मनोज श्रीवास्तव बने नए एमपी राज्य निर्वाचन आयुक्त: सीएम सचिवालय में सबसे पावरफुल अफसर रहे; बीपी सिंह का कार्यकाल पूरा

Manoj Srivastava becomes new MP State Election Commissioner: He was the most powerful officer in CM Secretariat; BP Singh’s tenure ends भोपाल । रिटायर्ड अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त बन गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार शाम को आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग के आयुक्त रहे बसंत प्रताप सिंह का 6 माह का अतिरिक्त कार्यकाल 31 दिसंबर पूरा हुआ है। इसके चलते राज्य शासन ने आज ही राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नई नियुक्ति के आदेश जारी किए। श्रीवास्तव के पहले इस पद पर पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा और रिटायर्ड एसीएस मलय श्रीवास्तव की भी दावेदारी थी। वीरा राणा का आदेश ऐन मौके पर रुका थाइसके पहले 30 सितम्बर को पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायरमेंट के दिन उन्हें नया राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने के आदेश जारी होने वाले थे। राज्य निर्वाचन आयोग में इसकी तैयारी भी कर ली गई थी और बीपी सिंह ने स्टाफ को हाई-टी देकर खुद को कार्यमुक्त भी बता दिया था। हालांकि अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी होने के बाद समीकरण बदल गए। इसके बाद वीरा राणा काे राज्य निर्वाचन आयुक्त बनने का फैसला टल गया। 30 जून को खत्म हो गया था सिंह का कार्यकालइससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे बीपी सिंह का कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म हो गया था। तब सरकार ने किसी नए आयुक्त को नियुक्ति नहीं देते हुए बीपी सिंह को ही पद पर बने रहने के आदेश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद 6 माह तक पद पर बने रह सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 180

भारतीय टीम अंतिम टेस्ट में हारी तो डब्ल्यूटीसी से बाहर होगी

मुम्बई ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली 184 रनों की बढ़ी जीत के साथ ही आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल के लिए अपनी दावेदारी और पक्की कर ली है। वहीं अब अगर ऑस्ट्रेलिया अगर 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट को ड्रा करा लेता है या जीत हासिल कर लेता है तो भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी से बाहर हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अपनी 10वीं जीत के साथ फाइनल खेलने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाया है। उसका अंक प्रतिशत पीसीटी 58.89 से बढ़कर 61.45 पहुंच गया हैं। अब तक केवल एक टीम दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। वहीं चौथे टेस्ट में हार से भारत की डब्लयूटीसी फाइनल की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। इस हार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद भारत का पीसीटी 55.89 से घटकर 52.77 हो गया। इस चक्र में भारत की ये सातवीं हार है। इससे पहले अपनी धरती पहले घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार और अब ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में दूसरी हार से भारत मुश्किल में आ गया था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम से बॉक्सिंग डे टेस्ट हारकर भारतीय टीम के सीधे प्रवेश की संभावनएं समाप्त हो गयी हैं और उसे अब अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। सिडनी में अगर भारतीय टीम  जीत दर्ज करती है तो उसका पीसीटी 55.26 हो जाएगा, जिससे उसकी उम्मीदें बनी रहेंगी। इसके साथ ही भारतीय टीम को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका 1-0 से ऑस्ट्रेलिया को हरा दे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

10 साल के एक लड़के की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने घर में लगे झूले पर स्टंट कर रहा था, फंसी थी टाई

