आईसीसी रैंकिंग में अश्विन की बादशाहत पर जसप्रीत बुमराह की नजर, क्या MCG में रचा जाएगा इतिहास?

 नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेला जाना है। गाबा टेस्ट के बाद दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारत के लिए पिछले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर हर किसी की निगाहें रहेगी, वहीं बुमराह की नजरें आर अश्विन के आईसीसी रिकॉर्ड पर होगी। यह रिकॉर्ड है आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का। फिलहाल जसप्रीत बुमराह 890 की रेटिंग्स के साथ पहले पायदान पर बने हैं। वहीं आर अश्विन के नाम बतौर भारतीय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग लेने का रिकॉर्ड है। अश्विन 2016 में सर्वाधिक 904 रेटिंग हासिल कर चुके हैं। अश्विन और बुमराह में सिर्फ 14 ही रेटिंग का अंतर है, अगर बुमराह एमसीजी में अपनी पिछले प्रदर्शन को दोहराते हैं तो जरूर वह अश्विन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम मौजूदा BGT में सर्वाधिक 21 विकेट हैं। उन्होंने यह विकेट मात्र 10.90 के औसत और 25.14 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। इस सीरीज में उनका कोई सानी नहीं है। वहीं बुमराह अगर एमसीजी में 9 विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह बीजीटी की एक सीरीज में 30 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं बीजीटी की एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, उन्होंने 2000-01 में 32 विकेट चटकाए थे। बुमराह अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो बचे दो मैचों में वह भज्जी से आगे निकल सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एस सीरीज में 30 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनने के लिए MCG में नौ विकेट की जरूरत है। कुल मिलाकर, हरभजन सिंह के पास 2000-2001 की श्रृंखला में 32 विकेट के साथ श्रृंखला के एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है, और बुमराह के पास इस सूची में उनसे आगे निकलने की बहुत संभावना है। बुमराह को प्रतिष्ठित MCG पर 20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने के लिए चौथे टेस्ट में पांच विकेट की भी जरूरत है। तेज गेंदबाज के पास MCG में 15 विकेट हैं और चौथे टेस्ट में एक विकेट उन्हें अनिल कुंबले को पछाड़कर इस स्थल पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय बनने में मदद करेगा। बात एमसीजी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 15 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा लीजेंड स्पिनर अनिल कुंबले ने भी इस मैदान पर इतने ही विकेट चटकाए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह एक विकेट लेते ही कुंबले को भी पछाड़ देंगे। recent visitors 61

पुलिस और कार्यकर्ताओं से झड़प में लाठीचार्ज और गिरफ्तारी, राजस्थान-जयपुर में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान यूथ कांग्रेस ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के उद्देश्य से बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया लेकिन पहले से तैयार पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने जबरन सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज धार के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीछे हटने से इंकार कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पुलिस पर कुर्सियां फेंकीं, जिससे माहौल और गरमा गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को शहर के दूरस्थ थानों में ले जाकर छोड़ा। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूनिया ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की, जिसके चलते मजबूरी में वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। बहरहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और सरकार के बीच टकराव के चलते आगामी दिनों में और भी प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं। recent visitors 85

