कोयला खदान मजदूर संघ द्वारा बांटे गए कैलेंडर

  उमरिया आज दिनांक 28/12/24  को पाली प्रोजेक्ट खदान, बिरसिंहपुर खदान, हॉस्पिटल, पाली फिल्टर हाउस एवं अन्य जगहों पर  भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाली द्वारा नया साल का कलेंडर वितरण किया गया । जिसमें BMS के क्षेत्रीय पदाधिकारी कल्याण समिति के सदस्य श्री दिनेश कुमार तिवारी जी, पाली शाखा के अध्यक्ष राजकुमार खरे, सचिव विजय कुमार गुप्ता,भोला विश्वकर्मा,नारेंद, लक्ष्मी आदि पदाधिकारी शामिल हुये। recent visitors 56

सड़क दुर्घटनाएं रोकने एवं दुर्घटना में मृत्यु की संख्या को शून्य करना है लक्ष्य: पुलिस अधीक्षक

अनूपपुर सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना में मृत्यु चिंता का विषय है वर्ष 2024 में हमारे जिले में कुल 324 एक्सीडेंट हुए, जिसमें 372 लोग घायल और 168 लोगों की एक्सीडेंट में मृत्यु हुई । जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक  महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसमें यह लक्ष्य रखा गया है कि इस समय अवधि में एक्सीडेंट की दर शून्य करने सभी जरूरी प्रयास पुलिस द्वारा किए जाएंगे। चिन्हित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार कार्य करवाए जाएंगे। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की सघन चेकिंग की जाकर कार्यवाही की जाएगी। अभियान के प्रथम दिन जिला क्षेत्र अंतर्गत नहीं घटित हुआ एक्सीडेंट 27 दिसंबर को जिले के किसी भी रोड पर एक्सीडेंट  होने की घटना घटित नहीं हुई ट्रैफिक पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा इस दिशा में प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी तथा की गई कार्यवाही से मीडिया को अवगत करवाया जाएगा। recent visitors 52

देर रात तक होने वाली शराब खोरी और पार्टियों पर रहेगी निगरानी

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में 31 दिसंबर को लेकर विभिन्न स्थानों पर पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी के मद्देनज़र आबकारी विभाग ने अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। देर रात तक होने वाली शराब खोरी और पार्टियों पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। दरअसल, 31 दिसंबर और नए वर्ष को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। कई स्थानों पर इसके लिए पार्टी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी को लेकर आबकारी विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी गई है। आबकारी अधिकारी मनीष खरे ने बताया कि, नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए बड़े पैमाने पर पार्टियां आयोजित की जाती हैं। पिछले साल 30 से 40 एक दिन की शराब पार्टी के आयोजन के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन इस बार आवेदनों की संख्या में वृद्धि हुई है। सभी आवेदनों की जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें अनुमति दी जा रही है। पब और बार में होने वाली पार्टियों को लेकर भी निगरानी के लिए एक टीम बनाई गई है। रात 12:00 बजे के बाद तक पार्टियां संचालित न हो सके, इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। एक बार में कितनी शराब बेची जा सकती है इसके लिए भी आवेदन को बताया जाएगा। ताकि शराब खोरी का परिवहन भी ना हो सके। recent visitors 42

दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज, ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश आज पूरे दिन होने की आशंका है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसमें पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, महरौली, छतरपुर, आयानगर, डेरामंडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जैसे इलाके शामिल हैं। नोएडा और मानेसर में भी हल्की से लेकर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहां गंभीर मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिर गए। आरके पुरम के सेक्टर-9 में सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसके कारण एक मोटरसाइकिल और एक कार उस जगह गिर गए। वहीं, रिठाला मेट्रो के पास भारी बारिश के कारण गुलेरिया हाउस के पीछे भी सड़क का एक हिस्सा टूट गया आईएमडी ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा में यमुनानगर, झज्जर, फरुखनगर और होडल; उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर और नंदगांव; और राजस्थान में तिज़ारा और अलवर में बारिश हो सकती है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर के कई इलाकों में शुक्रवार रात को बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को लगातार बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भर गया और गंभीर यातायात जाम लग गया। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को दिसंबर महीने में पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। गुरुवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश पूरे दिन जारी रही। बारिश की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन, यह अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 रहा। इस स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) इस प्रकार रहा: आनंद विहार में एएक्यूआई 390, आईजीआई हवाई अड्डे (टी 3) पर 314, आया नगर में 329, लोधी रोड पर 327, आईटीओ पर 360, चांदनी चौक में 300 और पंजाबी बाग में 361 मापा गया। सुबह 7 बजे एएक्यूआई का स्तर ज्यादा था: आनंद विहार में 398, आईजीआई हवाई अड्डे (टर्मिनल3) पर 340, आया नगर में 360, लोधी रोड पर 345, आईटीओ पर 380, चांदनी चौक में 315 और पंजाबी बाग में 386 था। केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता निगरानी पैनल ने हाल ही में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत चरण IV (‘गंभीर+’) के उपायों को हटा दिया है। हालांकि, वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I, II और III के उपाय लागू रहेंगे, जैसा कि 24 दिसंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बताया। आईएमडी और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता में सुधार का कारण अच्छे मौसमीय हालात हैं, जिनमें हवा की गति का बढ़ना भी शामिल है।   recent visitors 69

