Wednesday, July 8, 2026 4:37 am

नए साल की शुरुआत राहतभरी खबर से, 6 महीने बाद सस्ता हुआ LPG सिलेंडर! जानिए नए दाम

मुंबई नए साल (New Year 2025) की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन एक राहत भरी खबर आई है. दरअसल, 1 जनवरी 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की है. गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक कम किए गए हैं. हालांकि, ये कटौती कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14 किलोग्राम वाले) की कीमतें नए साल की शुरुआत में भी स्थिर बनी हुई हैं, यानी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इतना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर 1 January 2025 यानी साल के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं. IOCL की वेबसाइट पर अपडेट किए गए दाम के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1804 रुपये का हो गया है, जो कि बीते 1 दिसंबर को 1818.50 रुपये का था. यानी एक सिलेंडर का दाम 14.50 रुपये घट गया है. दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य महानगरों में भी इसकी कीमतें बदली हैं. जानें इन शहरों में LPG सिलेंडर की नई कीमत बिहार की राजधानी पटना में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर 2095.5 रुपये देने होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 1925 रुपये और नोएडा यानी गौतम बुद्ध नगर में 1802.50 रुपने देने होंगे. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर 1 जनवरी 2025 से 2073 रुपये और झारखंड की राजधानी रांची में 1962.50 रुपये चुकाने होंगे. क्या होगा असर अब आपके लिए होटल रेस्टोरेंट में खाना खाने का बिल जेब पर भारी नहीं पड़ेगा. साथ ही ऑनलाइन फूड आर्डर करने पर भी आपको राहत मिल सकती है. 19 किलो वाला सिलेंडर होटल और ढाबा वाले ही इस्तेमाल करते हैं. इन्हें 14 किलो वाले सिलेंडर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. पिछले कई महीनों में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा था जिसपर नए साल के पहले महीने में फिलहाल ब्रेक लग गया है. मुंबई-कोलकाता में ये है नया रेट राजधानी दिल्ली के अलावा कोलकाता में पहली जनवरी से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1927 रुपये से घटकर 1911 रुपये हो गई है. यहां एक सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price In Kolkata) में 16 रुपये की कटौती की गई है. इसके साथ ही मुंबई में सिलेंडर के दाम (Mumbai LPG Price) भी 15 रुपये कम हुए हैं और दिसंबर में 1771 रुपये में मिलने वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम घटकर 1756 रुपये का रह गया है. चेन्नई की अगर बात करें, तो यहां 1980.50 रुपये वाला 19Kg Cylinder अब 1 जनवरी 2025 से 1966 रुपये का मिलेगा. दिसंबर के पहले दिन हुआ था महंगा इससे पहले बीते महीने दिसंबर की पहली तारीख को महंगाई का तगड़ा झटका लगा था और 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं. 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि नवंबर में 1802 रुपये का था. कोलकाता में ये 1911.50 रुपये से 1927 रुपये का, Mumbai में 1754.50 रुपये से 1771 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से 1980.50 रुपये का हो गया था. घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम स्थिर लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये 1 अगस्त के दाम पर ही मिल रहा है. 1 जनवरी को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये दिल्ली में 803 रुपये का मिल रहा है. इसके अलावा कोलकाता में इसकी कीमत 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर यथावत बनी हुई है. recent visitors 69

अनु अग्रवाल ने छोटी सी ड्रेस में किया ऐसा डांस, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

