मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी

अब तक 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी 18.12 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान पंजीकृत किसानों के धान विक्रय हेतु 25 जनवरी तक के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन उपलब्ध किसान सुविधानुसार तिथि का चयन कर धान विक्रय कर सकते है धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव अब तक 61 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 34.61 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर  राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 18.12 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 20 हजार 035 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 61 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 34.61 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 01 जनवरी 2025 को 57893 किसानों से 2.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 74 हजार 760 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 81 हजार 927 टोकन जारी किए गए हैं। recent visitors 57

सरकार ने आज से “वन नेशन, वन सब्‍सक्रिप्‍शन” योजना शुरू की, डिजिटल ज्ञान संसाधनों तक निर्बाध पहुंच

नईदिल्ली सरकार ने आज से वन नेशन वन ससब्‍सक्रिप्‍शन-ओएनओएस योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्‍य विद्यार्थियों को सिंगल सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लेटफार्म के तहत शोधपत्रों, जरनलों और शैक्षिक सामग्री सहित व्‍यापक डिजिटल ज्ञान संसाधनों तक निर्बाध पहुंच उपलब्‍ध कराना है। इस योजना से अलग-अलग जगह सब्‍सक्रिप्‍शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ज्ञान सबको सुलभ होगा। विश्‍वविद्यालयों और आईआईटी सहित सरकारी सहायता प्राप्‍त उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों के एक करोड 80 लाख विद्यार्थियों को इस पहल के अंग के रूप में दुनिया भर के शीर्ष जरनल में प्रकाशित शोध पत्रों को देखने की सुविधा मिलेगी। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने बताया कि योजना तीन चरणों में लागू होगी। फेज-वन में हमने सारी रिसर्च सैंट्रल और स्‍टेट गवर्मेंट की जितनी रिसर्च इन्‍स्‍टीट्यूट, यूनिवर्सिटीज़, कॉलेजिस सबको मिलाया। उसको एक्‍सपीरियंस करके हम फेज-टू में हमारी जो प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजिस हैं उनको हम देखेंगे कि कैसे मिलाया जाए फेज टू में और फेज-थ्री जब होगा कि जब आपके कोई भी नागरिक देश का अगर वो नॉलेज को एक्सिस करना चाहता है कर पाए तो वो फेज-थ्री होगा। तो पहले तीन साल हमने फेज-वन किया है उसके बाद फेज-टू और उसके बाद फेज-थ्री। केन्‍द्रीय मंत्रिमण्‍डल ने पिछले वर्ष 25 नवम्‍बर को वन नेशन, वन सब्‍सक्रिप्‍शन योजना को स्‍वीकृति दी थी। मंत्रिमंडल के फैसले के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने योजना के बारे में विस्‍तार से बताया था। उन्‍होंने बताया कि ओएनओएस योजना के तहत तीन वर्ष की अवधि के लिए छह हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। यह चुनिंदा उत्‍कृष्‍ट ओपन एक्‍सेस जर्नलों में प्रकाशन के वास्‍ते लाभार्थी लेखकों के लिए सालाना एक सौ पचास करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता भी उपलब्‍ध कराएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 नवंबर 2024 को इस दृष्टिकोण के अनुरूप वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य देश के सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) और केंद्र सरकार के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के सभी छात्रों,  शिक्षकों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय विद्वानों की पत्रिकाओं और लेखों तक पहुंच प्रदान करके ज्ञान की बाधाओं को तोड़ना है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत के शैक्षणिक और अनुसंधान समुदाय सर्वोत्तम वैश्विक संसाधनों से लैस हों, नवाचार को बढ़ावा दें और विभिन्न विषयों में अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाएं। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की भारत की महत्वाकांक्षा की आधारशिला है। यह पहल विकासशील भारत@2047 विजन का एक प्रमुख घटक है। यह रोडमैप अत्याधुनिक अनुसंधान, तकनीकी उन्नति और आत्मनिर्भर प्रगति द्वारा संचालित एक अग्रणी वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उभरने की कल्पना करता है। ऐसी पहलों के माध्यम से, भारत ज्ञान की अपनी समृद्ध विरासत का निर्माण करने की तैयारी कर रहा है, जिससे वह वैश्विक नवाचार और खोज में सबसे आगे खड़ा हो सके। एक अच्‍छा जनरल की एक्सेस कितनी कम रहती इसलिए प्रधानमंत्री जी ने इसको एक नए स्‍वरूप में डाला है कि क्‍यों ना हम सभी यूनिवर्सिटी अपने रिसोर्सिस को पूल कर लें, कॉमन कर लें। कॉमन करके जितने विश्‍व प्रसिद्ध जनरल हैं उन सबको खरीदें उनका सब्सक्रिप्‍शन करें और उसके बाद में देशभर में जितने भी हमारे एजुकेशनल इन्‍स्‍टीट्यूशंस हैं उन सब में वो उपलब्‍ध हो जाएं। इट्स ए वेरी इंट्रेस्टिंग थॉट एंड दिस इज़ लेट टू द सिक्‍स थाउजेंड करोड़, प्रोग्राम फॉर वन नेशन, वन सब्‍सक्रिप्‍शन। recent visitors 89

