मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है।     इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है।     सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की  लागत  से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है l माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।     गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।     इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं।     हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि    नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।      विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं।  इस अवसर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजु, संचालक विमानन विभाग संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी संजय मांडविया उपस्थित थे। recent visitors 62

दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, राजस्थान-अलवर में पतंग के पीछे भागते समय विस्फोट

अलवर। अलवर जिले के चोपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा इलाके में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में घायल बच्चों की पहचान बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास के 10 वर्षीय बेटे रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम के 10 वर्षीय बेटे दीपक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पतंग कट जाने के बाद दोनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में किसी अज्ञात विस्फोटक पदार्थ पर पैर पड़ने से धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत टपूकड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों ने बताया कि विस्फोट के दौरान अचानक अंधेरा छा गया और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वर्तमान में दोनों बच्चों के कानों में अजीब सी आवाजें आ रही हैं, और उन्हें देखने में भी दिक्कत हो रही है। रोशन के परिवार की स्थिति बेहद कठिन है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती हैं। विस्फोटक पदार्थ खेत में कैसे पहुंचा और वहां और कितने ऐसे खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके की छानबीन की जा रही है, ताकि ऐसे किसी अन्य विस्फोटक की पहचान हो सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। recent visitors 66

शादी के 2 साल बाद मां बनी देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई टीवी की गोपी बहू के नाम से फेमस देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलिना मां बन गई है और उन्होंने बेटे के जन्म दिया है। उन्होंने 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर दी थी। उन्होंने लिखा था- हैलो वर्ल्ड ये रहा हमारा लिटिल एंजल बेटा। आपको बता दें कि देवोलिना ने 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shanwaz Shaikh) से शादी की थी। देवोलिना ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस के घर आई खुशियां टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल प्ले करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया और टीवी सेलेब्स के साथ फैन्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ निभाना साथिया के बाद देवोलीना बिग बॉस 13 में नजर आईं। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 2022 में देवोलीना उस वक्त सुर्खियों में आई जब उन्होंने शानवाज शेख से शादी की। 2023 उन्हें शो दिल दियां गल्लां में देखा गया। वे छठी मईया की बिटिया का भी हिस्सा रही लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। ज्वैलरी डिजाइनर रही है देवोलीना भट्टाचार्जी देवोलीना भट्टाचार्जी एक ट्रेन भरतनाट्यम डांसर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर की थी। मुंबई में पहली बार उन पर ध्यान तब गया जब उन्होंने डांस रियलिटी सीरीज़ डांस इंडिया डांस 2 के लिए ऑडिशन दिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एनडीटीवी इमेजिन के सवारे सबके सपने प्रीतो से की थी। 2012 में देवोलीना ने स्टार प्लस के साथ निभाना साथिया में लीड रोल गोपी बहू का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने शो में जिया मानेक को रिप्लेस किया था। 2017 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। वे बंगाल 1947 और कूकी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। recent visitors 221

मप्र ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की वार्षिक आम सभा बैठक मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न….

भोपाल प्रदेश सरकार के नवीन नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ऊर्जा विकास निगम की 192 वीं वार्षिक आमसभा की बैठक में शामिल हुए। मंत्रालय में उनके कक्ष के मीटिंग हॉल में ऊर्जा विकास निगम की वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित की गई।*बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रदेश में ऊर्जा विकास निगम के द्वारा संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के उपरांत समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश बैठक में  उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम सहित आला अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 39

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने पर इस तरह निकाला गुस्सा

मुंबई पृथ्वी शॉ का खराब फार्म अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल मुंबई ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी स्कॉड से उन्हें बाहर कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन MCA ने स्क्वाड में उनका नाम नहीं दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पृथ्वी शॉ का नाम विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बावजूद इसके एमसीए की ओर से इस सीजन उनका नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भगवान की फोटो लगाकर सब कुछ भगवान पर छोड़ने की बात लिखी थी, इसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया। वहीं अब पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर MCA की ओर से सफाई जारी की गई है। दरअसल MCA ने जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ को फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में है। दरअसल खराब फिटनेस के चलते उन्हें कई बार प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। एमसीए की ओर से पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही गई है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन में खास नहीं रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ हालांकि इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े दर्शाए, इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की और मैसेज दिया कि इतना करने के बाद भी यदि चांस नहीं दिया जा रहा है, तो सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतना खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैचों में कुल 21.88 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसके चलते एमसीए ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया है। recent visitors 49

