Monday, July 6, 2026 3:28 am

‘पूर्ण निष्ठा से करें प्रकृति संरक्षण कार्य’, राजस्थान-119वें वनरक्षक प्रशिक्षण के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन मंत्री

जोधपुर/जयपुर। जोधपुर के राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मंडोर में शुक्रवार को आयोजित 119वीं फॉरेस्ट गार्ड ट्रेनिंग पासिंग आउट परेड में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने पास आउट वन रक्षकों की परेड का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने नवप्रशिक्षित वन रक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें वन और वन्यजीव संरक्षण का जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसे पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाना होगा। वन संरक्षण की प्रेरणा: अमृता देवी बिश्नोई का स्मरण— केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण है कि आप सभी को प्रशिक्षण उस पवित्र धरती पर मिला है, जहां पर्यावरण रक्षा के लिए श्रीमती अमृता देवी बिश्नोई ने 363 लोगों के साथ अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमारी संस्कृति ने हमेशा जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं को देवताओं के समान पूजा है, लेकिन समय के साथ भौतिकवाद और गुलामी के कारण हमने अपने इन आदर्शों से दूरी बना ली। पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका— श्री शेखावत ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में ही इस संकट का समाधान निहित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में वन संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के "मां के नाम एक पौधा" अभियान से पौधारोपण के प्रति आमजन का उत्साह बढ़ा है। 491 फॉरेस्ट गार्ड्स ने पूरा किया प्रशिक्षण— 491 चयनित फॉरेस्ट गार्ड्स को 12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण मिलने पर श्री शेखावत ने उन्हें एक नए जीवन अध्याय की शुभकामनाएं दीं और इस बैच को सौभाग्यशाली बताया तथा कहा कि उन्हें ऐसे परिसर में प्रशिक्षण का अवसर मिला, जिसका नाम स्वर्गीय सुल्तान सिंह से जुड़ा है। वनरक्षक भर्ती परीक्षा—2022 भर्ती के तहत चयनित 141 प्रशिक्षणार्थियों का नवीन बेच आगामी 7 जनवरी से आरपीटीसी मण्डोर जोधपुर में प्रारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी मुख्य अतिथि श्री शेखावत द्वारा किया गया। इस दौरान उप वन संरक्षक एवं कोर्स निदेशक श्री अमित चौहान ने नव प्रशिक्षित वनरक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी। प्रशिक्षण का प्रतिवेदन उप वन संरक्षक एवं कोर्स निदेशक श्री दीपक गुप्ता ने प्रस्तुत किया। सुल्तान सिंह स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, रेंज आईजी श्री विकास कुमार, जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 60

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं।              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। recent visitors 59

भरतपुर, खड़गवां तथा मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पचों का आरक्षण 8 जनवरी को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, छत्तीसगढ़ पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम, 1995 एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिये सूचित किया जाता हैै कि जिले के खण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये खण्ड मुख्यालय भरतपुर के जनपद सभा कक्ष में 08 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे पूर्वान्ह में कार्यवाही किया जायेगा। इसी प्रकार खण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये खण्ड मुख्यालय खड़गवां के सामुदायिक भवन में 08 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे पूर्वान्ह में कार्यवाही किया जायेगा, और खण्ड मनेंद्रगढ़ का ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये खण्ड मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के जनपद सभा कक्ष में 08 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे पूर्वान्ह में कार्यवाही किया जायेगा। recent visitors 124

‘बाबा बागेश्वर’ संजय दत्त के घर पहुंचे, गुरु को देख खुशी से गदगद हो गए स्टार, खुद दिखाई फोटो

मुंबई बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य हैं। बाबा बागेश्वर के नाम से पहचाने जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में संजय दत्त के घर की विजिट की है। यहां पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त से मुलाकात की। संजय दत्त ने खुद इसकी फोटो शेयर कर जानकारी दी है। संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का मेरे घर आगमन हुआ। गुरुजी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। मेरे और मेरे परिवार को आर्शीवाद देने वाले धीरेंद्र शास्त्री मेरे परिवार के सदस्य और भाई जैसे हैं।' बागेश्वर बाबा की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे संजय दत्त बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भगवान में काफी आस्था रखते हैं। संजय दत्त का बागेश्वर धाम से भी गहरा नाता है। बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के साथ संजय दत्त की अच्छी दोस्ती भी है। बीते साल 25 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा  निकाली थी। इस पदयात्रा में भी संजय दत्त हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस पदयात्रा में संजय दत्त ने साधारण श्रद्धालुओं के साथ सड़क पर चाय की चुस्की भी ली थी। साथ ही बागेश्वर बाबा के साथ इस यात्रा में शामिल होकर गौरव बढ़ाया था। धीरेंद्र शास्त्री की जमकर तारीफ की संजय दत्त ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया टीवी से भी एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। जिसमें संजय दत्त ने कहा था कि 'बाबा बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। मैं इन्हें अपने परिवार के सदस्य और भाई की तरह मानता हूं। बाबा देश से जातपात हटाने के लिए संदेश दे रहे हैं। मैं इसे आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारत को एक करने के लिए कुछ करना मंजूर रहता है।' बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में संजय दत्त के साथ खली भी शामिल हुए थे। इस यात्रा में लोगों का लंबा हुजूम देखने को मिला था। अब संजय दत्त एक बार फिर अपने बाबा से मिलकर काफी खुश हैं।  संजय दत्त भी आ चुके बागेश्वरधाम बता दें की फिल्म अभिनेता संजय दत्त छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम पीठ बागेश्वर बालाजी के अनन्य भक्त हैं और बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भी भक्त हैं। इसके पहले भी संजय दत्त बागेश्वर धाम आ चुके हैं। सनातन हिन्दू यात्रा में भी हुए थे शामिल इतना ही नहीं हाल ही में बाबा बागेश्वर द्वारा निकाली गई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भी अभिनेता संजय दत्त शामिल होने पहुंचे थे और बाबा के साथ पैदल यात्रा की थी। वह मुंबई से सीधे खजुराहो प्लेन से पहुंचे और फिर बाय रोड बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा बागेश्वर के साथ सनातन हिंदू पदयात्रा में पैदल यात्रा की थी। recent visitors 191

