Sunday, July 5, 2026 6:38 am

गत वर्ष की तुलना में आई 2.54 प्रतिशत कमी, राजस्थान-नवंबर में वस्तुओं का 401.32 रहा थोक मूल्य सूचकांक

जयपुर। राज्य का माह नवंबर, 2024 को सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (1999-2000) पर गत माह की तुलना में 0.82 प्रतिशत की कमी के साथ 401.32 रहा। माह नवंबर, 2024 में प्राथमिक वस्तु समूह सूचकांक 457.69 एवं ईधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह सूचकांक 568.11 तथा विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक 308.62 अंक रहा है। राज्य के मासिक सामान्य थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति नवंबर, 2024 में गत वर्ष नवम्बर माह की तुलना में 2.54 प्रतिशत रही है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री विनेश सिंघवी ने बताया कि माह नवंबर, 2024 में प्राथमिक वस्तु समूह का सूचकांक गत माह की तुलना में 2.04 प्रतिशत की कमी के साथ 457.69 रहा है। प्राथमिक वस्तु समूह के सूचकांक में कमी का मुख्य कारण इसके अंतर्गत कृषि उप समूह सूचकांक में 2.19 प्रतिशत एवं खनिज उप समूह सूचकांक में 0.95 प्रतिशत की कमी दर्ज होना रहा है। उन्होंने बताया कि आलोच्य माह में प्राथमिक वस्तु समूह में कृषि मद समूह के सूचकांक के अन्तर्गत दालों में 3.85 प्रतिशत, फलों में 52.71 प्रतिशत, सब्जियों में 10.13 प्रतिशत, रेशा में 0.20 प्रतिशत, तिलहन में 1.58 प्रतिशत एवं अन्य अखाद्य पदार्थ में 5.75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। खनिज उप समूह सूचकांक के अंतर्गत आलोच्य माह में 0.95 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। जिसमें मुख्यतः जिप्सम में 2.08 प्रतिशत, चूना पत्थर  में 0.49 प्रतिशत एवं चांदी में 19.51 प्रतिशत की कमी दर्ज रही है। ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह का सूचकांक माह नवंबर, 2024 के दौरान 568.11 अंक रहा है। ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह सूचकांक की वर्ष दर वर्ष मुद्रास्फीति दर में गत वर्ष की तुलना में 2.26 प्रतिशत की कमी पाई गई। विनिर्मित उत्पाद समूह का सूचकांक माह नवंबर, 2024 में 308.62 अंक रहा, जिसमें गत माह की तुलना में 0.06 प्रतिशत की कमी पाई गई। समीक्षाधीन अवधि के दौरान केमिकल उप समूह सूचकांक में 1.32 प्रतिशत की कमी पाई गई जबकि खाद्य उत्पाद उप समूह के सूचकांक में 0.33 प्रतिशत, लकड़ी और लकड़ी उत्पाद उप समूह के सूचकांक में 0.36 प्रतिशत, बुनियादी कीमती और अलौह धातुएं उप समूह के सूचकांक में 0.05 प्रतिशत एवं सामान्य प्रयोजन मशीनरी उप समूह में 0.04 प्रतिशत वृद्धि रही हैं। विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक की वर्ष दर वर्ष मुद्रास्फीति की दर गत वर्ष की तुलना में 1.52 प्रतिशत दर्ज की गई। recent visitors 146

सहकार से आएगी समृद्धि: पर्यावरण राज्यमंत्री, राजस्थान-अलवर के मिनी सचिवालय सभागार में कार्यक्रम

जयपुर। मिनी सचिवालय सभागार अलवर में आयोजित सहकार से समृद्धि के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शिरकत की। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुडकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने संबोधित किया। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पहली बार केंद्र में सहकारिता विभाग का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से देश को उन्नति की ओर ले जाना है जिसमें खास तौर पर किसानों व पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक साथ 10 हजार नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारम्भ किया गया है जो कि ऐतिहासिक कार्य है। अलवर जिले में की घेवर बहुउद्देशीय सहकारी समिति को पंजीयन प्रमाण पत्रा सौंपा गया। जिला स्तर पर गोविन्दगढ की नवगठित एमपैक्स तालडा ग्राम सेवा सहकारी समिति  तथा मुण्डावर की नवगठित गांधीनगर दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति को पंजीयन प्रमाण पत्रा सौंपा गया। साथ ही गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दो ऋणी सदस्यों  को स्वीकृत ऋण राशि का  चेक सौंपा गया। पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के तहत जिले की प्रथम दो ऑटोमेटेड ऑडिट करवाने वाली समितियों बांबोली और चीड़वा को ऑडिट रिपोर्ट सौंपी गई। recent visitors 43

