सहकारिता के त्वरित एवं स्वतः प्रसार के लिये किये जायेंगे प्रावधान: राज्यमंत्री, राजस्थान-नया कोऑपरेटिव कोड तैयार करने की ब्रेन स्टॉर्मिग बैठक

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बताया कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने एवं त्वरित कार्य निष्पादन के लिये नये सहकारी कोड में प्रावधान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में सहकारिता को सर्वसुलभ बनाते हुये इसके सहज एवं स्वतः विस्तार को सुनिश्चित करना है। प्रदेश का कोई भी नागरिक सहकारिता के माध्यम से मिलने वाले लाभ से वंचित नही रहना चाहिये इसके लिये सहकारी कानून में समयबद्ध सीमा में सदस्यता प्रदान करने का प्रावधान किया जावे। सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित अभिभाषकों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ अपेक्स बैंक में आयोजित ब्रेन स्टॉर्मिंग बैठक में सहकारिता मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात सहित मध्यप्रदेश राज्यों के सहकारी कानूनों का अध्ययन कर सहकारिता प्रसार के लिये युक्तियुक्त प्रावधानों का राजस्थान के परिपेक्ष्य में उनका मसौदा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों और क्रेडिट सहकारी सोसाइटियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने के लिये प्रावधानों पर विचार किया गया। इसके लिये संबंधित विभागों के प्रावधानों और सहकारिता की भूमिका के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुये कोऑपरेटिव कोड में अध्याय जोड़े जायेंगे। दक ने बताया कि नये कोऑपरेटिव कोड में सहकारिता के मूल सिद्धान्तों को आधार बनाते हुये खुली एवं स्वैच्छिक सदस्यता, सदस्यों की आर्थिक सहभागिता, सदस्यों का लोकतांत्रिक नियंत्रण, सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा सहकारी संस्थाओं के मध्य सहकारिता को सुनिश्चित करने के लिये प्रावधानों को संशोधित एवं परिवर्धित करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड में हमारा फोकस कार्य निष्पादन सीमा को न्यूनतम स्तर तक लाते हुये सदस्यों को त्वरित एवं न्याय संगत कार्यवाही को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सहकारी सुविधाओं और योजनाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिये सभी जिला इकाइयों एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में हेल्प डेस्क बनाई जायेंगी। मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड को इस प्रकार बनाया जा रहा है जिसमें सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता को अक्षुण्ण बनी रहे और निर्वाचित पदाधिकारी संस्था की निर्णय प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेकर एक सबके लिये, सब एक के लिये के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर सकें। recent visitors 142

हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज, छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन

रायपुर. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे. बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. recent visitors 55

3 युवकों की मौके पर मौत, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक की पहचान महराजी अर्जुन गांव निवासी के रूप में हुई है. मृतकों के नाम मृत युवकों में राजु कर्ष (23 वर्ष), पिता समारू कर्ष, परमेश्वर पैकरा (22 वर्ष) और दुर्गेश कर्ष ग्राम महराजी है. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए की राशि मृत युवकों के परिजनों को दी गई है. recent visitors 53

शीतलहर के साथ आधे प्रदेश में कोहरे की चेतावनी, राजस्थान-सीकर सबसे ठंडा

सीकर। उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते राजस्थान बर्फ सा जम गया है। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे का प्रभाव आज उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में ही बताया जा रहा है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी दी गई है उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर, उदयपुर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और दौसा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीत दिन तथा पश्चिमी क्षेत्र में शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। अगले 24 में तापमान में 2 से 3 डिग्री इजाफा हो सकता है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 5 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में सबसे सर्द दिन राजधानी जयपुर में इस सीजन का सबसे सर्द दिन और सर्द रात रहे। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहे। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीते 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री का अंतर आया है। recent visitors 50

पेंशन होल्ड की धमकी सहित 20 दिनों में 50 लाख की ठगी, छत्तीसगढ़-फर्जी ट्रेजरी अधिकारी गिरफ्तार