मुंबई नब्बे के दशक में फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल इस वक्त अपने एक वीडियो लेकर चर्चा में हैं, जिसे कारण यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। अनु अग्रवाल ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह छोटी सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अनु अग्रवाल ने वीडियो शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'जमकर पार्टी करना, जमकर मेहनत करना और मेडिटेशन मेरा मोटो है।' लेकिन अनु अग्रवाल अपने पहने कपड़ों और डांस करने के तरीके के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने सुनाया- बकवास और एकदम घटिया एक यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है। प्लीज अनु अपनी क्लास मेनटेन रखो। हमें तुम 'आशिकी' में बहुत अच्छी लगी थीं। उसे बर्बाद मत करो।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्लासी बनो। ये क्या घटियापन है?' एक और कमेंट है, 'ये इतना चीप डांस क्यों कर रही है?' एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये 2024 है 1990 नहीं मैडम। कब तुम बड़ी होगी और ये बच्चों का फ्रॉक पहनना बंद करोगी?' 1999 में हुआ था एक्सीडेंट, महीनेभर कोमा में रहीं मालूम हो कि 'आशिकी' जैसी हिट के बाद अनु अग्रवाल ने कुछ और फिल्मों में काम किया था, पर वो नहीं चलीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। साल 1999 में अनु अग्रवाल का जानलेवा एक्सीडेंट हुआ, जिसके कारण वह 29 दिन तक कोमा में रही थीं और चेहरा भी बिगड़ गया था। इसके कारण अनु अग्रवाल की याददाश्त भी चली गई। अनु अग्रवाल की चली गई थी याददाश्त, कुछ नहीं याद एक इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा था कि उन्हें अब 'आशिकी' के बाद का कुछ याद नहीं है। उन्होंने 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा था, 'एक्सीडेंट के बाद जब मेरी याददाश्त चली गई तो मैंने फिल्म देखी। मेरी मां ने फिल्म चलाई, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी जुड़ नहीं पाई। मैं स्क्रीन पर मौजूद लड़की से खुद को जोड़ नहीं पाई।' एक्ट्रेस ने आगे कहा था, 'मेरी मां कहती रहीं कि ये तुम हो। मैं बस एक बच्चे की तरह इसे देखता रही, लेकिन मैं कनेक्ट नहीं कर सकी। उस समय 'आशिकी 2' आ गई थी, इसलिए उन्होंने मुझे वो फिल्म भी दिखाई, पर मुझे कुछ समझ नहीं आया।' recent visitors 194

वित्तीय प्रबंधन के लिये की तारीफ, छत्तीसगढ़-नये साल पर केंद्र सरकार ने दी 250 करोड़ प्रोत्साहन राशि

