Thursday, July 9, 2026 10:44 pm

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा- देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत बहुरंगी कलाएं है। यह हमारे अंदर की कोमल भावनाओं को जगा कर हमें मनुष्यता का पाठ पढ़ाती है। कलाएं हमारी परम्पराओं, विरासतों, रीति-रिवाजों, संस्कारों, धर्म, समाज, भाषा आदि की विशिष्टताओं को सहेजती और संरक्षित रखती हैं। राज्यपाल श्री पटेल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर देशभर के विजेता छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये और राष्ट्रीय कला उत्सव की विभिन्न विधाओं के निर्णायकों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एन.सी.ई.आर.टी. के सहयोग से 3-6 जनवरी, 2025 तक किया गया। कला उत्सव में भारत के केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के लगभग 6 सौ प्रतिभागी शामिल हुए। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय कला उत्सव के आयोजन के लिए एन.सी.ई.आर.टी. को साधुवाद भी दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कला उत्सव, देश की कला-संस्कृति की विरासत को शिक्षा के क्षेत्र में संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का प्रभावी प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति बच्चों की प्रतिभा, कौशल को निखार कर उनका समग्र विकास कर 21वीं सदी के वैश्विक नेताओं के रूप में तैयार करने का प्रकल्प है। यह देश के बच्चों की असीम क्षमता को महसूस करते हुए विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से आगामी 12 जनवरी को आयोजित हो रहे विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि भावी पीढ़ी, अपनी संस्कृति के जिस स्वरूप को देखती है उसी के अनुरूप अपने जीवन के नये मूल्यों का निर्माण करती है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा के द्वारा, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से जोड़े और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के गौरवशाली दृष्टिकोण से परिचित और प्रेरित कराएं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि कला के लिए जीवन में विशेष जगह रखें क्योंकि कला हमें जोड़ती है, प्रेरित करती है और एक समुदाय के रूप में मजबूत बनाती है। इसलिए प्रयास करें कि राष्ट्रीय कला उत्सव का यह आयोजन, कला के विभिन्न रूपों के प्रदर्शन का केवल मंच नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जागरूक बनाने और संरक्षण के लिए जन मानस को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बने। राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में शॉल और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का वीडियों संदेश प्रसारित किया गया। केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने कला के परिचय, प्रकार और उपयोगिता पर अपने विचार रखे। एन.सी.ई.आर.टी. के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी ने कला उत्सव के आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय समन्वय डॉ. ज्योत्सना तिवारी ने कला उत्सव आयोजन की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. दीपक पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय कला उत्सव के समापन समारोह में केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव श्री आनंद राव पाटिल, कला मनीषी, कला गुरू, विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।   recent visitors 78

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के शहीद होने पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद एवं घायल होने पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीद वीर जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान श्रीमहाकाल से प्रार्थना की है।   recent visitors 65

जनता ताज देना जानती है, तो सड़क पर भी लाना जानती है, अजित पवार के बयान पर यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने किया पलटवार

मुंबई महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने सोमवार को पलटवार किया। उनका कहना है कि जनता ताज देना जानती है, तो सड़क पर भी लाना जानती है। आनंद दुबे ने एक वीडियो बयान में अजित पवार पर तंज करते हुए कहा कि उन पर भाजपा का रंग इतनी जल्दी चढ़ेगा ये कोई नहीं जानता था। अजित पवार बारामती में अपनी ही विधानसभा में अपने ही मतदाताओं के सामने कह रहे हैं कि आपने हमें चुना तो कोई एहसान नहीं किया है। आप हमारे मालिक बनने की कोशिश मत कीजिए। आपने हमें खेतों में कम करने वाला किसान समझ लिया है क्या। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता ने आगे कहा कि खेतों में काम करने वाले किसान अजित पवार को आज अच्छे नहीं लग रहे। उन्हें आज अपने ही मतदाता अच्छे नहीं लग रहे। तभी तो वहां की जनता अब कह रही है कि 'आप ऐसे जा रहे हैं जैसे हम जानते नहीं, मतलब निकल गया तो अब आप हमें पहचानते नहीं'। उन्होंने कहा कि जनता ताज देना जानती है तो सड़क पर भी लाना जानती है। जनता ने लोकसभा में चुनाव हराया, तब आप गांव-गांव जाकर लोगों से हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे, अपनी गलती मान रहे थे। जब अब आप चुनकर आ गए और सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए तो आपके सुर ही बदल गए। आपने बारामती के लाखों लोगों का अपमान किया है। इसके लिए आपको माफी मांगनी चाहिए। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन मतदाताओं और जनता से बड़ा कोई है। सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है। आप इतनी बड़ी अदालत का अपमान कर रहे हैं। यह भाजपा की संगत का असर है। बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार उस वक्त अपना आपा खो बैठे थे, जब एक वोटर ने समस्या से उन्हें अवगत कराया था। दरअसल, अजित पवार रविवार को बारामती में थे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार एक वोटर पर भड़क गए थे। उनके कुछ समर्थकों-वोटरों ने उन्हें विभिन्न मुद्दों पर पत्र सौंपे थे। इस पर उन्होंने कहा था कि आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बॉस (मालिक) बन गए। क्या आपने हमें खेतों में कम करने वाला किसान समझ लिया है।   recent visitors 104