काजोल ने परिवार संग खास अंदाज में मनाया नए साल का जश्न

मुंबई,  देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने खास अंदाज में 2024 को अलविदा कहते हुए फैंस को नए साल 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। काजोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी निसा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें शेयर की। नए साल के सेलिब्रेशन में उनकी मां भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री काजोल ने कैप्शन में लिखा कहा, “और यह समापन! निश्चित रूप से ये किसी फिल्म के खत्म होने से ज्यादा बेहतर है। आप सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं। आपके घर मेहमान आते रहें, आपकी टेबल खाने से भरी रहें। आप सभी खूब पार्टी करते रहें और आपके पड़ोसी हमेशा शिकायत करें कि आपकी पार्टी कितनी लंबी और मजेदार हैं। आप हमेशा खुश रहें और खुशियां बांटते रहें।” अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब तक की यात्रा के लिए आभारी हूं। 2025 में क्या होने वाला है, इसके लिए उत्साहित हूं। नया साल मुबारक।” काजोल ने पहले जिक्र किया था कि वह पिछले साल शानदार थीं और 2025 में और भी शानदार होंगी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने साड़ी में खुद की शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “मैं पिछले साल शानदार थी और मैं अगले साल और भी शानदार रहूंगी।” काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस साल रिलीज हुई शशांक चतुर्वेदी की थ्रिलर फिल्म दो पत्ती में नजर आईं थी। काजोल को इस फिल्म में कृति सेनन और टीवी अभिनेता शहीर शेख के साथ देखा गया था।   recent visitors 71

नक्सली नए साल में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे , सुरक्षा बल के जवानों ने 8 IED बरामद कर किया नष्ट

बीजापुर नए साल के पहले दिन सुरक्षा बल के जवान माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में सफल रहे. सीआरपीएफ 168 बटालियन एवं थाना बासागुड़ा की टीम ने तिमापुर दुर्गा मंदिर गौठान के समीप पगडंडी मार्ग पर लगाए गए 08 नग IED को बरामद कर नष्ट किया. नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 8 नग आईईडी लगाया था. इसमें 03-03 किग्रा के 2 प्रेशर IED था. सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक इरादों को विफल किया गया. कोबरा 205 की बीडी टीम ने IED को मौके पर सुरक्षित नष्ट किया. recent visitors 57

मंदिर-मस्जिद की गई टिप्पणी सुर्खियों में, संघ के मुखपत्र पांचजन्य ने अपनी संपादकीए में बयान का समर्थन किया

नई दिल्ली देश में इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद की गई टिप्पणी सुर्खियों में है। इसी बीच संघ के मुखपत्र पांचजन्य ने अपनी संपादकीए में मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। पांचजन्य के संपादकीय में कहा गया है कि मोहन भागवत का हालिया बयान समाज को इस मुद्दे पर समझदारी भरा रुख अपनाने का स्पष्ट संदेश देता है। संपादकीय में यह भी कहा गया कि भागवत के बयान ने देश में चल रही अनावश्यक बहस और भ्रामक प्रचार से आगाह किया है। संपादकीय में सोशल मीडिया के लिए चिंता पांचजन्य में प्रकाशित संपादकीय में यह भी उल्लेख किया गया कि मंदिर हिंदुओं के विश्वास का केंद्र होते हैं, लेकिन राजनीति के लाभ के लिए इनका इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। साथ ही संपादकीय में इस बात पर चिंता जताई गई कि आजकल मंदिर और मस्जिद के मुद्दे पर अनावश्यक बहस और भ्रामक प्रचार एक चिंताजनक प्रवृत्ति बन गई है, जिसे सोशल मीडिया ने और बढ़ा दिया है। क्यों चर्चा में है मोहन भागवत, एक नजर.. गौरतलब है कि हाल ही में देश में मस्जिदों को लेकर बढ़ते विवाद और मस्जिदों के सर्वे की मांग के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बीते दिनों पुणे में एक कार्यक्रम में कहा था कि राजनीतिक फायदे के लिए मंदिर-मस्जिद के मुद्दों को उठाना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर हिंदुओं के आस्था का मामला था लेकिन इसके बाद रोज नए मुद्दे उठाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने तेज आवाज में ऐसो लोगों को आगाह किया था कि कुछ लोग यह सोचते हैं कि वे ऐसे मुद्दों को उठाकर हिंदू समाज के नेता बन सकते हैं लेकिन यह गलत है। अंग्रेजी मुखपत्र ऑर्गनाइजर में संभल विवाद की बातें बता दें कि इससे पहले आरएसएस के अंग्रेजी मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने संभल मस्जिद विवाद पर अपनी कवर स्टोरी की थी। इसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि विवादित धार्मिक स्थलों और संरचनाओं का वास्तविक इतिहास जानना आवश्यक है। साथ ही पत्रिका में यह भी कहा गया था कि जिन धार्मिक स्थलों पर आक्रमण हुआ या उन्हें ध्वस्त किया गया, उनकी सच्चाई जानना सभ्यतागत न्याय के लिए और सभी समुदायों के बीच शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है।   recent visitors 65

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आयेंगी रश्मिका मंदाना

मुंबई, जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आयेंगी। पुष्पा 2 : द रूल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने के लिये तैयार हैं। रश्मिका इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में काम कर रही हैं।रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म 'थामा' के सेट से वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करके हुए रश्मिका ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे.2025 में मिलते हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार करेंगे।वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म 'थामा' दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।   recent visitors 65

गरियाबंद में दंतैल हाथी से दहशत, जतमई-छुरा मुख्यमार्ग पर विचरण करता दिखा हाथी

गरियाबंद  नए साल के अवसर पर आज प्रदेशभर के पर्यटक स्थलों में लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे. इसी बीच गरियाबंद जिले में स्थित जतमई में एक दंतैल हाथी पहुंच चुका है. हाथी जतमई-छुरा मुख्यमार्ग पर विचरण कर रहा है. वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने तत्काल पर्यटकों को अलर्ट किया और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. इसके अलावा पांडुका-जतमई-छुरा मार्ग को बंद करा दिया है. इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह से बंद करा दी गई है. recent visitors 53