वडोदरा गुजरात के वडोदरा में दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। जिसमें जरा सी लापरवाही के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस अजीबोगरीब घटना में 10 साल के एक लड़के की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने घर में लगे झूले पर स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसकी नेकटाई झूले के लूप में फंस गई और इससे उसका गला दब गया और मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात वडोदरा के नवापुरा इलाके में हुई। मृतक की पहचान रचित पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब लड़का झूले पर स्टंट कर रहा था, तब उसकी मां पड़ोसी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। जबकि उसका पिता दूसरे कमरे में था। हालांकि, इस दौरान मृतक बच्चे ने जो नेकटाई पहनी हुई थी, वह झूले के लूप में उलझ गई, जिससे वह दुर्घटनावश लटक गया और अंततः उसकी मौत हो गई। नवापुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमएस अंसारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'परिवार ने बताया कि लड़का झूले पर स्टंट करने का आदी था। हालांकि, उसने नेकटाई पहनी हुई थी, जो झूले के लूप में उलझ गई और इससे वह लटक गया। उसके पिता ने उसे बेहोशी की हालत में पाया और तुरंl नीचे उतारा। माता-पिता उसे मंजलपुर के एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।' गुजरात के वडोदरा में दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। जिसमें जरा सी लापरवाही के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस अजीबोगरीब घटना में 10 साल के एक लड़के की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने घर में लगे झूले पर स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसकी नेकटाई झूले के लूप में फंस गई और इससे उसका गला दब गया और मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात वडोदरा के नवापुरा इलाके में हुई। मृतक की पहचान रचित पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब लड़का झूले पर स्टंट कर रहा था, तब उसकी मां पड़ोसी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। जबकि उसका पिता दूसरे कमरे में था। हालांकि, इस दौरान मृतक बच्चे ने जो नेकटाई पहनी हुई थी, वह झूले के लूप में उलझ गई, जिससे वह दुर्घटनावश लटक गया और अंततः उसकी मौत हो गई। नवापुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमएस अंसारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'परिवार ने बताया कि लड़का झूले पर स्टंट करने का आदी था। हालांकि, उसने नेकटाई पहनी हुई थी, जो झूले के लूप में उलझ गई और इससे वह लटक गया। उसके पिता ने उसे बेहोशी की हालत में पाया और तुरंl नीचे उतारा। माता-पिता उसे मंजलपुर के एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।' अंसारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फिर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। माता-पिता को अपनी भूल पर पछतावा है। बच्चे को बेहाशी की हालत में देखकर पिता अस्पताल लेकर पहुंचते लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है उसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 128

गलत जानकारी देने पर हुआ निलंबित, छत्तीसगढ़-महासमुंद में पंचायत सचिव ले रहा शिक्षिका पत्नी के नाम से महतारी वंदन योजना की राशि

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का एक और गंभीर मामला सामने आया है. मामले में ग्राम पंचायत घोडारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है. सचिव गलत जानकारी देकर अपनी पत्नी के नाम से योजना का लाभ उठा रहा था. सचिव रमाकांत और उनकी पत्नी नीलम गोस्वामी दोनों ही सरकारी नौकरी में होने के बावजूद गलत तरीके से 420 और धोखाधड़ी कर महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये ले रहे थे. मामले में सचिव, शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर हो सकती है. यह पूरा मामला महासमुंद जिले का है. क्या है मामला जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी ने अपनी शिक्षिका पत्नी नीलम गोस्वामी, जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है. उनके नाम पर गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाया. जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सचिव ने योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर अपनी पत्नी के बैंक खाते में राशि जमा करवाई.जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी शासकीय सेवक द्वारा गलत  जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों का उल्लंघन है. रमाकांत गोस्वामी द्वारा इस फर्जीवाड़े की सूचना किसी को न देना उनकी संलिप्तता को स्पष्ट करता है. फर्जीवाड़े के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रमाकांत गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत महासमुंद में रहेगा. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा. टीचर पर भी होगी कार्रवाई – कलेक्टर मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह का कहना है कि महतारी वंदन में गड़बड़ी का मामला जिस तरह से सामने आ रहा था. उसको देखते हुए हमने आज ही टीएल में कहा था और जैसे ही पता चला तो हमने तत्काल सचिव को निलंबित किया है और शिक्षा विभाग को आदेशित किया है कि टीचर पर भी कार्रवाई करें. साथ ही आवश्यकता अनुसार इनपर एफआईआर कार्रवाई करेंगे. सन्नी लियोन के नाम पर हुआ था फर्जीवाड़ा सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक साइबर कैफे वाले ने सनी लियोन के नाम से फॉर्म भर कर गलत तरीके से महतारी वंदन योजना का लाभ लिया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की प्रदेश भर से लेकर देश भर में चर्चा रही. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