रायपुर। नये साल पर छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए आईटी आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को लागू कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार ने इस डिजिटल सुधार की तारीफ करते हुए प्रदेश को 250 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के रूप में दी है। छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन के लिए "जस्ट इन टाइम" (जेआईटी) मॉडल और एसएनए स्पर्श प्रणाली को अपनाया है। यह प्रणाली वित्तीय प्रवाह को कुशल बनाते हुए निधियों के वितरण, ट्रैकिंग और भुगतान को आसान बनाती है। इसके तहत राज्य सरकार ने केंद्र की निधि को आरबीआई के ई-कुबेर नेटवर्क और राज्य की निधि को वित्तीय प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली (एफएमआईएस) के माध्यम से समेकित किया है। इस पहल से निधि के सही समय पर उपयोग और वास्तविक समय में व्यय की रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित हुई है। इस सुधार के तहत स्मार्ट भुगतान  एल्गोरिथम का उपयोग किया गया है, जिससे भुगतान ट्रिगर नियमों के आधार पर वास्तविक समय में किया जाता है। इससे सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के परिणाम बेहतर हुए हैं। साथ ही, राज्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म और पोर्टल्स का निर्माण कर आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल इंडिया और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को बढ़ावा देने के लिए अपने तकनीक आधारित सुधारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक बनाया है। राज्य की अधोसंरचना परियोजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम को इस प्रोत्साहन राशि से और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि तकनीक आधारित सुधार और सुशासन ही छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का मूलमंत्र है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि जनता के प्रति हमारी सरकार के सुशासन के संकल्प का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास न केवल राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा। आईटी को बढ़ावा छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने आईटी के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है।इसी के तहत् केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए राशि जारी करने, वितरित करने एवं निधियों की ट्रैकिंग करने तथा बेहतर नकद प्रबंधन के लिए राज्य शासन द्वारा एसएनए स्पर्श के अंतर्गत जेआईटी (जस्ट इन टाईम) मॉडल को अपनाया गया है। इसके माध्यम से केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए नवीन सिस्टम के माध्यम से कार्य किया जा रहा है जिसका उद्देश्य केन्द्र और राज्य की समेकित निधि से राशि को उचित समय पर प्राप्त कर कुशल भुगतान प्रसंस्करण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए निधि के उपयोग को अनुकूलित करना एवं व्यय की वास्तविक समय रिपोर्टिंग की सुविधा प्रदान करना है। इसमें केन्द्र प्रवर्तित योजना के राज्य की हिस्से की राशि एफएमआईएस (वित्तीय प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली) तथा केन्द्र के हिस्से की राशि आरबीआई के ई-कुबेर नेटवर्क के माध्यम से जारी की जाती है, जिससे रियल टाईम फण्ड यूटिलाईजेशन किया जा रहा है। "जस्ट इन टाइम" पर फोकस केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए कुशल निधि प्रवाह प्रणाली के साथ भुगतान सह लेखा नेटवर्क की स्थापना कर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की सुविधा प्रदान करने के लिए जस्ट इन टाईम के माध्यम से "सही समय पर" राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया अपनायी गई है। इसमें स्मार्ट भुगतान के तहत एल्गोरिदम के माध्यम से ट्रिगर नियमों पर आधारित वास्तविक समय में कुशल भुगतान किया जा रहा है जिससे सार्वजनिक क्षेत्र में वित्तीय प्रबंधन परिणामों को बेहतर बनाने में मदद मिली है। छत्तीसगढ़ शासन केन्द्र सरकार के डिजिटल इण्डिया पहल को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध है। बेहतर नकद प्रबंधन एवं सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के लिए जस्ट इन टाईम मॉडल डिजिटल इण्डिया एवं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को सहयोग प्रदान करता है। "तकनीक आधारित रिफॉर्म और सुशासन तीव्र आर्थिक विकास" वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट वक्तव्य में शामिल स्ट्रैटेजिक स्तंभों में से एक है। केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन प्रणाली अपनाने हेतु किये गये इस रिफॉर्म के लिए भारत सरकार द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इस रिफॉर्म के लिए राज्य को भारत सरकार से 250 करोड़ प्रोत्साहन राशि पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के लिए प्रदान की है। इसके अतिरिक्त 250 करोड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त होना संभावित है। इस राशि का उपयोग राज्य के अधोसंरचना निर्माण परियोजनाओं में इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिये किया जा रहा है। recent visitors 64

8 साल की कानूनी लड़ाई के बाद एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का आखिरकार हुआ तलाक

न्यूयॉर्क हॉलीवुड स्टार्स एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। उनके बीच 8 साल तक कानूनी लड़ाई चली। पावर कपल ने सोमवार, 30 दिसंबर को अपने तलाक के कागजात को अंतिम रूप दे दिया। एंजेलिना जोली के वकील जेम्स साइमन ने डेली मेल को बताया कि 'ओरिजिनल सिन' की एक्ट्रेस इस मुकाम पर पहुंचकर राहत महसूस कर रही हैं। जेम्स साइमन ने कहा, 'सच कहूं तो एंजेलिना थक चुकी हैं।' एंजेलिना ने दी थी तलाक की अर्जी वो कहते हैं, '8 साल से भी ज्यादा समय पहले, एंजेलिना ने मिस्टर ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने और बच्चों ने ब्रैड पिट के साथ शेयर की गई सारी संपत्ति छोड़ दी और तब से वह अपने परिवार के साथ शांति की खोज कर रही हैं और हील कर रही हैं।' एक विवाद अभी भी बाकी तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन पूर्व पावर कपल फ्रांस में शैटो मिरावल वाइनयार्ड को लेकर कानूनी विवाद में उलझा हुआ है। ब्रैड ने एंजेलिना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वाइनरी में अपनी हिस्सेदारी बिना उनकी सहमति के स्टोली ग्रुप को बेच दी है। डेली मेल ने बताया कि दोनों ने मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने या मामले को जूरी ट्रायल में ले जाने की इच्छा व्यक्त की है। किसी के पास है पावर और विशेषाधिकार! एक सूत्र ने बताया कि एंजेलिना जोली 'अंधकारमय समय के बाद रोशनी में आने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह सार्वजनिक रूप से या निजी तौर पर उनके बारे में बुरा नहीं बोलती। बच्चे यह देखकर बड़े हुए हैं कि कुछ लोगों के पास इतनी पावर और विशेषाधिकार हैं कि उनकी आवाज का कोई महत्व नहीं है। उनका दर्द कोई मायने नहीं रखता।' ब्रैड पिट ने किया था बुरा बर्ताव एंजेलिना ने साल 2016 में तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यूरोप से लौटते समय प्राइवेट जेट फ्लाइट में ब्रैड पिट ने उनके और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। साल 2019 में जज ने एंजेलिना को तलाकशुदा और सिंगल घोषित कर दिया था, लेकिन संपत्तियों और बच्चों की कस्टडी का मामला अभी भी लंबित था। recent visitors 53

