Friday, July 10, 2026 2:15 am

CG Naxal Encounter: बूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियार बरामद

नारायणपुर दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था। जवान नदी–नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक–रुक कर मुठभेड़ हुई है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। recent visitors 72

46 करोड़ की परियोजना लाएगी रंग, त्रिपुरा में अगले माह से दौड़ेंगी बिजली से चलने वाली ट्रेनें

अगरतला त्रिपुरा में जल्द ही पटरियों पर बिजली से चलने वाली ट्रेनें दौड़ती दिखेंगी। दरअसल, सोमवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में रेलवे के एक महत्वपूर्ण विद्युतीकरण परियोजना के पूरा होने के बाद इस साल फरवरी तक बिजली से चलने वाली ट्रेनें शुरू हो सकती हैं। 46 करोड़ रुपये की इस विद्युतीकरण परियोजना की शुरुआत 2022 में की गई थी, जो त्रिपुरा को राष्ट्रीय रेलवे ग्रिड से जोड़ेगी। वर्तमान में राज्य में डीजल से चलने वाली ट्रेनें चल रही हैं। टीएसईसीएल कर रहा तैयार अधिकारियों ने बताया कि त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (टीएसईसीएल) फरवरी तक राज्य में रेलवे की विद्युत ट्रांसमिशन लाइन को बिजली की आपूर्ति करने के लिए तैयार हो जाएगा। जबकि उत्तर-पूर्व रेलवे (एनएफआर) ने पहले ही त्रिपुरा में धर्मनगर के माध्यम से बड़ापुर से अगरतला तक के मार्ग का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। क्या बोले अधिकारी? टीएसईसीएल के सहायक जनरल मैनेजर (ट्रांसमिशन) निरुपम गुहा ने बताया, 'हमने उनकोटी जिला के कुमारघाट, खोवाई जिला के तेलियामुरा और गोमती जिला के उदयपुर में तीन ट्रैक्शन पावर सबस्टेशन लगाने का काम शुरू किया था। कुमारघाट सबस्टेशन का काम पिछले मार्च में पूरा हो गया था।' उन्होंने कहा कि तेलियामुरा का सबस्टेशन इस महीने और उदयपुर का सबस्टेशन फरवरी तक पूरा हो जाएगा। तीनों टैक्शन सबस्टेशनों के पूरा होने के बाद टीएसईसीएल रेलवे के विद्युत ट्रांसमिशन लाइन को धर्मनगर से अगरतला और अन्य जगहों तक ऊर्जा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे ने प्रत्येक सबस्टेशन के लिए पांच मेगावाट बिजली की मांग की है और आवश्यकता पड़ने पर अधिक बिजली भी आपूर्ति की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद राज्य में अधिक आधुनिक और तेज ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस जगह का काम पूरा उत्तर-पूर्व रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, 'बड़ापुर से अगरतला तक का विद्युतीकरण काम धर्मनगर के माध्यम से पूरा हो चुका है, केवल लुंबिंग-बड़ापुर खंड में पहाड़ी क्षेत्र बाकी है। हम इस खंड के विद्युतीकरण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कदम उठा रहे हैं।' recent visitors 98

इस्राइल ने 34 बंधकों की रिहाई को किया खारिज, ‘हमास ने अभी तक नामों की सूची नहीं दी’

