पुलिस की ब्यावर में विजयनगर बड़ी कार्रवाई, राजस्थान-अजमेर में नकली सरस घी और तेल बड़ी मात्रा में बरामद

अजमेर। विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड पर एक संदिग्ध कार (RJ 06 CF 4516) को रुकवाया, जिसकी तलाशी के दौरान 15 लीटर सरस घी का एक टिन, एक-एक लीटर के 10 सरस घी पैकेट और 24 टिन (15 लीटर) सुपर पोस्टमैन खाद्य तेल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में शंभूगढ़ निवासी सांवरलाल शर्मा ने माल के नकली होने और इसे विजयनगर में बेचने की योजना स्वीकार की। आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस, बिल या फ्रेंचाइजी संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर बरामद माल के एफएसएल सैंपल लिए गए हैं और आरोपी सांवरलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 177

पहली सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

First Sikh Premier League cricket tournament launched भोपाल ! राजधानी स्थित शाहपुरा रन आउट मैदान पर पहली बार,सिख क्रिकेट लीग 2024 का आयोजन किया गया ! जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा उपस्थित हुई ! अरदास कर के टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया ! वहीं बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया ! टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आप सी भाईचारे को बढ़ावा देना है ! उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी वहीं सचिव ने हमें बताया कि ! इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया है,ये टूर्नामेंट दो दिन तक चलेगा ! विजेताओं एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे recent visitors 212

3 शिफ्टों में अधिकारी और कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्थाएं, राजस्थान-जयपुर प्रशासन ने एसएमएस अस्पताल में खोला कैंप कार्यालय

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के पीड़ितों, घायलों के सर्वोत्तम उपचार एवं मृतकों के आश्रित परिजनों सभी जरूरतों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल में कैंप कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इस कैंप कार्यालय में 24 घंटे के दौरान 3 शिफ्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। कैंप कार्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए उपखंड अधिकारी जयपुर-दक्षिण श्री अरुण शर्मा नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। recent visitors 105

प्राथमिक स्कूल के बच्चों को सरकारी स्कूल की टीचर ने मैथ्स को बना दिया बच्चों के लिए खेल

धमतरी शासकीय प्राथमिक शाला सोरिदभाट में पदस्थ शिक्षिका शारदा साहू गणित विषय में नवाचारी प्रयोग से स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अंक और संख्या का ज्ञान कराने खेलो चलो नंबरों का खेल का मॉडल, ज्यामितीय आकृतियां, गुणा-भाग मशीन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित सीखा रही हैं। हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसे मानने का मुख्य उद्देश्य मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस साल 2024 में गणित : नवाचार और प्रगति का पुल के थीम पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चे उत्साहित होकर पढ़ाई करते हैं। इसमें टीएलएम निर्माण, विषय वस्तु को लिखवाना और अभ्यास कार्य, रचनात्मक लेखन के कार्य आदि गतिविधियां करवाती हैं। कबाड़ से जुगाड़ कबाड़ से जुगाड़ के तहत बच्चों को सिखाने के लिए शिक्षिका शारदा साहू विभिन्न कबाड़ के सामनों से खिलौने का निर्माण करा रही हैं। साथ ही टीएलएम के माध्यम से विभिन्न गणितीय माडल बनाकर स्कूली बच्चों को अंक ज्ञान, संख्या ज्ञान, जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग, ज्यामितीय आकृतियों आदि के द्वारा गणित सीखा रही हैं। समूह निर्माण करके दे रही शिक्षा जो बच्चे नहीं सीख पाते हैं उनको उन बच्चों के साथ समूह बनाकर कर सिखाते हैं जो बच्चे जल्दी सीख जाते हैं। इससे बच्चों को सिखाने में मदद मिल रही है। खेल-खेल में गणित स्कूल के खेल मैदान में बच्चों को ले जाकर गणित सिखाने का प्रयास कर रही हैं। खेल के मैदान में वृत्त, त्रिभुज, चतुर्भुज आदि ज्यामितीय आकृतियों के आकार में बच्चों को खड़े कर गणित सीखा रही हैं।   बच्चों को स्वयं करके सीखने का दे रही मौका स्कूली बच्चों को बहुत से उनके स्तर के आधार पर छोटे कार्य देकर स्वयं से करके सीखने का मौका दे रही हैं, जिससे बच्चों को सीखने में मदद मिल रही। विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है नवाचारी शिक्षिका शारदा साहू को विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जिसमें शून्य निवेश नवाचार पुरस्कार से दो बार 2022 और 2023 में, विनोबा एप में शिक्षा में नवाचार के लिए 2024 में पुरस्कार और अनुकरणीय अध्यापन तथा उत्कृष्ट कार्य के शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 दिया गया है। पढ़ाती व सिखाती भी हैं शिक्षिका शारदा साहू ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के बच्चों को गणित सिखाती और पढ़ाती हैं। बच्चों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाने विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से सिखाने का प्रयास कर रही हैं। गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से गणित सिखाने में मदद मिल रही है। कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से विभिन्न टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) निर्माण कर स्कूली बच्चों को गणित सीखा रही हैं, जो बच्चे सीख नहीं पा रहे उन्हें अतिरिक्त कक्षा लेकर पढ़ाती और सिखाती हैं। recent visitors 133