‘वंडर वुमन’ गैल गैडोट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

न्यूयॉर्क हॉलीवुड में डीसी सुपरहीरो वंडर वुमन का किरदार निभाकर पॉपुलर होने वाली इजरायली एक्ट्रेस गैल गैडोट चर्चा में हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। बेटी ओरी का वेलकम किया। अब उन्होंने खुलासा किया है कि उनके ब्रेन में ब्लड का थक्का जम गया था, जिसके कारण उन्हें तुरंत सर्जरी करानी पड़ी थी। Gal Gadot ने बताया कि उनकी पिछली प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। उन्हें सेरेब्रल वेनस थ्रोम्बोसिस (CVT) का पता चला था, जो ब्रेन में ब्लड क्लॉट है। एक्ट्रेस ने दावा किया कि 30 से ज्यादा उम्र की 100,000 प्रेग्नेंट महिलाओं में से 3 को ये डायग्नोस होता है। गैल गैडोट ने फोटो की शेयर गैल गैडोट ने सोमवार की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की, जिसमें वो अपनी नवजात बेटी के साथ दिख रही हैं। वो उनकी गोद में है और उनके दूसरे हाथ में कॉफी का कप है। चुनौतियों भरा रहा गैल गैडोट का ये पूरा साल उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह साल बहुत बड़ी चुनौतियों और गहरी चिंता का रहा है। मैं इस बात से जूझती रही कि कैसे, या क्या, एक पर्सनल कहानी शेयर करूं। अंत में मैंने अपने दिल की बात मानने का फैसला किया। मुझे उम्मीद है कि ये शेयर करके मैं जागरूकता बढ़ा सकती हूं और दूसरों का समर्थन कर सकती हूं।' प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में ब्लड क्लॉट का पता चला उन्होंने बताया, 'फरवरी में प्रेग्नेंसी के 8वें महीने के दौरान मुझे पता चला कि मेरे ब्रेन में बहुत बड़ा ब्लड क्लॉट है। कई हफ्तों तक मुझे भयानक सिरदर्द हुआ। इस वजह से मैं बिस्तर पर ही सोती रही। जब मैंने एमआरआई करवाया, जिसमें भयानक सच्चाई पता चली। एक पल के लिए मुझे और मेरे परिवार को ये सामना करना पड़ा कि लाइफ कितनी नाजुक हो सकती है। मुश्किल भार एक साल। मैं बस इतना चाहती थी कि मैं टिकी रहूं और जीयूं।' इमरजेंसी में करानी पड़ी सर्जरी गैल ने कहा, 'हम हॉस्पिटल पहुंचे और कुछ ही घंटों में मेरी इमरजेंसी सर्जरी हुई। मेरी बेटी ओरी का जन्म अनिश्चितता और डर में हुआ। आज मैं पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और मुझे मेरी लाइफ वापस मिली है।' गैल ने बताया कि इस जर्नी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। सबसे पहले अपने शरीर की बात सुनो और उस पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। दर्द, बेचैनी या छोटा-सा भी बदलाव मायने रखता है।' गैल गैडोट की चार बेटियां गैल गैडोट ने रियल एस्टेट डेवलपर जेरोन 'यारोन' वर्सन से शादी की है। उनकी चार बेटियां हैं। वह अगली बार 'स्नो व्हाइट', 'इन द हैंड ऑफ डांटे' और 'द रनर' में नजर आएंगी। recent visitors 63