सक्ति/रायपुर। मध्यप्रदेश में ठगी और बैंक खाता बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के सक्ति के रहने वाले है। आरोपियों ने पेंशन होल्ड होने की धमकी देकर रिटायर्ड कर्मचारियों से ठगी करते थे। आरोपी खुद को ट्रेजरी विभाग का अधिकारी बताता था। रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन कर बोलते थे कि पेंशन होल्ड की जा रही है। एक फरियादी से आरोपियों ने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर करीब 7 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 साल से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी, आरोपी पर जिम्मेदार मेहरबान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शिक्षा विभाग में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. लगभग 20 वर्षों से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे व्यक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी मेहरबान हैं. शिकायत के बावजूद उक्त शिक्षक को प्रमोशन और स्थानांतरण का लाभ वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने दिया है. वहीं, शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सालभर पहले तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच की मांग की थी, लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी ने इन आदेशों को दबा दिया और उक्त व्यक्ति से सांठगांठ कर हाईकोर्ट से स्टे लाने तक का मौका दिया. दरअसल, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में कमलेश्वर पटेल नामक शिक्षक बीते कई वर्षों से फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी कर रहा है. इसकी शिकायत भी विभाग में की गई थी. कमलेश्वर पटेल ने अपने सर्विस बुक में 1997 में 12वीं पास होने का उल्लेख किया है, जबकि जिस सर्टिफिकेट का उन्होंने उल्लेख किया है, उसमें “सप्लीमेंट्री” लिखा हुआ है. मामले में तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच की मांग की थी. लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने पूरे मामले पर्दा डालते हुए शिक्षक कमलेश्वर पटेल को निलंबन से बहाल कर रामचंद्रपुर विकासखंड में पदस्थ किया. वहीं चोरी चुपके स्वयं के आदेश का संशोधन कर वाड्रफनगर विकासखंड में भेजा है जबकि उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच करना चाहिए था लेकिन मोटी रकम की उगाही और लेनदेन के बाद इतने बड़े प्रकरण को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दबाया गया है. पूरे प्रकरण में आवेदक गणों ने जिला शिक्षा अधिकारी पर लेनदेन करके मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है. जब इस पूरे मामले में लल्लूराम डॉट कॉम की टीम जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा से बात की, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जब जिला शिक्षा अधिकारी को उनके अधीनस्थ अधिकारी ने उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए पत्र लिखा, तो ऐसे पत्रों को क्यों दबाया गया? जाहिर है कि इतने बड़े प्रकरण को दबाने के लिए कुछ न कुछ लाभ जरूर मिला होगा. मामले में प्रार्थी निर्मल पटेल ने बताया कि कमलेश्वर पटेल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और पुलिस में की गई थी. मामला पंजीबद्ध हुआ, आरोपी जेल भी गया और निलंबित भी हुआ. लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा की मिलीभगत और बड़ी लेन-देन के चलते मामले को दबा दिया गया. उन्होंने गुप्त आदेश निकालकर आरोपी को पुनः नौकरी में भेजा. निर्मल पटेल ने कहा कि वे जहां तक लड़ाई करनी पड़ेगी, करेंगे और आरोपी को सजा दिलाकर रहेंगे. वर्तमान में प्रकरण सेशन कोर्ट रामानुजगंज में चल रहा है. मामले में अपर कलेक्टर इंद्रजीत वर्मन ने बताया कि हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है. प्रकरण को मंगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 56

कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में नए साल का पहला शतक जड़ा

