राज्य मंत्री ने ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम में 3 अटल ग्राम सुशासन भवनों (पंचायत भवन) का किया भूमि-पूजन

अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयास से देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास हुआ है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को सार्थक करेगा। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (राज्य मंत्री) श्री दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास की धाराएं बह रही है। हमारी सरकार युवा, गरीब, महिला एवं किसानों का उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिससे उनके जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन आ सके। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के 3 ग्रामों में अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन हो रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) जिले के ग्राम पंचायत खमरौध, उमरदा एवं बहेराबांध का भूमि पूजन किया। प्रत्येक अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) में 37.50 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। जिसका राज्य मंत्री ने भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सीधा प्रसारण के माध्यम से देखना एवं सुना गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष श्री जीवन सिंह, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती मीना साहू, श्रीमती गेंदिया सिंह श्याम, श्री रामखेलावन तिवारी, सरपंच उमरदा श्री अखिलेश सिंह, सरपंच बहेराबांध श्री मनमोहन सिंह, सरपंच खमरौध श्रीमती पिंकी सिंह, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा सुश्री उषा किरण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे। recent visitors 98

जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट इतिहास में सबसे रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय, रचा इतिहास

नई दिल्ली एक ओर भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारी में जुटी है और उसे ऑस्ट्रेलिया से मेलबर्न में लोहा लेना है तो दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। भारत के गेंदबाजी में 'कप्तान' जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट झटके थे। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास में सबसे रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय बन गए हैं।   गाबा टेस्ट में दमदार प्रदर्शन से बुमराह ने रचा इतिहास उन्होंने गाबा टेस्ट में 94 रन देकर 9 विकेट लेने के साथ ही रेटिंग पॉइंट में 14 अंक जोड़े और अब उनके 904 रेटिंग अंक हो गए हैं। इससे पहले हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने इतने ही अंक दिसंबर 2016 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के बाद हासिल किए थे। सीरीज में अब तक बुमराह ने 21 विकेट लिए हैं, जिससे उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त को 48 रेटिंग अंकों तक बढ़ाने में मदद मिली है। कागिसो रबाडा (856) और जोश हेजलवुड (852) दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। रविचंद्रन अश्विन अभी भी टॉप-5 में शामिल लिस्ट में मोहम्मद सिराज एक पायदान चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं और ट्रेविस हेड गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 100 में शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस 822 अंकों के साथ चौथे और रिटायरमेंट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 789 पॉइंट के साथ 5वें नंबर पर हैं। रविंद्र जडेजा को 4 स्थानों का नुकसान हुआ है और वह अब 10वें नंबर पर हैं। मिचेल स्टार्क 11वें, जबकि नाथन लायन 7वें नंबर पर हैं। मैट हेनरी छठे, श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या 8वें और पाकिस्तान के नोवान अली 9वें नंबर पर हैं। सबसे अधिक टेस्ट रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले 5 गेंदबाज यहां बताना जरूरी है कि इंग्लैंड के सिडनी बर्न्स के नाम विश्व रिकॉर्ड है। 1914 में उन्होंने 932 अंक हासिल किए थे, जबकि दूसरे नंबर पर ही इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन 931 अंकों के साथ हैं। पाकिस्तान के विश्व विजेता कप्तान इमरान खान 922 अंकों के साथ टेस्ट इतिहास की इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 920 अंकों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा 914 अंकों के साथ 5वें नंबर पर हैं।   recent visitors 95

महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना अभी अधिसूचित नहीं है, दिल्ली सरकार ने कहा-कोई कागज दिया तो फ्रॉड हो सकता है

