Friday, July 10, 2026 1:04 am

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,258 अंक टूटा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए। निफ्टी पर पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। पीएसयू बैंक सेक्टर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा रियलिटी, मेटल, एनर्जी, पीएसई और कमोडिटी सेक्टर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,258.12 अंक या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,964.99 पर और निफ्टी 388.70 अंक या 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स का इंट्राडे लो 77,781.62 रहा, जबकि निफ्टी का इंट्राडे लो 23,551.90 रहा। निफ्टी बैंक 1,066.80 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,922 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,564.10 अंक या 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,366.9 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 608.45 अंक या 3.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,425.25 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, घरेलू बाजार में तेज बिकवाली का मुख्य कारण एचएमपीवी को लेकर चिंता है। जानकारों ने कहा, "नई अमेरिकी आर्थिक नीतियों, भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर फेड के आक्रामक रुख, वर्ष 2025 में मुद्रास्फीति में संभावित वृद्धि और डॉलर में मजबूती के कारण उभरते बाजारों में कंसोलिडेशन हो रहा है, जो सभी मार्केट सेंटीमेंट को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।" बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 657 शेयर हरे और 3,472 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर, सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में टाटा स्टील, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया और एसबीआई टॉप लूजर्स रहे। टाइटन, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे। क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक और सीईओ कार्तिक जोनागदला के अनुसार, निफ्टी अपने क्रिटिकल 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (200 डीईएमए) 23,650 से नीचे बंद हुआ है। उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं और निकट भविष्य में निफ्टी इंडेक्स के लिए 5-6 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद करते हैं, अगर प्रमुख स्तरों को फिर से हासिल किया जाता है और बाजार की हालत में जल्द सुधार होता है।" recent visitors 97

युवाओं में नौकरी की बजाय स्वयं का कार्य करने की ललक बढ़ती जा रही, 20 लाख की नौकरी छोड़कर शुरू की फल-सब्जी की खेती

रायपुर युवाओं में नौकरी करने के बजाय स्वयं का कार्य करने की ललक बढ़ती जा रही है। सरकार की तरफ से भी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से युवाओं को नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। 46 साल के परिवेश मिश्रा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों में लगभग 17 साल तक नौकरी की। नौकरी के दौरान ही खेती की तरफ रुझान बढ़ा। साल 2018 में 20 लाख के सलाना पैकेज की नौकरी छोड़कर अपनी जमीन पर फल और सब्जियों की खेती करना शुरू किया। शुरुआत में काफी परेशानी आई। पहले खेतों में पारंपरिक खेती होती थी। पारंपरिक खेती से हटकर फल और सब्जियों की खेती शुरू की। वर्तमान में वे लगभग 90 एकड़ में फल और सब्जी उगा रहे हैं। इससे लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सलाना मुनाफा हो रहा है। साथ ही वे लगभग डेढ़ सौ लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। सात सब्जियों, चार प्रकार के फलों की कर रहे खेती परिवेश ने बताया कि वह सात प्रकार की सब्जी और चार प्रकार के फलों की खेती कर रहे हैं। वर्तमान में सब्जी में टमाटर, भाठा, लौकी, खीरा, शिमला मिर्ची, करेला, मिर्ची लगी है। फल में पपीता, केला, तरबूज और खरबूज लगाते हैं। 25 लाख लोन लेकर चिप्स बनाने की लगाई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आमासिवनी में रहने वाले 23 साल के अनिकेत टंडन ने साल 2023 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख का लोन लिया। इसके बाद यम्मी नाम से आलू चिप्स बनाने की यूनिट शुरू की। दो साल में ही कंपनी का टर्नओवर एक करोड़ पहुंच गया है। अनिकेत बताते हैं कि शुरू से ही खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बना लिया था। बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस के बारे में सोचने लगा। बिजनेस की अच्छी समझ विकसित करने के लिए आईआईएम जम्मू से स्मार्ट बिजनेस डेवलपमेंट डिप्लोमा किया।   चिप्स की यूनिट में नौ महिलाओं को दे रहे रोजगार डिप्लोमा करने के दौरान ही पीएमईजीपी के बारे में जानकारी मिली। कंकाली पारा में पीएमईजीपी का कार्यालय है, वहां जाकर व्यवसाय शुरू करने के बारे में बताया। वहां से पैसा मिलते ही तिल्दा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर दिया। व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से बिजनेस को बढ़ाने के लिए आंत्रप्रेन्योर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण भी किया। वर्तमान में नौ महिलाओं यूनिट में कार्य कर रही हैं।   डीएपी, यूरिया, रासायनिक खाद की जगह बनाई जैविक खाद रसायनिक खाद के उपयोग से पैदावार बढ़ रही है। मगर, ऐसा अनाज खाने से बीमारियां भी बढ़ रही है। बिना खाद के पैदावार भी कम होती है। पैदावार भी अच्छी हो और किसानों को रसायनिक खादों का उपयोग भी न करना पड़े। इसके लिए 34 साल के मैकेनिकल इंजीनियर जीवन लाल जंघेल ने जैविक खाद बनाई है। इसके छिड़काव से पैदावार भी अच्छी होती है। डीएपी, यूरिया का छिड़काव भी नहीं करना पड़ता है। प्लान बूस्टर लिक्वड बनाया है। इसके छिड़काव से फसल को 16 प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। एक लीटर प्लान बूस्टर का छिड़काव एक एकड़ में करते हैं। एक फसल के लिए दो बार छिड़काव करन पड़ता है। यूरिया की जगह पर हमने बायो पोटास बनाया है। इससे भी फसल अच्छी बढ़ती है। पौधा भी बहुत ताकतवर होता है। recent visitors 60

