Wednesday, July 8, 2026 5:41 am

अनियमितता प्रकरणों में समय पर करें गुणवत्ता पूर्वक जांच, राजस्थान-सहकारिता राज्यमंत्री की चेतावनी

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि जिन सहकारी समितियों में अनियमितता सबंधी प्रकरण सामने आए हैं और उनकी जांच सहकारी कानून के तहत धारा 55 या 57 के तहत करवायी जा रही है तो जांच को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दक ने सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सहकारिता मंत्री कार्यालय से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के प्रकरणों में विभाग स्तर से की गई कार्यवाही प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि पत्रों में जो भी शिकायत के बिन्दु हैं, उन पर त्वरित कार्यवाही की जाए तथा लगातार फोलो-अप भी करें ताकि न्यायसंगत कार्यवाही हो सके एवं शिकायत के प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध राहत को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से भी संपर्क कर उसका पक्ष सुने एवं रिकार्ड से सत्यापन करके ही जांच रिपोर्ट दें। यदि किसी भी प्रकरण में जांच अधिकारी द्वारा फौरी तौर पर बिना रेकार्ड सत्यापित किये जांच रिपोर्ट दी गई है तो ऐसे अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने निर्देश दिये कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद की जा रही है। खरीद केन्द्रों पर खरीद की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिये प्रतिदिन जिले के इकाई उप-रजिस्ट्रार एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक विजिट करें और जो भी समस्या आ रही है, राजफैड के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उसका निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती राजपाल ने कहा कि कार्मिकों की कार्यालयों में उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिये बायोमीट्रिक उपस्थिति मशीन स्थापित की जायेगी। इसकी शुरूआत सहकार भवन से होगी, उसके बाद इस प्रणाली को सहकारिता विभाग के प्रदेश के सभी कार्यालयों के लिये लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को बार-बार सहकारी कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पडेंगे और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा। recent visitors 77

उत्तर प्रदेश में 52 IPS का हुआ प्रमोशन, 9 बनाए गए आईजी, 2010-2011 बैच के 26 आईपीएस बने डीआईजी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश संवर्ग के 52 IPS अफसरों को योगी सरकार ने प्रमोशन दे दिया है. अफसरों को लेकर कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने नए साल का गिफ्ट दे दिया है. इसमें 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा डीजी पद पर प्रमोट हुए हैं तो वर्ष-2000 बैच के 3 अधिकारी लक्ष्मी सिंह, प्रशान्त कुमार द्वितीय और नीलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला है. इस आदेश सूची में वर्ष 2007 बैच के 9 आईपीएस अधिकारियों का डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन हुआ है. नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत तीन अफसरों को एडीजी पर नियुक्त किया है. विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में 2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के IPS अफसरों के प्रमोशन को स्‍वीकृति दी गई थी. इस बैठक में मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, एसीएस गृह दीपक कुमार और प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज शामिल थे. 2007 बैच के 9 अफसर अमित पाठक, जोगिंदर कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह ,भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेश सिंह, गीता सिंह आईजी पद पर प्रमोट हुए हैं. 2011 बैच के 25 आईपीएस अफसर शैलेश कुमार पांडे, अजय कुमार,अभिषेक सिंह ,देव रंजन वर्मा, राजेश एस ,हेमंत कुटियाल, शालिनी ,स्वप्निल ममगाई, डी प्रदीप कुमार,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी ,विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ,आलोक प्रियदर्शी ,सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह ,दिनेश सिंह ,कमला प्रसाद यादव, रामबदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य ,तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य , हृदयेश कुमार डीआईजी बने हैं. recent visitors 182

