Monday, July 6, 2026 10:19 am

मैच में रोमांच बनाए रखने के लिए खिलाड़ी टोटका करते हुए दिखाई देते हैं और कुछ खिलाड़ी इसमें सफल भी हो जाते हैं

नई दिल्ली पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान बेल्स की अदला बदली करते हुए नजर आए। पिछले कुछ समय से ये ट्रेंड खिलाड़ियों के बीच में काफी बढ़ रहा है। मैच में रोमांच बनाए रखने के लिए खिलाड़ी टोटका करते हुए दिखाई देते हैं और कुछ खिलाड़ी इसमें सफल भी हो जाते हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में बेल्स की अदला बदली करते हुए दिखे थे और उनका ये टोटका काम कर गया था, क्योंकि विपक्षी टीम ने इसके तुरंत बाद विकेट गंवा दिया था। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेल्स की अदला बदली का चलन टेस्ट में शुरू किया था। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट मैच में बाबर आजम ने भी बेल्स की अदला-बदली की लेकिन उनका ये टोटका काम नहीं आ सका। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को पाकिस्तान को पहली पारी में 211 रन पर आउट कर दिया। इस महीने के शुरू में श्रीलंका के खिलाफ पारी में पांच विकेट लेने वाले पैटरसन ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बॉश ने 63 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मार्को यानसन को भी एक विकेट मिला जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान की पहली पारी 57.3 ओवर में समेट दी। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत की अच्छी नहीं रही लेकिन खबर लिखे जाने तक एडन मार्करम के 89 और क्रोबिन के नाबाद 70 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 70 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 31 रन बनाए। डेविड ने 30 रनों का योगदान दिया। recent visitors 88

बरबसपुर (आमाडांड) में संचालित अवैध क्रशर सील तथा दर्री टोला में स्थित पत्थर खदान में खनिज विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 26 दिसंबर 2024 को स्थान ग्राम दर्रीटोला तहसील नागपुर अंतर्गत  आने वाले खसरा क्रमांक 208/1, 208/2,  211 रकबा 1.113 हे. क्षेत्र पर श्री प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के पक्ष में स्वीकृत खनिज साधारण पत्थर उत्खनीपट्टा के मौका जांच में खदान में पाई गई अनियमितताओं एवं उत्खनन योजना अनुसार खनन कार्य नहीं किए जाने के कारण, पट्टा शर्तों के उल्लंघन एवं पर्यावरणीय नियमों के पालन नहीं किए जाने के कारण पट्टाधारक प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही की गई है।  इसी क्रम में श्री लक्ष्मण मिश्रा निवासी बरबसपुर के द्वारा स्वयं के निजी भूमि खसरा क्रमांक 842/1 रकबा 0.380 हे. क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के क्रशर स्थापित किए जाने छत्तीसगढ़ खनिज (खनन परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के तहत कार्यवाही किया गया। खनिज विभाग द्वारा मौके पर जाकर क्रशर को सीलबंद किया गया है। आपको बता दे कि विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध उत्खनन और परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 42

ब्लाक कांग्रेस चितरंगी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

चितरंगी ब्लाक कांग्रेस कमेटी चितरंगी द्वारा आर्थिक सुधार के पुरोद्ध,महान अर्थशास्त्री,सरल स्वभाव के धनी, आजीवन कांग्रेसी , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉo मनमोहन सिंह के निधन पर उनके छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया ऐसे महान व्यक्तित्व को देश कभी नहीं भूलेगा,2मिनट को मौन व्रत रखकर उनको ईश्वर उन्हें अपने चरणों स्थान दे । मुख्य रूप से मौजूद रहे पूर्व सांसद मानिक सिंह,प्रदेश सचिव आदिवासी संघ विजय सिंह, जिला मंत्री विपुल धर द्विवेदी,जनपद सदस्य जगत सिंह गोंड अरुण तिवारी, अरविन्द सिंह चंदेल, विद्याकांत जायसवाल, भूपेंद्र द्विवेदी, संतोष बैस, बब्बू यादव, संतोष जायसवाल, दयाराम पनिका एवं अन्य कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। recent visitors 46