प्रेमी के साथ मुलकर लाठी डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़-दुर्ग में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में पूर्व प्रेमी की हत्या

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई युवक के हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपचारी बालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में युवती रोशनी को आरोपी बनाया। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि कसारीडीह पुलिस लाइन निवासी चेतन साहू नाम के युवक का प्रेम प्रसंग घर के पास रहने वाली युवती के साथ चलता था। युवक और युवती दोनों की मां पुलिस विभाग में पदस्थ है। घटना के कुछ दिन पूर्व युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। युवती भी उसके साथ सरगुजा चली गई, जहां सरगुजा निवासी युवक कुलेश्वर साहू के प्रति युवती रोशनी लकड़ा आकर्षित हो गई। इस दौरान चेतन भी युवती को फोन करता था। जिससे वह परेशान हो गई थी। 24 दिसंबर को रोशनी अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन रोशनी से मिलने के लिए बोला। लेकिन युवती ने उससे मिलने के लिए इनकार कर दिया। चेतन की बात रोशनी ने सरगुजा वाले प्रेमी कुलेश्वर साहू को बताई। जिसके बाद आरोपी रोशनी और कुलेश्वर ने चेतन की हत्या प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत रोशनी ने चेतन को कॉल करने ग्राउंड के पास बुलाया। जहां पहले से कुलेश्वर और उसके साथी मौजूद थे। चेतन के पहुंचाने पर कुलेश्वर उसे रोशनी से बात करने को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर तीन अपचारी बालक कुलेश्वर,आकाश देशलहरे ने मिलकर लाठी डंडे से चेतन की दौडा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। घटना में अपनी जान बचाते हुए घर के बाउंड्रीवाल से कूद कर पहुंचा। लेकिन पैर सिल्प होने से आरोपियों के हत्थे चढ़ने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस घटना की प्रेमिका रोशनी लकड़ा, कुलेश्वर साहू,आकाश देशलहरे समेत तीन नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। recent visitors 167

‘बिग बॉस 18’ में दिखेगा फैमिली वीक, घरवालों को देख सभी के छलके आंसू

मुंबई रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का फिनाले धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। अब घर में सिर्फ 10 सदस्य ही रह गए हैं। 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के बाद अब इमोशनल होने की बारी है, क्योंकि घर में कंटेस्टेंट्स के असली घरवालों की एंट्री होगी। शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मां, विवियन डीसेना की बीवी नूरन अली आएंगे। अपने फैमिली मेंबर्स को देख सभी के आंसू छलक पड़ेंगे। इस प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि चाहत पांडे की मां अविनाश मिश्रा पर खूब भड़कती हैं। वो कहती हैं कि उनकी लड़की वैसी नहीं है, जैसा अविनाश ने बोला है। वो बताती हैं कि अविनाश की इस बात से उनका पूरा उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। इसके अलावा वो अविनाश को 'लड़कीबाज' भी कहती हैं। वो रजत दलाल को भी फटकारती हैं कि वो चाहत को इस्तेमाल करके फेंक (यूज एंड थ्रो) देते हैं। घर में हुई थी खूब सारी मस्ती बीते एपिसोड में दिखाया गया कि साल की आखिरी शाम को घर में खूब मस्ती हुई। भारती सिंह, करण कुंद्रा, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल ने घरवालों को खूब गुदगुदाया। तो मुनव्वर फारूकी ने कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन करने आईं। ये फिल्म कई दफा पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार 17 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। घर में कंगना पूरे तानाशाह मोड में दिखीं। recent visitors 128