अगर ऑकलैंड में एएसबी टेनिस क्लासिक में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायीं तो खेल से संन्यास ले लेंगी: नाओमी ओसाका

ऑकलैंड जापानी की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि अगर ऑकलैंड में एएसबी टेनिस क्लासिक में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायीं तो खेल से संन्यास ले लेंगी। ओसाक अक्टूबर में चाइना ओपन में पीठ में आये खिंचाव के बाद से ही टेनिस कोर्ट से दूर हैं। अब वह वापसी करते हुए अपना पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में ओसाका का पहला मुकाबला इस्राइल की लिना ग्लूश्को से होगा। ओसाका ने कहा कि इस साल उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लगभग 15 महीने के ब्रेक के बाद अपना पेशेवर करियर फिर से शुरू किया था और वह सत्र के अंत में 58वें स्थान पर रहीं। ओसाका ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी खिलाड़ी हूं जो उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहने पर खेलती रहूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं टूर पर मौजूद सभी खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करती हूं पर मैं अभी अपने जीवन में जिस जगह पर हूं, उसे देखते हुए अगर मैं एक एक तय स्थानसे ऊपर नहीं पहुंचती तो मैं आगे नहीं खेलना चाहूंगी।’’ ओसाका ने कहा, ‘‘अगर मैं उस रैंकिंग पर नहीं पहुंचती हूं जहां मुझे लगता है कि मुझे होना चाहिए तो मैं उसकी जगह पर अपनी बेटी के साथ समय बिताना अधिक पसंद करूंगी। ’’ ओसाका का इस जीत हार का एकल रिकॉर्ड 22-17 रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

2024 के आखिरी दिन कहा है कि नया वर्ष बहुत कुछ तय करने वाला होगा, AI पर भी किया अलर्ट: सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क पूरी दुनिया में 2025 के आगमन की तैयारी है और लोग जश्न मनाने की प्लानिंग में हैं। इस बीच दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है। सुंदर पिचाई ने 2024 के आखिरी दिन कहा है कि नया वर्ष बहुत कुछ तय करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से उभार हो रहा है। ऐसे दौर में हम सभी को उसकी जरूरत समझनी होगी औऱ खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें एक कंपनी के तौर पर तेजी से विकास करना होगा। पिचाई ने कहा कि बहुत कुछ दांव पर है और उसे समझते हुए हमें एक कंपनी के तौर पर तेजी से खुद को आगे बढ़ाना होगा और एआई के हिसाब से खुद को ढालना और तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि 2024 में ऐसे कई मौके रहे हैं, जब तकनीक का प्रभाव पड़ा है। 2025 में हमें बिना थके प्रयास करना होगा। इस तकनीक के फायदे समझने होंगे और उसके अनुसार ही यूजर की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य फोकस अगले साल Gemini ऐप होगा। हम उसके माध्यम से लोगों को सही जानकारी देंगे और जेनरेटिव एआई के उनके अनुभव को बेहतर करेंगे। पिचाई ने कहा कि Gemini को लेकर हमें प्लान करना होगा और उस पर फोकस करना होगा। पिचाई ने कर्मचारियों से साफ कहा कि एआई इंडस्ट्री में कैसे हम अपने Gemini ऐप को स्थापित कर सकें, यही हमारी प्राथमिकता में इस साल रहना चाहिए। पिचाई ने कहा कि Gemini ऐप के साथ हमने बीते कुछ महीनों में अच्छे प्रयोग किए हैं। लेकिन हमें 2025 में और फोकस करना होगा ताकि इंडस्ट्री में गैप को खत्म करें और खुद को लीडर के तौर पर स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि Gemini को विस्तार देना औऱ उसे इंडस्ट्री में स्थापित करना 2025 में गूगल की शीर्ष प्राथमिकता में होगा। पिचाई ने एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखते हुए कहा कि हमें 2025 में 500 मिलियन यूजर्स तक के टारगेट को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि 2025 में Gemini के उपभोक्ताओं में इजाफा करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता में होगा। दरअसल चैटजीपीटी समेत ऐसे कई एआई टूल हैं, जिनसे गूगल को चुनौती मिल रही है। ऐसे में वह भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दे रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 130