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार की ओर से अखबारों में विज्ञापन देकर बताया गया है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना अभी अधिसूचित नहीं है। विज्ञापन में लोगों को संभावित फर्जीवाड़े से सावधान करते हुए कहा गया है कि किसी को बैंक खाते, वोटर कार्ड, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज ना दें। वहीं, 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक ने मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जताई है। केजरीवाल ने घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अखबारों में पब्लिक नोटिस निकालकर सावधान किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि एक राजनीतिक दल की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए मासिक देने का वादा किया जा रहा है। यह साफ किया जाता है कि ऐसी किसी योजना को दिल्ली सरकार की ओर से नोटिफाई नहीं किया गया है। इसी तरह संजीवनी योजना को लेकर भी कहा गया है कि यह अभी अधिसूचित नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि जब भी ऐसी किसी योजना को अधिसूचित किया जाएगा। विभाग की ओर से आवेदन के लिए एक वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा। योग्यता की शर्तें और नियमों को भी साफ किया जाएगा। पब्लिक नोटिस में साफ किया गया है कि चूंकि ऐसी कोई योजना अभी है ही नहीं, इसलिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म/आवेदन का सवाल ही पैदा नहीं होता। नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई शख्स/राजनीतिक दल ऐसे फॉर्म/आवेदन या आवेदकों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं तो यह फर्जीवाड़ा और बिना अधिकार के है। नागरिकों को सावधान किया जाता है कि बैंक अकाउंट डिटेल, वोटर कार्ड, फोन नंबर, पता या ऐसी किसी संवेदनशील जानकारी को साझा करने से उनके साथ फर्जीवाड़ा हो सकता है। अपराध, साइबर अपराध, बैकिंग धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। दिल्ली के आम जनमानस को सवाधान किया जाता है कि अस्तित्व में मौजूद नहीं ऐसी किसी स्कीम पर ध्यान ना दें। महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह भी कहा है कि यदि कोई जानकारी साझा करता है और उसके साथ कोई धोखाधड़ी होती है तो विभाग जिम्मेदार नहीं। संजीवनी योजना पर भी किया गया सावधान इसी तरह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से 'संजीवनी योजना' पर सावधान किया गया है। पब्लिक नोटिस में कह गया है कि अभी योजना लागू नहीं है और इसके नाम पर किसी को किसी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। नोटिस में कहा गया है कि वोटर कार्ड, फोन नंबर, बैंक डिटेल आदि देने से फर्जीवाड़े का खतरा है। जब ऐसी स्कीम लागू होगी तो वेबसाइट लॉन्च किया जाएगा जिस पर लोग खुद अपना आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में 60 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा की घोषणा की गई है। इसके लिए भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करने में जुटे हैं। आतिशी की गिरफ्तारी का प्लान: केजरीवाल इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले 'आप' के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएंगी।' recent visitors 61

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बोले-‘मध्यस्थता लोक जीवन की महत्त्वपूर्ण व्यवस्था’, राजस्थान-ई-दाखिल में देश में तीसरे स्थान पर

