28 दिसंबर से होगी परीक्षा शुरू, राजस्थान-पीएससी ने वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के लिए जारी किए प्रवेश पत्र

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज 25 दिसंबर को वरिष्ठ शिक्षक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा 28, 29, 30 और 31 दिसंबर 2024 को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक। सामाजिक विज्ञान, हिंदी के पेपर 28 दिसंबर को होंगे, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान 29 दिसंबर को आयोजित होंगे, गणित और संस्कृत 30 दिसंबर को होंगे और अंग्रेजी 31 दिसंबर 2024 को होगी।             परीक्षा शेड्यूल विषय                     परीक्षा तिथि         पेपर का समय सामाजिक विज्ञान     28 दिसंबर     सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक हिन्दी                     28 दिसंबर     दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक जीके और शिक्षा मनोविज्ञान                 29 दिसंबर     सुबह 9:30 से 11:30 तक विज्ञान                       29 दिसंबर     दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक अंक शास्त्र                 30 दिसंबर     सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत                       30 दिसंबर     दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक अंग्रेजी                        31 दिसंबर     सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षार्थियों को पहचान के लिए परीक्षा हॉल में अपना मुख्य आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी है या साफ नहीं है, तो वे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे अन्य पहचान पत्र ला सकते हैं। recent visitors 147

पांच की मौत और 15 की हालत गंभीर, राजस्थान-करौली में बस और कार की भीषण टक्कर

करौली। राजस्थान के करौली जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर कल रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते बस ने कार को सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इंदौर का रहने वाला था परिवार, अधिकतर लोगों की मौत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान नयन देशमुख, प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में बड़ोदरा, गुजरात में रह रहे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। recent visitors 153

उत्तर कोरिया के 3000 से अधिक सैनिकों की या तो मौत हो चुकी है या फिर वे घायल हैं,जेलेंस्की का बड़ा दावा

रूस रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। 23 दिसंबर को जारी एक एक बयान में कहा कि रूस के कुर्स्क इलाके में रूसी सेना की तरफ से लड़े रहे उत्तर कोरिया के 3000 से अधिक सैनिकों की या तो मौत हो चुकी है या फिर वे घायल हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने अगस्त माह के शुरुआत से ही उत्तर कोरिया के लगभग 12,000 सैनिकों को यूक्रेन भेजा है। जेलेंस्की ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती सैन्य सहयोग को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इससे आधुनिक युद्ध तकनीक और सैन्य अनुभव का आदान-प्रदान हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच इस सहयोग से अतिरिक्त सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप यूक्रेन को सख्त प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता होगी। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती साझेदारी से न केवल क्यूरेनियन सीमा, बल्कि पूरे कोरियाई प्रायद्वीप और आस-पास के क्षेत्रों में अस्थिरता का खतरा उत्पन्न हो सकता है। मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों की संख्या से जुड़ी जानकारी का उल्लेख करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि उनका यह आकलन यूक्रेनी खुफिया विभाग द्वारा एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है। आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई सांसद ली सुंग-कों ने 19 दिसंबर को बयान जारी करते हुए कहा था कि 100 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,000 घायल हुए हैं। रूस का यूक्रेन की इमारत पर हमला, एक की मौत इस बीच यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में मंगलवार को एक रूसी बैलिस्टिक मिसाइल ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा कि हमले में कम से कम 11 अन्य लोग घायल हो गए और चार मंजिला इमारत के मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो से पता चला कि इमारत का एक तरफ का हिस्सा लगभग पूरी तरह से ढह गया है। यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन 25 दिसंबर को दूसरी बार आधिकारिक तौर पर क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहा है। recent visitors 61

फरीदाबाद से आई खास मशीन, राजस्थान-जयपुर में 40 घंटे बाद भी 700 फिट गहरे बोरवेल में चेतना

जयपुर। कोटपूतली की बढ़ियाली ढाणी में बोरवेल में फंसी चेतना को निकालने के लिए पूरा अमला मौके पर है। कई अफसर तो ऐसे हैं जो दो दिन से मौके पर ही हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक चेतना को निकाला नहीं जा सका है। लभगग 40 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं ऑपरेशन चलते हुए। ऐसे में अब प्रशासन ने नए प्लान पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद से पाइलिंग मशीन बुलाई गई है। जेसीबी से बोरवेल से 15 फीट की दूरी पर मिट्टी खोदने का काम भी शुरू हो गया है। मौके पर हाइड्रो क्रेन भी बुलाई गई है। मंगलवार को चेतना को बचाने के लिए ‘जे’ हुक काम में लिया गया। कुछ सफलता मिली थी और बच्ची को थोड़ी ऊंचाई तक खींचा भी गया था, लेकिन कैमरे के बार-बार खराब हो जाने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आई। घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम देर रात लगातार जेसीबी मशीनों द्वारा पीइलिंग मशीन के लिए प्लेटफार्म बनाने का कार्य जारी था। NDRF व SDRF सिविल डिफेंस के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर जेसीबी मशीन के द्वारा लगभग 15-20 फुट गहरा खड्डा खोदा मशीन को लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है, हालांकि सुबह से घटनास्थल पर तेज धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन और बचाव दल का हौसला बरकरार है। बता दें कि मशीन देर रात घटनास्थल पर पहुंची थी। मशीन पहुंचने के बाद लगातार खुदाई का कार्य जारी है।   recent visitors 145

