार लोगों से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिसिन डॉक्टर के साथ एक बैठक कर कोदो की सैंपलिंग करने की बात कही है। रामचरण कोरी ने बताया कि बीती रात्रि 8:30 बजे परिवार के सभी लोग इकट्ठा हुए और कोदो की रोटी और चने की भाजी खाई थी। आधे घंटे बाद परिवार के 6 सदस्य ने खाना खाया था, उन सबकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सबको चक्कर के साथ उल्टियां आनी शुरू हो गई। इसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने निजी वाहन से सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया है। इसमें रामचरण कोरी (58), सावित्री ( 55), रामकुमार (35), राजकुमारी कोरी (25), दो बच्चों में जिया 7 वर्ष एवं सूर्या 6 वर्ष शामिल है। परिवार के 6 सदस्यों में दो बच्चे बच्चा वॉर्ड के आईसीयू वार्ड में भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील हथगेल के द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लगातार दूसरे दिन भी कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से भर्ती हुए मरीजों से मुलाकात कर डॉक्टरो से चर्चा की है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिन डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया है, उनके साथ एक बैठक कर चीजों को बारीकी से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। किन वजह से दो दिनों के भीतर 10 लोग बीमार हुए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि जिस कोदो को खाने से लोग बीमार हुए हैं। उसका सैंपल लेने के निर्देश फूड विभाग को जारी किए गए हैं। कोदो और चने की भाजी का फूड विभाग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद चीज स्पष्ट हो सकेगी कि किस वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। शहडोल मुख्यालय से लगे गांव खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला में मंगलवार रात एक परिवार के सदस्यों ने कोदो की रोटी के साथ चने की भाजी खाई थी, इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गई और तबीयत बिगड़ने लगी। एक युवक ने खाना नहीं खाया था, उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी और उसने पड़ोसियों से मदद लेकर सभी को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाकर भर्ती करवाया। बताया गया कि खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला गांव निवासी राजेंद्र सिंह की अमलाई निवासी उनकी बुआ शाम घर आई थीं। रात में भोजन में कोदो की रोटी और चने की भाजी बनी थी। सभी भोजन करने के बाद सो गए। रात करीब दो बजे राजेंद्र सिंह मरावी, लक्ष्मी सिंह, रामवती सिंह और चंदा बाई की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त होने लगे। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें जांच के बाद भर्ती कर लिया गया। कटनी जिले में कोदो की रोटी खाकर दादा पोते सहित तीन लोग बीमार हुए हैं। मामला कटनी जनपद पंचायत के ग्राम जरवाही का बताया गया, जहां सुबह के वक्त आलू की सब्जी के साथ कोदो की रोटी खाने से दादा और उनके दो पोते को अचानक चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। तीनों की एक साथ बिगड़ी तबीयत देख परिजन उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाए थे। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर नर्स ने प्राथमिक इलाज के साथ तीनों को भर्ती किया है। उर्मिला बाई ने बताया कि हमेशा की कोदो की रोटी और सब्जी खिलाया था, लेकिन सबकी तबीयत बिगड़ गई। बेटा घर में था नहीं इसलिए पड़ोसियों की मदद से सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले आए, यहां इलाज हो रहा है। पीड़ित सोने लाल चौधरी ने बताया कि सुबह कोदो की रोटी अपने पोतों के साथ खाई थी, जिसके बाद मैं घर के बाहर घूमने निकला तो चक्कर आने लगे। तभी घर में खेल रहे पोते भी बेहोश हो गए थे। हम लोगों को समझ नहीं आया कब गाड़ी में बैठे और अस्पताल आ गए। हम लोग सिर्फ कोदो की रोटी और सब्जी खाए बस, अभी तबीयत ठीक है। अमर उजाला की टीम ने विशेषज्ञों से इसके बारे में जब चर्चा की तो शहडोल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर गंगेश डांडिया ने बताया कि कोदो अगर अधिक पुराना है तो फूड पॉइजनिंग की आशंकाएं हो सकती हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। सभी भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. भूपेंद्र सिंह सेंगर मेडिसिन विशेषज्ञ ने बताया कि चने की भाजी में काफी मात्रा में खाद का उपयोग किया जाता है, जिससे लोग बीमार भी हो सकते हैं हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मरीजों की जांच रिपोर्ट आने के बाद चीजें स्पष्ट हो सकेंगी, अभी सभी मरीजों की हालत स्थिर है। recent visitors 114

