Monday, July 6, 2026 11:07 pm

2 जनवरी गुरुवार को जानें कैसा होगा आपका दिन, इन राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को कंट्रोल रखें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। आय में कमी व खर्च के अधिकता की स्थिति हो सकती है। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। कुछ जातकों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन बढ़िया रहेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता रह सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक खर्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, हालांकि उसकी सेहत पर नजर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। परिवार में शांति बनाए रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग आर्थिक लाभ दिलाएगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा व असंतोष से बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है। आज किसी भी तरह के रिस्क से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों के लिए परिवार से दूर जाना पड़ जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से आप पहले से अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि भी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की का इंतजार करने वालों को इंतजार बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी के लिए जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है, उन्हें सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लिखने-पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय से संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। recent visitors 62

अगर पैसे नहीं भी हैं तो नहीं रुकेगा ट्रीटमेंट, राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का ‘उपचार’ शुरू कर दिया

देहरादून राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं का 'उपचार' शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत मेडिकल कालेजों से की गई है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि राजकीय मेडिकल कालेजों में आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को और अधिक दुरस्त किया जाए। जिसके लिए नई गाइड लाइन (एसओपी) उन्होंने जारी की है। गाइड लाइन के अनुसार किसी भी अस्पताल का यह दायित्व है कि इमरजेंसी में आने वाले हरेक मरीज को इमरजेंसी मेडिकल केयर उपलब्ध कराए। अगर मरीज के पास पैसे भी नहीं हैं तब भी चिकित्सक या अस्पताल उसके इलाज में न तो किसी तरह की देरी करेंगे और न ही इलाज से इन्कार करेंगे। पहली प्राथमिकता मरीज को तुरंत उपचार स्वास्थ्य सचिव ने सख्त हिदायत दी है कि डाक्टर की पहली प्राथमिकता मरीज को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने की होनी चाहिए, ताकि उसे बचाया जा सके। स्वास्थ्य सचिव की आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को लेकर राजकीय मेडिकल कालेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक में इस विषय पर गहन मंथन किया गया। आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन पर लंबे विचार-विमर्श के बाद अस्पतालों के लिए एसओपी जारी की गई है। जिसके तहत ट्राइएज एरिया में मरीजों की त्वरित जांच, क्लीनिक प्रोटोकाल, डाक्युमेंटेशन और क्वालिटी एश्योरेंस आदि को लेकर एक विस्तृत गाइड लाइन बनाई गई है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को 10 मिनट के भीतर इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबध में लापरवाही होने पर संबंधित मेडिकल कालेज के एमएस या प्राचार्य की जवाबदेही होगी। यह दिए निर्देश आपातकालीन चिकित्सा की आवश्यकता वाले किसी मरीज को बेड या विशेषज्ञ सेवा के अभाव में भी समुचित उपचार दिया जाएगा। आपातकालीन विभाग तत्काल उचित जीवन रक्षक देखभाल प्रदान करेगा। जिसमें भावनात्मक सुरक्षा और व्यक्ति-केंद्रित देखभाल शामिल होगी। आपातकालीन विभाग विशेषीकृत इकाई के रूप में कार्य करेगा। जहां जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली सभी स्थितियों में त्वरित और विविध आपातकालीन देखभाल के लिए पर्याप्त संसाधन व स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। आनकाल फैकल्टी का यह दायित्व है कि वह ईएमओ को अपनी उपलब्धता और संपर्क विवरण के बारे में सूचित करे। उन्हें अपनी आनकाल ड्यूटी के तहत रोस्टर रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होगा। रात के समय ड्यूटी रूम में अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहना होगा। किसी मरीज को देखने में हुई अनावश्यक देरी की स्थिति में इमरजेंसी प्रभारी/एमएस स्थिति की समीक्षा करेंगे। यदि कोई चूक सामने आती है तो दोषी ईएमओ, एसआर या संकाय सदस्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि आपातकालीन विभाग में तैनात कोई कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी निजी प्रतिष्ठान से न जुड़ा हो। तैनाती से पहले इस आशय का शपथ पत्र लिया जाए। अगर कोई कर्मचारी मरीजों को निजी नर्सिंग होम या डायग्नोस्टिक सेंटर भेजने में संलिप्त पाया जाता है तो उसे विभाग से हटा उचित कार्रवाई की जाएगी। इमरजेंसी विभाग किसी भी अस्पताल का चेहरा है। जहां मिलने वाली त्वरित, उचित और समन्वित देखभाल स्वास्थ्य प्रणाली में आम जनता का विश्वास बढ़ाती है। ऐसे में अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन न कर रहे कर्मचारियों के प्रशिक्षण या उन्हें हटाने की आवश्यकता है। बिना किसी वाजिब कारण एक से दूसरे विभाग में भेजने पर मरीज को परेशानी होती है। इसे चिकित्सकीय लापरवाही के बराबर माना जाना चाहिए। मरीज के प्रारंभिक उपचार में वित्तीय बाधा नहीं आनी चाहिए। इस ओर दें ध्यान ट्राइएज प्रक्रिया : मरीज की स्थिति की गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता देने के लिए व्यवस्थित दृष्टिकोण विकसित करें। शीघ्र उपचार को सुनिश्चित करें। क्लिनिकल प्रोटोकाल : आम आपात स्थितियों के उपचार के लिए दिशा-निर्देश स्थापित करें। प्रभावी परिणाम के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। दस्तावेजीकरण : निरंतर देखभाल के लिए सटीक रिकार्ड की प्रक्रिया लागू करें। मरीज की शिकायतों का भी व्यवस्थित रूप से दस्तावेजीकरण करें। गुणवत्ता आश्वासन : नियमित आडिट और फीडबैक प्रणाली शामिल करें। एसओपी की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करें। आपातकालीन देखभाल का नैतिक पक्ष त्वरित प्रतिक्रिया : निष्पक्षता के साथ शीघ्र प्रतिक्रिया दें और विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करें। रोगी अधिकार व संचार : रोगियों के हितों और अधिकारों को प्राथमिकता दें। उनके या उनके परिवार के साथ ईमानदारी से संवाद करें। रोगी की स्थिति : रोग प्रबंधन के दौरान मरीज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें। रोगी की गोपनीयता : रोगी की गोपनीयता का सम्मान करें और सुरक्षा करें।   recent visitors 60

