Friday, July 17, 2026 3:32 pm

नए साल के जश्न के मद्देनजर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस ने चैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं, खासतौर पर राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे, इसके अलावा शाम 6 बजे के बाद से ओवर स्पीड, ब्रीथ एनालाइजर और बॉडी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी. अगर कोई ओवर स्पीड़िंग और शराब के नशे में वाहन चलाता मिलता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. जबकि न्यू ईयर पार्टी को लेकर आयोजन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत अलर्ट रहे. भोपाल-इंदौर में पार्टी की तैयारियां राजधानी भोपाल समेत इंदौर और अन्य सभी शहरों में नए साल के स्वागत के लिए पार्टी के इंतजाम किए गए हैं, पिकनिक स्पॉट समेत अन्य सभी जगहों पर नाइट पार्टी के इंतजाम भी किए गए हैं, यही वजह है कि डीजीपी ने सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं. भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि शहर में 50 प्रमुख पाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी और चैंकिंग भी तेज रहेगी. क्योंकि सभी आयोजन स्थलों पर रात दस बजे तक ही पार्टी की अनुमति दी गई है. वहीं भोपाल के सैर सपाटा, बोट क्लब और बड़ा तालाब के किनारे पर रात दस बजे के बाद भीड़ जमा नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सार्वजनिक स्थलों पर भी धूमधड़ाके को लेकर सख्त मनाही की गई है. इंदौर में भी पुलिस अलर्ट वहीं इंदौर में भी पुलिस अलर्ट पर रहेगी, यहां भी प्रशासन ने रात 10 तक की ही अनुमति दी है, जबकि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नहीं बढ़ने की बात कही गई है. जबकि इंदौर के सभी नाइट क्लब और रेस्तरा में भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसके अलावा अवैध शराब को लेकर भी पुलिस ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा शहरों में होटल-ढाबे और रेस्ट्रां भी अपने तय समय पर ही बंद होंगे, वहीं शहरों में अतिरिक्त पुलिसबल भी तैनात किया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर भी चैकिंग की जाएगी. लाउड स्पीकर का शोर नहीं होगा मध्य प्रदेश में पुलिस ने लाउड स्पीकर को लेकर भी गाइडलाइन जारी है. रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाने की अनुमति दी गई है. वहीं आयोजकों को कुछ निर्देश भी दिए गए हैं, जिसके तहत कार्यक्रम स्थल पर अनुमानित लोगों की संख्या होनी चाहिए. कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे, जबकि धारधार हथियार रखने पर भी पाबंदी रहेगी. इस तरह एमपी में सभी जगहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी.  recent visitors 85

नववर्ष में सिर्फ 45 मिनट में होंगे बाबा महाकाल के दर्शन, प्रशासन ने की पूरी तैयारी