दस्तावेजों का 1 जनवरी से होगा सत्यापन, राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी की जल्द होगी सीधी भर्ती

जयपुर। सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024 के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 14 पदों की सीधी भर्ती हेतु 56 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचीबद्ध किया गया है। उक्त पदों हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की 01 जनवरी से 03 जनवरी 2025 तक पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। उक्त पदों हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की 01 जनवरी से 03 जनवरी 2025 तक पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य कृषि विभाग द्वारा कॉन्फ्रेन्स हॉल, प्रथम तल, पंत कृृषि भवन, जयपुर में किया जायेगा। अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 07 जनवरी 2025 को किया जायेगा। अभ्यर्थी पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु दिनांकवार एवं रोल नम्बरवार विस्तृृत सूचना कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in – Employee Corener – Recruitment Related – Docoument Verification  पर प्राप्त कर सकते हैं। recent visitors 45

राज्यकर्मियों के जानकारी न देने पर रुकेगा प्रमोशन और होगी कार्रवाई, उत्तरप्रदेश-शासन से आया 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मियों को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। इसके बाद ही उन्हें प्रमोशन मिल सकेगा। शासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जो कर्मी ब्योरा नहीं देंगे, उनके प्रमोसन पर विचार नहीं होगा। सभी कर्मियों को अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा। शासन की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि 31 जनवरी तक राज्य कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। अन्यथा प्रमोशन पर विचार नहीं होगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक दे दें। recent visitors 86

उप मुख्यमंत्री साव बोले-जल्द होगा ऐलान, छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की पूरी तैयारियां

रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में है. सरकार की अलग-अलग एजेंसियां, विभाग काम कर रहे हैं. एक चरण का आरक्षण का बचा हुआ है. बहुत जल्द आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम तय करेगा. हरियाणा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर निर्णय करेंगे. वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि मोहन भागवत देशभर में प्रवास करते हैं. वे जिनसे मिलेंगे, उनसे मिलना तय रहेगा. प्रदीप मिश्रा के बयान पर कही यह बात पंडित प्रदीप मिश्रा के सांता क्लाज को लेकर बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि धर्माचार्य के बयान पर मेरी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है. मैं तो आपसे कहता हूं कि कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई है. आज छत्तीसगढ़ जिस दिशा में आगे बढ़ा है, वह अटल जी के कारण संभव हुआ है. recent visitors 67

