महिंद्रा एंड महिंद्रा दुनिया की 11वीं सबसे मूल्यवान ऑटोमोबाइल कंपनी बनी: चेयरमैन आनंद महिंद्रा

मुंबई महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि कंपनी दुनिया की 11वीं सबसे मूल्यवान ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बन गई है और इसने कई प्रतिस्पर्धियों और पूर्व टेक्नोलॉजी सहयोगियों को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा समूह के कर्मचारियों को नववर्ष के अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2002 से निफ्टी 50 का हिस्सा रहीं कंपनियों में एमएंडएम के शेयर में मूल्य वृद्धि दर अब तक सबसे अधिक रही है और पिछले वर्ष ही इसने निवेशकों को 77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि "हम लगातार चौथे साल डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में शामिल हुए हैं। वर्ल्ड इंडेक्स में सबसे ऊंची रैंकिंग पाने वाले ऑटोमोटिव ओईएम है।" अन्य कारोबारों में सबसे बेहतर बात यह है कि महिंद्रा सस्टेन ने अपनी योजना से अधिक आगे का लक्ष्य हासिल किया है। इसकी संचयी प्रोजेक्ट पाइपलाइन 3.3 जीडब्ल्यूपी की हो गई है, जो इसकी टारगेट क्षमता से 60 प्रतिशत अधिक थी। महिंद्रा और महिंद्रा के चेयरमैन ने कहा कि भारतीय तिपहिया वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन में हम लीडरशीप पॉजिशन में है। महिंद्रा फाइनेंस की लोन बुक बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि भारत अपनी रक्षा करने से कहीं अधिक करने की स्थिति में है। महिंद्रा के अनुसार, भारत अब समुद्र तट पर 99 पाउंड का हल्का वजन वाला देश नहीं रह गया है। यह सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर सकता है। देश राजनीतिक रूप से स्थिर है, जो इसके मजबूत लोकतंत्र पर आधारित है और यह केंद्रीय चुनावों में पूरी तरह से प्रदर्शित हुआ, जब एक अरब से अधिक लोगों के देश ने निर्बाध, शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से मतदान किया। आनंद महिंद्रा ने कर्मचारियों से कहा, "हम कई अन्य देशों की तुलना में अस्थिर वैश्विक स्थितियों से कम प्रभावित होंगे। ऐसी स्थिति में हमारे समूह के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के विकास के अवसरों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।" recent visitors 65

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने किया पलटवार

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली में स्मारक बनाने से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। पूर्व सांसद ने आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थल से जुड़े फैसले लेने के आरोप पर भी तंज कसा। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिल्ली में समाधि बनाने में अड़ंगा डाले जाने के कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान करें कि कांग्रेस और राहुल गांधी 2025 में सीरियस हो जाएं। देश को उनकी जरूरत है। प्रधानमंत्री का वचन ही मंजूरी है, गृह मंत्री ने भी कह दिया और मंजूरी भी प्रदान कर दी। जब कह दिया तो कह दिया। इसके बाद इन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस और राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि लगातार, राहुल गांधी और कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिससे जनता का कोई सरोकार नहीं है। इनको जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अपमान का आरोप लगा रही है। मेरा सवाल है कि क्या अपमान कर रही है? आपने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान नहीं किया। नरसिम्हा राव की डेथ बॉडी कांग्रेस कार्यालय में नहीं ले जाने दिया। क्या आपको याद नहीं है? पूर्व भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप तो चाहते थे कि आपके परिवार के अलावा किसी की समाधि दिल्ली में नहीं बने। आपको ये बचकानी हरकत छोड़नी चाहिए। मैं चाहूंगा कि अयोध्या आएं, भगवान राम, भगवान हनुमान का दर्शन करें, सद्बुद्धि प्राप्त करें और देश के लिए जो जरूरी मुद्दे हों, उसे उठाएं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि, विपक्ष और राहुल गांधी का राजनीति में सक्रिय रहना जरूरी है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आरोपों से जुड़े सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें उस (आप) पार्टी के बारे में कुछ नहीं बोलना है। आम आदमी पार्टी (आप) ड्रामा पार्टी है। recent visitors 52