दांव पर लगा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, बस चार कदम दूर हैं रोहित शर्मा, रच सकते है इतिहास

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कारवां आखिरी पड़ाव तक जा पहु्ंचा है। सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। यहां, सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। करो या मरो के मुकाबले में सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए भारत को हाल में जीत चाहिए होगी। सिडनी में मिलने वाली जीत भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी खोलेगी। इस मैच में अभी तक खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ चार छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग को पीछे कर सकते हैं। भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 91 छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं। चार कदम दूर रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। उन्होंने 89 छक्के जड़े हैं। यानी रोहित दिग्गज बल्लेबाज सहवाह से तीन छक्के पीछे हैं। अब अगर सिडनी में होने वाले टेस्ट मुकाबले में रोहित के बल्ले से चार छक्के निकलते हैं, तो वह सहवाग को पीछे करते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:- वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के रोहित शर्मा- 88 छक्के महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के रवींद्र जडेजा- 69 छक्के सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के चार मैच में बनाए हैं 31 रन गौरतलब हो कि भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गए हैं। मौजूदा BGT में उन्होंने कुल 4 मुकाबले खेले, जिसमें 31 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अभी तक कुल 67 टेस्ट खेलते हुए 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। recent visitors 60

नए साल में घट गया ट्रेनों का किराया, पांच साल बाद पैसेंजर ट्रेनों को उनके पूर्व के नंबर से चलाया जाएगा

मेरठ नए साल के पहले दिन से दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के किराये में राहत मिलेगी। पांच साल बाद पैसेंजर ट्रेनों को उनके पूर्व के नंबर से चलाया जाएगा। एक जनवरी 2025 से उत्तर रेलवे ने 551 ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है, जिसमें 11 ट्रेनें वाया मेरठ या मेरठ से संचालित होने वाली हैं। अभी तक इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था। वर्तमान में मेरठ से नई दिल्ली का किराया 45 रुपये है। पुराने नंबरों से चलने से पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेन का किराया लिया जाएगा। जिसके तहत किराया लगभग 20 रुपये हो जाएगा। कोरोना काल में पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया गया था। पैसेंजर ट्रेनों के नंबर का पहला अक्षर पांच और मेमू ट्रेनों का पहला अक्षर छह हटा कर शून्य लगा दिया गया था। स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित करने से पैसेंजर ट्रेनों का किराया एक्सप्रेस ट्रेन का लिया जा रहा था। एक जनवरी 2025 से ट्रेनों का संचालन पुराने नंबर से होगा। वाया मेरठ और मेरठ से चलने वाली चार ट्रेनें मेमू व सात पैसेंजर हैं। recent visitors 65

अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, वे मुस्लिम बहुल बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग के श्रमिक हैं: असम सीएम