जयपुर। खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता व्यवस्था एवं कंज्यूमर केयर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। गोदारा ने कहा कि मध्यस्थता व्यवस्था उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में बड़ा नवाचार है। यह लोक जीवन में समस्या सुलझाने की सदियों पुरानी व क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली कारगर व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोई विवाद हो तो मध्यस्थ व्यक्ति पर विश्वास करना आवश्यक है, इसमें समाधान अवश्य निकलता है। श्री गोदारा ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में भारत की न्यायपालिका का बहुत बड़ा योगदान है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में न्यायपालिका ने महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। अगली बार प्रयास किये जाय कि जिला फोरम के रोचक निर्णयों को प्रेरणा स्वरूप लोगों को बताए जाएं ,इससे लोगों में उत्साह बढ़ेगा ।न्यायपालिका के  निर्णयों से 15 – 20 वर्षों में सबसे बड़ा परिवर्तन गुणवत्ता बढ़ोतरी में आया है। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता का सामान मिलने लगा है। इसी के आधार पर भारत की अर्थव्यवस्था 12वीं नंबर से पांचवें नंबर पर आई है, इसी की बदौलत भारत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ई- केवाईसी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार करवाई जा रही है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों को 31 दिसंबर, 2024 तक करवानी है अन्यथा सूची से उनका नाम हटा दिया जाएगा। जिला उपभोक्ता संरक्षण मंचों में अध्यक्ष व सदस्यों के लिए नया परिवर्तन किया गया है। इसमें मार्च तक 87 सदस्यों की नियुक्तियां की जाएगी। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जागरूकता के लिए उचित मूल्य की प्रत्येक दुकान पर हेल्पलाइन नंबर का ज्यादा प्रचार किया जाएगा जिससे गांव—ढाणी में बैठा व्यक्ति भी लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जागो ग्राहक जागो अभियान को और अधिक सफल बनाएंगे। साथ ही, विभाग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। न्यायाधिपति श्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी विवाद का निस्तारण मुख्यतः दो प्रकार से होता है, प्रथम निर्णय से तथा द्वितीय समझौतावादी प्रक्रिया से। आज के समय में समझौतावादी प्रक्रिया को अपनाना समाज के हित में महत्वपूर्ण है। इसमें एक तटस्थ व्यक्ति दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत व समझौते के माध्यम से समाधान तक पहुंचाने में मदद करता है। मध्यस्थता वह कला है जिसमें समझौता नहीं समाधान खोजा जाता है। मध्यस्थता से समय की बचत होती है, आर्थिक दृष्टि से लाभकारी भी है। इससे रिश्तों की रक्षा, गोपनीयता व निष्पक्षता बनी रहती है। न्यायाधिपति एवं राजस्थान राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कच्छावा ने कहा कि उपभोक्ता मामलों में तीव्र गति से सुनवाई हो रही है। लोग न्याय की अभिलाषा से आते हैं। उन्हें शीघ्रता से न्याय नहीं मिल पाता। इसके लिए मध्यस्थता व्यवस्था के माध्यम से  प्रकरणों का निस्तारण किए जाने के प्रयास किए जाएं। राज्य – जिला विधिक प्राधिकरणों में मध्यस्थता अब विधिक प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। वरिष्ठ न्यायाधीश श्री हरि ओम अत्रि ने कहा कि मध्यस्थता व्यवस्था के लिए विस्तृत नीति तैयार की गई है। उपभोक्ता विषयों के लिए राज्य- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मिडिएशन सेंटर शुरू किए गए हैं। यह अपेक्षा करते हैं कि राज्य प्रतितोष आयोग एवं जिला प्रतितोष मंच से प्राप्त प्रकरणों में मध्यस्थता के माध्यम से उच्च सेवाएं प्रदान करेंगे। जिससे लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो सके। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपभोक्ता जागृति का संदेश दिया गया एवं ''मिडीएशन ईज ऑफ़ लिविंग -ईज ऑफ़ जस्टिस'' नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय एवं उपलब्धि पूर्ण कार्यों के लिए सुश्री रुखसार, सुश्री भावना दयाल, श्री मनीष भटनागर, श्रीमती जय श्री शर्मा एवं श्री देवेंद्र मोहन माथुर को प्रशस्ति पत्र के साथ शाल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। रजिस्ट्रार श्री अशोक शर्मा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभाग की निदेशक श्रीमती पूनम प्रसाद सागर ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। recent visitors 147

अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी

हैदराबाद 'पुष्पा 2 : द रूल' के मेकर्स के साथ ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे भगदड़ में घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद की। अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़के और उसके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं। अल्लू अरविंद ने कहा, ''मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है।” 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला। अभिनेता के प्रबंधक भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट पाने के लिए परिवार के साथ संपर्क में हैं। परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से सहायता मिल रही है। भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक दिया था। उन्होंने बताया था कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी। उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हममें से किसी को पहचाना नहीं। अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। recent visitors 97

‘केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाएं’, राजस्थान-पाली के सांसद चौधरी की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