नए साल में निखारे चेहरा, फॉलो करें ये टिप्स

नए साल का पहला दिन और आप में से कई लोगों के रेजोल्यूशन में हेल्दी, चमकती और ग्लासी स्किन पाना जरूर शामिल होगा। लेकिन जब तक आप इसपर सही से काम नहीं करते तब तक ये इच्छा पूरी कैसे होगी? इसे लिए आपको जरूरत है ऐसे स्किन केयर की जो आपकी त्वचा को और भी ज्यादा निखार दें। बस इसलिए आज हम आपको लिए लेकर आए हैं वेलनेस एजुकेटर शिल्पा अग्रवाल का बताई 10 दिन में चेहरा निखारने वाली ट्रिक्स। जी हां, इसमें आपके स्किन केयर में 6 चीजें शामिल होंगी, जिन्हें आपको नए साल के शुरुआती 10 दिनों तक करना है। ये आपके चेहरे पर ऐसा निखार देगा कि आप इन 6 स्किन केयर को अपना रुटीन ही बना लेंगे। आइए जानते हैं वेलनेस एजुकेटर और कंटेंट क्रिएटर शिल्पा अग्रवाल त्वचा की देखभाल करने के लिए क्या बताया है। डाइट में शामिल करें नट्स नट्स हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा हेल्दी होते हैं। खासकर अखरोट, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अखरोट त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसकी इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे हमारी स्किन हेल्दी रहती है। तो अगर आप भी अपनी स्किन को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो डाइट में नट्स जरूर शामिल करें। आंवला और हल्दी ड्रिंक बात चाहे आंवला की हो या फिर हल्दी की, दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए शिल्पा ने नए साल के स्किन केयर में आंवला-हल्दी शॉट्स शामिल किया है, जिसमें आप अपनी डाइट में शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ा सकते हैं। ये त्वचा की सूजन को कम करने और पाचन में सुधार कर स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करेगा। जीरा का पानी जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एक्ने ट्रीटमेंट, स्किन ब्राइटनिंग और स्किन रिपेयरिंग गुण होते हैं, इसलिए आप इसे भी अपने स्किन केयर में शामिल करें। साथ ही ये हमारे गट को हेल्दी रखने में मदद करता है,और जब हमारा गट हेल्दी रहेगा तो स्किन अपने आप स्वस्थ रहेगी। साथ ही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने के लिए भी जीरा का पानी फायदेमंद होता है। मॉर्निंग में करें इस फेस मास्क का इस्तेमाल अंदर ही नहीं बाहर से भी त्वचा को साफ रखना बहुत जरूरी है, इसलिए चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, हल्दी, शहद और गुलाब जल से फेस मास्क तैयार करे। इस नुस्खे को सुबह लगाएं और पाएं साफ चमकती त्वचा। रात को इस नुस्खे से करें फेस मसाज रात को हमारी पूरी बॉडी रिलैक्स करती है, ऐसे में अगर आप फेस मसाज करते हैं तो फेस मसल्स को भी आराम देता है। इसके लिए आप एक चम्मच कैस्टर ऑयल में शहद को अच्छे से मिला लें और फिर इससे चेहरे की मसाज करें। recent visitors 62

विभाग ने दी भावभीनी विदाई, राजस्थान-पशुपालन निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ सेवानिवृत्त

जयपुर। पशुपालन निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ अपने 35 वर्ष 10 महीने की राजकीय सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। वे डॉ. राठौड़ को विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। सरल, सहज एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. राठौड़ ने निदेशक के रूप में दो साल विभाग को अपनी सेवाएं दीं। डॉ. राठौड़ की सेवानिवृति के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डॉ. राठौड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, परिश्रम और दूरदर्शिता का अनुकरणीय परिचय दिया। उन्होंने नेतृत्व के उच्च मानदंड स्थापित किए और हर व्यक्ति को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। श्री कुमावत डॉ. राठौड़ को विदाई देने पशुधन भवन पहुंचे। विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि डॉ. भवानी सिंह ने एक कुशल प्रशासक और राज्य सेवा तथा पशु चिकित्सक समुदाय के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व के रूप में काम किया। डॉ. राठौड़ द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं के लिए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। डॉ. भवानी सिंह राठौड़ का जन्म बीकानेर जिले में हुआ था। उन्होंने सीकर और बीकानेर जिले में अपनी शिक्षा प्राप्त की। डॉ. राठौड़ ने वर्ष 1989 में बांसवाड़ा जिले के पशु चिकित्सालय तलवाड़ा में प्रभारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवा प्रारम्भ की। वर्ष 1996 में सीधी भर्ती से चयनित होकर जिला स्तरीय अधिकारी बने। उन्होंने अतिरिक्त निदेशक उदयपुर, जयपुर, भरतपुर एवं अन्य कई पदों पर रहते हुए विभाग को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। डॉ. राठौड़ भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सदस्य भी रहे। अपने सेवा काल दौरान विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में पशु चिकित्सा नीति के निर्माण में डॉ. राठौड़ का अमूल्य योगदान रहा। डॉ. राठौड़ की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. आनंद सेजरा को पशुपालन विभाग के निदेशक पद का कार्यभार दिया गया है। recent visitors 67