मध्य प्रदेश सरकार फिर बाजार से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेगी, बजट से ज्यादा हुआ लोन

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार फिर रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया जाएगा। पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ रुपये का होगा, जिसे 21 साल बाद चुकाया जाएगा। दूसरा कर्ज भी ढाई हजार करोड़ रुपये का रहेगा, पर इसे 17 साल में चुकाया जाएगा। इसके लिए गवर्नमेंट सिक्योरिटीज का विक्रय किया जाएगा, जिस पर साल में दो बार ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है। नया कर्ज मिलाकर यह 30 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज चार लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। कर्ज की राशि और अवधि: कुल कर्ज: 30,000 करोड़ रुपये पहला कर्ज: 2,500 करोड़ रुपये (21 साल बाद चुकाया जाएगा) दूसरा कर्ज: 2,500 करोड़ रुपये (17 साल में चुकाया जाएगा) जीडीपी का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है सरकार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के प्रविधान के अनुसार, सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। इसका उपयोग विकास परियोजना और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए किया जा सकता है। राज्य सरकार ने वित्तीय स्थिति ठीक बताई वहीं, बाजार से कर्ज लेने के लिए राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति ठीक बताई है। आधा प्रतिशत ऋण ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए विशेष परिस्थिति में लिया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है। कुल कर्ज: अब तक लिया गया कर्ज: 25,000 करोड़ रुपये नया कर्ज: 5,000 करोड़ रुपये (कुल 30,000 करोड़ रुपये) कुल कर्ज: 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक सरकार पर कुल चार लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज प्रदेश पर अब चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है। इसके साथ मध्य प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक का कर्जदार होगा। स्थिति यह है कि मध्य प्रदेश का कुल बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन इससे अधिक मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज है। recent visitors 49

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंची अग्नि चीता, किया कुत्ते का शिकार

 श्योपुर कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल से निकलकर 90 किलोमीटर दूर श्योपुर के नजदीक पहुंचे चीते ने चार दिनों बाद शहर के रास्ते वापस जंगल की ओर रवानगी ले ली है. खास बात यह है कि चीता जंगल लौटते समय आधी रात को शहर की सड़कों पर दौड़ लगाता कैमरे में कैद हुआ है. अब चीता वापस जंगल की ओर रुख कर गया है. बताया जा रहा है कि वह अब कूनो के बफर जोन में जा पहुंचा है. पिछले शनिवार को कूनो की हद छोड़ 90 किलोमोटर की दूरी तय कर चीता अग्नि श्योपुर शहर से सटे ढेंगदा गांव और शहरी सीमा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अमराल नदी के किनारे लगी क्रेशर के कुछ दूर आया और बीते 4 दिन तक आसपास ही चहल कदमी करता रहा. चीते की निगरानी में ट्रेकिंग टीमें 24 घंटे लगी थी. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अग्नि चीता गोरस कलमी के बीच भीमलत गांव के पास है। उधर अग्नि साथ छोड़ा गया वायु चीता मुरैना की ओर घूम रहा है। अभी दो ही चीते बाहर हैं, बाकी 10 चीते और 12 शावक बाड़े में हैं। इसके पहले भी चीता अग्नि श्योपुर में सीएम राइज स्कूल के करीब देखी गई थी। इसका वीडियो तब भी वायरल हो रहा था। इसी बीच, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात चीता शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास देखा गया. फिर आधी रात को ही श्योपुर शिवपुरी हाइवे पर निकल पड़ा. और चीता स्टेडियम, कलेक्ट्रेट और ईको सैंटर होते हुए बावंदा नाले तक सड़क पर दौड़ लगाता कैमरे के कैद हुआ. चीता के पीछे ट्रेकिंग टीम की गाड़ी लगी रही. बुधवार को चीता अग्नि को लोकेशन भेला भीम लत गांव के पास बताई जा रही है. इस इलाके से सामान्य और कूनो वन मंडल का बफर जोन का जंगल लगा हुआ है. कयास लगाए जा रहे हैं कि चीता अब कूनो वापस लौट जाएगा. पता हो कि कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में अग्नि और वायु नाम के दो चीतों को छोड़ा गया था. यह दोनों चीते साउथ अफ्रीका से कूनो लाए गए थे जिन्हें पिछले 4 दिसम्बर को खुले जंगल में छोड़ा गया था. दोनों चीते रिश्ते में सगे भाई हैं, जो हमेशा एक साथ रहते हैं और एक साथ शिकार करते हैं और मिल बांटकर उस शिकार को खाकर अपना पेट भरते हैं. पहली दफा यह दोनों अलग हुए थे. दोनों अलग-अलग दिशा में कूनो के रिज़र्व जोन से बाहर निकल गए थे. अब उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों एक दूसरे को तलाशते हुए कूनो वापस पहुंच जाएंगे. recent visitors 53

अटल जी के नाम का डाक टिकट तथा सिक्का जारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का किया शिलान्यास

छतरपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके नाम से डाक टिकट तथा सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री जी ने स्‍टेज पर जाते हुए उपस्थित जनसमूह का अभिवादन  किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, श्री सीआर पाटिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री व सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्द्र शुक्ला, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, तुलसीराम सिलावाट, श्री ऐंदल सिंह कंषाना, श्री राकेश शुक्ला एवं दिलीप अहिरवार उपस्थित रहे। recent visitors 59