मौसी को देखने जा रहा था अस्पताल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराकर युवक की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी डम्फर से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाने में आशीष यादव उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सियारपाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव इण्ड सिनर्जी में ड्रायवरी का काम कर रहा था। आशीष ने बताया कि उसकी मौसी रायगढ़ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बीती रात उसका बड़ा भाई बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 13 जे 5525 से अकेले ही मौसी को देखने निकला था। इसी बीच रात करीब साढ़े 10ः30 बजे उसे पता चला कि उसके बड़े भाई महेन्द्र यादव का ग्राम पंडरीपानी के पास एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उसे उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी। बहरहाल मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने  डम्फर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।   सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकराया मृतक के छोटे भाई आशीष ने बताया कि अस्पताल से उसका रिश्तेदार राजू मृतक की मां को छोडने घर जा रहा था। तब पंडरीपानी गांव के पास स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना के बाद होनें वाली भीड़ को देखने के लिये रूके तब उन्हें पता चला कि महेन्द्र यादव सड़क किनारे खड़ी डम्फर क्रमांक सीजी 13 एलए 4525 में टकरा कर लहू लुहान व अचेत अवस्था में पडा था। अंधेरे में खड़ी थी डम्फर मृतक के भाई ने यह भी बताया कि डम्फर वाहन का चालक वाहन को असुरक्षित ढंग से सड़क किनारे खड़ी किया गया था इस दौरान न तो उक्त वाहन की पार्किग लाईट जल रही थी और न ही वाहन में रेडियम चिपका हुआ था और न ही डम्फर चालक के द्वारा किसी प्रकार का सकेत लगाया गया था। अंधेरे में गाड़ी खडी करने से उक्त घटना घटित हुई है। recent visitors 70

आर अश्विन का रिटायरमेंट बड़े बदलाव की पहल हो सकती हैं, अगले साल हो सकते हैं कई और रिटायरमेंट के ऐलान

नई दिल्ली आर अश्विन का रिटायरमेंट टीम इंडिया में एक बड़े बदलाव की पहल साबित हो सकते हैं। आने वाले दिनों में हमें कई और सीनियर प्लेयर्स क्रिकेट को अलविदा कहते हुए नजर आ सकते हैं, ताकि अगली पीढ़ी के लिए जगह बन सके। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी शुरुआत अगले साल जून-जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी WTC चक्र की भारत की आखिरी सीरीज है और यह भारत की "ओजी पीढ़ी" के लिए आखिरी हो सकती है। अश्विन के साथ-साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जेडाज उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने 2012 और 2013 के बीच इसी तरह के बदलाव से गुजर रही टीम इंडिया में कोर खिलाड़ियों के रूप में अपनी जगह बनाई थी। उस दौरान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी-अपनी जगह खाली की थी। कप्तान रोहित भले ही बार-बार सभी को यह याद दिलाने की कोशिश करें कि जो भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है उसके लिए "दरवाजे खुले हैं", लेकिन यह पहले से तय था कि टीम इंडिया पुजारा और रहाणे से आगे बढ़ चुकी है। अश्विन को भी कुछ ऐसे ही संकेत मिले, क्योंकि न्यूजीलैंड सीरीज में अचाक वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई और बीजीटी में पर्थ टेस्ट में उन्हें ही जडेजा और अश्विन से ऊपर मौका दिया गया। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अश्विन का यह निर्णय कितना प्लान्ड था, यह निर्धारित करना कठिन है, लेकिन भारतीय टीम में जल्द ही बदलाव होने की उम्मीद है- संभवतः 2025 की गर्मियों में इंग्लैंड में उनकी अगली टेस्ट सीरीज की शुरुआत तक… यह असंभव है कि कोई भी खुले तौर पर स्वीकार करेगा कि यह एक संकेत था, लेकिन एक धारणा है कि यह घोषणा सिर्फ एक शुरुआत है, ठीक उसी तरह जैसे 2008 में हुआ था, जब कई वरिष्ठ खिलाड़ी जल्दी-जल्दी रिटायर हो गए थे। recent visitors 51

