Sunday, July 5, 2026 7:46 am

अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी कहने पर भड़की AAP, ’24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले कांग्रेस

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल बोलने पर AAP बुरी तरह से भड़क गई है. AAP ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे. प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,'कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से सांठगांठ कर ली है. कल अजय माकन कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं. क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है?' बता दें कि एक दिन पहले (25 दिसंबर) ही कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को कांग्रेस की बड़ी भूल बताया था. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पू्र्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. केजरीवाल के खिलाफ बयान देते-देते माकन ने उन्हें एंटी-नेशनल तक कह दिया था. अजय माकन के इस बयान के बाद ही AAP ने उनके खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. AAP ने सीनियर नेता संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है. कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो. दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन. वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी. उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कह दिया. अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं.'   recent visitors 84

एक युवक की मौत और दूसरा घायल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुसौर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घरघोड़ा में बाइक और स्कूटी में भिड़ंत घरघोड़ा क्षेत्र में आईटीआई के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल अनुज कुमार के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, स्कूटी सवार युवक प्रदीप माली को भी चोट आई है। उसे घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। recent visitors 157

खंडवा में वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर से कब्जा हटाने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे कलेक्टर-एसपी

खंडवा खंडवा में जिला प्रशासन ने जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को वन विभाग और जिला प्रशासन ने करीब 500 जवानों और 40 जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण क्षेत्र में दबिश दी। कब्जाई जमीनों में खंती खोदने की कार्रवाई की जा रही है। गुडी रेंज के नाहरमाल, हीरापुर गांव में वन विभाग ने कार्रवाई का प्लान बनाया है। यहां वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। यहां माफिया ने जंगल काटकर खेत तैयार कर लिए हैं। करीब 4 साल से फसलों की बोनी कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई के लिए दबिश दी गई थी। इस दौरान अतिक्रमणकारी हमलावर हो गए। इसी महीने कार्रवाई के दौरान दो वनकर्मी घायल हो गए थे। ग्रामीण बोले-पुराने अतिक्रमण पर भी एक्शन हो मौके पर कलेक्टर अनूप सिंह, एसपी मनोज कुमार राय भी पहुंचे। उन्होंने जंगल में अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाहरमाल के ग्रामीणों ने बताया कि जहां कार्रवाई हो रही है, यह नया अतिक्रमण है। पुराने अतिक्रमण में कार्रवाई होनी चाहिए। ये जानने के बाद कलेक्टर और एसपी पुराने क्षेत्र में पहुंचे। डीएफओ से कहा कि आधी मशीनरी पुराने क्षेत्र टाकलखेड़ा तरफ मूव करें। यहां फसलों को जेसीबी से नष्ट किया जा रहा है। अतिक्रमण प्रभावित जमीन पर मशीनों से खंती खोदकर गड्ढे किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि गड्ढे खोदने से जमीन टूट जाएगी। माफिया को अगली बार फसल बोवनी में दिक्कत होगी तो वे जंगल छोड़कर भाग जाएंगे। खंडवा एसडीएम ने दिया ब्लास्टिंग का सुझाव कार्रवाई के दौरान खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर ने कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव दिया कि खंती खोदने से ज्यादा कुछ नहीं होगा। बारिश के समय पानी के बहाव में जमीन फिर समतल हो जाएगी। बेहतर होगा कि 50-50 मीटर पर जिलेटिन लगाकर ब्लास्टिंग किया जाए। ब्लास्टिंग से गड्ढा बड़ा होगा तो भू माफिया को ज्यादा नुकसान होगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ये सुझाव अच्छा है। इस पर विचार कर शासन स्तर पर मार्गदर्शन लेंगे। recent visitors 61

मेलबर्न IND vs AUS Boxing Day Test में पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/6

मेलबर्न  मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 112 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पहले सत्र में 25 ओवर में 4.48 के रन रेट से 112 रन बनाए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था। 112 रन बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन के पहले सत्र में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम था। उन्होंने 2007 में भारत के खिलाफ ही बिना विकेट गंवाए 111 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में दोनों के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में 2.29 के रन रेट से 64 रन और जोड़े। इस सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाया। उस्मान ख्वाजा दूसरे सत्र में आउट हुए। तीसरे सत्र में जसप्रीत बुमराह ने भारत की वापसी कराई और ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में 4.09 के रन रेट से 135 रन बनाए, लेकिन चार विकेट भी गंवाए। हेड और मार्श के अलावा एलेक्स कैरी और मार्नस लाबुशेन आउट हुए। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव, गिल बाहर इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह 111 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।   recent visitors 99