3 बिल्डर्स पर छापेमारी में खुलासा, सहारा की 200 करोड़ की जमीन 50 करोड़ में बेची

भोपाल त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के संचालकों और इनसे जुड़े ब्रोकर्स के 52 ठिकानों पर आयकर कार्रवाई शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। अभी तक की सर्चिग में 8 करोड़ रुपए नकद, ज्वेलरी बरामद की जा चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। जांच में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के राजेश शर्मा और उसके करीबियों के यहां से कई शैल कंपनियों और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता चला है। शैल कंपनियों के जरिये एक से दूसरी में लेन-देन किया गया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक, जांच में दो दिन और लग सकते हैं। इस बीच, चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आयकर के छापे में सहारा समूह के आम निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी के कागजात भी सामने आए हैं। सहारा समूह के जिम्मेदारों की मिलीभगत से भोपाल में 200 करोड़ से ज्यादा की 110 एकड़ जमीन मार्च 2022 में महज 50 करोड़ में बेच दी गई। सुप्रीम कोर्ट में 2014 में प्रस्तुत रिपोर्ट में इस जमीन की अनुमानित कीमत 125 करोड़ आंकी गई थी। प्रदेश की जिस कंपनी ने यह जमीन खरीदी है, उसका मालिकाना हक भाजपा विधायक के परिजनों के पास है। यह जमीन कोलार तहसील के मक्सी गांव में स्थित है। 11 मील बायपास स्थित इस बेशकीमती जमीन का मौजूदा बाजार मूल्य 2 करोड़ एकड़ से भी ज्यादा है। हैरत की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन की संपत्तियों को बेचकर उसे प्राप्त राशि सेबी के खाते में जमा करने के आदेश दिए थे। सेबी के माध्यम से इस राशि को आम निवेशकों को लौटाया जाना था। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। राजेश शर्मा की प्रमुख भूमिका भाजपा विधायकों की कंपनी सिनाप रियल एस्टेट ने। इस जमीन के रजिस्ट्री के लिए मयंक चौबे को अधिकृत किया था। सहारा समूह की ओर से संतोष कुमार जैन ने सारी रजिस्ट्रियां की। मयंक चौबे को पूर्व मंत्री संजय पाठक के करीबियों में गिना जाता है। इनके नाम आए सामने जांच में उजागर हुआ की सिनाप रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का मालिकाना हक पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक संजय पाठक के परिजनों के पास है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी (आरओसी) में मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक, कंपनी के 50% शेयर निर्मला पाठक (माता) और 50% शेयर यश पाठक (पुत्र) के पास है। इस कंपनी के प्रेफरेंशियल शेयर यूरो प्रतीक इस्पात लिमिटेड के पास हैं। सहारा की मप्र में 1200 करोड़ की जमीन इंदौर, भोपाल, जबलपुर, देवास, कटनी में सहारा समूह की करीब 1200 करोड़ की जमीन थी। इसमें से भोपाल में 110 एकड़, देवास में 107, जबलपुर में 103, ग्वालियर में 161, इंदौर में 90 और कटनी में 99 एकड़ जमीन शामिल है। इनमें से कई संपत्तियां अब नीलम की जा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर व कटनी की जमीन भी बाजार मूल्य के बजाय कलेक्टर गाइडलाइन पर नाइसा देव बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड को बेची गई। ये कंपनियां भी सिनाप रियल एस्टेट से ही जुड़ी हैं। बिल्डर्स के यहां 25 लॉकर मिले… इनमें से कुछ में सोने-चांदी के जेवर मिले बिल्डर्स के यहां छापे में मिले 25 लॉकरों में से कुछ को खोला गया है। इनमें बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। इसका मूल्यांकन किया जा रहा है। आयकर की इसी कार्रवाई के दौरान डीएम इंफ्रा के डायरेक्टर रूपम सेवानी ने बुधवार सुबह अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था। डेटा रिकवर कराया जा रहा है। recent visitors 53