लाखों की धोखाधड़ी मामले में आया क्रिकेटर उथप्पा का नाम, जारी हुआ अरेस्ट वारंट

मुंबई टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा मुश्किलों में हैं. उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. उथप्पा को कथित तौर पर भविष्य निधि (PF) में धोखाधड़ी के लिए ये वारंट जारी किया गया है. दरअसल उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं. यह कंपनी कर्मचारियों के वेतन से काटे गए रुपये उनके पीएफ खातों में जमा करने में विफल रही, जिसके कारण लगभग 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई. …नहीं तो अरेस्ट होंगे रॉबिन उथप्पा अब रॉबिन उथप्पा को लगभग 24 लाख रुपये का बकाया चुकाने के लिए 27 दिसंबर तक का समय दिया गया है. अन्यथा उन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है. वारंट पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है. यह वारंट, पुलकेशीनगर पुलिस को उचित कार्रवाई करने का निर्देश देती है. 4 दिसंबर को लिखे एक पत्र में रेड्डी ने पुलिस को वारंट पर अमल करने का निर्देश दिया. हालांकि, इसे पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया गया क्योंकि उथप्पा कथित तौर पर अब अपने पिछले पते पर नहीं रहते हैं. अधिकारी अब जांच को आगे बढ़ाने और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उथप्पा के ठिकाने का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं. ऐसा है रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर 39 साल के रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए. उन्होंने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाए. टीम इंडिया ने जब टी20 वर्ल्ड कप का पहला यानी 2007 सीजन जीता था, तब उथप्पा टीम के स्टार ओपनर रहे थे. उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है. वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य थे. उथप्पा ने आईपीएल के शुरुआती 15 सीजन खेले. टूर्नामेंट में उथप्पा ने 6 टीमों के साथ क्रिकेट खेली. यह टीमें चेन्नई, कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स हैं. उथप्पा ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 4952 रन बनाए. उथप्पा क्रीज से आगे बढ़कर अटैकिंग गेम खेलने के लिए पहचाने जाते थे.   recent visitors 62

कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं, मतभेद की स्थिति : उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर छत्तीसगढ़ की सियासत में JCCJ और बागी नेताओं की कांग्रेस पार्टी में वापसी की चर्चा जोरों पर है. इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन हो चुकी है. कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं, मतभेद की स्थिति है. कांग्रेस पार्टी को जनता ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है. आने वाले दिनों में भी स्थिति और स्पष्ट नजर आ रही है. बीजेपी का संगठन चुनाव डिप्टी सीएम साव का बयान भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी संविधान के हिसाब से चलती है. सुव्यवस्थित से तरीके से सर्वानुमति बनाकर करने का काम हो रहा है. प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चलाए गए. एक-एक बूथ में कमेटी, बूथ के बाद मंडलों और जिलों की रचना हुई है. जिले के बाद प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होगा. बता दें कि हाल ही में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर विलय का प्रस्ताव भेजा था. पत्र में लिखा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की गठित पार्टी की विचारधारा कांग्रेस की है. पार्टी की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय हो. सभी पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस में प्रवेश करना चाहते हैं। डॉ. रेणु जोगी ने प्रवेश कराने का अनुरोध किया है. recent visitors 67

28 से 31 दिसंबर तक होगी प्रतियोगी परीक्षा, राजस्थान-संस्कृत के वरिष्ठ अध्यापक की होगी भर्ती

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार आयोजन 28 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी उक्त परीक्षा हेतु आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 21 दिसंबर 2024 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर 25 दिसंबर 2024 को जारी किए जाएंगे। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लेवें। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें। आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम—                           विषय                     परीक्षा दिनांक                            समय सामाजिक विज्ञान    28 दिसंबर 2024                 प्रातः 9.30 से 12 बजे तक हिन्दी                    28 दिसंबर 2024                 दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक जीके एंड               29 दिसंबर 2024                  प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक एजुकेशनल साइकोलॉजी साइंस                   29 दिसंबर 2024 –                 दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक गणित                   30 दिसंबर 2024                    प्रातः 9.30 से 12 बजे तक संस्कृत                  30 दिसंबर 2024                    दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक इंग्लिश                  31 दिसंबर 2024                    प्रातः 9.30 से 12 बजे तक recent visitors 59