गरिमा में प्रथम अवसर में ही उत्तीर्ण की आईसीए आई की परीक्षा

मंडला कल दिनांक 26 दिसंबर 2024 आईसीए आई के द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिले की छात्रा कुमारी स्तुति चौरसिया ने CA फाइनल परीक्षा को प्रथम अवसर में ही उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है स्तुति ने परीक्षा में 600 में से 384 अंक प्राप्त किया है स्तुति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में पदस्थ श्री रविंद्र कुमार चौरसिया एवं श्रीमती शशि किरण चौरसिया के सुपुत्री हैं विदित हो की होनहार स्तुति ने 12वीं में केंद्रीय परीक्षा बोर्ड में कॉमर्स संकाय में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था और उस समय उन्होंने CA बनने का संकल्प लिया था जो आज उन्होंने कर दिखाया है स्तुति को उनके माता-पिता दादी और सभी संबंधित रिश्तेदार और मित्र गणों ने साधुवाद ज्ञापित किया। recent visitors 94

भारत की बेटियों ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, तीसरा वनडे 5 विकेट से जीती टीम इंडिया

वड़ोदरा  दीप्ति शर्मा (छह विकेट और नाबाद 39 रन ) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के भारतीय टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली हैं। वेस्टइंडीज के 162 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 23 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिए। स्मृति मंधाना (चार) और हरलीन देओल (एक) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद प्रतिका रावल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने प्रतिका रावल (18) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर में ऐफी फ्लेचर ने हरमनप्रीत कौर (32) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स तथा दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में करिश्मा रामहैरक ने जेमिमाह रॉड्रिग्स (29) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। दीप्ति शर्मा ने 48 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 39) रनों की पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने 11 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (नाबाद 23)रन बनाये। भारत ने 28.2 ओवर में 167 रन बनाकर मुकाबला और 3-0 से श्रृंखला भी जीती। वेस्टइंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन, आलिया ऑलेन, हेली मैथ्यूज, करिश्मा रामहैक और ऐफी फ्लेचर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले दीप्ति शर्मा (छह विकेट) और रेणुका सिंह (चार विकेट) शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 162 के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया था। वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र नौ रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। इसके बाद शमैन कैंपबेल और शिनेल हेनरी की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिये 91 रनों की साझेदारी हुई। 22वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने शमैन कैंपबेल (46) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 24वें ओवर में दीप्ति ने जायडा जेम्स (एक) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 32वें ओवर में दीप्ति ने शिनेल हेनरी को आउटकर वेस्टइंडीज के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीदों को झटका दिया। शिनेल हेनरी ने 72 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (61) रनों की पारी खेली। आलिया ऑलेन (21), मैंडी मैंगरु (नौ), ऐफी फ्लेचर (एक) और अश्मिनी मुनिसार (चार) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडी की पूरी टीम को 38.5 ओवर में 162 रनों पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने छह विकेट लिये। रेणुका सिंह को चार विकेट मिले।     recent visitors 52

राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम धान खपाने वालों कोचियों तथा बिचौलियों पर कर रही कार्रवाई

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुये 02 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जप्ती की कार्रवाई की गयी।  इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जप्ती की गयी। इसी क्रम में 19 दिसंबर को 53 बोरी, 23 दिसंबर को 73 बोरी, 24 दिसंबर को 215 बोरी धान पकड़ने कार्यवाही की गयी। गौरतलब है कि जिले में किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अवैध धान को लेकर भी जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से अवैध धान की बिक्री धान खरीदी केंद्रों में ना की जा सके। recent visitors 25

राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, गृह मंत्री शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बोले – कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर देना चाहिए ध्यान

रायपुर राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं. पंचायत चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाएंगे. चुनाव आयोग बताएगा. सरकार की तैयारी पूरी है. उम्मीद है कि चुनाव एग्जाम के पहले होना चाहिए. वहीं प्रदेश में अपराध की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि पूरा माहौल खड़ा किया गया. लोगों को धमकाने की स्थिति खराब है. प्रदेश के आंकड़ों में फर्क नहीं आया है. 2024 में नक्सलियों ने लगभग 80 हत्या की है. recent visitors 59