Friday, July 10, 2026 6:12 pm

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को दिया न्योता, कहा छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य

नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया संवाद मीट में छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की गिनाईं खूबियां नई औद्योगिक नीति में उद्योगों के लिए विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है। हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं देती है। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना, बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है।          मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। नई औद्योगिक नीति में विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल हैं। डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से सभी स्वीकृतियां और लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो गया है। उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने के लिए अधिकतम 3 स्तर और अधिकतम 7 दिनों की समय सीमा सुनिश्चित की गई है।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए, न्यूनतम सरकार की अवधारणा के तहत निजी औद्योगिक पार्क को 30 प्रतिशत सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ, उद्योगों के लिए रेडी और विकसित प्लॉट आवेदन के 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित कर रहे हैं।        उन्होंने बताया हम यह सुनिश्चित कर रहे कि उद्योग स्थापना एवं संचालन में सरकारी हस्तक्षेप न्यूनतम हो एवं यथासंभव सेल्फ सर्टिफिकेशन अथवा ऑनलाइन माध्यम से हो ताकि उद्योग हेतु आपको सरकार के पास आने की आवश्यकता ना हो।       कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों के सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और शांतिपूर्ण माहौल के बारे में विस्तार से बताया।       कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह इन्वेस्टर मीट छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर सुश्री ऋतु सेन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने नई औद्योगिक नीति की खासियतों को समझाते हुए निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लाभ बताए। उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए बताया कि खनिज संपदा और खानों के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य अपने औद्योगिक आधार को विविधतापूर्ण बनाते हुए फार्मास्यूटिकल्स, ट्रेन शेल, टेलीविज़न और प्रकाश उपकरणों जैसे विविध उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बस्तर क्षेत्र में निवेश पर विशेष प्रोत्साहन मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कोर सेक्टर की स्टील इकाइयों और अन्य उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है। आयरन ओर पर 50% और कोयले पर 100% रॉयल्टी की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, उद्योगों द्वारा चुकाए गए रॉयल्टी और राज्य को मिलने वाले सेस की प्रतिपूर्ति 15 वर्षों तक की जाएगी। इसके अलावा, ग्राम नियानार में 118 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। आईआईएम के छात्र नियुक्त होंगे इन्वेस्टमेंट मैनेजर      मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा विशेष सहूलियतें दी जा रही है। इसके लिए आईआईएम रायपुर के साथ एमओयू (समझौता) करके वहां के पास आउट छात्रों को मुख्यमंत्री औद्योगिक इंटर्नशिप के तहत इन्वेस्टमेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, जो घर बैठे प्रक्रियाओं को सुगम बनाएंगे। आधुनिक तकनीकों में निवेश को प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में कई नए और आधुनिक तकनीकों का ध्यान रखा गया है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ग्रीन हाईड्रोजन और डेटा सेंटर। इसके अलावा, आईटी, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र भी खास होंगे। इन क्षेत्रों में उद्योगों को 30 से 50 प्रतिशत तक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कंपनियों को अपना काम शुरू करने के लिए 5 से 12 साल तक करों में छूट दी जाएगी, जिससे वे आसानी से अपना काम शुरू कर सकें। देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा कार्यक्रम में पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एमडी ईश्वर नंदन ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1134 करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा जिससे 100 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। वहीं टेलीपरफॉर्मेंस के सीओओ आशीष जौहरी ने 300 करोड़ का निवेश कर बैक ऑफिस केंद्र स्थापित करने की योजना साझा की। माइक्रोमैक्स के राजेश अग्रवाल ने सौर सेल निर्माण में 100 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया। वरुण बेवरेजेज के सीईओ कमलेश जैन ने पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट में 250 करोड़ निवेश की इच्छा जताई। टीडब्ल्यूआई ग्रुप के पुरुषोत्तम और उत्तम सिंघल ने 1650 करोड़ के निवेश का सुझाव दिया, जिससे 1000 रोजगार अवसर सृजित होंगे। पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रवीण गुप्ता द्वारा 250 करोड़ निवेश और 1000 नौकरियों की योजना साझा की गई । रिन्यू पावर लिमिटेड के सुमंत सिन्हा ने पंप स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में 11,500 करोड़ निवेश की योजना साझा की। recent visitors 35

