Monday, July 6, 2026 1:34 pm

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष ने शर्ट उतारकर खुद को क्यों मारे कोड़े? पूरे राज्य में आक्रोश

मदुरै तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पहले कहा कि वह द्रमुक सरकार के हटने तक चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही चलेंगे। इसके बाद आज उन्होंने न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े से पीटा। आपको बता दें कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि आरोपी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) का पदाधिकारी है। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों को खारिज कर दिया है। इससे पहले अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े होने के कारण अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने कोयंबटूर में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि आरोपी द्रमुक से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस के मुताबिक, 37 साल के आरोपी पहले से ही कम से कम 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी ज्ञानशेखरन ने पीड़िता को धमकाया था और कहा था कि जब भी वह उसे बुलाए उसे मिलने आना होगा। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया और इसकी निंदा की। आयोग ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शंकर जीवाल को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 71 लागू करने को कहा, जो बार-बार अपराध करने वालों से निपटने से संबंधित है। इसने कहा, ‘‘आयोग ने पाया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसने पहले भी इसी तरह के अपराध किए हैं, और वह द्रमुक की सैदाई-पूर्व छात्र शाखा का उप-संगठक है। इसके अलावा, यह आरोप लगाया गया है कि उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।’’ recent visitors 52

AIIMS में बिना written exam के नौकरी पाने का मौका, 39000 से अधिक है सैलरी

लखनऊ  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक सुनहरा अवसर है. जिस किसी के भी पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए एम्स कल्याणी ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एम्स के इस भर्ती के जरिए कुल 45 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो कोई भी एम्स में नौकरी करने की सोच रहे हैं, वे 21 जनवरी 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले नीचे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें. एम्स में नौकरी पाने की क्या है योग्यता उम्मीदवार जो कोई भी एम्स के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. फॉर्म भरने के लिए आयुसीमा जो कोई भी उम्मीदवार एम्स कल्याणी में इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए. एम्स में चयन होने पर मिलेगी सैलरी एम्स में जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इस पद के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये + ग्रेड पे 6,600 रुपये दिया जाएगा. एम्स में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं. अन्य जानकारी इंटरव्यू का तरीका: ऑनलाइन और ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) तिथि: 21 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 समय: प्रातः 9:30 बजे से स्थान: प्रशासनिक भवन, प्रथम तल, समिति कक्ष, एम्स कल्याणी, पिन कोड – 741245 यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक   महत्वपूर्ण सूचना भर्ती से संबंधित सभी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं. आवेदन से पहले संपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. recent visitors 56

दुर्ग में DSP ने किया दुष्कर्म, घर में घुसकर पहले की मारपीट, फिर डॉक्टर की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. डीएसपी से महिला की रिश्तेदारी भी है. इसी के चलते घर में उसका आना-जाना रहता था. घर में अकेली पाकर पुलिस अधिकारी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर रेप किया. इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, DSP तोमेश वर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी हैं. महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था. उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था. उसी समय महिला पर डीएसपी साहब तोमेश की नीयत बिगड़ी थी. इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था. पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था. वह शाम 7:30 बजे उसके घर पहुंचा था. उस समय महिला घर में अकेली थी. महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था और बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था. महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया. इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, उसके साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया. पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई. पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्‍य से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी. तनाव में देखकर पति ने पत्‍नी से थाने में एफआईआर कराने के लिए कहा. दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मामले में पुलिस ने मीडिया से कैमरे में बात करने को तैयार नहीं है, क्योंकि घटना का आरोपी खुद पुलिस विभाग का अधिकारी है. दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है. महिला के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी जल्द होगी.   recent visitors 66

इंदौर में नए वर्ष पर जश्न मनाने वालों को पुलिस ने चेताया, बायपास पर फार्म हाउस और रिसार्ट की ड्रोन से होगी निगरानी

 इंदौर नए वर्ष पर जश्न मनाने वालों को पुलिस ने चेताया है। नाच-गाना और शराब पार्टी के लिए पुलिस ने कई पाबंदियां लगाई हैं। गाने के शौकीन सिर्फ 10:30 बजे तक ही तेज आवाज में म्यूजिक बजा सकते हैं। इसके बाद तो पुलिस खुद बंद करवाने पहुंच जाएगी। थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने चारों जोन के डीसीपी के साथ ट्रैफिक और मुख्यालय के डीसीपी को तैयारी के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि पार्टी और नाच गाने के नाम पर हुड़दंग बर्दास्त नहीं होगा। होटल, रिसोर्ट और गार्डन में इवेंट के लिए अनुमति लेना होगी। पुलिस ने इसके लिए कई तरह की शर्ते लगाई है। डीसीपी ने रात 10:30 बजे तक ही म्यूजिक बजाने अनुमति दी है। शराब के लिए लाइसेंस की शर्तों का पालन जरूरी है। रात 11:30 बजे बाद शराब बिलकुल नहीं चलेगी। पुलिस खाना खाने वालों को जबरदस्ती नहीं उठाएगी, लेकिन शराब मिली तो होटल-बार बंद करवा दिया जाएगा। इसी तरह खुले में म्यूजिक की अनुमति ही नहीं होगी। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पुलिस प्रमुख चौराहा पर सख्ती से चैकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाना मंजूर नहीं है। पुलिसकर्मी जगह-जगह ब्रिथएनालाइजर से चैकिंग करेगी। बायपास के फार्म हाऊस और रिसोर्ट के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। पब में युवती पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवती पर हमला कर दिया। सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंचे और एक आरोपित की पिटाई कर दी। आरोपित खुद को गैंगस्टर सलमान लाला गैंग के सदस्य बता रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पंचम की फेल निवासी 22 वर्षीया युवती भमौरी स्थित फिचर्स पब में पार्टी करने आई थी। आरोपित शोएब पुत्र नौशाद खान निवासी सिल्वर कॉलोनी खजराना, शोएब उर्फ अरहान उर्फ सौयब पुत्र मो. सईद निवासी मेवाती मोहल्ला, हर्षोल उर्फ कान्हा पुत्र गोपाल पिपलोदिया निवासी काछी मोहल्ला ने युवती के सिर में बीयर की बोतल से हमला कर दिया। recent visitors 57