पूर्व कप्तान क्लार्क ने कहा नितीश रेड्डी के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया जाना चाहिए, इस ऑलराउंडर को प्रमोट करो

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ की, जो मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन बल्ले से कर रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें "कम आंका गया" है, वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने इस बात की भी दलील दी है कि बल्लेबाजी क्रम में नितीश रेड्डी को प्रमोट किया जाना चाहिए। वे एक शतक इस सीरीज में लगा चुके हैं और कुछ अच्छी पारियां उन्होंने खेली हैं। हालांकि, गेंदबाजी में उतने प्रभावित वे नजर नहीं आए। भारतीय टीम जब 191 रनों पर 6 विकेट बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खो चुकी थी तो 21 वर्षीय नितीश रेड्डी ने शतक लगाकर टीम को फॉलोऑन से बचाया था और थोड़ी सी अच्छी स्थिति में पहुंचाया था। नितीश रेड्डी ने 189 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी। क्लार्क ने रेड्डी को जीनियस बताया। उन्होंने बियोंड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, "रेड्डी, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला यह युवा खिलाड़ी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि उसे छठे नंबर पर नहीं तो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा है, 21 वर्षीय, अविश्वसनीय। पूरी सीरीज में उसे कमतर आंका गया।" क्लार्क ने आगे कहा, "उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। उन्हें किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से डर नहीं लगा। जब भी उन्हें धैर्य रखने की जरूरत पड़ी, उन्होंने धैर्य रखा। उन्होंने टेलएंडर्स के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी मंशा दिखाई। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं। मुझे लगता है कि वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छे हैं। इसलिए भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच में यह एक बेहतरीन विकल्प है।" सिडनी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है। ये इस सीरीज का सबसे अहम मैच है। recent visitors 66

नए साल पर Whatsapp के 50 करोड़ यूजर्स के लिए आई गुड न्यूज, आसानी से कर पाएंगे पेमेंट

नई दिल्ली  Whatsapp यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए गुड न्यूज है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Whatsapp Pay पर लगी यूपीआई यूजर्स की लिमिट तत्काल प्रभाव से हटा दी है। एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि इस सीमा को हटाए जाने के साथ ही Whatsapp Pay अब भारत में अपने सभी यूजर्स तक यूपीआई सर्विसेज का विस्तार कर सकता है। इससे पहले, एनपीसीआई ने Whatsapp Pay को चरणबद्ध तरीके से अपने यूपीआई यूजर बेस का विस्तार करने की अनुमति दी थी। पहले यह सीमा 10 करोड़ यूजर्स तक थी जिसे एनपीसीआई ने अब हटा दिया है। इस अधिसूचना के साथ एनपीसीआई ने Whatsapp Pay पर यूजर्स को जोड़ने की सीमा पर लगी पाबंदी हटा दी है। हालांकि Whatsapp Pay इस समय थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स पर लागू सभी यूपीआई दिशानिर्देशों और परिपत्रों का पालन करना जारी रखेगा। एनपीसीआई भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस स्ट्रक्चर को कंट्रोल करता है। यह देश में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणाली (आईबीए) के संचालन की मूल इकाई है। Whatsapp के भारत में 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। इसके लिए आपके स्मार्टफोन पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। WhatsApp खोलिए और Payments सेक्शन में जाइए। ऐड पेमेंट मेथड सेलेक्ट कीजिए। अपना बैंक चूज कीजिए और इससे जुड़ा फोन नंबर एंटर कीजिए। WhatsApp को एसएमएस भेजने और रिसीव करने की अनुमति दीजिए। इसके बाद अपना अकाउंट वेरिफाई करने के लिए UPI PIN डालिए। एक बार आपका अकाउंट वेरिफाई होने के बाद आप किसी को भी पैसा भेज सकते हैं। recent visitors 68