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर BJP में बवाल, मंडल अध्यक्ष के लिए 45 से कम उम्र का क्राइटेरिया तय

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव हो रहे हैं, जहां संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां चल रही हैं. संगठनात्मक रूप से मध्य प्रदेश में बीजेपी के 60 जिले हैं, जिसमें मंडल अध्यक्ष चुने जाते हैं. लेकिन प्रदेश में बीजेपी ने 18 मंडल अध्यक्षों के चुनाव निरस्त कर दिए हैं, क्योंकि बीजेपी की चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची थी, जहां जांच में यह बात सामने आई है कि कई जगह नेताओं ने अपनी उम्र छुपाई है. ऐसे में चुनाव निरस्त कर दिए गए. वहीं जो शिकायतें बीजेपी की चुनाव समिति के पास पहुंची हैं, उनका निराकरण भी जल्द किया जा सकता है. सिवनी जिले में सबसे ज्यादा दरअसल, बताया जा रहा है कि डेढ़ दर्जन ऐसे मंडल हैं, जहां पर अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं ने अपनी उम्र घटाकर संगठन को बताई थी, ऐसे में जांच के बाद 18 मंडलों के चुनाव ही आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मंडल अध्यक्ष सिवनी जिले के हैं. क्योंकि बीजेपी ने मंडल अध्यक्ष के पद के लिए उम्र का क्राइटेरिया 45 साल तय किया था, इसके अलावा उन नेताओं को भी मंडल अध्यक्ष नहीं बनाने के निर्देश दिए थे जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो, या फिर किसी नेता ने भविष्य में पार्टी के खिलाफ काम किया था. इसलिए बीजेपी ने इस बार चुनावी संगठन में इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखने की बात कही थी. यहां के चुनाव हुए निरस्त सिवनी जिले में उत्तर सिवनी, बंडोल, बीजादेवरी, सुकतरा, कुरई में मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त कर दिए हैं.  वहीं बड़वानी जिले में अंजड़, चाचरिया, पानसेमल में भी मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त हुए हैं. जबकि राजगढ़ जिले में बोड़ा, गुलाबता और तलेन में भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है.     सिंगरौली जिले के निवास     टीकमगढ़ जिले के लिधौरा     श्योपुर जिले के पाण्डौला     खरगोन जिले के गोगांवां     पन्ना जिले के गुन्नौर     छतरपुर जिले के गौरिहार     धार जिले के सादलपुर   वहीं मंडल अध्यक्षों और संगठन के चुनाव को लेकर बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर का कहना है कि मंडस अध्यक्षों के चुनाव की लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कुछ आपत्तियां आई थी, उनका भी समाधान भी कर दिया गया है. अंतिम परिणाम भी जल्द ही सामने आ जाएगा. वहीं जिन लोगों ने आपत्तियां जताई हैं उनका निराकरण भी जल्द किया जाएगा.  recent visitors 203

ग्रामीणों ने ही किया रेस्क्यू, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाघ के बाद अब मगरमच्छ की दहशत

कोरबा। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवरों की आमदगी लगातार बनी हुई है। पाली रेंज के चेतमा इलाके में जहां पहले बाघ देखे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं अब इसी क्षेत्र के शिवपुर में मगरमच्छ के मिलने से सनसनी फैल गई। मगरमच्छ शिवपुर के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर वन विभाग को सूचना दी गई। कोरबा के पड़ोसी जीपीएम जिले से जंगली जानवर लगातार कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में बाघ को देखे जाने की खबर सामने आई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि बाघ ने किसी मवेशी का शिकार भी किया। वहीं अब पाली के शिवपुर में मगरमच्छ मिला है। बताया जा रहा है,कि मगरमच्छ गांव के तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बिना डरे मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। recent visitors 115

