Wednesday, July 8, 2026 6:34 am

मुख्यमंत्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और विनोदपूर्वक बच्चों से पूछा- कौन-कौन आएंगे राजनीति में। मुख्यमंत्री श्री साय का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठा कर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी। आज मुंगेली ज़िले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री श्री साय को बच्चों ने बताया कि अपने रायपुर भ्रमण के दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेकानंद विमानतल, मंत्रालय महानदी भवन, इंद्रावती भवन और बंजारी मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। विधानसभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया और संस्कार विद्या मंदिर सकेल के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। recent visitors 48

कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत डोंबिवली में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी

डोंबिवली (महाराष्ट्र) कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत दो दिन पहले बांग्लादेशी दंपति की गिरफ्तारी के बाद अब डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने फिर से कार्रवाई करते हुए छह और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, ये सभी अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग लगभग 15 दिन पहले बांग्लादेश से आए थे और इनमें से कुछ कपड़ा कंपनी में काम कर रहे थे। पुलिस ने वहीं से ही यह गिरफ्तारी की है। बता दें कि मानपाड़ा पुलिस ने पांच पुरुष और एक महिला समेत 6 को पकड़ा है। इनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने इन्हें तत्काल हिरासत में लेकर बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी पहचान पत्रों और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके रह रहे थे। डोंबिवली और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे न केवल स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ा है, बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ी हैं। इस मामले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया है। नागरिकों से अपील की गई है कि अगर उनके आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस तरह की कार्रवाइयों से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। हालांकि स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इन अवैध निवासियों को रोकने के लिए पहले कदम क्यों नहीं उठाए गए। बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या यह संकेत देती है कि सीमावर्ती इलाकों से भारत में घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। मानपाड़ा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”हमें खबर मिली कि कपड़ा कंपनी में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों अवैध रूप से काम कर रहे है। हमने उनकी गिरफ्तारी कर उन्हेंा आज कोर्ट में पेश किया। उन्हें अब हिरासत में रखा जाएगा, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी कि वह भारत कैसे आए।” आगे बताया कि आरोपियों के पास कोई दस्तारवेज नहीं है। उनके पास केवल मोबाइल थे जिन्हेंा कब्जेत में ले लिया गया है।   recent visitors 59

राजनीति में भाग्य का बड़ा योगदान होता है, मेहनत तो सभी को ही करनी पड़ती है: भगवानदास सबनानी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मानस भवन में आयोजित की गई, बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधि द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी का भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में टैगोर मंडल के अध्यक्ष पारस नरवरिया, करुणाधाम मंडल के अध्यक्ष मुकेश देहाड़े, माता शबरी मंडल के अध्यक्ष हेमंत बडगैया, तात्या टोपे मंडल के अध्यक्ष सोनू पालीवाल, पंचशील मंडल के अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय के साथ ही मंडल प्रतिनिधि शैलेंद्र निगम, राम सागर यादव, राजेंद्र राठौर, दिनेश भारती, राजू अनेजा सहित सभी बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी जी ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नए दायित्व की बधाई दी। श्री सबनानी ने कहा कि राजनीति में भाग्य का बड़ा योगदान होता है, मेहनत तो सभी को ही करनी पड़ती है पर जिसका भाग्य प्रबल होता है वह ऊंचे पदों पर पहुंचता है, हर कार्यकर्ता को दिए गए काम को निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए आपका काम ही आपकी पहचान बनता है, भाजपा में हर कार्यकर्ता के लिए काम है और काम के आधार पर ही कार्यकर्ता का मूल्यांकन होता है, अभी मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ है अब मंडलों का गठन होगा जिसमें भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी, इसलिए हर कार्यकर्ता को दिए गए काम को गंभीरता से करके संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देना है, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा को हम सब मिलकर संगठन की विधानसभा बनाएंग इसलिए आगे से किसी भी बैठक में कोई भी मेरे नाम का नारा नहीं लगाएगा सभी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और हमारे नेतृत्व के जिंदाबाद के नारे लगाएंगे, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोग ने ही मुझे विधायक बनाया है मैं कोई भी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे आपकी नज़रें नीची हो, दिसंबर माह में हमारे कुछ प्रमुख कार्यक्रम आ रहे हैं जिसे भी हम सबको बडचढ़कर योगदान देकर सफल बनाना है 25 दिसंबर को अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष सुशासन दिवस के रूप में, 26 दिसंबर वीर बालक दिवस के रूप में एवं 29 दिसंबर को मन की बात, मैं आप सभी को पुनः बधाई देता हूं।  इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, महापौर परिषद के सदस्य जगदीश यादव जोन अध्यक्ष एवं पार्षद ब्रजुला सचान, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती अनेजा, जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेन्द्र मारण, राकेश जैन, राजेश खटीक, महेश जोशी, आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   recent visitors 51

महतारी वंदन योजना से श्रीमती पार्वती सोनी बनी आत्मनिर्भर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी    महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं शासन द्वारा हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने घर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि को बचाकर अपने जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर होने लगी है। जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ की निवासी पार्वती सोनी ने महतारी वंदन योजना से मिली मासिक मदद से एक सिलाई मशीन खरीद ली। जिससे वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। श्रीमती पार्वती सोनी कहती है कि महिला सशक्तिकरण को उत्प्रेरित करने वाली महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। मोदी जी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन से ही आज मेरे बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए आ रहे है। मुझ जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान है। तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में  महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो गयी है। ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना ने महिलाओं में एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है, और अब वे अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खुशी का माहौल है। महिलाओं को इस योजना ने उम्मीद की एक ऐसी किरण दी है जिससे इनके लिए आगे की राह प्रशस्त होगी। श्रीमती पार्वती सोनी ने प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के श्री विष्णु देव साय के सुशासन योजना को धन्यवाद ज्ञापित किया है। recent visitors 132