ढाई वर्षों से गुमशुदा 22 वर्षीय युवती को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा पुणे से दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द

अनूपपुर      पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में गुम महिला एवं पुरूष की तलाश कर परिजनो को मिलवाये जाने हेतु सभी थानो में तत्परता पूर्वक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा विगत ढाई वर्षों से गुमशुदा 22 वर्षीय नवयुवती को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द किया है। करीब ढाई वर्ष पूर्व दिनांक 02.02.2022 को सुमित्रा रौतेल पति सुखलाल रौतेल उम्र 50 साल निवासी बरबसपुर अनूपपुर के द्वारा उसकी 20 वर्षीय पुत्री कुमारी राखी रौतेल के गुम हो जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में गुम इंसान रिपोर्ट क्रमांक 103/22 पंजीबद्ध किया जाकर तलाश की जा रही थी टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल एवं आरक्षक पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा उक्त गुमशुदा नवयुवती राखी रौतेल को महाराष्ट्र राज्य के पुणे के नजदीक राजनगांव से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। ढाई वर्षों से लापता पुत्री को वापस परिवार से मिलाने के लिए परिवारजन ने पुलिस को आभार व्यक्त किया है। recent visitors 49

बाकी आरोपियों की तलाश, छत्तीसगढ़-दुर्ग में 49 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में भिलाई में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित रश्मि ग्रुप ऑफ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 49 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग एन्ड्रायड मोबाइल बरामद किया है इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भिलाई नगर थाना प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 16 नवंबर को वाइस प्रेसिडेंट इंद्रप्रकाश कश्यप निवासी रूआबांधा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात नम्बर से व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से ट्राई के नाम से फोन कर तथा बाद में अन्य अलग-अलग नम्बरों से व्हाट्सअप कॉलिंग के माध्यम से फोन लगाकर सीबीआई, ई.डी.और सुप्रीम कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट व अन्य नोटिस भेजकर डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 49 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आई.टी. एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी आरोपी खाता धारक बापू श्रीधर भराड़ को उसके गृह ग्राम राहेगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट डिटेल,एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को सोमनाथ धोबले के माध्यम से शेख नवीद नाम के व्यक्ति को धोखाधड़ी की घटना के लिए दिये जाना बताया गया था। जिसके आधार पर टीम ने तकनीकी माध्यम से प्रकरण के दो अन्य उक्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी सोमनाथ धोबले की उपस्थित बीड़ महाराष्ट्र एवं शेख नवीद की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होना की जानकारी लगी जिसके बाद टीम रवाना कर उक्त दोनों आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय से अनुमति प्राप्त कर दो अलग-अलग टीमें पूर्ण व बीड़ महाराष्ट्र रवाना किया गया था। टीम द्वारा बीड़ महाराष्ट्र में पतासाजी कर आरोपी सोमनाथ धोबले को समर्थ नगर बीड़ से गिरफ्तार किया गया तत्पश्चात् प्रकरण के अन्य आरोपी शेख नवीद को किराये के मकान कोंढ़वा पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बापू श्रीधर भराड़ के आईसीआईसीआई बैंक खातें का समस्त डिटेल, एटीएम कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग का यूजर नेम व पासवर्ड तथा बैंक में रजिस्टर्ड सिम को ठाणे मुबंई निवासी मनोज विश्वनाथ पाल तथा सद्दाम नाम के व्यक्तियों को धोखाधड़ी की घटना में उपयोग लाने के लिए 20 प्रतिशत के कमीशन पर उपलब्ध करा देना स्वीकार किया।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। recent visitors 61