Tuesday, July 7, 2026 2:21 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की प्रदर्शनी देखी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नर्मदापुरम जिले में स्थित पर्यटन केंद्र पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शनी "प्राकृत- द गिफ्ट ऑफ नेच्यूरल" का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्रों के निर्माण,विक्रय व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी न केवल अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के बनाए कलात्मक वस्त्रों के विक्रय की दृष्टि से भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन के समस्त टीम सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी प्रवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की।   recent visitors 27

नेपानगर में फिर पाड़ों की टक्कर का आयोजन हुआ जिसमें दर्जनों की संख्या में पाड़े लड़ाए, आयोजकों समेत 16 पर FIR

बुरहानपुर परंपरा के नाम पाड़ों की टक्कर करा पशुओं के साथ क्रूरता करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।  नेपानगर के ताप्ती तट में फिर पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में पाड़े लड़ाए गए। इस लड़ाई को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग ताप्ती तट पर जुटे थे। घटना सामने आने के बाद नेपानगर थाना पुलिस ने छह आयोजकों सहित 16 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के अनुसार आयोजकों ने मेले के लिए अनुमति ली थी, लेकिन वहां पाड़ों की टक्कर करा दी। इसलिए पाड़ा मालिकों के साथ आयोजकों पर भी केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दी थी समझाइस बता दें कि इस आयोजन से एक दिन पहले एसडीएम नेपानगर को पत्र देकर पाड़ों की टक्कर पर रोक लगाने का आग्रह किया था। इसके बावजूद बेजुबान पशुओं के साथ एक बार फिर क्रूरता की गई। थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा था और पाड़ों की टक्कर नहीं कराने के लिए लोगों को समझाया था। बावजूद इसके लोग नहीं माने। शाहपुर व खकनार में भी हुए आयोजन पाड़ों की टक्कर के आयोजन इससे पहले शाहपुर व खकनार थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हो चुके हैं। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने सबसे पहले एफआइआर दर्ज करने की शुरूआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को समझाइश देने का अभियान भी चलाया था। जिसके चलते कुछ गांवों में प्रस्तावित ऐसे आयोजन स्थगित कर दिए गए थे। पाड़ों को लड़ाने की यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। इसमें पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी पाड़े लाए जाते हैं। recent visitors 141

आरआईसी में 259 औद्योगिक इकाइयों का हुआ भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश के संतुलित औद्योगिक निवेश का स्वर्णिम अध्याय लिखा गया। इस दौरान प्रदेश के 6 शहरों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आर.आई.सी) आयोजित की गई, जिनमें 259 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया। अधिकांश निवेशकों को कॉन्क्लेव के दौरान ही भूमि आवंटित कर दी गई। इन कॉन्क्लेव्स के परिणामस्वरूप प्रदेश में 18 हजार 197 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और 32 हजार 905 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान औद्योगिक विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक नवाचार है। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार ने न केवल निवेश आकर्षित किया है, बल्कि औद्योगिक विकास के जरिये सामाजिक और आर्थिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त किया है। इस वर्ष उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए। नई औद्योगिक इकाइयों से प्रदेश में रोजगार, विकास और समृद्धि का रास्ता खुलेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का हर शहर और हर गांव विकास यात्रा का मूक-दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बनेगा। इससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में प्रदेश की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से न केवल बड़े शहरों में अपितु कस्बों और गांवों तक औद्योगिक निवेश का लाभ पहुँचेगा। उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर जैसे क्षेत्रों में हुए निवेश से क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने और विकास के विकेंद्रीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आर.आई.सी. में आए निवेशों से छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को बढ़ावा मिलेगा। कृषि प्रसंस्करण, कपड़ा, खाद्य उद्योग, और नवकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को भी सशक्त बनाया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से बुनियादी ढांचे का विकास होगा। बिजली, पानी, सड़कों और लॉजिस्टिक नेटवर्क का विस्तार होगा, जो स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों के लिए लाभकारी होगा। 6 आरआईसी में आए 259 औद्योगिक इकाइयों के लिए 18 हजार 197 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव         उज्जैन आरआईसी में 61 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, इनसे 10 हजार 59 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 16 हजार 968 रोजगार सृजित होंगे।         जबलपुर आरआईसी में 67 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे एक हजार 531 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 4 हजार 560 रोजगार सृजित होंगे।         ग्वालियर आरआईसी में 28 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे एक हजार 321 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और 3 हजार 785 रोजगार सृजित होंगे।         रीवा आरआईसी में 21 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे 2 हजार 690 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और एक हजार 830 रोजगार सृजित होंगे।         नर्मदापुरम आरआईसी में 82 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे 2 हजार 595 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और 5 हजार 762 रोजगार सृजित होंगे।         सागर आरआईसी में आए प्रस्तावों से 1,646 करोड़ रूपए के निवेश आएगा और 5,944 रोजगार सृजित होंगे।   recent visitors 42

तमन्ना ने अपने प्रियजनों संग अनोखे अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, साझा की तस्वीर