तेल अवीव। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि हमास ने रविवार को संभावित युद्धविराम समझौते के तहत रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची भेजी है। प्रधानमंत्री कार्यालय का यह बयान यूके स्थित एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि हमास ने 34 बंधकों की सूची को मंजूरी दे दी है, जिन्हें वह युद्धविराम समझौते के बदले में रिहा करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कहा है कि यह सौदा गाजा से हटने और स्थायी युद्धविराम लागू करने के लिए इस्राइल की सहमति पर निर्भर है। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'जो दावा किया गया था, उसके विपरीत, हमास ने इस क्षण तक बंधकों के नामों की सूची नहीं भेजी है।' वर्तमान में, पीएम नेतन्याहू मध्य पूर्व में कई मोर्चों पर इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) का नेतृत्व कर रहे हैं। यह बयान नेतन्याहू की प्रोस्टेट सर्जरी के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ दिनों बाद आया है। उनके कार्यालय के अनुसार, सर्जरी के बाद नेतन्याहू अच्छी स्थिति में थे और पूरी तरह से होश में थे। इस बीच, आईडीएफ ने घोषणा की है कि उसने दक्षिणी गाजा में इस्राइल द्वारा नामित मानवीय क्षेत्र में एक कमांड सेंटर पर हमास के गुर्गों के खिलाफ ड्रोन हमला किया है। इस्राइली सेना के अनुसार, खान यूनिस क्षेत्र में स्थित इस परिसर का इस्तेमाल हमास के कार्यकर्ताओं द्वारा गाजा में सैनिकों और इस्राइल के खिलाफ हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता था। देइर अल-बलाह क्षेत्र में आईडीएफ ने एक अलग हमला किया आईडीएफ ने कहा कि मानवीय क्षेत्र के देइर अल-बलाह क्षेत्र में एक अलग हमला किया गया, जिसमें फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद के एक कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया, जिसने इस क्षेत्र से पहले भी हमले किए थे। इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने कहा कि उसने दोनों हमलों में नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उपाय किए। सैनिकों ने मार गिराया साद सईद जकी दहनोन आईडीएफ ने कहा कि उत्तरी गाजा के जबालिया में हाल ही में किए गए अभियानों के दौरान सैनिकों ने फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद कंपनी कमांडर और उत्तरी गाजा में आतंकी समूह के रॉकेट डिवीजन के उप प्रमुख साद सईद जकी दहनोन को मार गिराया। उसने सात अक्तूबर 2023 के हमले में भाग लिया था। दहनोन ने इस्राइल में की थी घुसपैठ आईडीएफ ने कहा कि दहनोन ने इस्राइल में घुसपैठ की थी। वह बेत लाहिया क्षेत्र में सैनिकों के खिलाफ कई हमलों में भी शामिल था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दहनोन और अन्य आतंकवादी खुद को कंबल में ढके हुए हैं। साथ ही बरसात के मौसम की आड़ में सैनिकों के पास जाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे ऑपरेटिव को पूछताछ के लिए इस्राइल लाया गया आईडीएफ ने कहा कि दहनोन मारा गया है, जबकि दूसरे ऑपरेटिव ने सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आईडीएफ के अनुसार, दूसरे ऑपरेटिव के पास एक विस्फोटक उपकरण था और उसे आगे की पूछताछ के लिए इस्राइल लाया गया। recent visitors 89

माओवादियों ने निंदा कर रखी जांच की मांग, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार की हत्या का आरोपी सुरेश चंद्राकर और पत्नी गिरफ्तार

बीजापुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल तीन आरोपी रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को भी एसआईटी की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सुरेश चंद्राकर के कुछ बैंक अकाउंट को सीज किया है। वहीं प्रशासन ने सुरेश चंद्राकर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कंस्ट्रेक्शन डंपिंग यार्ड बना रखा था। उसे भी बीते दिनों प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटा दिया। पत्रकार हत्याकांड पर माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट जानकारी के लिए बता दें कि माओवादियों के प्रवक्ता समता ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को ले कर एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें माओवादियों ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की है और खेद भी व्यक्त किया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच की मांग की है। मुकेश के द्वारा घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद ठेकेदार का भाई रितेश चंद्राकर एक जनवरी की रात को मुकेश को बीजापुर की चट्टानपारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचा था। जहां रात को भोजन करने के दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे काम में सहयोग की बजाय बाधा डालने  की बात कही। इसी दौरान बहस हो गई। इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने बाड़े में मौजूद सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट और पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी थी। शव को ठीकाने लगाने के लिए पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया। उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया था। आरोपी सुरेश की पत्नी कांकेर से गिरफ्तार घटना के बाद रितेश ने हत्या की बात बताते हुए अपनी कार को ले जाकर रायपुर एयरपोर्ट के पास खड़ा किया और दिल्ली भाग गया, जबकि सुरेन्द्र अपनी कार से हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में रितेश को दिल्ली और अन्य आरोपियों को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि मुकेश की हत्या के बाद बनाई गई एसआईटी टीम ने सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर उसे बीजापुर लाया जा रहा है,जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे को धरसाई करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा था। ठेकेदार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चला गया है। दूसरी ओर रायपुर एयरपोर्ट से आरोपी रितेश चंद्राकर की गाड़ी जब्त की गई है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सभी बैंक खाते और एटीएम ट्रांजैक्शन को सीज किया गया है। किसी भी तरह का डिजिटल ट्रांजेक्शन न कर पाए इस पर भी नजर रखी गई है। बीजापुर स्थित वन विभाग की जमीन पर ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने वन विभाग की टीम रवाना हुई। वहीं आरोपी के सभी अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। recent visitors 62

