देवास
शहर के इंदौर रोड स्थित विकास नगर चौराहा पर एक मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार देर रात की घटना बताई जा रही है, जिसकी जानकारी तड़के लोगों को लगी।
इसके बाद मौके पर स्थानीय पार्षद अजय तोमर सहित कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौराहा पर पुलिस चौकी के पीछे कालिका माता और भैरव जी का एक छोटा-सा मंदिर है, जिसमें तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर सांसद भी पहुंचे। टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।