मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- प्रदेश में म्यूचुअल फंड में सवा लाख करोड़ रुपये का निवेश है, जो यहां हुए विकास को दर्शाता है

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न सेक्टरों के साथ म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढी है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेश 10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 68 लाख करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। प्रदेश में म्यूचुअल फंड में सवा लाख करोड़ रुपये का निवेश है, जो यहां हुए विकास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के 2 दिवसीय निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का बजट सवा तीन लाख करोड़ रुपये है जिसे बढ़ाकर 7 लाख करोड रुपये ले जाने के बड़े लक्ष्य के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। हम अनावश्यक खर्चों को कम करके आय में वृद्धि करने पर जोर देते हुए कार्य कर रहे है।   देश और प्रदेश हर क्षेत्र में बड़े लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। बदलते दौर में व्यवस्थाएं क्रांतिकारी रूप से परिवर्तित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा बिजली उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को सौर ऊर्जा पंप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में विशेष प्रयास किये जा रहे है। इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश सरकार की बिजली पर खर्च होने वाली बडी राशि की बचत होगी। उन्होंने कहा प्रदेश में 2003 में 5 मेडिकल कालेज थे। वर्तमान में 30 मेडिकल कॉलेज है, जिसमें 5 हजार सीटे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आने वाले समय में प्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा नदी जोड़ो अभियान में प्रदेश में 2 नदी जोड़ो अभियान पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं से प्रदेश में वर्तमान सिंचाई का रकबा 45 लाख हेक्टेयर से बढ़कर एक करोड़ हेक्टेयर हो जाएगा। इससे प्रदेश में सिंचाई के साथ-साथ उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र बढ़ने से विकास के साथ-साथ रोजगार बढ़ेंगे। उन्होंने कहा म्यूचुअल फंड निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में होने वाले मंथन के माध्यम से भविष्य के अच्छे सोपान निकल कर आएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, म्युचुअल फंड एसोसिएशन के सेंट्रल इंडिया अध्यक्ष राजेश कूलवाल, श्री अभिलाष जैन, श्री अमित माहेश्वरी, श्री प्रमोद सराफ सहित देश भर के बड़ी संख्या में म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे।   recent visitors 57

राजधानी में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण: आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी लड़की को उसके घर के अंदर से खींचकर अपने साथ ले गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भानपुर अटल नेहरू नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सगाई इमरान नाम के युवक से हुई थी। लेकिन इमरान का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर घर वालों ने सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद इमरान लड़की के घर वालों पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को इमरान लड़की के घर पहुंचा और जबरन युवती को घर से खींचकर बाहर निकाला। फिर ऑटो में बैठकर ले गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं बेटी का अपहरण होने पर उसकी मां और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छोला मंदिर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। recent visitors 63

खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक

धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई। बैठक में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को विक्रय में सहुलियत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मंत्री-मंडलीय उप समिति के सदस्य कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में धान खरीदी सुव्यस्थित हो तथा किसानों को सरलता के साथ बारदाना उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केन्द्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वर्तमान में राज्य में 2058 सहकारी समितियां तथा 2739 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आगामी खरीफ विपणन वर्ष में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया गया है। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में राज्य 13.19 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14058 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। धान के उठाव में तेजी लाने के प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित किए गए हैं। अब तक कुल धान खरीदी का 50 प्रतिशत से अधिक धान के उठाव के लिए डिओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा अब तक लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती रेणु जी पिल्ले, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा, खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, कृषि विभाग के संचालक डॉ. सरांश मित्तल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, अपेक्स बैंक के ओएसडी श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री जी.एस. सीकरवार सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 73

दिल्ली के चार स्कूलों में तो वहीं नोएडा के एक स्कूल को मेल के जरिए धमकी दी गई, बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग स्कूलों में शुक्रवार को एक बार फिर धमकी भरा मेल मिलने से सनसनी मच गई है। एक तरफ दिल्ली के चार स्कूलों में तो वहीं नोएडा के एक स्कूल को मेल के जरिए धमकी दी गई है। स्कूलों को धमकी भरे मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया है। राहत की बात है कि अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फायर विभाग दिल्ली की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह 5.02 बजे डीपीएस द्वारका से पहली कॉल मिली, जिसके बाद एक फायर टेंडर और टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड भी पहुंच गए और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। डीपीएस स्कूल में जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी तीन और स्कूलों जाफरपुर में कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार में विशाल भारती और नजफगढ़ में एकता मॉडल स्कूल ने भी इसी तरह की धमकी मिलने के बारे में अलर्ट जारी किया था। दिल्ली पुलिस की कई टीमें फिलहाल स्कूल परिसर की जांच कर रही हैं। इस बीच, कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नोएडा के लोटस वैली इंटरनेशनल ने माता-पिता से आपातकालीन स्थिति के कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के लिए कहा है। स्कूल की तरफ से जारी किए गए मैसेज में कहा गया है कि “आज स्कूल बंद रहेगा, और जो लोग बसों में चढ़ गए हैं उन्हें घर वापस भेजा जा रहा है। कृपया सुनिश्चित करें कि वह घर पर सकुशल पहुंच जाएं। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में इस साल एक के बाद कई बम की धमकियां मिली हैं। अगर बात की जाए तो बीते 11 दिनों में छठी बार है। जब बम की धमकी मिली है।   recent visitors 73