महापौर-इन-काउंसिल की साल की पहली बैठक में 7 से अधिक प्रस्ताव पर लगी मुहर, नदियों को साफ करने खर्च होंगे 500 करोड़

इंदौर इंदौर नगर निगम की इस साल की पहली महापौर-इन-काउंसिल(MIC) की बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चार एसटीपी बनाने को मंजूरी दी गई। इन प्लांट्स के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका उद्देश्य शहर की नदियों को स्वच्छ करना है। दरअसल, इंदौर में नगर निगम की इस साल की पहली एमआईसी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर और एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। एमआईसी में 7 से अधिक प्रस्ताव पास किए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शहर में बनाए जा रहे नए एसटीपी प्लांट का है। इन प्लांट के लिए नगर निगम 15 साल का करार भी करेगा। सिंहस्थ के पहले इन एसटीपी प्लांट से शहर की नदियों में साफ पानी लाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा बाबा साहेब आम्बेडकर पार्क का जीर्णोद्धार और कई इलाकों में नई सीवरेज लाइन डालने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। recent visitors 73

मुख्यमंत्री साय की पहल व वाणिज्य मंत्री देवांगन ने किया विशेष प्रयास, छत्तीसगढ़-कोरबा मेडिकल अस्पताल में बनेगा 200 बेड का भवन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर कोरबा मेडिकल अस्पताल में 200 बेड की क्षमता के नया भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के क्रम में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का प्रयास रंग लाया है। मेडिकल अस्पताल कोरबा में अब 200 बेड क्षमता के नये भवन के निर्माण के लिए कुल 43.70 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है। इस भवन के बन जाने से मेडिकल चिकित्सालय में बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 650 हो जाएगी। इसके अलावा वर्तमान अस्पताल भवन के अन्य विकास कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए जब जिला अस्पताल का अधिग्रहण कर संबद्ध किया गया था तब अस्पताल में 100 बिस्तरों की सुविधा थी। प्रबंधन ने एनएमसी की गाइड लाइन के तहत बिस्तरों की क्षमता 300 तक बढ़ाई गई थी। इसके लिए अस्पताल के पुराने भवन, कैजुअल्टी भवन और ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए थे। लंबे समय से अस्पताल परिसर में 200 बेड के बिस्तरों के अस्पताल भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसके लिए मांग पत्र भी भेजा गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या और हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने  बजट में इसकी स्वीकृति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से 200 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल भवन के निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए कुल 43 करोड़ 70 लाख की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गई। क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे 50 बिस्तर गंभीर मरीज के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण होगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके अलावा 100 बिस्तर क्षमता सीएसआर मद से 3.5 करोड़ की लागत से भी निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण  मंडल को इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। वही एसईसीएल के माध्यम से परिजनों के रुकने के लिए 60 बिस्तर का रैन बसेरा का निर्माण होगा। ऑर्थाेपेडिक विभाग में प्रारम्भ होंगे दो ओटी रूम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑर्थाेपेडिक डिपार्मेंट का बहुत जल्द विस्तार होने वाले है। मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर ट्रामा सेंटर बिल्डिंग के दूसरे तल में दो ऑपरेशन थिएटर  कक्ष में जल्द ही उपकरण इंस्टॉलेशन होंगे। इसके पश्चात दोनों ऑपरेशन थिएटर में एक साथ ऑपरेशन हो सकेंगे। वर्तमान में पुराने भवन में ही एकमात्र ऑपरेशन थिएटर पर लोड ज्यादा है। अस्पताल के सभी डिपार्टमेंट होंगे सर्व सुविधा युक्त – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हर डिपार्टमेंट को सर्व सुविधा युक्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से जिलेवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिलेवासियों ने 43 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है। recent visitors 151

राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन में होंगी शामिल, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव की लखपति दीदी दिव्या निषाद का गणतंत्र दिवस पर चयन

