ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन, राजस्थान-जैसलमेर में केन्द्रीय वित्त मंत्री ने शक्तिपीठ तनोट माता के किए दर्शन

जयपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने रविवार को जैसलमेर में शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां तनोटराय से देश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट परिसर में ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। योगेंद्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) ने उनको इस प्रदर्शनी के बारे में ब्रीफ किया। इससे पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा वित्त मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने विषम परिस्थियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों से बातचीत की व उनकी हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा की देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हे आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मंदिर परिसर में पहुँचने पर एम एल गर्ग (महानिरीक्षक) सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान, योगेन्द्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर), सुरेंद्र कुमार (समादेष्टा ) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) और 166 वी वाहिनी के (समादेष्टा) वीरेंद्र पाल सिंह  द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं तनोट माता की तस्वीर स्मृति स्वरुप भेंट की। recent visitors 79

बिल्डर ने छानबीन के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम के साथ सहयोग नहीं किया, तोडा अपना आईफोन

भोपाल चूना भट्टी थाना इलाके में रहने वाले बिल्डर ने छानबीन के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम के साथ सहयोग नहीं किया। काफी देर के बाद दरवाजा खोला तो आईटी के अधिकारियों के सामने अपना आईफोन तोड़ दिया। आयकर के निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने और साक्ष्य नष्ट करने की शिकायत दर्ज कर ली है। एसआई उदयसिंह सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आयकर निरीक्षक गौरीशंकर ने शिकायत दर्ज कराई है।   बिल्डर रूपम सेवानी के घर पहुंची थी टीम इसमें उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर कई भवन निर्माताओं पर कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में आईटी की टीम गुरुवार सुबह पारिका सोसायटी में रहने वाले बिल्डर रूपम सेवानी के घर पहुंची थी। दरवाजा खोलने के बजाए अंदर ताला लगा लिया काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद आवाज लगाने पर अंदर से परिचय पूछा गया। जैसे ही आयकर विभाग का नाम सुना तो उन्होंने दरवाजा खोलने के बजाए अंदर से भी ताला लगा लिया। सबूत को नष्ट करने की कोशिश की जांच के लिए पुलिस बल बुलाने की बात कहने पर रूपानी ने दरवाजा तो खोला, लेकिन टीम के सामने ही अपने आईफोन में तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस तरह जांच में सहयोग नहीं करते हुए साक्ष्य को नष्ट करने की कोशिश की। मध्य प्रदेश में अब तक के बड़े आयकर छापे 2007 में तत्कालीन स्वास्थ्य संचालक डॉ. योगीराज शर्मा के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। विदेशी मुद्रा भी मिली थी। छापे में बिस्तर के नीचे सवा करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद सरकार ने उनकी पेंशन रोक दी थी। वर्ष 2010 में आइएएस दंपती अरविंद-टीनू जोशी के यहां आयकर का छापा पड़ा था, जिसमें उनके घर से तीन करोड़ रुपये नकद मिले थे। बाद में ईडी ने भी उनकी 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली थी। जमीन और बीमा में निवेश की जानकारी मिली थी। वर्ष 2019 में कमल नाथ के करीबियों के यहां आयकर का छापा पड़ा था। अलग-अलग जगहों से नौ करोड़ रुपये नकद मिले थे। इसके बाद कालेधन के मामले तीन आईपीएस अधिकारियों पर भी आरोप लगे थे। वर्ष 2020 में फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेन्द्र तोमर के यहां आयकर छापा पड़ा था। इसमें एक करोड़ रुपये नकद मिले थे। कई पूर्व अधिकारियों और नेताओं से भी तोमर के तार जुड़े थे।   recent visitors 46

डाकघर में 6 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी पोस्ट ऑफिस मुख्य डाकघर धमतरी में लगभग 6 लाख की रातों रात चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चोर उत्तरप्रदेश के हैं. दोनों आरोपी इसके पहले भी कई राज्यों में चोरी कर चुके हैं. दोनों जेल में मिले थे तब चोरी की योजना बनाई थी. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद किया गया. बाकी पैसों को ऑनलाइन जिनके खाते में ट्रांसफर किया है उनको पुलिस ने फिलहाल होल्ड करा दिया है. मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी आसिफ रजा और सूरज यादव उत्तरप्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. आसिफ वेल्डर का काम करता है और सूरज कम्बल बेचता है. दोनों लूट और चोरी के आरोप में गुजरात के भरूच जेल में मिले थे. वही से ये दोस्त बने और महासमुंद के डाकघर में चोरी की नाकाम कोशिश की थी. चोरी में असफल होने के बाद दोनों ने गूगल मैप से धमतरी का डाकघर ढूंढा. दिन में रेकी की और रात में वारदात को अंजाम दिया. अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए चोरी के पैसे चोरों ने डाकघर से उड़ाई रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया था, जिसमे से 1 लाख 70 हजार की रकम होल्ड करा दी गई है. करीब डेढ़ लाख नगद बरामद किया गया है. कुछ पैसे ये ऐश अय्याशी में खर्च कर चुके हैं. बाकी रकम की तलाश जारी है. recent visitors 46