भारतीय मीडिया ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के बाद पहले से तय मैच का बहिष्कार किया

मेलबर्न भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच निर्धारित प्रेस मैच को रद्द कर दिया गया, क्योंकि कथित तौर पर भारतीय मीडिया ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के बाद पहले से तय मैच का बहिष्कार किया। रिपोर्ट में कई स्रोतों के हवाले से बताया गया कि मेलबर्न के जंक्शन ओवल में रविवार को होने वाला टी20 मैच रद्द कर दिया गया, क्योंकि भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया। इस फैसले के कारण यात्रा करने वाले मीडिया दल के कई सदस्यों ने भी नाम वापस ले लिया, जिससे औपचारिक मैच आयोजित करना असंभव हो गया। इस घटना के बाद शनिवार को जडेजा से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें स्पिनर ने हिंदी में सवालों के जवाब दिए। भारत द्वारा मैदान पर प्रशिक्षण सत्र पूरा करने के बाद निर्धारित मीडिया उपस्थिति में आधे घंटे की देरी के बाद, जडेजा ने भारतीय पत्रकारों के सवाल लेने शुरू किए। हिंदी में नौ मिनट की चर्चा के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त हो गई क्योंकि टीम बस को रवाना होना था। इसलिए, भारत के मीडिया मैनेजर के अनुसार, खिलाड़ी अधिक समय तक नहीं रुक सका। हालांकि, कुछ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया दावा कर रहे हैं कि जडेजा ने अंग्रेजी में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है। चैनल 7 ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हैरान और भ्रमित था जब स्टार ऑलराउंडर ने अंग्रेजी में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। यह स्पष्ट रूप से उन पत्रकारों के लिए एक कष्टप्रद स्थिति थी, जिन्होंने वहां पहुंचने का प्रयास किया।” वास्तव में, जडेजा ने कभी भी अंग्रेजी में सवालों के जवाब देने से इनकार नहीं किया। उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी में जवाब दिया क्योंकि भारतीय पत्रकारों ने अपने सवाल विशेष रूप से उसी भाषा में पूछे थे। गुरुवार को मेलबर्न पहुंचने पर भारतीय टीम और स्थानीय मीडिया के बीच संबंधों में खटास आ गई। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक पत्रकार के साथ तीखी बहस में उलझ गए, क्योंकि वे अपने परिवार पर कैमरों की मौजूदगी से परेशान दिखाई दिए। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का चौथा टेस्ट गुरुवार को एमसीजी में शुरू हो रहा है, जिसमें सीरीज 1-1 से बराबर है।   recent visitors 145

उच्च विश्रामगृह अनूपपुर में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के नए कार्यकरणी संपन्न

अनूपपुर आज दिनांक 21/12/2024 को स्थान – उच्च विश्रामगृह जिला -अनूपपुर (म.प्र.) में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति (म.प्र.) जिला – अनूपपुर की बैठक श्री दिनेश सिंह जी ( प्रदेश उपाध्यक्ष ) जी की अध्यक्षता में और सम्माननीय श्री डल्लू कुमार सोनी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ) जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया। बैठक का सफल संचालन श्री डी पी श्रीवास ( कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ) जी के द्वारा किया गया।    बैठक में जिला अनूपपुर जिला डिंडौरी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला – एमसीबी के सम्माननीय एवं वरिष्ठ पत्रकार सादर उपस्थित रहें है। अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के बैठक में मिथिलेश सोनी अनूपपुर, दुर्गेश वर्मन, संतोष सिंह राठौर डिंडौरी, प्रवीण चंद्रवंशी, बुध्दे लाल राजेन्द्रग्राम, मो० कासिम, तौसिफ रजा, सतेन्द्र गुप्ता मनेन्द्रगढ़, मो० गजल बिजुरी, संजय साहू बदरा, विश्वजीत चक्रवर्ती कोतमा, एवं भानू प्रताप करपा शामिल हुए। उक्त बैठक में समिति की विस्तार, पत्रकारों की मान सम्मान, क्षेत्रीय एवं प्रशासनिक सहयोग और सदस्यता पंजीकरण पर विचार तथा निर्णय लिया गया। साथ ही साथ पुनः आगामी दिनांक 05/01/2025 दिन – रविवार को दोपहर 12:15 बजे से संभागीय स्तरीय बैठक उसी स्थान पर संपन्न की जायेगी, जिसमें जिला एवं संभाग के समस्त सक्रिय एवं उत्साही पत्रकार बन्धुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। recent visitors 50