ईडी की कार्रवाई: पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर शिकंजा कसता

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में उनके ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जयपुरिया स्कूल क्षेत्र स्थित उनके ऑफिस और अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल की बड़ी तैनाती देखी गई। गुरुवार को सौरभ शर्मा के वकील द्वारा जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि, विशेष अदालत ने उन्हें कोई राहत नहीं दी और उनकी याचिका खारिज कर दी। इससे सौरभ की परेशानियां और बढ़ गई हैं। ईडी ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी बरामद करने का दावा किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन गौर के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। इसके अलावा, लोकायुक्त द्वारा इस केस में पांच अन्य व्यक्तियों को समन भी जारी किए गए हैं। यह मामला 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरा जंगल में एक इनोवा क्रिस्टा कार से शुरू हुआ था। उस कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। लोकायुक्त ने जांच करते हुए सौरभ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आयकर विभाग ने भी सौरभ के घर और ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इन छापों में नकद राशि और सोने-चांदी की ईंटें जब्त की गईं। सौरभ शर्मा और उनके सहयोगी चेतन गौर पर भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने जांच तेज कर दी है, और इस कार्रवाई के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई ने भोपाल और अन्य शहरों में हड़कंप मचा दिया है। जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों और नकदी से जुड़े मामलों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, और जांच एजेंसियां इसे पूरी सख्ती से अंजाम तक पहुंचाने में जुटी हैं। recent visitors 158

अटॉर्नी जनरल ने पीएम नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच के दिए आदेश, गवाह को धमकाने का आरोप

तेलअवीव  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. इजरायल की अटॉर्नी जनरल गली बहारव-मियारा ने इजरायली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, सारा नेतन्याहू के खिलाफ एक रिपोर्ट में विरोधियों और एक गवाह को परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है. इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने कहा, “उवडा शो के सबंस में गवाहों को परेशान करने और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने के संदेह की जांच की जानी चाहिए.” बता दें कि यह शो पिछले सप्ताह इजरायल के चैनल 12 टीवी पर प्रसारित हुआ था.  इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने पुलिस को दिए जांच के आदेश इजरायल की अटॉर्नी जनरल ने पुलिस को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया है. नेतन्याहू की पत्नी पर राजनीतिक विरोधियों और इजरायल नेता के भ्रष्टाचार के मामले में एक गवाह को परेशान करने का आरोप है. अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, सारा नेतन्याहू के खिलाफ यह जांच ‘उवडा’ नामक खोजी कार्यक्रम के रिपोर्ट पर केंद्रित होगी. क्या-क्या हुआ था टीवी चैनल के कार्यक्रम में? इजरायल के चैनल 12 टीवी कार्यक्रम के दौरान व्हाट्सएप मैसेजों से खुलासा किया गया था. इसमें इजरायली पीएम की पत्नी सारा नेतन्याहू अपने एक पूर्व सहयोगी को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने और मामले के एक प्रमुख गवाह हदास क्लेन को डराने के निर्देश देती नजर आई है. हालांकि, घोषणा में कहीं भी सारा का नाम नहीं लिया गया है और न्याय मंत्रालय ने इस मामले में आगे कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. चैनल की रिपोर्ट में सारा पर लगे गंभीर आरोप इजरायल के चैनल 12 ने गुरुवार (26 दिसंबर) को एक रिपोर्ट जारी की. जिसमें दावा किया गया कि सारा नेतन्याहू ने अपने पति के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले में एक गवाह को धमकी दी है. वहीं, परोक्ष रूप से अटॉर्नी जनरल और डिप्टी अटॉर्नी को भी परेशान किया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी का किया बचाव वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू का बचाव करते हुए एक वीडियो भाषण जारी किया था. इसमें उन्होंने चैनल 12 की रिपोर्ट को ‘पक्षपाती’ और झूठा प्रचार बताया. उन्होंने आगे कहा कि, “मैं चाहता हूं कि चैनल 12 या दूसरे भड़काऊ चैनल वामपंथी खेमे की भी जांच करें. लेकिन ऐसा होने की उम्मीद मत करो. ऐसा कभी नहीं होगा.” वहीं, इजरायल के न्याय मंत्री यारिव लेविन ने अटॉर्नी जनरल के इस आदेश की आलोचना की है. recent visitors 74

सिवनी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का सिवनी में 27 दिसम्बर को वीसी के माध्यम से होने वाला पी.एम. स्वामित्व योजना अंतर्गत सम्पत्ति कार्ड के ई-वितरण और संवाद कार्यक्रम स्थगित हो गया है।   recent visitors 64