Monday, July 6, 2026 4:36 am

जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है, उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है, हम कर देंगे माफ: केजरीवाल

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद जब दोबारा गमारी सरकार आएगी तो हम उन्हें माफ कर देंगे। मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं, आज फिर कह रहा हूं। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली सरकार लोगों को फ्री पानी उपलब्ध करवा रही है। हर परिवार को 20-20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिया जाता है। लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के दिल्ली में बिल जीरो आते हैं। लेकिन जब मैं जेल गया तो इन लोगों ने पीछे से पता नहीं किया। कुछ तो गड़बड़ की जो लोगों के लाखों-हजारों रुपए के पानी के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं।’ पूर्व सीएम ने आगे कहा, ‘दिल्ली के लोग किसी बात से दुखी, परेशान हों, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैंने पहले भी कई मंचों से ऐलान किया है लेकिन आज सार्वजनिक मंच से मैं ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत आए हैं। हजारों-लाखों के जो बिल हैं वो गलत हैं, उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। वो इंतजार करें। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, चुनाव के बाद हम उन बिलों को माफ करवा देंगे। ये मेरी सब लोगों को गारंटी है। लोगों को चिंतित या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरकार उनके साथ खड़ी है।’ इससे पहले नवंबर में भी केजरीवाल ने जनता से पानी के गलत बिल माफ करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि आप फरवरी में हमारी सरकार बनवा दो, पानी के सभी गलत माफ कर दूंगा। आप लोगों के दोबारा जीरो बिल आना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के कई लोगों ने दावा किया है कि उनके लाखो-हजारों के बिल आ रहे हैं जबकि उनकी खपत काफी कम है।   recent visitors 57

सरकार को निजीकरण पर ध्यान देने की बजाए शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत: राहुल गांधी

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा को समाज के हर व्यक्ति का अधिकार बताते हुए कहा है कि सरकार को निजीकरण पर ध्यान देने की बजाए शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने की जरूरत है और इस पर सरकार को ज्यादा पैसा खर्च करना चाहिए ताकि शिक्षा को बढ़ावा मिले और इसके स्तर को और बेहतर बनाया जा सके। श्री गांधी ने कहा "मेरा मानना है कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी देना है। इसे निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहनों के माध्यम से हासिल नहीं किया जा सकता। हमें शिक्षा और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने पर बहुत अधिक पैसा खर्च करने की आवश्यकता है।"   recent visitors 58

नए टी-20 कप्तान की तलाश कर रहे हैं, मेहदी हसन ने बांग्लादेश टी-20 टीम की कप्तानी के लिए पेश की दावेदारी