ओवल श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 7 रन से हरा दिया. साल 2025 का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बेहद रोमांचक रहा. इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में मैच के परिणाम के लिए आखिरी ओवर तक इंतजार करना पड़ा. न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे. लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो ने न्यूजीलैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया. बिनुरा ने मैच के आखिरी 6 गेंदों पर 14 रन खर्च किए. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 429 रन बनाए जिसमें 25 छक्के शामिल थे. आखिरी टी20 मुकाबला जीतने के बावजूद श्रीलंका की टीम 3 मैचों की सीरीज 1-2 से हार गई. श्रीलंका की इस जीत में बिनुरा ने जहां आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की वहीं बल्लेबाजी में कुसल परेरा ने शतक जड़कर धमाल मचा दिया.परेरा साल 2025 में पहला इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने.  कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में नए साल का पहला शतक जड़ते हुए धमाकेदार पारी खेली. 44 गेंदों में 101 रन की इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के जड़े. परेरा की इस आतिशी पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है. चौहान ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 144 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 छक्के और 6 चौके शामिल थे. नेल्सन के सेक्सॉटन ओवल में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. श्रीलंका ने कुसल परेरा (Kusal Perera) के टी20 इंटरनेशनल करियर के पहले शतक के दम पर 5 विकेट पर 218 रन बनाए. कप्तान चरित असलंका ने 24 गेंदों पर 46 रन बनाए वहीं विकेटकीपर कुसल मेंडिस 22 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी, फॉल्कस, सैंटनर और डेरिल मिचेल ने एक एक विकेट लिया. परेरा ने 46 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्के जड़े. न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी.उसकी ओर से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 69 रन की पारी खेली. ओपनर टिम रॉबिन्सन 37 रन बनाकर आउट हुए. डेरिल मिचेल 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 14 रन की पारी खेली वहीं जेकरी फॉक्स ने 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन की पारी खेली. टिम रॉबिन्सन और रचिन रवींद्र की ओपनिंग जोड़ी ने 81 रन की साझेदारी की. 6 गेंद पर 22 रन नहीं बना सके मेजबान टीम के बल्लेबाज न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी. मिचेल सैंटनर और जेकरी फॉक्स की जोड़ी क्रीज पर थी. बिनुरा फर्नांडो मैच का आखिरी ओवर लेकर आए. फर्नांडो के ओवर की पहली गेंद पर सैंटनर ने 2 रन लिए.दूसरी गेंद पर एक रन बने जबकि अगली गेंद वाइड रही. इसके बाद तीसरी लीगल गेंद पर 2 रन बने. चौथी गेंद पर फॉक्स ने छक्का जड़ दिया. इसके बाद कीवी टीम को 2 गेंद पर 10 रन की जरूरत थी. लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो रन ही बन सके. परेरा का पहला T20I शतक कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. महज 44 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.56 रहा. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक है, जो श्रीलंका के लिए अब तक का सबसे तेज शतक भी है. तोड़ा दिलशान का रिकॉर्ड परेरा ने इस पारी के साथ 14 साल पुराना तिलकरत्ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दिलशान ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 गेंदों में शतक लगाया था. परेरा अब श्रीलंका की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. T20I में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ केवल 27 गेंदों में शतक जड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक  लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. चौहान ने 41 गेंदों पर नाबाद 144 रनों की विस्फोटक पारी में 18 छक्के और 6 चौके लगाए थे. इससे पहले यह रिकॉर्ड नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन के नाम था, जिन्होंने 33 गेंदों में शतक लगाया था. T20 में कैसा है परेरा का प्रदर्शन इस पारी के बाद परेरा का बेस्ट स्कोर 101 रन हो गया है. परेरा ने अभी तक कुल 77 मैच खेले है, और 134.12 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 2056 रन बनाये है- recent visitors 65

,,,, में नहीं रहेगी केंद्र में मोदी सरकार… संजय राउत के बयान से मची खलबली

,,,, Modi government will not remain at the center… Sanjay Raut’s statement created panic उद्धव शिवसेना सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने कहा कि मेरे मन में संदेह है कि साल 2026 के बाद केंद्र सरकार बचेगी या नहीं. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे. केंद्र सरकार अस्थिर हो गई, तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा. राज्यसभा सांसद और उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं, आज यानी कि गुरुवार को उन्होंने एक बयान में दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार 2026 में नहीं बचेगी. संजय राउत ने कहा कि मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं, मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे. और केंद्र सरकार अस्थिर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा. महाराष्ट्र में कैसे पड़ेगा असर? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है, तो वहीं शिवसेना ने 57 एनसीपी ने 41 पर जीत दर्ज की है. इन तीनों दलों ने मिलकरमहाराष्ट्र में सरकार बनाई है. संजय राउत का दावा अगर सही साबित होता है तो महाराष्ट्र में भी बीजेपी मुश्किल में पड़ सकती है. यही कारण है कि राउत ने दावा किया कि केंद्र के अस्थिर होने के बाद महाराष्ट्र पर भी असर पड़ेगा. सियासी बयानबाजी के बीच राउत का दावा बिहार में भी आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि नीतीश के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार साथ में आएं, मिलकर काम करें. नीतीश कुमार ही हमेशा भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे. लालू के इस बयान के पहले भी नीतीश को लेकर कई तरह के बयान सामने आए हैं. इन बयानों के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि राजनीतिक गलियारों में कुछ तो पक रहा है. जिसके कारण ये बयान सामने आ रहे हैं. recent visitors 199