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क के किनारे लहूलुहान मिला व्यक्ति का शव

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत डेंगूरडीह गांव में सड़क किनारे बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी गई। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय रामकुमार रतिया के रूप मे की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की चांच कर रही है। मृतक डेंगूरडीह का रहने वाला था। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए मृतक की परिजनों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि रामकुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं और मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी अंगूरी बाई ने किसी दूसरे के साथ भाग कर शादी कर ली। एक लड़का है, जो अपने पिता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम मृतक घर के पास सड़क किनारे होटल के सड़क किनारे घूम रहा था, जहां कुछ देर बाद उसकी रक्तरंजिश हालत में लाश मिली। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई है यह आसपास किसी को पता नहीं है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। recent visitors 73

शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में व्याख्यान का आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला एमसीबी शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ’रोल ऑफ जर्नालिज्म एंड मास कम्युनिकेशन इन सोशल इकोनोमिकल  एंड कल्चरल  सेनेरियों’ पर व्याख्यान का आयोजन अंग्रेजी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग एवं आई.क्यु.ए.सी. के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता महाविद्यालय के पूर्व छात्र शिवम् मिश्रा रहे जिन्होंने सत्र 2023-24 में बी.ए. स्नातक किया। वर्तमान में शिवम् मिश्रा का चयन  भारतीय जन संचार संस्थान उड़ीसा में हुआ है। जहां वे पीजी डिप्लोमा इंग्लिस जर्नालिज्य में अध्ययनरत है इन्होंनेे व्याख्यान में अपने अध्ययन अनुुभव को  साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं जुनुन ही साधारण से आसाधरण बनने का मार्ग है। पत्रकारिता को इन्होंने लोगो में जागरूकता का संचार एवं सही गलत के अंतर जानने का  सशक्त माध्यम बताया, किन्तु इन विषय चयन में अभी भी विद्यार्थियों का स्थान अपेक्षाकृत कम है जो शोचनीय है। इन्हांेने यह भी बताया कि मीडिया की पारदर्शिता एवं पाठकों की जागरूकता ही लोकतत्र को मजबूती प्रदान करती है। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि होनहार एवं सफल विद्यार्थी महाविद्यालय के लिए गौरव हैं तथा इन्हंे निखारने एवं इनके शैक्षिक, व्यक्तित्व सशक्तिकरण में शिक्षण संस्थानों की अग्रणी भूमिका एवं दायित्व होना चाहिए तथा ऐसे कार्यक्रम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होंगे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नसीमा बेगम अंसारी ने किया तथा उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ट प्राध्यापक डॉ. रश्मि तिवारी, प्रभा राज, आईक्यूएसी समन्वय डॉ. अरूणिमा दत्ता, शरणजीत कुजूर, भीमसेन भगत, रंजीतमणी सतनामी, अनुपा तिग्गा, डॉ. रिंकी तिवारी, अभिषेक सिंह, थनेन्द्र कश्यप, सुजाता त्रिपाठी, शिव कुमार, एवं कार्यालयीन स्टॉफ मनीष श्रीवास्तव,यशवंत सिंह, बी.एल. शुक्ला, पी.एल पटेल, रामखिलावन गुप्ता, सुनीत जॉनसन बाड़ा, मीना त्रिपाठी, एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। recent visitors 47

येलो लाइन बनाकर शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली को तम्बाकू मुक्त परिसर किया गया घोषित

उमरिया उमरिया 3 जनवरी कलेक्टर धरणेन्दकुमार  जैन के नेतृत्व में आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 6 ब के तहत शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली को तंबाकू मुक्त परिसर हेतु येलो लाइन बनाकर मुक्त किया  इस अवसर पर प्राचार्य राम कृष्ण झाएवं किशोर स्वास्थ्य परामरशदाता पवन कुमार मेहरा आपसी समन्वय कर आउट रीच गतिविधि के दौरान संपादित किया वहीं प्राचार्य ने कहा कि तंबाकू सेवन से शरीर के हर अंग को खतरा होता है जिससे कैंसर फेफड़े संबंधी रोग हृदय तथा रक्त संबंधी रोग मस्तिष्क रोग होते हैं कार्यक्रम में छात्राओं को नशा का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई कि हम अपने ग्रह ग्राम परिवार समाज को तंबाकू से मुक्त रखेंगे कार्यक्रम में प्रोफेसर जेपी चौहान प्रोफेसर शाहिद सिद्दीकी प्रोफेसर त्रिभुवन गिरी प्रोफेसर रितु सेन बालेन्द्र यादव के के सक्सेना भूपेंद्र रावत प्रहलाद सिंह रमेश लाल संत नर्मदा मिश्रा मुन्ना सिंह स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे recent visitors 53