नए साल में मोदी सरकार ने किसानों को तोहफा, खाद पर सब्सिडी बढ़ी

नई दिल्ली नए साल में मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक किसानों के नाम रही है। साल के पहले दिन बुधावार को हुई बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर के लिए स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी गई। इसके तहत फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा यह सब्सिडी (स्पेशल पैकेज) 31 दिसंबर 2025 तक दी गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि किसानों को डीएपी का 50 किलो का बैग 1,350 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। यह 'वन टाइम पैकेज' काफी महत्वपूर्ण है। पड़ोस के देशों में डीएपी का 50 किलो का बैग तीन हजार रुपये से ज्यादा में मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भले ही कैसे भी स्थिति आ जाए हमें अपने किसानों को सुरक्षित करना है। उनके ऊपर बोझ नहीं डालना है। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की है कि डीएपी के नाम पर कुछ लोग किसानों को ठगने का प्रयास करेंगे। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि अगर कोई ऐसा करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पैकेज पर लगभग 3,850 करोड़ रुपये की लागत होगी। साल 2014 से लेकर अब तक कोविड-19 का वह दौर भी आया जब स्थिति काफी खराब थी। लेकिन, हमारी सरकार और पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव का खामियाजा न उठाना पड़े। 2014-24 तक उर्वरक सब्सिडी 11.9 लाख करोड़ रुपये थी जो 2004-14 के दौरान दी गई सब्सिडी से दोगुनी से भी अधिक है। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी। इस निर्णय से 2025-26 तक देश भर के किसानों के लिए न रोकी जा सकने वाली प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के जोखिम कवरेज में मदद मिलेगी। इसके अलावा, योजना के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी के उपयोग से पारदर्शिता और दावा गणना और निपटान में वृद्धि होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 824.77 करोड़ रुपये की राशि के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी कोष (एफआईएटी) के निर्माण को भी मंजूरी दी है। recent visitors 44

नेहा ने पहली बार पेटार के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया

मुंबई,  हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहने वाली नेहा ने पहली बार किसी के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया। पेटार स्लिस्कोविक एक 33 साल के क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जो बोस्निया से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 2011 में जर्मन क्लब मेन्ज़ 05 के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और बाद में सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे प्रमुख क्लबों के लिए भी खेले। पेटार का भारतीय फुटबॉल से भी खास नाता है, क्योंकि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और जमशेदपुर एफसी का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में चेन्नईयिन एफसी के लिए खेलते हुए उन्होंने आठ गोल किए और अपनी शानदार तकनीक के लिए सराहे गए। नेहा शर्मा, जिन्हें फिल्मों क्रुक और यमला पगला दीवाना 2 से पहचान मिली, हाल ही में पेटार के साथ मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखी गईं। नेहा ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि पेटार कैजुअल टी-शर्ट में नजर आए। दोनों के तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद, फैंस ने उनकी रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। नेहा, जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखने की आदत रखती हैं, ने इस बार अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया आउटिंग और शानदार केमिस्ट्री को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। कुछ फैंस ने इसे दिल टूटने का पल भी कहा, जबकि अन्य इस रिश्ते को लेकर आश्वस्त हैं कि यह बॉलीवुड और स्पोर्ट्स का परफेक्ट मिलन हो सकता है।   recent visitors 59

पर्यटन स्थलों पर लोगों की रही भीड़, हुए दो हादसे , कही पलटी नाव, तो कही पलटी बोलेरो

रायगढ़ नए साल के पहले दिन जिले के पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ रही. वहीं आज दो अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें लोग बाल-बाल बचे. टीपाखोल डेम में नाव पलटी है. नाव में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे हैं. लाइफ जैकेट के कारण गहरे पानी में डूबने से पहले गोताखोरों ने बचा लिया. वहीं दूसरी घटना भी डेम के पास हुई है जहां पर्यटकों से भरा बोलेरो पलटने से अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि टीपाखोल डेम शहर से सात किलोमीटर दूर है. नए साल के कारण यहां भारी भीड़ रही. ग्राम पंचायत टीपाखोल द्वारा डेम में मोटर वोट और नाव चलाई जाती है. डेम के पास ही नया साल मनाने गए पर्यटकों से भरा बोलेरो वाहन पलट गया. इस हादसे में भी लोग बाल-बाल बचे. recent visitors 60

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म बाशा के पॉपुलर डायलॉग के साथ नए साल की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली,  देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नये साल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रजनीकांत ने नए साल की शुभकामनाओं के रूप में अपनी फिल्म बाशा का एक पॉपुलर डायलॉग पोस्ट किया। “ईश्वर अच्छे लोगों की परीक्षा लेता है, लेकिन उन्हें कभी नहीं छोड़ता। दूसरी ओर, ईश्वर बुरे लोगों को बहुत कुछ देता है, लेकिन अंततः उन्हें छोड़ देता है”। बता दें कि इस साल साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। फिल्म ‘कूली’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म साल 2025 के मिड में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, वरिष्ठ अदाकारा नीतू सिंह कपूर ने अपने परिवार संग मिलकर नए साल का स्वागत किया। कैमरे में कैद उन पलों को अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से शेयर किया। इस जश्न का हिस्सा उनकी समधन सोनी राजदान, स्टार कपल रणबीर-आलिया, बेटी रिद्धिमा अपने पति और बेटी बने। नीतू ने इन चार तस्वीरों की श्रृंखला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। इन्हें देख कर एहसास हो रहा है कि ड्रेस कोड ब्लैक है। सभी ने काले रंग का आउटफिट पहन रखा है। हालांकि समधन चीट कर गई हैं। वो रेड कलर की ड्रेस में है उन्होंने अपनी नातिन और नीतू की पोती राहा से ट्विनिंग की है। सोनी रेड ब्लिंगी ड्रेस में दिखीं। एक गार्डन एरिया में फ्लोर सीटिंग के साथ नए साल का जश्न मनाते परिवार दिखा।   recent visitors 46