सिंगरौली शिफ्टिंग टैंक में मिले 4 शवों मिलने के बाद मचा था पूरे इलाके में हड़कंप

सिंगरौली सिंगरौली शिफ्टिंग टैंक में मिले 4 शवों मिलने के बाद मचा था पूरे इलाके में हड़कंप,4 में से 3 लोगों की 6 आरोपियों ने 6 फायर करके 3 लोगों को उतारा था मौत के घाट एवं एक आरोपी के सर पर राड मारकर एवं गला दबाकर की थी आरोपियों ने हत्या,मुख्य आरोपी राजा रावत आदतन था अपराधी, मृतकों का था मुख्य अपराधी दोस्त , सुरेश प्रजापति,राकेश सिंह उर्फ सोनू  ,करन शाह ,पप्पू से आरोपियों का था पुराना विवाद, 3 मृतको राजा, पप्पू ,सुरेश का था पुराना अपराधी प्रकरण,3 दिन तक सभी की चलती रही है मृतकों एवं आरोपियों के साथ में पार्टी, प्लानिंग के पूरी घटना की वारदात को दिया गया अंजाम, आरोपियों ने पहले सुरेश को 2 गोली करन को एक गोली सर पर लगी एवं राकेश सिंह को 3 गोली चलाकर कर दी गई हत्या,2 पिस्टल सहित 6 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज सुबह बनारस से गिरफ्तार किया गया है पूरा विवाद घर बनाने को लेकर एनसीएल की जमीन को लेकर महिलाओं का भी घटना में शामिल होना जांच पर चला पता,32 बोर की पिस्टल 4 जिंदा कारतूस 1 खाली मैग्जीन किया गया जप्त,एक पिस्टल और जप्त करना है शेष, मुख्य आरोपी राजा रावत बुध्सेन साकेत रोहित हरिश्चंद्र एव एक 17 साल का नाबालिक युवक सहित नीरज ने मिलकर पूरी हत्या की वारदात को दिया था अंजाम।   recent visitors 76

कर्नाटक में दो एचएमपीवी संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में भी एक मामला सामने आया है, बढ़ा खतरा

नई दिल्ली भारत में चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की दस्तक हो गई. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया है कि कर्नाटक में दो एचएमपीवी संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में भी एक मामला सामने आया है.गुजरात में 2 साल के बच्चे में ये वायरस पाया गया है. बच्चे को अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कर्नाटक सरकार ने कहा है कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. बता दें कि इन दोनों मामलों में इंटरनेशनल ट्रैवल की कोई हिस्ट्री नहीं है. कर्नाटक में सामने आए दो मामले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि तीन महीने की बच्ची को ‘ब्रोंकोन्यूमोनिया’ की शिकायत थी और उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला था. उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. ‘ब्रोन्कोन्यूमोनिया’ से पीड़ित आठ महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला. बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है. मंत्रालय ने रेखांकित किया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि दोनों मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है. मंत्रालय ने कहा कि देश भर में हाल में की गई तैयारियों से पता चलता है कि भारत श्वसन संबंधी बीमारियों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय तुरंत लागू किए जा सकते हैं. नहीं हुआ है असामान्य इजाफा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बता है कि ILI और SARI मामलों में देश में असामान्य इजाफा नहीं हुआ है. पूरी दुनिया में HMPV पहले से ही फैसला हुआ है. इससे जुड़ी बीमारियों के कई मामले अन्य देशों में भी सामने आए हैं. ICMR और IDSP नेटवर्क के आंकड़ों के अनुसार,  ILI या SARI मामलों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. ILI यानी इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों में बुखार, खांसी, गले में खराश जैसे लक्षण होते हैं. वहीं, SARI यानी सांस लेने में दिक्कत होती है. HMPV वायरस में भी ऐसे ही लक्षण नजर आते हैं. ऐसे में निगरानी रखना जरूरी हो जाता है.   recent visitors 77