एमपी का सिंचाई रकबा बढ़ेगा, सौ फीसदी सिंचाई रकबा बनाने प्लान

भोपाल मोहन सरकार की साल 2024 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग गुरुवार को आयोजित हुई है। बैठक में मोहन कैबिनेट ने फैसला किया है कि प्रदेश में बिजली की डिमांड में कमी लाने के लिए 11 केवी फीडर्स को सोलराइज किया जाएगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि एमपी में सौ फीसदी एरिया को सिंचित बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय विकास और आ‌वास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की डिमांड को देखते हुए 11 केवी फीडर्स को सोलराइज किया जाएगा। इन्हें सोलर प्लांट से जोड़ना है। प्राइवेट सेक्टर भी इन्वेस्ट कर सकता है। भारत सरकार की ओर से प्रति मेगावाट एक करोड़ की सहायता दी जाएगी। इस काम में प्रति मेगावाट 4 करोड़ का खर्च आएगा। योजना में सौ फीसदी लोन मिल जाता है। इसके बाद किसानों को दिन में भी पर्याप्त बिजली दी जा सकेगी। साथ ही कार्बन क्रेडिट का लाभ प्रदेश को मिल सके। इस पर भी काम कर रहे हैं। एमपी में सौ फीसदी सिंचाई रकबा बनाने प्लान बनेगा केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल नदी परियोजना से प्रदेश का सिंचाई रकबा बढ़ने की स्थिति को देखते हुए मोहन कैबिनेट ने तय किया है कि एमपी को सौ फीसदी सिंचित एरिया बनाया जाएगा। केन बेतवा और पार्वती चंबल कालीसिंध परियोजना से सिंचाई और पीने के लिए पानी मिलेगा। एमपी का सिंचाई रकबा बढ़ेगा। इन परियोजनाओं में 90 फीसदी राशि केंद्र और दस फीसदी राज्य सरकार राशि देगी। नदी परियोजनाओं को मिली मंजूरी मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि पार्वती कालीसिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजना में 13 जिलों को लाभ मिलेगा। 6.13 लाख हेक्टेयर में नई सिंचाई क्षमता बढे़गी। कैबिनेट में प्रस्ताव आया है। इसमें बताया गया कि केन-बेतवा और पार्वती कालीसिंध से जुड़ी हुई 19 परियोजनाएं हैं, उसमें से 16 को आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दो को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। एक परियोजना पर काम चल रहा है जिसे जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। वीर बाल दिवस मनाने के फैसले पर पीएम मोदी का अभिनंदन कैबिनेट मीटिंग में वीर बाल दिवस मनाने की पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है। दसवें गुरु गोविन्द सिंह के बच्चों ने सनातन धर्म के लिए आहुति दी है। इस पर पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया है। उधम सिंह का जन्म दिन है जिन्होंने जलियां वाला बाग कांड के आरोपी जनरल डायर को लंदन में जाकर मारा था। उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 29 किमी लंबा घाट कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के मद्देनजर सरकार ने तय किया है कि शिप्रा नदी के किनारे 29 किमी का घाट बनाएंगे। चूंकि सिंहस्थ के दौरान एक दिन में दो करोड़ लोग आएंगे। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रख 29 किमी का घाट बनाया जाएगा। जो शनि मंदिर उज्जैन से शुरू होगा। इसकी लागत 771 करोड़ होगी। यह शिप्रा नदी से दाए साइड में शनि मंदिर से नागदा बायपास तक बनेगा। धरती आबा योजना को कैबिनेट में मंजूरी विजयवर्गीय ने बताया कि, ट्राइबल एरिया के लिए समेकित योजना के माध्यम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी स्कूल भवन का पंजीयन और शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए काम करना है। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत प्रदेश में 52 जिलों के आदिवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इन गांवों में आदिवासियों की संख्या 50 फीसदी से अधिक है। कैबिनेट में इन पर भी हुए फैसले – पॉलिटेक्निक, यूनानी कालेज के डॉक्टर्स को इंटर्नशिप मिलती है। इसमें लाभ देने के लिए महंगाई सूचकांक से जोड़ा है। महंगाई बढ़ने के साथ इन्टर्नशिप बढ़ती जाएगी। – जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जल्दी मिले, इस व्यवस्था को ऑनलाइन करेंगे। खुद सर्टिफाइड कर लोग प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गलत सर्टिफाइड करने पर संबंधित व्यक्ति दंडित होगा। – पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत अटल ग्रामीण सेवा सदन सभी पंचायतों में बनाया जाएगा। जिसमें गांवों की सभी समस्याओं का निराकरण हो सके। – मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेश के 70 फीसदी जिलों में जन कल्याण शिविर लगाए गए हैं। इस दौरान सबसे अधिक 94 हजार फॉर्म योजनाओं के लिए उज्जैन में मिले हैं। recent visitors 53

रात में श्योपुर की सड़क पर दौड़ता नजर आया था चीता वायु

 श्योपुर श्योपुर, 5 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके में पहुंचा चीता गुरुवार को भी कूनो वापस वापस नहीं लौटा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी लोकेशन जिला जेल के आसपास ढेगदा और कलारना गांव के बीच मिली है। चीता वायु पिछले 5 दिन से शहर के आसपास घूम रहा है। बुधवार की रात इस शहर की सड़कों पर गाड़ियों के आगे दौड़ता दिखा था। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया था। गुरुवार को एक बार फिर से वह शहर के आसपास दिखाई दिया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। वीर सावरकर स्टेडियम के सामने की जिन चाय नाश्ते की दुकानों पर पहले रात 12 बजे तक लोगों की भीड लगी रहती थी वहां चीता देखे जाने के बाद से अब रात 8 से 9 बजे सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग का अमला चीते के वापस कूनो लौटने का इंतजार कर रहा है। शहर के होटल पाम के आसपास के रहीसी इलाके से निकलते हुए इस चीते के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं। शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास रहने वाले हेमंत मुद्गल बताते हैं कि, जब से चीता को सड़क पर टहलते हुए देखा गया है। आसपास के घरों में लोग दहशत में है। लोगों को डर लग रहा है कि कहीं चीता किसी पर अटैक नहीं कर दे। रात में सड़क तक पहुंचा चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता वायु मंगलवार रात करीब 2:30 बजे श्योपुर की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा था। यह जानकारी जैसे ही कोतवाली थाने के गश्ती दल को लगी, उनकी गाड़ी पीछे लग गई। दावा किया गया कि चीता के ईको सेंटर से आगे जंगल में घुसने तक उसके पीछे लगी रही। हालांकि, बुधवार देर रात को चीता फिर शहर में दिखा। बता दें कि चीता वायु 21 दिसंबर को श्योपुर की तरफ आया। इसके बाद सीएम राइज स्कूल के पीछे नदी किनारे चल रहे क्रेशर के पास टहलता दिखाई दिया। इसके बाद चीते ने 3 दिन तक यहीं पर ठिकाना बनाया। recent visitors 48