जयपुर। पाली लोकसभा सांसद एवं संयुक्त संसदीय समिति 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के अध्यक्ष श्री पी पी चौधरी ने मंगलवार को जोधपुर जिले के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर ग्रामीण जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य कर जोधपुर शहर एवं ग्रामीण जिले के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। सांसद श्री चौधरी ने जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की ढाणियों का सर्वेक्षण कर अवैध कनेक्शनों को हटाने की प्रक्रिया तेज की जाए। साथ ही, जिन जलाशयों का निर्माण हो चुका है, उनमें शीघ्र पानी भरा जाए। चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की सूची तैयार की जाए। जिन सड़कों का कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं हुआ है, उन पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यवाही कर रिपोर्ट तैयार करें। बैठक में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित और समयबद्ध कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार सृजन को बढ़ाया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, और अन्य योजनाओं की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर— सांसद श्री चौधरी ने कहा कि जोधपुर जिला चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने टीबी मुक्त जोधपुर अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर उनको भरने के लिए विभाग को दिशा-निर्देश दिए एवं उन्होंने चिकित्सालयों में आवश्यक उपकरणों सहित मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिये। चौधरी ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, सरस डेयरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी उत्पादकों को नवीन तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए मेले आयोजित किए जाएं। विधायक ओसियां श्री भैराराम चौधरी ने जल जीवन मिशन के तहत ढाणियों को जोड़ने और सड़कों पर आ रहे विद्युत पोल को स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। विधायक शेरगढ़ श्री बाबू सिंह राठौड़ ने मनरेगा में अधिक कार्य प्रारंभ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। विधायक बिलाड़ा श्री अर्जुन लाल गर्ग ने सड़क की पेचवर्क, पेयजल सप्लाई, आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में शौचालयों की समस्या पर सभी ध्यान आकृष्ट करवाया। वहीं विधायक भोपालगढ़ श्रीमती गीता बरवड़ ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से सभी को अवगत करवाया। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर इसमें तेजी एवं गुणवत्ता पूर्ण सुधार के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जोधपुर जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री उत्साह चौधरी अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 74

Apple Face ID सपोर्ट वाला स्मार्ट डोरबेल

नई दिल्ली iPhone, iPad और अन्य वियरेबल्स बनाने के लिए मशहूर Apple अब स्मार्ट होम सेगमेंट में अपने कदम बढ़ा रहा है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Face ID और iCloud सपोर्ट वाले एक स्मार्ट डोरबेल पर काम कर रही है. Face ID सपोर्ट वाला स्मार्ट डोरबेल प्रसिद्ध Apple विश्लेषक Mark Gurman ने अपनी Power On न्यूज़लेटर में खुलासा किया कि यह स्मार्ट डोरबेल Face ID के साथ आएगा. यह डोरबेल उसी तरह से काम करेगा जैसे आप अपना iPhone अनलॉक करते हैं. डिवाइस में लगे कैमरे के सामने निवासी के आने पर दरवाजा स्वतः खुल जाएगा. यह सुविधा Apple Secure Enclave चिप का उपयोग करेगी, जो Face ID की जानकारी को सुरक्षित रूप से स्टोर और प्रोसेस करती है. इसके अलावा, यह डिवाइस HomeKit-संगत स्मार्ट लॉक के साथ काम करने की संभावना रखता है. Proxima चिप और iCloud इंटीग्रेशन डोरबेल में Apple की इन-हाउस “Proxima” Wi-Fi/Bluetooth चिप का उपयोग होगा. यह चिप Face ID से संबंधित इमेज को डिवाइस पर ही प्रोसेस करेगी, जिससे डेटा गोपनीय रहेगा. डेटा को iCloud पर बैकअप करने की सुविधा भी होगी, जिससे Apple के क्लाउड सब्सक्रिप्शन सर्विस को बढ़ावा मिलेगा. संभावित लॉन्च और अतिरिक्त फीचर्स यह स्मार्ट डोरबेल अभी विकास के शुरुआती चरण में है. Gurman के अनुसार, इसे 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. यह 6-इंच टचस्क्रीन स्मार्ट होम हब के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसमें Apple Intelligence और FaceTime का सपोर्ट होगा. स्मार्ट होम हब के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम आने की भी संभावना है. Apple का यह स्मार्ट डोरबेल और स्मार्ट होम हब न केवल सुरक्षा को बढ़ाएगा, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइसेस के साथ कंपनी के एकीकृत इकोसिस्टम को भी और मजबूत बनाएगा. अगर यह प्रोडक्ट लॉन्च होता है, तो यह स्मार्ट होम इंडस्ट्री में Apple के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. recent visitors 93