गुवाहाटी बांग्लादेश में फैली अशांति के बीच वहां से कई लोग पलायन कर भारत आ रहे हैं। इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश से राज्य में आने वाले लोगों में से अधिकांश पड़ोसी देश के बहुसंख्यक समुदाय के हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि जो लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे हैं, वे मुस्लिम बहुल बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग के श्रमिक हैं, जो वहां संकट के बाद खराब स्थिति में हैं और वे उसी क्षेत्र में शामिल होने के लिए तमिलनाडु जाना चाहते हैं। बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग ध्वस्त हो गया असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो स्थिति है, उसके कारण वहां कपड़ा उद्योग ध्वस्त हो गया है। वहां बहुसंख्यक लेकिन हमारे देश में अल्पसंख्यक श्रमिक सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु में कपड़ा उद्योगों में जाने के लिए देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं और इन उद्योगों के मालिक उन्हें सस्ते श्रम के लिए आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस देश में हिंदू अल्पसंख्यक अब वहां अत्याचारों का सामना करने के बावजूद आने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, संभवतः इसलिए क्योंकि वे बहुत देशभक्त हैं। बांग्लादेशी हिंदू नहीं आया भारत: सरमा असम के सीएम ने कहा कि उन्होंने बहुत ही परिपक्व तरीके से व्यवहार किया है और पिछले पांच महीनों में कोई भी बांग्लादेशी हिंदू असम नहीं आया है। हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में मदद करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। सीएम ने दावा किया कि स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और केंद्र इसे लेकर बहुत चिंतित है। बांग्लादेश में अशांति के बाद से घुसपैठ में भारी वृद्धि हुई है और पिछले पांच महीनों में रोजाना 20 से 30 लोग अवैध रूप से असम और त्रिपुरा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम सरकार इन घुसपैठियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि उन्हें उनके अपने देश वापस भेज रही है। अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी हो रही उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में फैली अशांति के बाद आतंकी नेटवर्क के सदस्यों पर कार्रवाई के बारे में सरमा ने कहा, "हम एनआईए और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय में लगातार काम कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप असम और अन्य राज्यों में 23 लोगों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।" उन्होंने कहा, "हमें आतंकी संगठन की जड़ों पर प्रहार करना है। अन्य एजेंसियों के साथ मजबूत समन्वय के साथ, हमारी पुलिस ने सफलता हासिल की है।" recent visitors 53

नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उम्मीद है कि अगले महीने से मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी

इंदौर नए साल में इंदौर वासियों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उम्मीद है कि अगले महीने से मेट्रो पटरी पर दौड़ने लगेगी. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) की तैयारी अंतिम चरण में है. बस मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त  (CMRS) की हरी झंडी का इंतजार है. अधिकारियों का कहना है कि हरी झंडी मिलने के बाद मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा. दावा किया जा रहा है कि जनवरी या फरवरी माह में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी. बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन क्रमांक 3 के बीच लगभग 6 किलोमीटर के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गलियारे पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) सितंबर 2023 में किया गया था. अधिकारियों ने आगे बताया कि मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद मार्ग की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी. कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक मेट्रो शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा. इसके अलावा लोगों को कम समय में सफर की सुविधा भी मिलेगी. शुरुआत में चलाई जाएगी तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में तीन डिब्बों की मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेट्रो में तीन अतिरिक्त डिब्बे जोड़ दिए जाएंगे. डिब्बों को बढ़ाने का फैसला यात्रियों की तादाद पर निर्भर होगा. बताया जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में 300 यात्री सफर करेंगे और सीट पर बैठने वाले 50 यात्री शामिल हैं. इंदौर में 7500 करोड़ की लागत वाली मेट्रो ट्रेन परियोजना के पहले चरण नींव 14 सितंबर 2024 को रखी गई थी.  शहर में गोल आकार वाला करीब 31.50 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रेन का गलियारा का बनाया जाना है. मेट्रो ट्रेन के चलने की खबर से इंदौर वासी उत्साहित हैं. recent visitors 40

नए साल पर US के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हमला, ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल

न्यू ऑरलियन्स नए साल के पहले दिन ही अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार न्यू ऑरलियन्स में भीड़ में एक ट्रक घुस गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। ट्रक ने भीड़ को मारी टक्कर समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शहर की एक सरकारी एजेंसी के हवाले से बताया कि न्यू ऑरलियन्स के फ्रेंच क्वार्टर में बुधवार की सुबह बोरबन स्ट्रीट पर एक ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। चालक ने लोगों पर की फायरिंग प्रारंभिक तौर पर इस हादसे को लेकर तत्काल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इससे पहले सीबीएस न्यूज ने गवाहों का हवाला देते हुए बताया कि एक ट्रक तेज गति से भीड़ में घुस गया था, जिसके बाद चालक ने बाहर निकलकर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि चालक की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना को लेकर पुलिस ने कही ये बात इस घटना को लेकर न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने सीबीएस न्यूज को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि एक कार ने लोगों के एक समूह को टक्कर मारी होगी। चोटों के बारे में पता नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है।" पुलिस विभाग ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। recent visitors 51