राजनांदगांव/रायपुर। राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने विपरीत और संघर्षपूर्ण स्थिति में भी हार नहीं मानी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर सफलता की नई ईबारत लिखी है। दिव्या निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान कि बात है कि लखपति दीदी के तौर पर राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह जानकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और घर में सभी खुश हैं। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वर्ष 2021 में कोविड-19 की वजह से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि गरीबी की स्थिति थी और उन्हें किसी भी तरह का अनुभव और ज्ञान नहीं था। पति की आकस्मिक मृत्यु के दुख ने परिवार को अंदर तक झकझोर दिया। ऐसे समय में अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए तथा अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए समूह की दीदियों से मुझे हिम्मत मिली और मैंने कुछ कार्य करने का निर्णय लिया। लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडऩे के बाद मेरे जीवन में परिवर्तन आया और आज बिहान की बदौलत मेरा घर फल-फूल रहा है। अंतर्मुखी स्वभाव होने के कारण बिहान से जुडऩे से आत्मविश्वास बढ़ा। प्रशिक्षण के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि बैंक सखी, बैंक मित्र, पुस्तक लिखने का कार्य, समूह के अध्यक्ष एवं सचिव के कार्य तथा छोटे व्यापार प्रारंभ करने का कार्य सीखने लगी। उन्होंने बताया कि वह जय मां अम्बे स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह में कार्य करने के दौरान आत्मविश्वास बढ़ा और समूह के माध्यम से ऋण लेकर छोटा सा व्यापार प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि उनकी सालाना आय 4 लाख रूपए से अधिक है और वह बहुआयामी कार्य कर रही हैं। बैंक सखी, बैंक मित्र के अलावा उनकी ग्राम भर्रेगांव में साड़ी एवं बच्चों के रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि समूह से ऋण लेकर ही उन्होंने अपने घर में ही किराने की दुकान भी प्रारंभ की है। अब उन्होंने अपना पक्के का मकान बना लिया है। आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ते हुए सिलाई एवं अन्य कार्य कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन के लिए देश भर से 10 लखपति दीदियों का चयन किया गया है। जिसमें से राजनांदगांव जिले से लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद का चयन किया गया है। केन्द्र शासन की लखपति दीदी योजना महत्वपूर्ण पहल है। जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए 5 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाता है। recent visitors 235

पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में ट्वीट वार, छत्तीसगढ़-डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश को दिखाया आईना

रायपुर। सड़क निर्माण में 120 करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आईना दिखाते हुए निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सड़क निर्माण कार्य नेलसनार- कोडोली-मिरतुर-गंगालुर 52.40 किलोमीटर मार्ग में  भ्रष्टाचार को लेकर ट्वीट कर लिखा कि'जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी! कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ! हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता..। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश को करारा जवाब देते हुए कुछ दिनों पहले दिए विभागीय जांच आदेश की कॉपी के साथ X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी। उप मुख्यमंत्री साव ने भूपेश बघेल को चेतावनी दी कि भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है, हर अपराधी को जेल की हवा खानी है। बीजापुर सड़क मामले में मीडिया रिपोर्ट आने के बाद तत्काल कार्रवाई की। साव ने कहा कि प्रदेश में जितने बड़े कांड हुए हैं, उसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। सरकार ने सभी मामले में त्वरित कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि, जोर-जोर से चिल्लाने से झूठ सच में नहीं बदल जाता प्रिय भूपेश जी! कांग्रेसियों का मूल मंत्र है..जो उनके भ्रष्टाचार से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। और वही किया कांग्रेसी ठेकेदार ने बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश के साथ! हत्या के आरोपी ठेकेदार की पैरवी करने वालों ने नैतिकता को शर्मसार किया है। जिनके सहयोगी,जिनके साथी, जिनके अधिकारी, जिनके पार्टी पदाधिकारी, जिनके उप सचिव कद के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हों वो अब भ्रष्टाचारियों के साथ हत्यारों के भी ठेकेदार बन रहे हैं! युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी ने ठेकेदार सुरेश के निर्माण कार्यों पर रिपोर्ट बनाई। रिपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए हमारी सरकार ने जॉच बिठा दी! अब इस जांच से बौखलाए कांग्रेस पदाधिकारी ठेकेदार की प्रॉपर्टी में युवा पत्रकार की निर्मम हत्या हुई, लाश मिली है। और इधर भूतपूर्व मुख्यमंत्री जी हल्केपन की राजनीति में गोते लगाते हुए अपने लाडले कांग्रेसी ठेकेदार को बचाने कूद पड़े हैं और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शराब घोटाले को अंजाम देने वालों पर जांच एजेंसियों की कार्यवाही से बौखलाए हुए हैं। "भूपेश जी ये सुशासन सरकार की चेतावनी है" "हर अपराधी को जेल की हवा खानी है" उधर पूर्व सीएम भूपेश ने भी ट्वीट कर लिखा कि 'मैंने सोचा था कि स्व. मुकेश चंद्राकर जी के मामले में न्याय मिलने तक इस पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए.लेकिन भाजपा नेताओं के हद से अधिक गिर जाने पर मुझे कहना पड़ेगा कि… प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिनके पास ही PWD विभाग भी है, इतने ताकतवर हो गए हैं कि: 1. उनके PWD विभाग में हुए बड़े सड़क घोटाले को जब पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया 2. इसी PWD विभाग में जब आचार संहिता के दौरान पुल निर्माण का मामला विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक कवासी लखमा द्वारा उठाया गया तो दस दिन बाद उनके घर ED भेज दी गई' recent visitors 156