मुंबई,  हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने माता-पिता को नए साल की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ने परिवार से दूर रहने के बावजूद दिल छू लेने वाले पलों को साझा किया। अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ वर्चुअल सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो कॉल सेशन की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ “हैप्पी न्यू ईयर” लिखा। ‘बाहुबली’ की अभिनेत्री ने कार से एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करते समय उनकी मुस्कान फैंस को दीवाना बना रही है। कुछ दिन पहले ही तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की शानदार तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में अभिनेत्री बॉयफ्रेंड विजय वर्मा और उनके दोस्त एक साथ वीडियो गेम का आनंद लेते नजर आए थे। भाटिया ने कई सोलो और कैंडिड तस्वीरें भी पोस्ट की। अभिनेत्री ने पोस्ट का शीर्षक दिया, “गोवा गेटअवे।” मीडिया में चर्चा है कि विजय और तमन्ना ने नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी “लस्ट स्टोरीज़ 2” की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की थी। गोवा में एक नए साल की पार्टी में साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की अफवाह फैलने लगी थी। हालांकि, बाद में विजय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म पर काम करते समय डेटिंग शुरू नहीं की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया हाल ही में नेटफ्लिक्स थ्रिलर-एक्शन फिल्म “सिकंदर का मुकद्दर” में नजर आईं। इस सीरीज में उन्होंने कामिनी सिंह का किरदार निभाया। यह सीरीज एक हीरे की चोरी पर केंद्रित है। अभिनेत्री ने फिल्म “स्त्री 2” में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से “आज की रात” गीत में अपने प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित किया था। तमन्ना भाटिया जल्द ही अशोक तेजा द्वारा निर्देशित “ओडेला 2” में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट का निर्माण संपत नंदी ने किया है और इसका निर्माण डी. मधु ने किया है। मार्च में, तमन्ना ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह एक समर्पित शिव भक्त की भूमिका में हैं।   recent visitors 141

नए वर्ष के पहले दिन ही लोकायुक्त की पहली कार्रवाई सामने आई, जिला मत्स्य अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बड़वानी नए वर्ष के पहले दिन ही जिला मुख्यालय पर लोकायुक्त की पहली कार्रवाई सामने आई। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य उद्योग नारायण प्रसाद रायकवार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इन पर आरोप है कि सहायक संचालक नारायण प्रसाद रायकवार ने हाईकोर्ट में स्टे का जवाब भेजने के एवज में फरियादी से पांच हजार की मांग की थी। लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि फरियादी महेश दिलवारे पुत्र फक्कन दिलवारें (43) व्यवसाय मछली पालन निवासी कहार मोहल्ला राजपुर जिला बड़वानी ने राजपुर जनपद के ग्राम जलगोन अंतर्गत सिंचाई जलाशय जल क्षेत्र 85.780 हेक्टेयर को पट्टे पर लेकर समिति के माध्यम से मछली पालन का काम करता है।   पट्टे को रिन्यू कराना चाहता था आवेदक इसके द्वारा तालाब का पट्टा वर्ष 2013 में 10 साल के लिए लिया गया था। पट्टे को रिन्यू करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसे कलेक्टोरेट बड़वानी ने गलती पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद जनपद पंचायत राजपुर ने दोबारा विज्ञापन जारी किया था। जिस पर आदिवासी डूब प्रभावित मछ्या समूह जलगोन के अध्यक्ष बधा की ओर से उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर से स्थगन आदेश लिया गया। इसी स्थगन आदेश का जवाब 55 वर्षीय आरोपित नारायण प्रसाद रायकवार सहायक सचालक मत्स्योद्योग द्वारा प्रस्तुत करने की एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की जा रही थी। दो दिन पूर्व की थी शिकायत, ट्रैप लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि उक्त संबंध में फरियादी ने दो दिन पूर्वशिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को ही लोकायुक्त में शिकायत की जांच की गई। शिकायत सही पाई जाने पर तत्काल ट्रैप दल का गठन किया। इसके बाद आरोपित को उसके कार्यालय में ही पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। इसके बाद आरोपित को लोक सेवा केंद्र के पास पुराने सर्किट हाउस लाया गया। यहां नियमानुसार कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचार अधिनियम में मामला दर्ज लोकायुक्त टीम ने आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संज्ञान कार्रवाई कर आरोपित को मुचलके पर छोड़ा जाएगा। recent visitors 46

राज्यपाल डेका से संभागीय रेलवे प्रबंधक ने सौजन्य भेंट की

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संभागीय रेलवे प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे (एसईसीआर) रायपुर  संजीव कुमार ने सौजन्य भेंट की। recent visitors 43

3 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, इस वजह से टला था कार्यक्रम

कांग्रेस शुक्रवार को पूर्व निर्धारित ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान का शुभारंभ करेगी। यह अभियान राज्यों, जिलों और ब्लॉक से शुरू होगा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन मध्य प्रदेश के महू (वर्तमान में डॉ. आंबेडकर नगर) शहर में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगा। इस अभियान की शुरुआत पहले 27 दिसंबर को होनी थी। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया था। मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में फैसला लिया गया था कि मनमोहन सिंह को सम्मान देने के लिए इस अभियान को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया था। उन्होंने कहा, यह भरोसा करना मुश्किल है कि वह (मनमोहन सिंह) अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन अब तीन जनवरी से यह अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान का समापन डॉ. आंबेडकर की जन्मभूमि महू में 26 जनवरी को एक जनसभा के साथ होगा। 26 जनवरी को भारतीय संविधान को लागू हुए 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि कांग्रेस संविधान की सुरक्षा और भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सिद्धांतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान के तहत 27 दिसंबर को बेलगावी में एक रैली का आयोजन किया जाना था, लेकिन शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के मुताबिक, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक एक राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू की जाएगी, जिसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में गुजरात में एआईसीसी की एक बैठक आयोजित की जाएगी। recent visitors 376