उज्जैन  नया साल आने में अब कुछ ही समय बचा है। ज्यादातर लोग नए साल की शुरुआत उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन से करते हैं। ऐसे में 31 दिसंबर और 01 जनवरी को बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन मंदिर समिति इस बार विशेष तैयारी कर रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, प्रशासन का दावा है कि सुगम दर्शन व्यवस्था से भक्त करीब 45 मिनट में भगवान के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ होते हुए महाकाल लोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 31 और एक को शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था बंद रहेगी। कार्तिक मंडपम में सामान्य श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रवेश कराकर दर्शन करवाए जाएंगे। इन दोनों दिन भस्मार्ती में श्रद्धालुओं की संख्या को आधा कर दिया जाएगा। कहां होगी वाहन पार्क करने की व्यवस्था?     हरिफाटक ब्रीज के नीचे तथा हाटबाजार परिसर     कर्कराज, कलोता व भील समाज धर्मशाला परिसर     कार्तिक मेला ग्राउंड तथा माधव सेवा न्यास परिसर यहां से मिलेगा भक्तों को मंदिर में प्रवेश सामान्य दर्शनार्थी: चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लगने के बाद शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडप में पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। वीआईपी: प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी हरिफाटक ओवर ब्रीज से होकर बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। यहां वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। वृद्ध, दिव्यांग: नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर कार्यालय के सामने अवंतिका से होगा। यहीं व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दर्शन के बाद भक्त इस रास्ते से जाएंगे बाहर भगवान महाकाल के दर्शन उपरांत भक्त गेट नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार से मंदिर के बाहर आएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि चौराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे। भक्तों के लिए फ्री रहेंगी ये सुविधाएं जूता स्टैंड: भील समाज की धर्मशाला, चारधाम मंदिर के सामने, अवंतिका द्वार के समीप निशुल्क जूता स्टैंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भोजन प्रसादी: श्री महाकाल महालोक के सामने मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पेयजल: करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल के इंतजाम रहेंगे। यहां से प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के समीप और पार्किंग में लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भक्त यहां से लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे। डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था चार पहिया वाहन पार्किंग 1. इंदौर/देवास/मक्सी मार्ग सेः वाहन कर्कराज, भील समाज पार्किंग। वैकल्पिक मन्नत गार्डन, इम्पीरियल होटल के पीछे। 2. बड़नगर/नागदा मार्ग सेः मोहनपुरा ब्रिज से कार्तिक मेला मैदान। 3. आगर मार्ग से मकोडिया आम से कार्तिक मेला मैदान वैकल्पिकः कृषि उपार्जन मैदान। दो पहिया वाहन पार्किंग 1. इंदौर/देवास/मक्सी मार्ग से नरसिंह घाट पार्किंग। 2. बड़नगर /आगर/नागदा मार्ग से हरसिद्धी पाल पार्किंग। वैकल्पिक शंकराचार्य चौराहा गुरुद्वारा पार्किंग। भारी वाहन डायवर्सन 1. इंदौर से नागदा /आगर/मक्सी मार्ग, तपोभूमि-देवास बायपास। 2. मक्सी से इंदौर मार्ग, नरवर बायपास। 3. बड़नगर/नागदा/आगर मार्ग, मोहनपुरा ब्रिज से देवास रोड। वाहन प्रतिबंधित मार्ग (31 दिसंबर शाम 4 बजे से) 1. हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा। 2. जंतर-मंतर से चारधाम पार्किंग। 3. शंकराचार्य चौराहा से नरसिंहघाट। पार्किंग से निकास मार्ग 1. कर्कराज/नरसिंहघाट पार्किंग, भूखी माता मार्ग। 2. इंटरपिटिशन पार्किंग, जयसिंहपुरा से लालपुल। 3. हरिफाटक पार्किंग, वाकणकर ब्रिज। रिजर्व पार्किग इंजीनियरिंग कॉलेज और प्रशांति चौराहा। नोटः नगर निगम द्वारा चारधाम टर्निंग तक बस सेवा उपलब्ध। recent visitors 128

मंत्री खटीक ने ऑफिस के बाहर लगाया पोस्टर, पैर छूने वालों को दी सख्त हिदायत, पैर पड़ना सख्त मना है…

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए अपने ऑफिस और घर में दो नोटिस चस्पा किए हैं। इसमें लिखा है कि पैर पड़ना सख्त मना है। वहीं, दूसरे में लिखा है कि जिसने पैर छुए उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक हमेशा नए अंदाज में और नई सोच और पहल के लिए जाने जाते हैं। वह कभी स्कूटर पर चलते हैं तो तो कभी टैक्सी का सफर करते नजर आते हैं। कभी यह बाजार में पैदल चलकर सब्जी खरीदते देखे जाते हैं। इनका अंदाज निराला है और उनकी सहजता का हर कोई दीवाना हो जाता है। अब उन्होंने अपने बंगले पर नोटिस बोर्ड लगा रखा है। इसमें लिखा है, पैर पड़ना सख्त मना है। कोई भी उनके पैर नहीं छूएगा। उनका साफ कहना है कि यह पुरानी परंपरा है, जिसे मैं आज से खत्म करता हूं। केंद्रीय मंत्री का कहना है जनता सर्वोपरि है, उसी की वजह से हम मंत्री, सांसद और विधायक बनते हैं। फिर कैसा गुरुर। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है, सबका साथ सबका विकास। फिर क्यों जनप्रतिनिधि जनता से पैर पड़वाते हैं। यह गलत है। इससे जनता में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा जिस जनता ने हमें इस पद और सीट तक पहुंचाया तो फिर हम उनको अपने आगे कैसे झुकने दें। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को पैर पड़वाने वाली प्रथा को बंद कर देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक अपने कार्यालय में दूर-दूर से आने वाली जनता को कुर्सी पर बिठाकर उनकी समस्या सुनते हैं। recent visitors 118

इंदौर रोड स्थित विकास नगर चौराहा पर एक मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया

देवास  शहर के इंदौर रोड स्थित विकास नगर चौराहा पर एक मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार देर रात की घटना बताई जा रही है, जिसकी जानकारी तड़के लोगों को लगी। इसके बाद मौके पर स्थानीय पार्षद अजय तोमर सहित कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौराहा पर पुलिस चौकी के पीछे कालिका माता और भैरव जी का एक छोटा-सा मंदिर है, जिसमें तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सांसद भी पहुंचे। टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। recent visitors 124

साल 2025 में भारत को खेलने हैं दो बड़े टूर्नामेंट, हर महीने होगी सीरीज, जाने शेड्यूल