इसरो ने शार रेंज से अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पेसडेक्स उपग्रह के लिए तैयारियां पूरी की

चेन्नई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर कायम करने और चंद्रयान-4 (चौथे चंद्र मिशन) और गगनयान सहित भविष्य के मिशनों के लिए गेम चेंजर साबित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने 30 दिसंबर को शार रेंज से अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन स्पेसडेक्स उपग्रह के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसरो मिशन के लिए अपने विश्वसनीय और ‘वर्कहॉर्स’ प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी -सी 60 का उपयोग करेगा और पूरी संभावना है कि इसे श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट में पहले लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जायेगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “आंतरिक स्रोतों के माध्यम से, हमने पुष्टि की है कि स्पैडेक्स के अलावा, इसरो अपने अगले मिशन-पीएसएलवी-सी 60 पर रोबोटिक आर्म प्रयोग के माध्यम से अपने टेथर्ड सैटेलाइट कैप्चर का संचालन करने के लिए भी तैयार है!” यह भी कहा गया, “अब तक, हम इस प्रयोग के बारे में पहले से ही जानते हैं कि इसमें पीओईएम प्लेटफॉर्म से जुड़े एक प्रकार के मुक्त उड़ान क्यूबसैट को शामिल किया जाएगा, जिसे पीओईएम पर लगे रोबोटिक हाथ की मदद से कैप्चर किया जाएगा।” इसरो ने पोस्ट किया, “इस तकनीक का प्रदर्शन अंतरिक्ष मलबे को पकड़ने और डीऑर्बिट के साथ-साथ कक्षा में अंतरिक्ष यान की सर्विसिंग और ईंधन भरने की क्षमताओं को विकसित करने की इसरो की भविष्य की योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”   recent visitors 60

मुख्यमंत्री का विमान सड़क पर उतरा, विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए इंदौर पहुंचे थे

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में सीएम डॉ मोहन यादव का हेलीकॉप्टर सड़क पर उतरा। दरअसल, सड़क की गुणवत्ता बताने के लिए हेलीकॉप्टर को यहां लैंड कराया गया। जैसे ही मुख्यमंत्री का विमान सड़क पर उतरा तो जैसे इंदौर के विकास की पुख्ता नींव पर मुहर लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि चेहरा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर इंदौर नित नई मिसाल पेश करता है। आज इंदौर दौरे पर पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने जब अपना हेलिकाप्टर इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा बनाई जा रही MR 12 सड़क पर उतारा तो इस विकास की नींव पर जैसे पुख्ता मुहर लग गई। इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष, मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मजबूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। लव कुश चौराहे से बाईपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा और यही से रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपये है। recent visitors 50

ट्रेड एक्सपो एप में पांच गुना रकम वापसी का झांसा देकर 200 से ज्यादा लोगों ठगा, 3 को गिरफ्तार

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पहले ही चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसकर 181 करोड़ रुपये गवां चुके लोग अब एक और फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. इस बार ट्रेड एक्सपो (Trade Expo) नाम के एक मल्टीनेशनल ट्रेडिंग एप ने 200 से ज्यादा लोगों से 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. मामले की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है. ट्रेड एक्सपो नाम के ट्रेंडिंग एप से करोड़ों की ठगी शिकार हुए निवेशकों में से संतोष देवांगन समेत अन्य ने बीती रात राजिम थाने पहुंच कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि राजाराम तारक, शरद चंद शर्मा और पीपरछेड़ी होस्टल अधीक्षक यशवंत नाग ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल रकम पांच गुना करने का झांसा देकर सैंकड़ों लोगों से 5 करोड़ से ज्यादा रकम की ठगी किया है. शिकायत के बाद राजिम पुलिस ने मामला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच किया जा रहा है. पांच गुना रकम वापसी का झांसा दिया साल भर पहले ट्रेड एक्सपो नाम के एक ट्रेडिंग ऐप को लॉन्च किया गया. उपरोक्त सक्रिय एजेंटों ने विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया. एप में ज्वाइन करा कर दिए गए आकर्षक पैकेज के आधार पर निवेश के रकम के आधार पर निवेशकों के खाते में रोजाना आधा से एक प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर रकम भी डालते गए. निवेश का रकम सीधे दुबई जा रहा था, रिटर्न डॉलर में मिल रहे थे. इसी रिटर्न का प्रचार कर कारोबार को बढ़ाया गया. तीन माह तक रिटर्न दिया जाता रहा. फिर निवेश करने वालों की संख्या और निवेश रकम का आंकड़ा भी बढ़ने लगा. घर बाड़ी बेच कर निवेश किया गया, मार्केट से ब्याज में उठा कर भी पैसे डालने लगे. शिक्षक अपने बचत पूंजी को निवेश किया. आकर्षक पैकेज में जिले दर्जन भर पुलिस वाले भी झांसे में आ गए. परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर दिल खोल कर रकम लुटाया है. पीड़ितों के मुताबिक 200 से ज्यादा लोगो ने 5 करोड़ से ज्यादा का निवेश कर दिया है. चिटफंड में डूबो चुके है 181 करोड़ सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक जिले के 93598 लोगों ने विभिन्न चिट फंड कम्पनियों में 7 साल पहले 181 करोड़ रकम निवेश कर वापसी का इंतजार कर रहे है. सबसे ज्यादा राजिम अनुविभाग में 100 करोड़ का निवेश हुआ किया गया है. ट्रेडिंग एप में डूबे ज्यादातर लोग भी इसी राजिम इलाके से आते हैं. recent visitors 63