इयान हीली ने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को चेताया

मेलबर्न अपने जमाने के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों की फॉर्म को गंभीर चिंता का विषय करार देते हुए उन्हें अपने ‘बेसिक्स’ पर ध्यान देने की सलाह दी। ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की मदद से 445 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज लड़खड़ा गए, जिसे उसने सात विकेट पर 89 रन बनाकर समाप्त घोषित किया था। यह मैच ड्रॉ रहा, जिससे पांच मैच की सीरीज अभी 1–1 से बराबरी पर है। हीली ने एसईएन एन रेडियो से कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट से पहले उन पर किसी तरह का दबाव बनाएगा लेकिन वे फॉर्म में नहीं है। वे गंभीर रूप से फॉर्म से बाहर हैं।’’ सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी के साथ तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हीली ने कहा,‘‘चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली से पूछा जाना चाहिए कि क्या यह तीनों बल्लेबाज फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। क्या उन्हें विश्वास है कि हमारे शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज फॉर्म में वापसी करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मेलबर्न टेस्ट मैच फॉर्म में वापसी करने के लिए इन तीनों बल्लेबाजों के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। हीली ने कहा,‘‘मेलबर्न के विकेट से बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है और यहां उनके पास फॉर्म में वापसी करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। इसके लिए उन्हें अपने बेसिक्स पर ध्यान देना होगा।’’ recent visitors 56

हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन NEET PG काउंसलिंग पर सीटें भरने पर लगाई रोक

जबलपुर एनआरआइ (प्रवासी भारतीय) कोटे के नाम पर पसंदीदा ब्रांच में नीट पीजी की मनमानी सीटें भरने के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। हाईकोर्ट के जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने मध्यप्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग से जुड़े केस में फैसला सुरक्षित रख कोटे की सीटों को भरने पर रोक लगा दी है। याचिका में क्या कहा गया? भोपाल निवासी डॉ. ओजस यादव ने सीट मैट्रिक्स को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह तर्क दिया कि निजी मेडिकल कॉलेजों में 15% सीटें एनआरआई कोटे के लिए निर्धारित हैं, लेकिन डीएमई ने इस आरक्षण को सही तरीके से लागू नहीं किया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि चुनिंदा 8 ब्रांचों में एनआरआई कोटे की सीटों का प्रतिशत 40-50% तक पहुंचा दिया गया, जबकि दूसरी ब्रांचों में यह सीमा 15% तक ही रखी गई।  सुनवाई में दौरान अधिवक्ता आलोक वागरेचा ने तर्क दिया कि नियम में यह भी प्रावधान है कि समस्त निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआइ कोटे से संबंधित 15% सीटें समस्त पाठ्यक्रमों में आरक्षित होंगी। लेकिन डायरेक्टरेट मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) के चार्ट से स्पष्ट होता है कि कोटे की सीटों को सभी 22 ब्रांचों की जगह चुनिंदा 8 ब्रांचों में लागू किया गया है। इसके चलते कई पाठ्यक्रमों की 30-40% सीटें एनआरआइ कोटे में चली गईं। वहीं आरोप लगाया कि डीएमई ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की खाली सीटों की संख्या का प्रकाशन कर दावे-आपत्तियों के बिना सीधे काउंसलिंग प्रारंभ कर दी। ये है मामला हाईकोर्ट में एक चार्ट पेश कर बताया गया कि पीजी की सभी 22 ब्रांच में कुल सीटों का 15त्न एनआरआइ कोटे में ना बांट कर सिर्फ 8 प्रमुख ब्रांचों की कुल 591 सीटों में से 152 सीटों को आरक्षित किया गया। इससे इन 8 ब्रांच में कोटा 15 की जगह 30-40 प्रतिशत तक पहुंच गया। सीट भरने पर अंतरिम रोक अतिरिक्त महाधिवक्ता जानवी पंडित ने शासन की ओर से जवाब पेश करते हुए कहा, एनआरआइ कोटे के प्रावधान के अनुसार कार्यवाही हुई है। अरविन्दो कॉलेज की ओर से भी सीट मेट्रिक्स को सही ठहराया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा, केस का फैसला आने में समय लगने की संभावना है, इसलिए फैसला आने तक एनआरआइ कोटे की सीटों को नहीं भरा जाएगा। सरकारी पक्ष का क्या कहना है? सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जाह्नवी पंडित ने इस मामले में कहा कि सभी प्रक्रियाएं (Process) नियमों के मुताबिक पूरी की गईं। उन्होंने यह भी साफ किया कि 15% सीटें NRI कोटे के लिए तय हैं और उसी के अनुरूप काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही थी। recent visitors 36