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए हर बार की तरह साल 2025 भी बहुत बिजी रहने वाला है। लगभग हर महीने भारतीय टीम कहीं ना कहीं मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी। इस साल एक आईसीसी इवेंट टीम इंडिया का निश्चित है, जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की आधी-अधूरी उम्मीदें जिंदा हैं। इसके अलावा साल का दूसरा बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप होगा। भारतीय टीम द्विपक्षीय सीरीज जनवरी से ही खेलना शुरू कर देगी। इसके बाद दिसंबर तरह शेड्यूल मैचों से पैक्ड है। बुधवार एक जनवरी से शुरू हो रहे नए साल में टीम इंडिया का शेड्यूल कैसा रहने वाला है, ये आप यहां जान लीजिए। टीम इंडिया का 2025 का FTP जनवरी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 3 जनवरी से आखिरी टेस्ट (अवे) जनवरी-फरवरी – 3 वनडे और 5 T20 बनाम इंग्लैंड (घर पर) फरवरी-मार्च – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (पाकिस्तान और दुबई) जून – डब्ल्यूटीसी फाइनल (अगर क्वॉलिफाई करे तो) जून-जुलाई-अगस्त – 5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (अवे) अगस्त – 3 वनडे और 3 टी20आई बनाम बांग्लादेश (अवे) सितंबर- अक्टूबर – एशिया कप टी20 (न्यूट्रल वेन्यू) अक्तूबर – 2 टेस्ट मैच बनाम वेस्टइंडीज (WTC 2025-27) (घर पर) अक्टूबर-नवंबर – 3 वनडे और 5 T20I बनाम ऑस्ट्रेलिया (अवे) नवंबर-दिसंबर – 2 टेस्ट (WTC 2025-27), 3 वनडे और 5 T20I बनाम साउथ अफ्रीका (घर ) टीम इंडिया का 2025 का शेड्यूल भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 के शेड्यूल की बात करें तो यह 4 अगस्त तक फाइनल हो चुका है। इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद घर आना है और यहां 8 मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया खेलेगी और फिर आईपीएल शुरू हो जाएगा। इसके बाद टीम को इंग्लैंड के दौरे पर निकलना है। इंग्लैंड के दौरे तक मैचों की डेट फाइनल हो चुकी है। उसके बारे में आप यहां जान लीजिए। 3 जनवरी से इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट सीरीज 22 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 मैच 25 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच 28 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच 31 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 मैच 2 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टी20 मैच 6 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच 9 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच 12 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच 20 फरवरी को CT में इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच 23 फरवरी को CT में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 2 मार्च को CT में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच 4 मार्च को CT का सेमीफाइनल (अगर क्वॉलिफाई किया तो) 9 मार्च को CT का फाइनल (अगर क्वॉलिफाई किया तो) 11 जून को WTC फाइनल (अगर क्वॉलिफाई किया तो) 20 जून से पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड में 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड में 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड में 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड में 31 जुलाई से पांचवां टेस्ट मैच इंग्लैंड में recent visitors 182

31 जनवरी 2025 तक टैक्स से जुड़े इस जरूरी काम के लिए बढ़ी अंतिम तारीख , जानें सबकुछ

