दो मुद्दे पर हो सकती है चर्चा, राजस्थान-जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग शुरु

जैसलमेर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक जैसलमेर में शुरू हो चुकी है। इसमें  कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के आसार पर है। बैठक में शामिल होने से पूर्व सीएम के नामित प्रतिनिधि मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि काउंसिल में डिस्कशन के लिए हैं राजस्थान के दो मुद्दे हैं। जिन्हें गोपनीयता के चलते फिलहाल नहीं बताया जा सकता है। बैठक खत्म होने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान की पर्यटन इकाइयों  को रियायत देने के मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्री समूह की सिफारिशें के आधार पर कुछ आइटम्स से जीएसटी कम होगी, जबकि लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ने की संभावना है। वहीं कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के आसार होंगे, जिसमें सिगरेट, गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने पर विचार पर चर्चा होगी। इसकी मंत्री समूह ने टैक्स की दर बढ़ाने की सिफारिश की थी। वहीं तंबाकू प्रोडक्ट पर 28 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक टैक्स दरें करने का सुझाव भी दिया गया है। इनमें संभवाना –     5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा को GST मुक्त करने की संभावना     जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी की दरों को कम करने की संभावना     इन दरों को 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करना संभव     5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा को GST से मुक्त करना संभव     बुजुर्गों के बीमा पर जीएसटी छूट का दायरा बढ़ाने की संभावना     बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह हटाना संभव     छोटी पेट्रोल डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ने की संभावना और क्या-क्या-     टर्म इंश्योरेंस पर खत्म हो सकता है GST     ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता होने के आसार     ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म पर GST 18% से घटाकर 5% हो सकती है     बोतलबंद पानी, नोटबुक, साइकिल पर जीएसटी की दर 18% से घटकर  5% करने का प्रस्ताव     बोतलबंद पानी, नोट बुक, और 10 हजार रूपए से कम कीमत वाली साइकिलों पर GST 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव ब्रांडेड जूते और घड़ियां और महंगे होना संभव –     15 हजार से ज्यादा कीमत वाले जूतों पर 28% टैक्स का प्रस्ताव     15 हजार से ज्यादा कीमत के जूतों पर GST 18%से बढ़ाकर 28% किया जाना तय होना संभव     25 हजार कीमत से ज्यादा की घड़ियों पर भी 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव recent visitors 68

जिंदल सीमेंट कंपनी ने 10 साल पहले कर लिया कब्जा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जमीन वापस मांग रहसे प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों ने पीटा

रायगढ़. कोतरा रोड थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनियों के अधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे चार युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनागर निवासी देवा पटेल (21) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह केशव पटेल (28), विवेक शर्मा (28)  और टीकम यादव (18) 19 दिसंबर की सुबह एनएच 49 में जिंदल सीमेंट प्लांट के पास धरने पर बैठे थे। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे जिंदल के लाइजिंग अधिकारी हेमंत वर्मा, अवधेश शुक्ला, नरेंद्र चंदेल, अशोक शर्मा लोग अपने गाड़ी से आये और विवेक शर्मा के द्वारा गाड़ी रुकवाई गई, तब हेमंत वर्मा ने गुस्से में उतरकर गाली-गलौज करते हुए बोला कि तुम लोग गुंडा बन रहे हो दादागिरी कर रहे हो कहते हुए कॉलर को पकड़ा और हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद कोतरा रोड पुलिस ने जिंदल कंपनी के चार अधिकारी हेमंत वर्मा, नरेन्द्र चंदेल, अवधेश गुप्ता के अलावा अशोक वर्मा के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।  पूर्वजों की जमीन का अधिग्रहण देवा पटेल ने बताया कि वह स्नातक तक की पढ़ाई पूर्ण कर बेरोजगार है। जिंदल प्लांट के द्वारा आज से करीब 10 वर्ष पूर्व पूर्वजों की जमीन को अधिग्रहण कर उसके एवज में नौकरी देने की बात हुई थी, जो करीब तीन साल पहले से नौकरी देने के नाम से टाल मटोल करते आ रहे। कई बार आंदोलन करने के अलावा बार-बार चक्कर पर चक्कर काटने के बावजूद गांव के कई युवाओं को आज तलक नौकरी नही मिल सकी है। चक्कर पर चक्कर काटते रहे युवा देवा पटेल ने बताया कि पिछले समय उन्होंने जिंदल कंपनी में नौकरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था, तब जिंदल के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवाया था और कहा गया था कि पांच-पांच करके युवाओं को कंपनी में लेने की बात कही गई थी, लेकिन एक साल से अधिक समय तक चक्कर पर चक्कर कटवाने के बावजूद आज तलक नौकरी नहीं दी गई। हर बार मिलता रहा आश्वासान जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया था कि सीमेंट प्लांट के पास काम चालू होते ही युवाओं को काम में लिया जाएगा, लेकिन काम चालू होनें के बाद भी युवाओं को नही लिया गया। इसी बीच कल कुछ लड़के प्लांट तरफ गए थे, तब उन्होंने देखा कि काम चल रहा था। इसके बाद चारो युवक फिर से धरने पर बैठ गए और फिर गार्ड ने इस मामले की जानकारी लाईजनिंग विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद वहां से आये जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने गाड़ी को सीधे युवकों पर चढ़ाने प्रयास किया गया। recent visitors 97