ढाका बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी मेहदी हसन ने टी-20 कप्तानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलता है तो वह इसका लुत्फ उठाने के लिए तैयार हैं। यह घोषणा बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे नए टी-20 कप्तान की तलाश कर रहे हैं, क्योंकि नजमुल हुसैन सबसे छोटे प्रारूप में टीम का नेतृत्व नहीं करना चाहते हैं। फारूक ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, चोट के कारण शांतो टीम से बाहर हो गए हैं और अगर वह वापस आते हैं तो वह कप्तान (टेस्ट और वनडे में) के रूप में वापसी करेंगे। उन्होंने हमें बताया कि वह टी-20 कप्तान के रूप में सहज नहीं हैं और हम इस पद के लिए किसी और के बारे में सोच रहे हैं। चूंकि हमें छह महीने बाद टी-20 खेलना है, इसलिए यह तत्काल मुद्दा नहीं है और हम इसके बारे में बाद में सोच सकते हैं, इसलिए हम इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा सोचता हूं कि कप्तानी करने वाले क्रिकेट दिमाग और फॉर्म के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक फॉर्म में नहीं है तो यह चिंता का विषय है। हालांकि वह (लिटन) कप्तान के रूप में फॉर्म में नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और यह एक कप्तान का सबसे बड़ा गुण है कि उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उनकी कप्तानी को प्रभावित नहीं कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही फॉर्म में लौट आएंगे और जब हम कप्तानी के बारे में बात करेंगे तो वह सबसे आगे होंगे। जब फारुक एसबीएनएस प्रेस बॉक्स में अचानक आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस को संबोधित कर रहे थे, तब मेहदी हसन, जिन्होंने वेस्टइंडीज में टेस्ट और वनडे में अंतरिम कप्तान की भूमिका निभाई थी, क्योंकि नजमुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे, ढाका कैपिटल्स के खिलाफ खुलना टाइगर्स की अगुआई कर रहे थे। उन्होंने अपने मैन-ऑफ-द-मैच प्रदर्शन के साथ अपनी टीम को 20 रन से जीत दिलाने में मदद की – अपने चार ओवरों में छह रन देकर तीन विकेट चटकाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टी20 कप्तानी के लिए तैयार हैं, तो मेहदी इस संभावना से उत्साहित दिखे। मेहदी ने कहा, देखिए, जब अवसर आता है तो उसका आनंद लेना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि मैंने वेस्टइंडीज में भी कप्तानी की है और यहां भी कर रहा हूं और यह (टीम का नेतृत्व करना) मेरे लिए नया नहीं है। कप्तानी करना एक आदत की तरह है और अगर आप लंबे समय तक अंतराल देते हैं तो आपको निर्णय लेने में थोड़ा अधिक सोचना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप इसमें बने रहते हैं (कप्तानी करते हैं) तो आप कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं जैसे कि आप सुधार कर सकते हैं, आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं हमेशा इसका (कप्तानी) आनंद लेने की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा, टी20 में आपको बहुत जल्दी निर्णय लेने होते हैं और आईसीसी के नए नियमों के अनुसार एक मिनट के भीतर ओवर बदलना और गेंदबाजी शुरू करना मुश्किल है, जैसे कि आपको फील्ड सेट करने में बहुत समय लगता है और ऐसा करना मुश्किल है और इसलिए जल्दी से निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, देखिए टी20 कप्तानी पूरी तरह से बोर्ड का निर्णय है और एक बात यह है कि चूंकि मैं बीपीएल में कप्तानी कर रहा हूं और अगर बोर्ड को लगता है कि वे मुझे कप्तानी दे देंगे या उनके पास कोई बेहतर (विकल्प) है जैसे कि लिटन दास ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया और टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया, इसलिए निर्णय पूरी तरह से बोर्ड पर निर्भर करता है, लेकिन हां, चूंकि मैं बीपीएल में कप्तानी कर रहा हूं, इसलिए यह एक आदत बन गई है और इससे मुझे भविष्य में मदद मिलेगी।   recent visitors 54

ठंड में छोटे बच्चों को गोद में लेकर कुक्कुट विकास निगम के संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! कुकुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों ने अपने हक और अधिकारों के लिए मुख्यालय के सामने धरना दिया,इनमें कई महिलाएं भी छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर धरने पर बैठी हैं,तीन दिनों से चल रही, इस हड़ताल में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए, वहीं संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि ,संचालक मंडल द्वारा पारित वेतन के प्रस्ताव पर 6 महीने में भी अमल नहीं हुआ, कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर मुख्यमंत्री से अपील की,ताकि 19 जुलाई 2023 को हुई,संचालक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय को जल्द लागू किया जाए,बैठक में कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते देने का फैसला किया गया था, लेकिन छह महीने बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ,जिसके चलते समस्त कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन हड़ताल पर बैठे हैं recent visitors 107

तमिलनाडु की पटाखा फ़ैक्ट्री में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूर अभी भी झुलसे

तमिलनाडु तमिलनाडु में पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आ रही है। शनिवार को हुई इस घटना में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई मजदूर अभी भी झुलसे हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट रासायनिक मिश्रण के दौरान हुआ था। इस विस्फोट ने कम से कम एक कमरे को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस कमरे में ही मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, तेलंगाना में भी ऐसी ही घटना हुई है। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। recent visitors 97

अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय

सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को रखें क्रियाशील आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए महुआ संग्राहकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से अन्य राज्यों की महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी चेक पोस्ट को क्रियाशील रखें। राज्य में स्थित आसवनियों, बॉटलिंग इकाईयों, होटल, बार, क्लब की नियमित सघन जांच सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में देशी मदिरा की नवीन बॉटलिंग इकाई हेतु प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जाए तथा छत्तीसगढ़ के बाहर निर्मित मदिरा की विनिर्माण इकाईयों को छत्तीसगढ़ में स्वयं के विनिर्माण संयंत्र लगाये जाने के लिये प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए उन्हें कार्य अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने महुआ संग्राहक वनवासियों को आय के बेहतर साधन उपलब्ध हो सकें, इस उद्देश्य से अन्य राज्यों में प्रचलित महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिये गये। विभाग द्वारा मदिरा दुकानों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में लागू आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) की मुख्यमंत्री ने सराहना की।  इसी तरह देशी-विदेशी मदिरा के उपभोक्ताओं को उनकी पसंद अनुरूप मदिरा उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रारंभ किये गये ‘मनपसंद ऐप’ में उपयोगकर्ता के डाटा की गोपनीयता बनाए रखने एवं ऐप में प्राप्त सुझाव एवं शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश बैठक में दिये गये। मदिरा दुकानों में आवश्यक साफ-सफाई रखने, मदिरा के ब्राण्ड-लेबल का समुचित प्रदर्शन किये जाने तथा निर्धारित पंजियों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बसंल, राहुल भगत, पी. दयानंद और बसवराजू एस., सचिव सह आयुक्त आबकारी आर. संगीता, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव (आबकारी) देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 60

जिम्बाब्वे फरवरी में आयरलैंड का करेगी दौरा, सभी प्रारूपों की श्रृंखला खेलेगी

बुलावायो जिम्बाब्वे फरवरी में आयरलैंड की मेजबानी करेगा, जिसमें सात मैचों का ऑल-फॉर्मेट दौरा शामिल है। यह दौरा 6 से 10 फरवरी तक बुलावायो में एकमात्र टेस्ट मैच के साथ शुरू होगा, उसके बाद हरारे में व्हाइट-बॉल लेग खेला जाएगा। टीमें 14, 16 और 18 फरवरी को तीन वनडे और 22, 23 और 25 फरवरी को इतने ही टी20 मैच खेलेंगी। मूल रूप से, इस श्रृंखला को आईसीसी पुरुष भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में छह व्हाइट-बॉल खेलों के साथ दो टेस्ट के लिए चुना गया था। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को उक्त घोषणा की। जिम्बाब्वे वर्तमान में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने बहु-प्रारूप घरेलू श्रृंखला के अंतिम चरण में है, जहां उन्होंने क्रमशः टी20आई और वनडे सीरीज 2-1 और 2-0 से गंवा दी और उच्च स्कोरिंग, बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट में ड्रॉ हासिल किया। यह दौरा 6 जनवरी को चल रहे दूसरे टेस्ट के साथ समाप्त होगा। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी ने बैक-टू-बैक पूर्ण दौरों की मेजबानी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हम आयरलैंड का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं, जो एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी दौरा होने का वादा करता है। जल्दी-जल्दी दो पूर्ण दौरों की मेजबानी करना हमारे खिलाड़ियों को नियमित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता और जिम्बाब्वे में खेल को बढ़ाने के हमारे प्रयासों का प्रमाण है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने एक दूसरे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जुलाई 2024 में बेलफास्ट में खेला है। मेज़बान आयरलैंड ने मैच चार विकेट से जीता था। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार 2023 के अंत में छह सफ़ेद गेंद वाले मुकाबलों के लिए आयरलैंड की मेज़बानी की थी। वे टी20 श्रृंखला 2-1 और वनडे 2-0 से हार गए थे।   recent visitors 32