मरीजों से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लिया फीडबैक, राजस्थान-जैसलमेर के श्रीजवाहिर चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान रविवार को जैसलमेर जिला अस्पताल श्रीजवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वार्डों का भ्रमण कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी एवं उनको जिला अस्पताल में मिल रही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली एवं पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने ट्रोमा सेन्टर की चिकित्सा व्यवस्था को भी देखा एवं निर्देश दिये कि यहां पर मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जावे। चिकित्सा मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट का भी भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वहां भर्ती मरीजों से भी उनको मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की उनसे जानकारी ली, तो मरीजों ने बताया कि उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। चिकित्सा मंत्री ने जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि यहां आने वाले हर मरीज को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का पूरा लाभ दिया जावे एवं चिकित्सक सेवा भावना से मरीज का उपचार करें, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीध्र ही चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है एवं आने वाले समय में जैसलमेर-बाडमेर को विशेष रूप से चिकित्सक उपलब्घ करवाये जायेगें। उन्होंने कहा कि पोकरण व जैसलमेर के बीच में एक करोड रूपये लागत की एएलएस एम्बुलेंस शीध्र ही उपलब्ध करवा दी जावेगी, ताकि सड़क मार्ग में दुर्धटना होने पर यह एम्बुलेंस बहुत ही उपचार के लिए कारगर सिद्ध होगी। जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया एवं कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरावें। recent visitors 76

शिवपुरी में ठंड से बचने के जलाया था अलावा, अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत

शिवपुरी मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए ये झोपड़ी में अलाव जलाकर सोए थे। अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग और दो बच्चे हैं, जिनके नाम हजारी बंजारा(65), संध्या बंजारा(10) और अनुष्का बंजारा(5) हैं। दोनों बच्चियां अपने दादा के साथ सो रही थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मृतकों के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ठंड में बढ़ जाते हैं ऐसे हादसे ठंड में अलाव या सिगड़ी से आग लगने के हादसे बढ़ जाते हैं। लोग हाथ सेकने और गर्माहट पाने के लिए आग जलाते हैं। ऐसे में ही थोड़ी लापरवाही जानलेवा बन जाती है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी अलाव और सिगड़ी से आग लगने की घटना बढ़ जाती है। सिगड़ी जलाकर सोने से दम घुटने का खतरा भी रहता है। यह रखें सावधानी अलाव या सिगड़ी जलाकर हाथ सेकने के बाद उसकी आग जरूर बुझाएं। कभी भी सिगड़ी को जलाकर ना सोएं, इससे निकली कार्बनडाइन ऑक्साइड से दम घुट सकता है। अलाव तापते समय साथ में पानी भी रखें, कभी अचानक आग फैल जाए तो इससे बुझाया जा सके। अलावा में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, पेट्रोल, डीजल या केरोसीन ना डालें, इससे आग भड़क सकती है। आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दें। देवास में कल आग ने ले ली थी एक ही परिवार के चार लोगों की जान मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार अलसुबह एक घर में लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई थी। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से से आग लगना शुरू हुई और ऊपर की मंजिल तक जा पहुंची जहां परिवार सो रहा था। दम घुटने से पति पत्नी और उनके एक बेटा और बेटी की मौत हो गई थी। फायर बिग्रेड की टीम को भी आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। recent visitors 49

निगम के अतिरिक्त उपायुक्त को बनाया नोडल अधिकारी, राजस्थान-घायलों एवं मृतकों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था

जयपुर। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना के घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था हेतु अतिरिक्त उपायुक्त, जयपुर नगर निगम  श्रीमती सीमा कुमार एवं जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोकचंद मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के घायलों एवं मृतक आश्रितों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन गुणवत्तापूर्ण इंतजाम सुनिश्चित किये जा रहे हैं। recent visitors 51

खंडवा- इंदौर मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई, लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

खंडवा खंडवा- इंदौर मार्ग पर छोटी छैगांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुत्ते को बचाने के दौरान कार पेड़ से टकराई गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमे सवार पांचों व्यक्तियों ने तत्काल बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। सभी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती किया गया है। वे इंदौर से अमरावती लड़के का उपचार करवाने के लिए जा रहे थे। कुर्बान अली ने बताया कि कार के सामने अचानक श्वान आने से उसे बचाने के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ से कार टकरा गई। आधे घंटे सड़क पर थमे रहे वाहन सभी की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही छैगांव माखन पुलिस और ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सड़क किनारे कार से उठ रही आग की लपटों की वजह से करीब आधे घंटे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। खंडवा से फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। छैगांव माखन पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घायलों के नाम कुर्बान अली, नन्हे खान, आसिफ अली और गुड्डू भाई बताए गए है। सभी इंदौर के निवासी है। recent visitors 44