विकसित भारत बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण : रमेन डेका

  भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर, भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ऐसे दौर मंें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकि प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे हैं तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने उदबोधन में कहा कि दुनिया आज महत्वपूर्ण पर्यावरणीय, तकनीकि और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। वे अत्याधुनिक शोध के माध्यम से इन वैश्विक मुद्दों को हल करने में हमारी मदद कर सकते हैं। श्री डेका ने कहा कि सम्मेलन का विषय भौतिक विज्ञान में उभरते रूझान इस उभरते क्षेत्र में अपने ज्ञान पर चर्चा करने और उसे बढ़ाने के लिए शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर वैज्ञानिक जांच और नवाचार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कम्प्यूटर विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक इस सम्मेलन में एक साथ उपस्थित हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत की शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र को बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण रखा है। यह अनुसंधान नवाचार और आलोचनात्मक सोच के महत्व पर जोर देता है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरक का काम करेगी। सम्मेलन युवा और नवोदित वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड के माध्यम से अपने संभावित शोध को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। स्नातकोत्तर छात्रों को शामिल करना और उनकी पोस्टर प्रस्तुतियां इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि  ज्ञान, विचारों और अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शोध और अभिनव समाधानों के लिए यह सम्मेलन उत्प्रेरक सिद्ध होगा। इस अवसर पर स्वागत भाषण रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद ने दिया। प्रोफेसर कल्लोल घोष ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर एच.एस. धामी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर प्रसाद ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शब्दकोश का विमोचन किया गया। राज्यपाल श्री डेेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एनालॉटिकल इंस्ट्रूमेंट लेबोरेटरी और नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सभागार परिसर पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, विद्वान, विशेषज्ञ, शोधकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। recent visitors 108

ओम बिरला ने कहा सदन की गरिमा बनाए रखें, संसद भवन के द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल, संसद सदस्य या सदस्यों का समूह संसद भवन के द्वार पर धरना या प्रदर्शन आयोजित नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन का परिसर और उसकी प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा को बनाए रखना सभी सांसदों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ओम बिरला ने कहा कि संसद क्षेत्र में किसी भी दरवाजे पर धरना-प्रदर्शन करना सही नहीं है। अगर कोई सदस्य या समूह ऐसा करता है, तो इसका असर उनकी प्रतिष्ठा पर पड़ेगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस प्रकार की गतिविधियों से सदन की कार्यवाही और संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचता है, जिससे लोकतंत्र की असल भावना प्रभावित होती है। उन्होंने सांसदों ने आग्रह किया कि वह सदन की गरिमा बनाए रखें और संसद भवन के भीतर या उसके आसपास किसी भी प्रकार के प्रदर्शन से बचें। उन्होंने सांसदों की जिम्मेदारी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है, और इसे हर किसी को आदर देना चाहिए। दरअसल, गुरुवार को संसद भवन परिसर में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। भाजपा सांसदों का आरोप है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद वह गिर गए और घायल हो गए। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस घटना पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों चोटिल सांसदों का हालचाल भी जाना था। धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा था कि राहुल गांधी बीआर अंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक ‘जय भीम’ के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है, जा रहा है, उसके लिए पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। अमित शाह को बचाने के लिए यह साजिश हुई है। बता दें कि संसद भवन परिसर में इंडिया ब्लॉक के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी नेता अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन डॉ अंबेडकर की प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक किया जा रहा है।   recent visitors 73

बदरपुर सीट पर बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद मजबूत प्रत्याशी की तलाश में भाजपा

नई दिल्ली बदरपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। इस सीट से भाजपा के विधायक रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी के सांसद बनने के बाद पार्टी अब यहां किसी अनुभवी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। यहां से आम आदमी पार्टी ने रामसिंह नेताजी को प्रत्याशी घोषित किया है। वह इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दक्षिणी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की 10 में से एकमात्र बदरपुर सीट भाजपा के खाते में आई थी। ऐसे में भाजपा इस सीट को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगी है। भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश में 2020 के विधानसभा चुनाव में बदरपुर सीट से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप के रामसिंह नेताजी को हराकर बाजी मारी थी। तीसरे नंबर पर बसपा के नारायण दत्त शर्मा रहे थे। बिधूड़ी को 47.05 और रामसिंह को 45.11 फीसदी मत मिले थे। बिधूड़ी के दक्षिणी दिल्ली से सांसद बनने के बाद परिस्थितियां अलग हो गई हैं। अब यहां भाजपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इसके लिए वरिष्ठ नेता के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। recent visitors 100