82 दिनों में 162 परीक्षाओं के होंगे 214 प्रश्न-पत्र, राजस्थान-जनवरी से दिसंबर तक होगी भर्ती परीक्षाएं

जयपुर। नव वर्ष 2025 में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी से दिसंबर माह तक 162 परीक्षाओं के 214 प्रश्न-पत्रों की परीक्षाओं का आयोजन 82 दिनों में करवाया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रमानुसार हर 5 वें दिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ ही नियमित रूप से साक्षात्कार आयोजन एवं विभिन्न भर्तियों के परिणाम जारी करने का कार्य भी किया जाएगा। आयोग द्वारा घोषित प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर निम्नानुसार है— 1. असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024    19/01/2025, 2. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024    02/02/2025, 3. लाइब्रेरियन ग्रेड-।। (स्कूल ऐजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024    16.02.2025, 4. आरओ ग्रेड-द्वितीय, ईओ ग्रेड-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2024—    23.3.2025, 5. एग्रीकल्चर ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024— 20.04.2025 6. पीटीआई एंड लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा-2024    4 से 6 मई 2025, 7. जियोलोजिस्ट (माइंस एंड जियोलोजी डिपार्टमेंट) प्रतियोगी परीक्षा- 2024,    7.5.2025, 8. असिस्टेंट माइनिंग इंजिनियर (माइंस एंड जियोलोजी डिपार्टमेंट) प्रतियोगी परीक्षा- 2024, 07.05.2025, 9. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024, 12 से 16 मई 2025 10. असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल ऐजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा: वि.सं 18/2024-25    12 से 16 मई 2025, 11. पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024, 17 /05/ 2025, 12. असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (मुख्य) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 1 /06/ 2025, 13. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024,    17 एवं 18 जून 2025, 14. असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल ऐजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा: वि.सं 23/2024-25    23 जून सेे 6 जुलाई 2025, 15. लेक्चरर एंड कोच- (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 23 जून सेे 6 जुलाई 2025, 16. टेक्निकल असिस्टेंट (जियोफिजिक्स) प्रतियोगी परीक्षा-2024 , 7.07.2025, 17. बायोकेमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024, 7.07.2025, 18. जूनियर केमिस्ट प्रतियोगी परीक्षा-2024, 8.07.2025, 19. असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर (पीडब्ल्यूडी) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 8.07.2025 20. असिस्टेट डायरेक्टर (साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 9.07.2025, 21. रिसर्च असिस्टेंट (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024,    10.07.2025 22. डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024, 13.07.2025, 23. असिस्टेंट फिशरीज डवलेपमेंट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024, 29.07.2025, 24. ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटशिप प्रतियोगी परीक्षा-2024,    29.07.2025, 25. वाइस प्रिंसीपल/सुपरीटेंडेंट आइटीआई प्रतियोगी परीक्षा-2024, 30 जुलाई सेे 1 अगस्त 2025, 26. एनालिस्ट कम प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024, 17/08/2025, 27. सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 7 से 12 सितंबर 2025, 28.प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2024, 13/09/2025, 29. सहायक अभियंता (प्रारंभिक) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024, 28/09/2025, 30. सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 12/10/2025 31. सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) परीक्षा-2024, 12 से 19 अक्टूबर 2025, 32. सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) परीक्षा-2024,     33. कृषि अनुसंधान अधिकारी एवं सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) परीक्षा-2024,     34. सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 09/11/2025, 35. असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, 1 से 12 दिसंबर, 15 से 19 दिसंबर एवं 22 से 24 दिसंबर 2025।                            