BRICS समिट की मेजबानी कर चर्चा में आया था शहर, रूस के कजान में 9/11 जैसा अटैक

नई दिल्ली रूस के कजान शहर में भीषण अटैक हुआ है, जिसने दुनिया को अमेरिका के इतिहास में हुए सबसे वीभत्स 9/11 हमले की याद दिला दी है. रूस के कजान शहर में सीरियल ड्रोन (UAV) अटैक किए गए हैं. ये हमले कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में हुए हैं. हमले के कारण भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है. कजान की हाई राइज इमारतों में हुए UAV अटैक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इनमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे किलर ड्रोन (UAV) हवा में ही इमारतों से टकरा रहे हैं. ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद बड़ा धमाका होता हुआ भी नजर आ रहा है. रूस ने इस हमले का आरोप सीधे यूक्रेन पर लगाया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि यह ड्रोन अटैक यूक्रेन की तरफ से किया गया था. इस हमले पर रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी आ गई है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया है. वहीं, कजान के मेयर ऑफिस से रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक को बताया गया है कि ड्रोन हमले के कारण तीन जिलों, सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्की में घरों में आग लग गई है. ड्रोन हमले के कारण जिन इमारतों में आग लगी है, वहां ऑपरेशनल सेवाएं जारी हैं. सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. बिल्डिंग से निकाले गए लोगों को भोजन और रहने के लिए शेल्टर दिए जा रहे हैं. कजान शहर पर हुए इस हमले की इसलिए भी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, क्योंकि इसी साल 2024 में रूस के इस शहर में ब्रिक्स सम्मलेन हुआ था. इस बार कजान में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में पहली बार संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, मिस्र  और इथियोपिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था. इस हमले को अमेरिका में हुए 9/11 (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) हमले की तरह ही बताया जा रहा है. recent visitors 68

रणजीत हनुमान :भक्ति में डूबा शहर, सोने के रथ पर सवार होंगे पवन पुत्र, 51 हजार दीप लगाए जाएंगे

 इंदौर इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव के दिन शनिवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम को 51 हजार दीप लगाए जाएंगे, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में परंपरागत रणजीत अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 51 हजार दीपक से मंदिर परिसर रोशन होगा। 21 हजार दीपक मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए जाएंगे।  देश भर में हनुमान जी अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं, लेकिन इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है. जहां रणजीत रूप में हनुमान जी की पूजा होती है. खास बात यह है कि अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित यह भव्य मंदिर सबसे बड़ी प्रभात फेरी का भी हर साल साक्षी बनता है. शुक्रवार को इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत की गई. इस दौरान शहर की सुंदरता और पूरा माहौल देखते ही बन रहा था. रणजीत अष्टमी 4 दिन के महोत्सव की शुरूआत दरअसल, हर साल रणजीत अष्टमी के अवसर पर यहां चार दिन के महोत्सव की शुरुआत होती है. पहले दिन मंदिर पर जिला प्रशासन द्वारा ध्वज अर्पित किया जाता है. इसके बाद भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. फिर यहां भगवान रणजीत हनुमान स्वर्ण रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन के लिए निकलते हैं. इस दौरान निकलने वाली प्रभात फेरी में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं. इस अवसर पर पूरे यात्रा मार्ग में सैकड़ों की तादाद में मंच लगाए जाते हैं. जहां रणजीत हनुमान के भक्ति प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना करते हैं. सीता जी की लंका में खोज के बाद वापस लौटे थे पवन पुत्र मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास बताते हैं कि "इस अवसर पर रणजीत हनुमान के करीब एक रक्षा सूत्रों का वितरण भी होता है. जो सिद्ध किए हुए रक्षा सूत्र होते हैं." शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मंदिर के लिए ध्वज अर्पित करने के अवसर पर बताया कि "रणजीत अष्टमी के अवसर पर आज यहां भजन पूजन के साथ ही ध्वजारोहण का आयोजन किया गया है. चूकी यह पर्व हनुमान जी द्वारा सीता जी की लंका में खोज कर वापस लौटने पर भगवान राम द्वारा उन्हें रंजीत की उपाधि दी गई थी. इस उपाधि के बाद जिस दिन वह वहां लौटकर आए थे. उस दिन अष्टमी थी, इसलिए रंजीत अष्टमी का आयोजन प्रतिवर्ष रणजीत हनुमान मंदिर में किया जाता है. इंदौर रणजीत हनुमान मंदिर     इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर से स्वर्ण रथ पर निकले बजरंग बली, प्रभात फेरी में भक्तों का सैलाब     रणजीत हनुमान मंदिर में प्रभात फेरी और बड़े आयोजन, करोड़ों की लागत से संवरेगा दरबार ऐसा रहेगा चार दिवसीय कार्यक्रम इस आयोजन के साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को 51000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे. रविवार को भगवान रणजीत हनुमान की भजन संध्या होगी. 23 तारीख को सुबह 5:00 बजे सबसे बड़ी प्रभात फेरी, जिसमें लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगें. उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जाएगा. जिसमें लाखों की तादाद में भक्त जाकर भोजन प्रसादी का आनंद भी लेंगे.   recent visitors 53