समर्थन देने पहुंचे सैकड़ों किसान, छत्तीसगढ़-मानपुर में धान खरीदी में देरी के कारण अनशन पर बैठा युवक

मानपुर। मानपुर ब्लॉक स्थित भर्रीटोला धान खरीदी केंद्र में पिछले 12 दिसंबर से धान खरीदी बंद होने के कारण किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं. किसानों की इस समस्या को लेकर भर्रीटोला निवासी देवानंद कौशिक ने 22 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने गांधीवादी तरीके से शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान खरीदी शुरू की जाए. युवक देवानंद कौशिक स्थानीय धान खरीदी केंद्र परिसर में रविवार से भूख हड़ताल पर बैठा है. युवक ने ऐलान किया है कि जब तक भर्रीटोला समिति में धान खरीदी आरंभ नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल में पर बैठे रहेगा. युवक देवानंद कौशिक के भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी पाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान हड़ताल स्थल में पहुंचकर न केवल देवानंद से मिल रहे हैं बल्कि इस हड़ताल में उसे अपना समर्थन भी दे रहे हैं. भूख हड़ताल के पहले दिन ही आस-पास के गांवों के कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक देवानंद का समर्थन करते हुए तत्काल धान खरीदी आरंभ करने की मांग दोहराई है. वहीं हड़ताली युवक समेत क्षेत्रवासी किसानों ने तर्क दिया है कि धान समय पर नहीं बेच पाने से किसानों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर भर्रीटोला सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक ने धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव न होने तथा केंद्र जगह की कमी को धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताते हुए बिना धान का उठाव किए धान खरीदी आरंभ करने में असमर्थता जताई है. recent visitors 91

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को दी बधाई 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रोजगार मेले के माध्यम से देश के 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। युवाओं के सामर्थ्य एवं प्रतिभा से विकवित भारत का संकल्प साकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। recent visitors 52

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दीं शुभकामनाएँ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता किसान भाई-बहनों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी जी ने किसानों, गरीबों और वंचितों के हितों के संरक्षण और उनके समग्र विकास के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण और किसान कल्याण एवं कृषि विकास के प्रयास हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती, किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके योगदान के बारे में जन सामान्य में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनायी जाती है।   recent visitors 71

उद्योगपतियों नई औद्योगिक नीति पर करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo sai) दिल्ली दौरे पर है. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे. जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव राजधानी रायपुर में आज अपराध, महंगी बिजली दरें, 33,000 शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, पसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं में उपस्थित रहेंगे. साथ ही यूथ कांग्रेस के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. दोपहर 02.00 बजे से गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास तक पहुचेंगे. दो जिलों के दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दो दिलों के दौरे पर रहेंगे. वे आज मुंगेली के लोरमी जाएंगे, यहां वे निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे. साथ ही महतारी वंदन योजना सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम साव सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित करेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे उपमुख्यमंत्री साव लोरमी से आरंग पहुंचेंगे. जहां वे विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. भाजपा में नए अध्यक्षों के नामों को लेकर मंथन भाजपा संगठन चुनाव के बीच आज नए जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. सभी 35 सगठन जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष तय होंगे. अब तक बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव हो चुके हैं. दीपक बैज का आज दिल्ली दौरा सगठन विस्तार की अटकलों के बीच आज पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे. वे शाम शाम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वे AICC के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद संगठन विस्तार को लेकर नामों की सूची पर भी चर्चा कर सकते हैं. प्रदेश में मौसम का हाल बंगाल में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में आज लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहींं होगा. नमी के चलते तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. राजधानी रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने के आशंका जताई गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में तो वही सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया. मंगल कलश यात्रा सुप्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा कल यानी 24 दिसंबर से रायपुर के सेजबहार में शिव महापुराण कथा सुनाने जा रहे हैं. आज कथा पंडाल से शिव मंदिर सेजबहार के सरोवर स्थल तक सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली जाएगी. recent visitors 75