सात लोगों की मौत और पांच घायल, मैक्सिको के बार में फिर गोलीबारी

विलेहरमोसा. दक्षिणी पूर्वी मैक्सिको के विलेहरमोसा शहर के एक बार में फिर से गोलीबारी हुई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बार में गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। विलेहरमोसा के बार में नवंबर 2024 में भी गोलीबारी हुई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियो ने ला कैसीटा अजुल बार में घुसकर ग्राहकों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद सात लोगों की मौत हो गई। इस बार को गुप्त रूप से चलाया जा रहा था। अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं इससे पहले 24 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको के डीबार नाम के बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी थी। इससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले नौ नवंबर को मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी थीष क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का के अनुसार, हमलावरों ने शहर के ऐतिहासिक जिले में लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया गया था कि हथियारों से लैस कम से कम 4 लोग एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर आए थे और फिर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था। सेना की तैनाती के बाद बढ़े मामले मैक्सिको में 2006 में तस्करी से निपटने के लिए सरकार ने सेना तैनात की थी। इसके बाद मैक्सिको में मादक पदार्थ संबंधी हिंसा में 4.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम ने नशे की तस्करी को खत्म करने के लिए सामाजिक नीति का उपयोग करने का संकल्प लिया है। recent visitors 62

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, रायपुर-बिलासपुर से आठ कुंभ स्पेशल

रायपुर नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, लेकिन जनवरी तक बिलासपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वेटिंग लिस्ट 100 से 250 तक पहुंच गई है। हालांकि, जिन लोगों ने एक माह पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें कंफर्म सीट जरूर मिल गई है। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद्र एक्सप्रेस में वेटिंग 256 तक पहुंच गई है, वहीं गीतांजलि एक्सप्रेस में 10 जनवरी तक नो रूम है। इन ट्रेनों में नो रूम दिल्ली, मुंबई हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में इन दिनों वेटिंग बढ़ गई है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, हावड़ा सुपरफास्ट, शालीमार एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, सारनाथ, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता, राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में दूसरे विकल्प का सहारा लेना पड़ रहा है। रायपुर-बिलासपुर से आठ कुंभ स्पेशल दक्षिण रेलवे से चलने वाली आठ कुंभ स्पेशल रायपुर-बिलासपुर से छूटकर गोंदिया, बालाघाट के रास्ते चलेंगी। ऐसे में राजनांदगांव तक यात्रियों को प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। कुल मिलाकर दक्षिण रेलवे के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर पांच महाकुंभ स्टेशल अलग-अलग तारीखों में प्रयागराज के बीच आना-जाना करेगी। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी, इसलिए रिजर्वेशन सबसे अधिक हो रहा है। रेलवे प्रशासन से जारी शेड्यूल के अनुसार वैसे तो देशभर से महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनों सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें चलाने को तैयार है। दक्षिण रेलवे से चलाने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर जबलपुर के रास्ते प्रयागराज तक चलेंगी। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी। रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और वाराणसी रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना का काम कराने रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को दोनों तरफ से 11 दिनों के लिए रद कर दिया गया जबकि तीन ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि चार जनवरी और छह से 15 जनवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं पांच जनवरी और सात से 16 जनवरी तक टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी होगी। उतर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग समेत अन्य काम कराने रेलवे ने पावर ब्लाक लिया है। इसके चलते सात से दस जनवरी तक जम्मू जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, सात जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, आठ जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, नौ जनवरी को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस और 10 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद रहेगी। बदले रूट से दौड़ेंगी ये ट्रेनें आठ जनवरी को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन नंबर 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग राउरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी। 11 जनवरी को मालदा डाऊन से चलने वाली ट्रेन नंबर 13425 मालदाडाऊन-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी। सात जनवरी को रक्सौल से चलने वाली ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।   recent visitors 61