कमाल का ब्यूटी प्रॉडक्ट है सरसों तेल, एलर्जी और ड्राईनेस रखता है दूर

सरसों के तेल में बना खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही फायदेमंद होता है इस तेल को स्किन पर लगाना। लेकिन कुछ लोग इसकी झाल या कहिए कि इससे आनेवाली तीखी महक के कारण इसके उपयोग से बचते हैं। लेकिन ये तीखी महक इस तेल को अधिक प्रभावी बनाती है। यहां जाने त्वचा पर सरसों के तेल की मसाज और इसे लगाने के फायदे… त्वचा को मॉइश्चराइज करे सरसों का तेल बॉडी पर लगाने से यह स्किन मॉइश्चर को ब्लॉक करने का काम करता है। इससे त्वचा में रुखेपन की समस्या नहीं होती है। साथ ही सर्दियों में वुलन कपड़ों की वजह से होनेवाली ड्राईनेस को रोकता है। एलर्जी से बचाए सरसों का तेल ऐंटिऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है। बॉडी पर अगर डेली बेसिस पर सरसों तेल से मालिश की जाए तो यह फंगल इंफेक्शन, जलन और खुजली जैसी एलर्जी को पनपने नहीं देता है। रंगत निखारने में मददगार बेसन और हल्दी के साथ सरसों तेल मिलाकर उबटन तैयार करके लगाया जाए तो यह त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि भारतीय समाज में शादी के वक्त होनेवाली दुल्हन और दूल्हे को सरसों तेल का उबटन लगाया जाता है। फटी एड़ियों से निजात दिलाए सर्दियों में एड़ियां फटने की समस्या बेहद आम है। लेकिन अगर आप हर रोज सरसों तेल से पैरों की मसाज करते हैं तो यह एड़ियों को फटने से बचाता है। खास बात यह है कि यह थकान दूर कर मसल्स को रिलैक्स भी करता है, जिससे स्किन पर ग्लो बढ़ता है।   recent visitors 63

लोगों ने बाहर निकलकर कहा-‘चाय पीला दो’, राजस्थान-नागौर में आठ बार पलटी कैंपर लेकिन खरोच तक नहीं आई

नागौर। नागौर शहर के बीकानेर रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर आठ बार पलटी। पलटते समय एक बार तो ऐसा लगा कि कैंपर में आग लग गई हों, क्योंकि पलटते समय आग की लेपेटें उठी। हादसे का सबसे हैरान कर देने वाला पहलू यह रहा कि किसी को खरोंच तक नहीं आई। इतना ही नहीं बारी बारी से सभी बाहर निकले और होंडा एजेंसी में जाकर कहा कि हमें चाय पिला दो। दरअसल, यह सारा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे का वीडियो सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक बोलेरो कैंपर नागौर से बीकानेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान होंडा एजेंसी से ठीक पहले यह बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलटने लगी। पलटी मारते मारते गाड़ी नागौर की होंडा एजेंसी के गेट पर जा पलटी, जिससे गेट टूट गया। आठवीं बार कैंपर गेट पर पलटी और रूक गई। इस दौरान एक सवार उछलकर बाहर भी गिर गया। खरोंच तक नहीं आईं, बोले चाय पीला दो होंडा एजेंसी के गेट पर पलटी कैंपर में एक सवार तो पहले ही उछलकर बाहर निकल गया था, सबसे पहले वो उठा और एजेंसी की तरफ बढ़ा, इसके बाद बारी बारी से चार और जने बोलेरो कैंपर में ले बाहर निकले। एजेंसी में काम करने वाले सचिन ओझा ने बताया कि किसी को चोट नहीं लगी और अंदर आते ही कहा कि चाय पीला दो। तो यह स्थिति इस हादसे की रही। कुल मिलाकर तेज रफ्तार कैंपर के आठ बार पलटने के बावजूद किसी के खरोंच तक नहीं आई। recent visitors 112

पूर्व मंत्री भगत ने राहुल गांधी पर हुए FIR को लेकर भाजपा पर लगाया आरोप

रायपुर राहुल गांधी पर हुए FIR को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी देश के नेता हैं, संविधान देश की आत्मा है. राहुल गांधी पर आंच भी आएगी तो लोग जान दे देंगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से इस्तीफा देकर निकले नेताओं की फिर से कांग्रेस में वापसी होने जा रही है. वहीं कांग्रेस में प्रवेश लेने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. इसे लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवेश के लिए समिति बनाने का निर्णय अच्छा है. इससे किसी एक नेता की नहीं चलेगी, समिति फैसला लेगी. किसी ने भूल मान लिया तो उसे माफ कर देना चाहिए. वहीं बृहस्पत सिंह के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से माफी मांगने को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि दोनों के बीच अंतरंग संबंध है, हमने करीब से देखा है. उन्होंने इसे लेकर कहा- क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात. प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भी सियासत तेज है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने घुसपैठियों की सूची और फोटो जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार रोहिंग्या बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची जारी करे. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी सिर्फ दावा करती है, अब तक किसी को पकड़ नहीं पाए. विजय शर्मा युवा हैं, एनर्जेटिक हैं, पर उनके लिए यह काम आसान नहीं है. recent visitors 73