श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में सड़क निर्माण में बन रहे थे बाधा, 60 मकानों के आगे किए गए अवैध कब्जे पर चली JCB

श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में टू लाइन सड़क निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी. अतिक्रमण के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 60 घरों के आगे के चबूतरे और बाउंड्री बॉल सहित बड़े पैमाने पर किए गए बेजा कब्जे को तोड़ा गया. प्रशासन आगे सड़क निर्माण के बीच आने वाले मकानों को भी जमींदोज करेगा. इस कार्रवाई के दौरान पांच थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. जिले के विजयपुर में बंधपुरा से बस स्टैंड तक टू लाइन सड़क बनकर तैयार हो चुकी है. लेकिन गांधी चौक से विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल तक सड़क के किनारे कई मकान अतिक्रमण की जद में है. करीब 20 मकानों पर प्रशासन पहले बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई कर चुका है. लेकिन बीच में विधानसभा उपचुनाव आ जाने की वजह से प्रशासन को यह कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी थी. अब फिर से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करके सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब बाजार के मुख्य गेट सहित करीब 60 मकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया है. इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद विजयपुर नगर को नई सुंदरता मिलने के साथ रोजाना निर्मित होने वाले जाम के हालातों से निजात मिल जाएगी. यह पूरी कार्रवाई विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई है. विजयपुर अनुभाग के एसडीएम अभिषेक मिश्रा का कहना है कि विजयपुर में अतिक्रमण की वजह से सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा था. अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो भी मकान अतिक्रमण की चपेट में आएंगे उन्हें तोड़ा जाएगा और सड़क का काम पूरा कराया जाएगा. recent visitors 148

बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे, जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन

सिडनी पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है। बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अधिक वर्कलोड के कारण चोटिल हुए है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह आईसीसी के प्रमुख इवेंट के लिए तैयार रहे। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है। यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा इवेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पायेंगे या नहीं। इस सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 22 जनवरी से 5 मैच की टी20 सीरीज के साथ होगी, इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। recent visitors 119

खेल मंत्री को अभ्यास सत्र में किया क्लीन बोल्ड, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रतापगढ़ की सुशीला ‘बुमराह’ को लिया गोद

जयपुर। राजस्थान की प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी सुशीला मीणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेल मंत्री और ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को नेट प्रैक्टिस के दौरान क्लीन बोल्ड कर सबको चौंका दिया। आरसीए एकेडमी में आयोजित इस अभ्यास सत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशीला की सटीक गेंदबाजी और राठौड़ के मिडिल स्टंप उखड़ने का दृश्य चर्चा का विषय बन गया है। खेल मंत्री राठौड़ ने सुशीला मीणा को सम्मानित करते हुए कहा, राजस्थान में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें उनकी पहचान कर सही दिशा में प्रोत्साहन देना होगा। आने वाले समय में दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज राजस्थान से होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि आरसीए और राज्य सरकार मिलकर युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। तेंदुलकर भी कर चुके हैं तारीफ प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य धरियावद कस्बे की रहने वाली है सुशीला मीणा, जो पहले ही अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच चुकी है, का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके गेंदबाजी एक्शन की तुलना पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान से की गई थी। इस वीडियो पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। सुशीला की गेंदबाजी प्रतिभा को देखते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने उन्हें गोद लेने का निर्णय लिया है। इससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। खेल मंत्री राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आरसीए पदाधिकारियों में हुई नोंकझोंक इधर सुशीला मीणा को आरसीए द्वारा गोद लिए जाने के आरसीए एडहॉक कमेटी के कार्यक्रम के दौरान आरसीए के पूर्व सचिव और आरसीए के कन्वीनर विधायक जयदीप बिहाणी के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। जिस पर खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह के लड़ाई- झगड़े ठीक नहीं है। हमें खेल से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। recent visitors 58