नई दिल्ली आज साल 2024 का आखिरी दिन है और कल से नए साल (New Year 2025) का आगाज होने जा रहा है, इस बीच टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर आई है. दरअसल, आयकर विभाग ऐन मौके पर विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) की डेडलाइन में इजाफा कर दिया है. इस स्कीम की लास्ट डेट 31 दिसंबर तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जनवरी तक कर दिया गया है. इसका मतलब है कि एक महीने और टैक्सपेयर्स अपने विवादित टैक्स को कम अमाउंट के साथ निपटा सकते हैं. बता दें कि इस स्कीम का ऐलान मोदी 3.0 के पहले बजट (Budget) में वित्त मंत्री द्वारा किया गया था. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… एक महीने के लिए बढ़ी डेडलाइन आयकर विभाग (Income Tax Department) ने टैक्सपेयर्स के विवादित टैक्स मुद्दों के निपटाने के लिए विवाद से विश्वास योजना की शुरुआत की थी, जिसमें आयकर विवादों से परेशान टैक्सपेयर्स (Tax Payers) को कम अमाउंट देकर करा सकते हैं. इस स्कीम की डेडलाइन भी 31 दिसंबर 2024 यानी आज खत्म होने वाली थी. लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सोमवार को ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर इसकी डेडलाइन को 1 महीने के लिए बढ़ाने का ऐलान किया गया. अगर आप इस योजना का लाभ उठाकर टैक्स विवाद का निपटारा कराना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अब 31 जनवरी 2025 तक का समय है. नहीं तो देना होगा 110% पेमेंट केंद्रीय प्रत्यक्ष कर आयोगा यानी CBDT ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि अब विवाद से विश्वास योजना का लाभ अगले साल भी मिलेगा और 31 जनवरी तक विवादित टैक्स निपटारे किए जा सकेंगे. इसमें साफ कहा गया है कि नई डेडलाइन तक अगर टैक्सपेयर्स अपने विवादों का निपटारा नहीं करा पाते हैं, तो फिर ऐसे स्थिति में 1 फरवरी 2025 या उसके बाद की जाने वाली घोषणाओं पर विवादित टैक्स डिमांड का 110 फीसदी पेमेंट करना होगा. इन करदाताओं को स्कीम का फायदा Vivad Se Vishwas Yojna का लाभ ऐसे करदाताओं को मिलेगा, जिनके विवादित टैक्स से जुड़े मामले के संबंध में अपनी दायर की गई है. जिन टैक्सपेयर्स ने 22 जुलाई 2024 तक सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ठ या फिर आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में याचिका दायर की है, या फिर टैक्स ऑफिसर्स की ओर से अपील की गई है, तो फिर उन्हें इस स्कीम के तहत कम अमाउंट देकर टैक्स निपटारा करने का फायदा मिल सकता है. सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से लगभग 2.7 करोड़ प्रत्यक्ष कर मांगों का समाधान हो सकेगा, जिनकी कुल राशि लगभग 35 लाख करोड़ रुपये होगी. तेजी से इन मामलों का निपटान करने के लिए स्टार्ट की गई Income Tax Department की इस स्कीम के तहत चार तरह के फॉर्म जारी किए गए हैं. ये चार फॉर्म किए गए हैं जारी फॉर्म 1 – इसमें आप डिक्लेरेशन फाइल और अंडरटेकिंग देंगे. फॉर्म 2 – यह अथॉरिटी द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र के लिए होगा. फॉर्म 3 – इस फॉर्म के तहत घोषणाकर्ता द्वारा पेमेंट की जानकारी दी जाएगी. फॉर्म 4 – अथॉरिटी द्वारा टैक्स एरियर के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की जानकारी दी जाएगी. फॉर्म 1 और 3 हैं सबसे जरूरी विवाद से विश्वास सरकारी स्कीम में फॉर्म-1 को इनकम टैक्स से जुड़े हर विवाद के लिए अलग-अलग से भरना होगा. वहीं फॉर्म-3 में आपको पेमेंट की जानकारी शेयर करनी होगी. इसमें आपको अपील, आपत्ति, आवेदन, रिट याचिका या दावे को वापस लेने के प्रमाण के साथ अथॉरिटी को देना पड़ेगा. फॉर्म 1 और 3 को टैक्सपेयर्स द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत किया जा सकेगा. ये फॉर्म आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल यानी www.incometax.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे. क्या होता है डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स? भारत में डायरेक्ट टैक्स के तहत इनकम टैक्स (Income Tax) आता है. जो लोग इसके लिए तय किए गए दायरे में आते हैं, उन्हें अपने इनकम ब्रैकेट के हिसाब से टैक्स देना पड़ता है और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना पड़ता है. इनडायरेक्ट के तहत वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी (GST) के मामले आते हैं. आप जो भी सामान खरीदते हैं या टेलीकॉम जैसी किसी सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो उस पर जीएसटी देना पड़ता है.   recent visitors 45

साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट टीम चुनी, बुमराह को बनाया कप्तान, कमिंस को किया आउट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में एक समय सबसे आगे चल रही थी, लेकिन पिछले चार महीनों में कहानी एकदम बदल गई और अब टीम इंडिया के लिए लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल भरा हो गया है। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है और अब भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम ही फाइनल में पहुंच पाएगी। खैर साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है, जिसमें दुनिया भर के 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 2024 के प्रदर्शन के आधार पर यह टेस्ट टीम चुनी गई है। मजेदार बात यह है कि इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चुने हैं, जबकि इंग्लैंड के तीन, भारत और न्यूजीलैंड से दो-दो खिलाड़ी और एक-एक खिलाड़ी श्रीलंका और साउथ अफ्रीका से चुना है। पारी के आगाज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और बेन डकेट को चुना है, जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए जो रूट हैं और चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए रचिन रविंद्र हैं। रचिन रविंद्र बैटिंग ऑलराउंडर हैं। इसके बाद हैरी ब्रूक का नाम आता है और फिर कमिंदु मेंडिस भी इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को जगह मिली है, जबकि इसके बाद मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और केशव महाराज का नाम इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कप्तानी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जसप्रीत बुमराह को चुना है। बुमराह ने इस साल कुल 13 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 71 विकेट चटकाए हैं और अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पर्थ टेस्ट में यादगार जीत भी दिलाई थी। recent visitors 54