स्कूली छात्र ने कड़ी मेहनत के बल पर अनूठा ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की, जाने क्या है विशेषता

ग्वालियर  ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के एक छात्र ने कमाल कर दिखाया है. उसने कड़ी मेहनत के बल पर अनूठा ड्रोन बनाने में सफलता हासिल की. ड्रोन को एक व्यक्ति बैठकर उड़ सकता है. फोर्ट में स्थित सिंधिया स्कूल के मेघावी छात्र का नाम मेधांश त्रिवेदी है. मेधांश त्रिवेदी ड्रोन का सफल परीक्षण भी कर चुका है. होनहार छात्र को सफलता तीन महीने की मशक्कत के बाद मिली. ड्रोन को तैयार करने में करीब साढे़ तीन लाख रुपये का खर्च आया. एमएलडीटी 1 की जानें विशेषता     फिलहाल 4 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम     60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से मंजिल तक पहुंच सकता है     अनूठे ड्रोन की चौड़ाई 1.8 मीटर और लंबाई 1.8 मीटर है     ड्रोन में करीब 45 हॉर्स पावर से ज्यादा की क्षमता     80 किलो वजन को लेकर 6 मिनट तक हवा में भर सकता उड़ान इंटर के छात्र ने किया कमाल मेधांश ने अनूठे ड्रोन को एमएलडीटी 1 नाम दिया है. होनहार छात्र ने बताया कि चीन के ड्रोन देखकर मन मे भी कुछ अलग करने का विचार आया. टीचर मनोज मिश्रा ने विचार को मूर्त रूप देने में छात्र को प्रोत्साहित किया. मेधांश का कहना है कि तकनीकी रूप से भी टीचर ने मदद की. छात्र का सपना अब एयर टैक्सी कंपनी शुरू करने का है. उसने लोगों के लिए सस्ता हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराने की मंशा जताई है. ड्रोन बनाने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आखिरकार शिक्षक और परिवार की मदद से छात्र सपने को साकार करने में सफल हुआ. एमएलडीटी 1 सामान्य ड्रॉन से एकदम अलग है. सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इसरो चीफ एस सोमनाथ ने मेधांश के इनोवेशन की जी खोलकर प्रशंसा की थी. मेधांश ने बताया कि ड्रोन बिना व्यक्ति के चार किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. हालांकि सुरक्षा के चलते 10 मीटर तक ही उड़ा रहे हैं. छात्र ने बताया कि फंडिंग की व्यवस्था होने पर ड्रोन को हाइब्रिड मोड पर लॉन्च करने का काम होगा. अभी एमएलडीटी 1 में एग्रीकल्चर ड्रोन की चार मोटर लगा है. ऐसे मिली ड्रोन बनाने की प्रेरणा मेधांश वर्तमान में सिंधिया स्कूल के इंटर का छात्र है. छात्र का कहना है कि आने वाले समय में आम लोगों के काम आने वाले ड्रोन का निर्माण भी होगा. ड्रोन का इस्तेमाल सामान दूसरी जगह पहुंचाने और एग्रीकल्चर में किया जा सकेगा. टीचर मनोज मिश्रा मेधांश की तारीफ करते हैं. उन्होंने बताया कि मेधांश कक्षा 7 से नए-नए आविष्कार के बारे में जानकारी लेता रहता था. मकसद कुछ अलग करने की थी. उन्होंने बताया कि खुद भी मॉडल तैयार करते हैं. मॉडल और चीन के मानव ड्रोन को देखने के बाद मेधांश को ड्रोन बनाने की प्रेरणा मिली. मेधांश की प्रतिभा को देखकर स्कूल के स्टाफ भी मदद को आगे आए हैं. बता दें कि सिंधिया स्कूल का संचालन सिंधिया राज परिवार करता है. ज्योतिरादित्य सिंधिया स्कूल के संरक्षक हैं. recent visitors 76

विश्व ध्यान दिवस पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान सत्र का आयोजन

विश्व ध्यान दिवस पर पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान सत्र का आयोजन पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सभी इकाइयों में ध्यान अभ्यास भोपाल विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार सभी जिलों की पुलिस लाइनों, पुलिस प्रशिक्षण इकाइयों और विशेष सशस्त्र बल की समस्त वाहिनियों में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा उन्हें तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना था।     इस आयोजन में विशेषज्ञों द्वारा ध्यान और मानसिक संतुलन को बनाए रखने की विभिन्न तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया गया। ध्यान सत्र में शामिल सभी कर्मियों ने इसे अपने कार्य क्षेत्र में उपयोगी और प्रभावशाली बताया। इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के कार्य प्रदर्शन को बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   recent visitors 39