भर्ती प्रक्रिया सशक्तिकरण की दिशा में आयोग के नवाचार— दोहरे आवेदन एवं डमी कैंडिडेट पर लगेगी आधार सत्यापन से लगाम— राजस्थान लोकसेवा आयोग को राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग से भी अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की अनुमति प्राप्त हो गई है। 27 नवंबर 2024 को जारी की गई अधिसूचना अनुसार आयोग अभ्यर्थियों के द्वारा किए जाने वाले दोहरे आवेदनों की छंटनी, अभ्यर्थियों के सत्यापन, जालसाजी एवं डमी कैंडिडेट की रोकथाम के लिए आधार सत्यापन प्रणाली का उपयोग कर सकेगा। इससे पूर्व माह सितंबर 2024 में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भी आधार कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन करने की अनुमति आयोग को प्राप्त हो गई थी। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों यथा- ऑनलाइन आवेदन जांच, साक्षात्कार, काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा व नियुक्ति में अभ्यर्थी की पहचान का सत्यापन इसके माध्यम से किया जा सकेगा। गत् समय के दौरान सामने आए डमी अभ्यर्थियों के प्रकरणों को देखते हुए आधार बायोमैट्रिक सत्यापन आयोग की विश्वसनीयता तथा कार्य प्रणाली में मील का पत्थर सिद्ध होगा। प्रवेश-पत्र पर आयोग का वॉटर मार्क, हस्तलेख नमूना, अंगूठा निशानी व क्यूआर कोड भर्ती परीक्षाओं के शुचिता पूर्ण आयोजन एवं डमी अभ्यर्थियों की संभावना को रोकने के लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के हस्तलेख का नमूना भी अटेंडेंस शीट पर लिया जाना शुरू किया गया है। इसी प्रकार अटेंडेंस शीट पर अभ्यर्थी की स्पष्ट व बड़ी फोटो प्रिंट की जा रही है ताकि परीक्षा केन्द्र पर वीक्षकों द्वारा अभ्यर्थी की पहचान पूर्णतः सुनिश्चित करते हुए डमी अभ्यर्थियों को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा एडमिट कार्ड टेम्परिंग की संभावनाओं को रोकने के लिए क्यूआर कोड का भी प्रावधान किया गया है। इस क्यूआर कोड को स्केन करते ही अभ्यर्थी की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती है। आयोग द्वारा जारी प्रवेश-पत्र के साथ अटेंडेंस शीट भी संलग्न होती है। इस शीट को परीक्षा केंद्र पर वीक्षक अभ्यर्थी की पहचान कर स्वयं के, केंद्राधीक्षक एवं अभ्यर्थी के हस्ताक्षर करवाकर प्रवेश-पत्र से अलग कर केन्द्र पर जमा करते हैं। परीक्षा संपन्न होने के उपरांत यह अटेंडेंस शीट परीक्षा सामग्री के साथ आयोग को भेजी जाती है।  जालसाजी पर लगाम के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव— राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं में जालसाजी व फोटों टेंपरिंग कर आवेदन करने वाले व्यक्तियों पर लगाम के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन के दौरान वेब केम के माध्यम से आवेदक की लाइव फोटो कैप्चर की जा रही है। आयोग की इस कार्यवाही से डमी अभ्यर्थियों पर लगाम के साथ ही आवेदन के दौरान गलत फोटों अपलोड होने का बहाना देने वाले अभ्यर्थियों की भी प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित हो सकेगी। संशय की स्थिति में आयोग द्वारा परीक्षा दौरान की गई वीडियोग्राफी में उपस्थित अभ्यर्थी का मिलान ओटीआर में कैप्चर की गई फोटो से किया जा सकेगा। आयोग इस हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल करेगा। वीडियोग्राफी:- अभ्यर्थी की उपस्थिति का प्रमाण, की जा रही मूल/डमी अभ्यर्थी की पहचान— राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा दौरान सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करते हुए परीक्षा के लिए निर्धारित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी करवाई जाती है। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए समय के पश्चात् 10 मिनट के भीतर ही परीक्षा कक्ष में अपने स्थान को ग्रहण करने का समय दिया जाता है। 10 मिनट के बाद पूरे परीक्षा केंद्र में प्रत्येक कक्ष में आवंटित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के रिक्त स्थानों की रोल नंबर … Read more