MP में मौसम का नया वेदर सिस्टम एक्टिव, भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण लगभग पूरे प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने मिल रहा है. पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. इन सब के बीच आज यानी गुरुवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. भोपाल में सबसे घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बने रहने की वजह से हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में कोहरा और कुहासा बना हुआ है। राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, आज से बारिश का नया सिस्टम प्रदेश में एक्टिव हो सकता है. जिसके प्रभाव से 27 और 28 दिसंबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. बारिश के कारण जहां एक तरफ जहां किसानों को राहत मिलेगी, तो वहीं, दूसरी ओर ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान होने की संभावना है. बारिश का अलर्ट उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसके चलते 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं बारिश खत्म होने के बाद कंपकंपाने वाली ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है। सीजन का पहला मावठा गिरा मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। प्रदेश के 7 जिले में मावठा गिरा, जबकि 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, देवास, सीहोर, रायसेन, नौगांव, सागर, दमोह, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर में कोहरा देखने को मिला। पांच सबसे कम तापमान वाले शहर नरसिंहपुर की रात सबसे ठंडी रही, यहां पारा 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। छतरपुर, ग्वालियर में 11.5 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 11.8 डिग्री, शिवपुरी/मंडला में 12.5 डिग्री और राजगढ़ में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल 14 डिग्री, इंदौर 15.3, जबलपुर 13.5, ग्वालियर 11.5, उज्जैन 15.5 डिग्री न्यूनतम तामपान दर्ज हुआ है। कोहरा और धुंध के कारण AQI लेवल बढ़ा प्रदेश में कोहरे और धुंध के चलते विजिबिलिटी घटी और पॉल्युशन बढ़ी है। राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में AQI वेरी पुअर कैटिगिरी में है। भोपाल का AQI लेवल 300 के पार पहुंच गया है। शहर के ईदगाह हिल्स में 332, पर्यावरण परिसर 308, टीटी नगर में 332 AQI दर्ज हुआ। सागर में 361, देवास 356, इंदौर पीथमपुर 312, सिंगरौली में 318 AQI दर्ज किया गया है। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण धुंध के कारण ऊपर न जा पाने से प्रदूषण बढ़ा है। जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश से जैसे ही बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होगा, मौमस में नमी बढ़ेगी. जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा और एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापस लौटने की संभावना है. क्योंकि, बारिश का असर जैसे ही ख्तम होगा, प्रदेश में एक बार फिर बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा. और इसी के साथ कड़ाके ठंड पड़नी शुरू हो सकती है. किन जिलों में गिरा पारा बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के दिन के तापमान 27 डिग्री की तुलना में 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मावठा गिरा मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। सोमवार-मंगलवार की रात में सीहोर और भिंड में बारिश हुई। वहीं, मंगलवार को पन्ना, दतिया, टीकमगढ़, बड़वानी, खजुराहो, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर में बूंदाबांदी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 11.8 भोपाल में 14 ग्वालियर में 11.5 इंदौर में 15.3 उज्जैन में 15.5 जबलपुर में 13.5 मंडला में 12.5 उमरिया में 13.3 नौगांव में 11.5 खजुराहो में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 22.5 ग्वालियर में 21.8 इंदौर में 24.3 पचमढ़ी में 24.5 उज्जैन में 23.5 जबलपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। recent visitors 116

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद भारती की धर्मपत्नी श्रीमती सविता वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती वाजपेयी की आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।   recent visitors 48

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- शाबाश बिटिया!, छत्तीसगढ़-बस्तर की बेटी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दिया “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024”

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर संभाग के कोण्डागांव की जुडो खिलाड़ी हेमबती को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया. छत्तीसगढ़ के इस गौरवशाली पल को लेकर सीएम साय ने ट्वीट कर हेमबती को शाबाशी दी है. उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है. सीएम साय ने बताया कि हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है. हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उन्होंने हेमबती को मिले सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें, अगरतला (त्रिपुरा) में 12 से 15 दिसंबर तक 68वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में जिले 4 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हेमवती नाग ने रजत पदक प्राप्त किया. वहीं पंजाब के लुधियाना में 6 से 11 जनवरी तक आयोजित जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक ​जीतने वाली जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अभिनंदन किया तथा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं.  "" शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024" से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 26, 2024""" recent visitors 118