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कुकी उग्रवादियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की निंदा

इंफाल मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को इंफाल ईस्ट जिले के दो गांवों में कुकी उग्रवादियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की निंदा की। उन्होंने कहा ये राज्य की सुख शांति बिगाड़ने का प्रयास है। हिंसा के मद्देनजर शांति और एकता की अपील करते हुए बीरेन सिंह ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इंफाल पूर्व के सनसाबी और थमनापोकपी में कुकी आतंकवादियों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। निर्दोष जिंदगियों पर यह कायरतापूर्ण और अकारण हमला शांति और सद्भाव पर हमला है।” उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल रही है, और सरकार ऐसी चुनौतियों का सामना करने के लिए शांति और सद्भाव का आह्वान करती है। ऐसी स्थितियों से निपटते समय केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस को उचित समन्वय और समझ होनी चाहिए।” शुक्रवार को सशस्त्र समूहों के साथ गोलीबारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए। हिंसा तब भड़की जब पहाड़ों से हथियारबंद लोगों ने जिले के सनसाबी और थमनापोकपी गांवों पर बंदूक और बम से हमला किया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। सनसाबी गांव में झड़प के दौरान दो लोग घायल हो गए। वहीं 37 वर्षीय पुलिस अधिकारी के हरिदास को बाएं कंधे में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। हमले के कारण अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। मणिपुर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने बीते मंगलवार को कहा, “जब भी मणिपुर में स्थिति बेहतर होती दिखती है, तो नई हिंसा भड़क जाती है। मुझे लगता है कि कुछ ताकतें बाहरी हैं, आंतरिक नहीं। अगर ये ताकतें बाहरी भी हैं तो स्थानीय स्तर पर उनके सहयोगी हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि मणिपुर को जलाने के एजेंडे को सख्ती से आगे बढ़ाया जाए।”   recent visitors 52

भारी बर्फबारी के चलते पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर शहर के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे

श्रीनगर भारी बर्फबारी के कारण घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर शहर के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। भारी बर्फबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। सड़क पर अत्यधिक फिसलन से पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर शहर के बीच सैकड़ों वाहन अटके पड़े हैं। भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे के तापमान के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ की मोटी चादर जम गई। जिसकी वजह से हाइवे पर गाड़ियां कई घंटों तक सुरंग के अंदर फंसी रहीं। स्थानीय अधिकारी सड़क पर फंसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे, लेकिन बर्फबारी के कारण वाहन लगातार कई घंटों तक फंसे रहे। कुलगाम और अनंतनाग जिलों में वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी बर्फ हटाने वाली मशीनों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए पहुंचे। शनिवार सुबह तक यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका। श्रीनगर शहर और अन्य जिलों जैसे बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुल्ला, कुपवाड़ा, पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां में भारी बर्फबारी के कारण सभी सड़कें बंद हो गईं। बर्फ हटाने वाली मशीनों को सुबह भेजा गया ताकि यातायात बहाल किया जा सके। श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। भारी बर्फबारी के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए, ट्रांसमिशन लाइनें टूट गईं और बिजली ग्रिड बाधित हो गए। हालांकि इस बर्फबारी से स्थानीय लोग काफी खुश हैं। क्योंकि लंबे समय से सूखा चल रहा था और लोग अब अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे है। पिछले चार महीनों में बारिश न होने के कारण घाटी के अधिकांश झरने और कुएं सूख गए थे। श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में यह मौसम की पहली बर्फबारी थी। बर्फबारी से घाटी में छुट्टियां मना रहे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और अन्य पर्यटन स्थलों में करीब 10 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है।   recent visitors 129

उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में जमी बर्फ, बारिश का अलर्ट जारी: मौसम विभाग

उत्तरकाशी उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगभग एक फीट बर्फ जमा होने से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, जनपद के 2200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में तीव्र परिवर्तन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। इस अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के कारण सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। सड़क मार्गों पर बर्फ जमने और दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। यह अलर्ट विशेष रूप से गंगोत्री, यमुनोत्री और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए है, जहां बर्फबारी और बारिश की अधिक संभावना है। उत्तरकाशी जनपद के मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हुई है, जिससे ठंड में और भी वृद्धि हो गई है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के आदेश दिए हैं। आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, स्थानीय प्रशासन, और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही राजस्व विभाग, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), ग्राम प्रधान और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और स्थानीय समुदाय को किसी भी प्रकार के संकट से बचाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। उत्तरकाशी में बढ़ती ठंड और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को बाहर जाने से मना किया है। केवल अति आवश्यक काम होने पर ही बाहर जाने की अनुमति दी गई है, ताकि ठंड और बर्फबारी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके। वहीं लोक निर्माण विभाग को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अपनी निगरानी बढ़ाएं और सड़कों पर फिसलन को कम करने के लिए जरूरी उपाय करें।   recent visitors 74