Golden Globe Awards 2025: फिल्म ‘All We Imagine As Light’ को दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला

लंदन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स में से एक, 82वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स की सेरेमनी रविवार शाम को (भारत में सोमवार सुबह) पूरी हुई. इस अवॉर्ड शो में भारत की उम्मीद डायरेक्टर पायल कपाड़िया से जुड़ी थी, जिनकी फिल्म 'All We Imagine As Light' को दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. जहां फिल्म को 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, वहीं इसके लिए पायल कपाड़िया को 'बेस्ट डायरेक्टर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. लेकिन दोनों ही कैटेगरी में कोई अवॉर्ड नहीं मिला. जैक्स ऑडियार्ड की फ्रेंच फिल्म 'एमीलिया पेरेज' इस बार गोल्डन ग्लोब्स में ज्यूरी की फेवरेट नजर आई. इस फिल्म ने 'बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर' कैटेगरी में अवॉर्ड जीता, जिसमें भारत की फिल्म भी शामिल थी. इसके अलावा भी इस फिल्म ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते. टीवी की तरफ से अमेरिका-जापान के को-प्रोडक्शन में बने शो 'शोगुन' का जलवा रहा. पेश हैं 82वें गोल्डन ग्लोब्स की बड़ी कैटेगरीज में अवॉर्ड जीतने वाले विनर्स के नाम बेस्ट मोशन पिक्चर (नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज): एमीलिया पेरेज बेस्ट मोशन पिक्चर (म्यूजिकल या कॉमेडी):एमीलिया पेरेज बेस्ट मोशन पिक्चर (एनिमेटेड): फ्लो सिनेमेटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट: Wicked बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा): फर्नांडा टॉरेस ( I'm Still here के लिए) बेस्ट एक्टर (ड्रामा): एड्रियन ब्रोडी ( 'The Brutalist' के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल या कॉमेडी): डेमी मूर (The Substance के लिए) बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल या कॉमेडी): सेबेस्टियन स्टैन (A Different Man के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): Zoe Saldaña ('एमीलिया पेरेज' के लिए) बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): Kieran Culkin (A Real Pain के लिए) बेस्ट डायरेक्टर: ब्रेडी कॉर्बेट (The Brutalist के लिए) बेस्ट स्क्रीनप्ले (मोशन पिक्चर): Peter Straughan (Conclave के लिए) बेस्ट ओरिजिनल स्कोर (मोशन पिक्चर): Trent Reznor and Atticus Ross (Challengers के लिए) बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (मोशन पिक्चर): El Mal ('एमीलिया पेरेज' से) बेस्ट टेलीविजन सीरीज (ड्रामा): शोगुन बेस्ट टेलीविजन सीरीज (म्यूजिकल या ड्रामा): हैक्स बेस्ट लिमिटेड सीरीज (एंथोलॉजी या टीवी मोशन पिक्चर): Baby Reindeer बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी परफॉरमेंस, ड्रामा): एना सवाई (शोगुन के लिए) बेस्ट एक्टर (टीवी परफॉरमेंस, ड्रामा): हिरोयुकी सनादा (शोगुन के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी परफॉरमेंस, म्यूजिकल या कॉमेडी): जीन स्मार्ट ('हैक्स' के लिए) बेस्ट एक्टर (टीवी परफॉरमेंस, म्यूजिकल या कॉमेडी): जेरेमी एलन वाइट ('द बीयर' के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी फिल्म): जोडी फोस्टर ('ट्रू डिटेक्टिव: नाईट कंट्री' के लिए) बेस्ट एक्टर (टीवी सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी फिल्म): कॉलिन फेरेल ('द पेंगुइन' के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल, टीवी): जेसिका गनिंग (Baby Reindeer के लिए) बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल, टीवी): Tadanobu Asano ('शोगुन' के लिए) बेस्ट परफॉरमेंस (स्टैंड-अप कॉमेडी या टीवी): अली वोंग ('अली वोंग: सिंगल लेडी' के लिए).   recent visitors 96